राजस्थान कर्ज माफी लिस्ट 2023 | Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana 2023

Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana 2023:- राजस्थान की वर्तमान सरकार द्वारा लघु एवं सीमांत किसानों को ₹2 लाख तक कर्ज माफी का आश्वासन दिया गया था। जिसे अब पूरा किया जा रहा है। जो किसान अपना नाम राजस्थान कर्ज माफी लिस्ट में देखना चाहते हैं, उन्हें सरकार सहकारी विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर “राजस्थान कर्ज माफी किसान सूची” देखने को मिलेगी। किसान ऑनलाइन पोर्टल पर घर बैठे Rajasthan Karj Mafi Yojana List 2022 देख सकते हैं। 

आइए जानते हैं, इंटरनेट के माध्यम से किसान कर्ज माफी लिस्ट कैसे देख सकते हैं? सरकार द्वारा कौन से किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा? इस लेख में Kisan Karj Mafi List Rajasthan Online देखने की संपूर्ण प्रक्रिया दी जा रही है। अतः सभी किसान बंधु दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana 2023

देखा जाए तो राजस्थान के सीमांत एवं लघु किसान को अपने परिवार एवं फसल का पालन करने के लिए कुछ समय के लिए लोन लेना पड़ता है। परंतु जैसे-जैसे समय बीतता जाता है, किसान के पास पैसा जमा कराने की व्यवस्था नहीं होती और कर्ज बढ़ता चला जाता है। अधिकांश तौर पर आपने देखा होगा कि कर्ज की बढ़ती मांग को झेलते हुए किसान अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेते हैं। ऐसे में सरकार द्वारा उन सभी किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की गई है। जो सीमांत एवं लघु सीमांत किसान श्रेणी में आते हैं। कर्ज माफी योजना को सरकार द्वारा 25 सितंबर 2019 को शुरू किया गया था। जिसके लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया था।

See also  राजस्थान समाज कल्याण विभाग छात्रवृत्ति योजना 2023 | Rajasthan ST/SC/OBC Scholarship Last Date

राजस्थान कर्ज माफी सूची 2022 | Rajasthan loan waiver list 2022

राजस्थान के हजारों किसान ऐसे हैं, जो लघु एवं सीमांत श्रेणी में आते हैं। जिनके पास कम भूमि होने की वजह से उन्हें परिवार पालन पोषण के लिए तथा कृषि क्षेत्र को विकसित करने के लिए कर्ज लेना पड़ता है। ऐसे किसानों के लिए सरकार ने कर्ज माफी (Karj Mafi ) की घोषणा कर किसानों को कर्ज से मुक्ति दी। सरकार द्वारा उन सभी लाभार्थी किसानों की लिस्ट (Kisan Karj Mafi Labharthi Suchi)  ऑनलाइन अपलोड कर दी गई है। जो किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत शामिल हो चुके हैं वे सभी ऑनलाइन पोर्टल पर विजिट करके राजस्थान किसान कर्ज माफी सूची (Rajasthan Farmer Loan Waiver List) को देख सकते हैं।

सरकार द्वारा किसानों के हित में उठाए गए कदम किसानों के लिए बेहतरीन साबित होंगे सरकार द्वारा किसान ऋण माफी के दौरान 1800 करोड़ रुपए का खर्च वहन किया जाएगा।

राजस्थान में कौन से किसानों का ऋण माफ होगा

  • राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में निवास कर रहे लघु एवं सीमांत किसान। जिनके पास 2 हेक्टर उपजाऊ जमीन है। उन सभी किसानों द्वारा लिए गए ऋण को माफ किया जाएगा। 
  • तत्कालीन मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा गांधी द्वारा किसानों के ₹50000 तक के ऋण माफ करने की घोषणा की जा चुकी थी। वर्तमान राजस्थान सरकार द्वारा डेढ़ लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा। कुल मिलाकर किसानों को ₹2 लाख तक के ऋण से छुटकारा मिलेगा।
  • राजस्थान ऋण माफी योजना ( Rajasthan rin mafi yojana) के अंतर्गत उन किसानों को भी शामिल किया जाएगा, जो लघु एवं सीमांत किसान श्रेणी में नहीं आते। लेकिन पिछली सरकार के कार्यकाल में अनुपातिक तौर पर किए गए ऋण माफी (Rin Mafi ) के अंतर्गत आते हैं। उन सभी किसानों को लाभ प्राप्त होगा।
  • राजस्थान किसान ऋण माफी योजना 2022 के अंतर्गत किसानों का लाभ तो दिया जायेगा। इसी के साथ नए ऋण लेने वाले किसानों को सरकार द्वारा व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपए का बीमा कवर दिया जाएगा।
See also  राजस्थान वोटर लिस्ट 2023 में अपना नाम ऑनलाइन कैसे चेक करें? CEO Voter List 2023 | Rajasthan Voter List PDF Download

राजस्थान में अब तक कितने किसानों का कर्ज माफ हुआ है

राजस्थान सरकार द्वारा चुनावी माहौल के दौरान किसानों को कर्ज माफी का आश्वासन दिया जाता है। इसे पूरा करने के लिए सरकार अतिरिक्त खर्च वहन करती हैं। किसानों को कर्ज से राहत दी जाती है। सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों की अगर बात करें, तो सन 2018 में 2,557,268 किसानों का कर्ज माफ किया गया। कर्ज माफी के दौरान सरकार ने 6,439.52 करोड़ रुपए खर्च किए। सन 2019 में 2,424,401 किसानों द्वारा आवेदन किया गया। जिनमें से 22,57,272 किसानों का कर्ज माफ किया गया। जिसमें सरकार द्वारा 8678.81 करोड़ रुपए खर्च किए गए। 

राजस्थान किसान कर्ज माफी सूची कैसे देखें | How to View Rajasthan Farmer Loan Waiver List 2022

राजस्थान के Kisan Karj Mafi Yojana Rajasthan 2022 को ऑनलाइन देख सकते हैं। इस लेख में हम ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट पर ऋण माफी सूची (Rin Mafi Suchi) को देखने की प्रक्रिया बता रहे हैं। अतः आप ध्यान पूर्वक फॉलो करें।

  • सर्वप्रथम राजस्थान सहकारिता विभाग की ऋण माफी संबंधी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • ऑफिशियल वेबसाइट होम पेज पर ऑप्शन दिखाई देगा Search पर क्लिक करें।
  • दिखाई दे रहे पेज पर योजना वर्ष चुने।
  • बैंक, ब्रांच नेम का चुनाव करें।
  • जानकारी भरने के पश्चात सम्मिट पर क्लिक करें।
  • आपके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजस्थान कर्ज माफी सूची खुलकर आएगी। अपना नाम सूची में देखें।

FAQ’s Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana 2022

Q. राजस्थान किसान कर्ज /ऋण माफी 2022 की सूची कैसे देखें?

Ans. सबसे पहले राजस्थान सहकारी विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर लॉगिन करें। होम पेज पर दिखाई दे रहे सर्च विकल्प पर क्लिक करें तथा योजना वर्ष का चुनाव करें, और आवश्यक जानकारी को दर्ज करें। आपके सामने राजस्थान ऋण माफी योजना 2022 की सूची दिखाई देगी।

See also  Rajasthan prashasan ganvon / shaharon ke sang abhiyaan 2022 | प्रशासन गांव/ शहरों के संग अभियान की विशेषता |

Q. राजस्थान किसान कर्ज माफी के लिए कैसे आवेदन करें?

Ans. राजस्थान के किसानों को यह जानना जरूरी है कि, किसान कर्ज माफी के लिए इसी प्रकार के आवेदन की आवश्यकता नहीं है। सरकार द्वारा बैंकों से जानकारी प्राप्त की जाती है। योजना अंतर्गत जो भी किसान लाभार्थी होने योग्य हैं उन सभी को योजना का लाभ दिया जाता है। किसान बैंक में जाकर या ऑनलाइन माध्यम से किसान लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

Q.  कौन से किसानों का कर्ज माफ होता है?

Ans.  राजस्थान में जो किसान लघु एवं सीमांत किसान श्रेणी में आते हैं। जिनके पास 2 एकड़ कृषि भूमि है। उन्हें योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है। सरकार द्वारा अधिकतम ₹2 लाख तक का लोन माफ किया जाएगा।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja