Essay on Mehangai । महंगाई पर निबंध

वर्तमान समय में महंगाई देश की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक समस्या Mehangai है। यह मंहगाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती चली जा रही है। ऐसा प्रतीत होता है जैसे अब सरकार का मंहगाई पर कोई नियंत्रण ही नहीं है। आइए इस लेख में हम आपको Mehangai के बारे में बताएंगे Mehangai क्या है, इसके प्रभाव, Mehangai के कारण, Mehangai पर निबंध लिखा है। Mehangai को पूरी तरह जानने के लिए अंत तक जरूर पढ़े।

What is Mehangai ( Dearness )। महंगाई क्या है

Mehangai का अर्थ है वस्तु की कीमत में वृद्धि होना। 

महंगाई बढ़ने के कारण। जिसका मुख्य कारण आर्थिक नीतियों और बाजार की अस्थिरता है। यह विभिन्न चीजों के लिए जैसे कि खाद्य पदार्थ, पेट्रोल, इंटरनेट और मोबाइल सेवाओं के लिए महंगाई की वजह से अब जीवन बिताना मुश्किल हो गया है। इसके चलते गरीब और मध्यवर्ग के लोग अपने रोजगार में समस्याओं का सामना कर रहे हैं। और उनकी आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। 

महंगाई भारतीय समाज के लिए एक महत्वपूर्ण समस्या बन गई है जो रोजमर्रा की जीवन की को प्रभावित कर रही है। अब यह एक स्थायी समस्या बन चुकी है और लोगों के जीवन को पूरी तरह से परेशानी में डाल दी है।

Effect of Mehangai । महंगाई का प्रभाव

हम सभी जानते है कि संघर्ष का दूसरा नाम ही जीवन है। मनुष्य को अपने जीवन में अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें से कुछ समस्याएँ कम समय में समाप्त हो जाती हैं तो कुछ आजीवन चलती रहती हैं। गरीब और मध्यम वर्ग के लिए ऐसी ही आजीवन चलने वाली परेशानी का नाम है-महँगाई।

आज के समय में गरीब और मध्यमवर्ग महँगाई से सबसे ज्यादा परेशान है। यह मनुष्य की बुनियादी चीजों रोटी, कपड़ा, और मकान को प्रभावित कर रही है। सरकारी आँकड़ों के अनुसार यह भले ही स्थिर दिखे या कम होती दिखे पर सच तो यह है कि यह निरंतर बढ़ती ही जा रही है।

जबसे हमें आजादी मिली है तब से लेकर आज तक लगातार वस्तुओं‌ की कीमतों में वृद्धि हो रही है। Mahangai के कारण लोग अपनी छोटी से छोटी आवश्यकताओं की पूर्ति भी नही कर पाते है।  इसके कारण बच्चे अच्छी शिक्षा नहीं पा रहे हैं। और बाजारों में फलों और सब्जियों की कीमत अधिक होने के कारण गरीब और मध्यमवर्ग के लोग इसे खरीदने में असमर्थ है। जिसके कारण उन्हें पौष्टिक आहार नहीं मिल पा रहा है। और उनका स्वास्थ्य खराब हो रहा है। इस प्रकार सेबढ़ती हुई महंगाई के कारण हम अपनी छोटी सी छोटी इच्छा पूरी नहीं कर पाते हैं।

Reason of Dearness । महंगाई के कारण

महंगाई का प्रमुख कारण उत्पादन में कमी तथा मांग में वृद्धि होना है। जब किसी वस्तु की आपूर्ति कम होती है और माँग बढ़ती है तो वस्तुओं का मूल्य खुद बढ़ जाता है क्योंकि अमीर वर्ग (अधिक क्रयशक्ति रखने वाले) के लोग उसे ऊँचे दाम पर खरीद लेते हैं। 

 Mahangai बढ़ने का और भी कई कारण है। जैसे– बढ़ती हुई जनसंख्या, कालाबाजारी, प्राकृतिक आपदा इत्यादि। 

हमारे देश की जनसंख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसके कारण वस्तुओं की मांग में अत्यधिक वृद्धि हो रही है। मांग के अनुसार वस्तुओं की पूर्ति नहीं हो पा रही है। जिसके कारण वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि हो रही है। 

बढ़ती हुई महंगाई का कालाबाजारी भी एक मुख्य कारण है। बड़े-बड़े व्यापारी और पूंजीपति लोग अत्यधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से जरूरी चीजों का संग्रह कर लेते हैं जिसके कारण बाजार में चीजें मिलना बंद हो जाती है। जैसी ही उन चीजों की बाजार में कमी होती है तब व्यापारी इसे अत्यधिक दाम बढ़ाकर बाजार में बेचना शुरू कर देते हैं। इसी को कालाबाजारी कहा जाता है।

प्राकृतिक प्रकोप जैसे-बाढ़, सूखा, अतिवृष्टि भूकंप आदि के वजह से भी महँगाई बढ़ती है। इसके कारण खेती की उपज कम जाती है और जितनी मांग है, उतना उत्पादन नहीं हो पता है तब खाद्यान्न व अन्य वस्तुएँ बाहर से मँगानी पड़ती हैं। और उनके दाम बहुत ज्यादा होते है।

इस समय पेट्रोल-डीज़ल लगातार बढ़ते जा रहे है इससे सरकार को तो फायदा हो रहा है, लेकिन इसका सीधा असर महंगाई पर पड़ रहा है। इसके कारण ट्रांसफर्ट महंगा होता जा रहा है, जिसके कारण सभी वस्तुओं के दाम में वृद्धि हो रही है।

Tips for Control Dearness । महंगाई रोकने के उपाय

आज के समय में देश का हर इंसान महंगाई से जूझ रहा है। बढ़ती कीमतों के कारण लोग अपनी आवश्यकता की चीजों को नहीं खरीद पा रहे हैं। जिसके कारण उन्हें पौष्टिक आहार नहीं मिल पा रहा है और वे बीमार पड़ रहे हैं। नीचे हमने कुछ उपाय बताया है जिसको करके हम कुछ हद तक महंगाई को बढ़ाने से रोक सकते हैं।

सरकार के साथ-साथ व्यापारी वर्ग को भी Mahangai कम करने के लिए सामने आना पड़ेगा। जो बड़े व्यापारी स्टॉक की कालाबाजारी करते हैं उन्हें रोकना होगा। जिससे आम जनता तक बुनियादी चीज मिल पाए। सरकार सभी जमाखोरों को पकड़कर महंगाई पर रोक लगा सकती है। महंगाई को रोकने के लिए सरकार को सभी वस्तुओं का एक उचित मूल्य निर्धारित कर देना चाहिए। जिससे कोई भी व्यापारी अधिक दाम पर न बेच पाए।

सरकार को खाद्य पदार्थ उत्पादन की वृद्धि पर जोर देना चाहिए, किसानों को कम मूल्य पर बीज, खाद और उचित संसाधन उपलब्ध कराना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक पैदावार हो। इससे भी सरकार महंगाई को रोक सकती है।

सरकार पेट्रोल, डीजल का दाम नियंत्रित करके भी महंगाई को रोक सकती है, क्योंकि डीजल का दाम अधिक होने पर दुकानदार सामान को मंगवाता है, और ट्रांसपोर्ट खर्च भी वह समान के दाम पर जोड़ देता है। जिससे मूल्य बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। अगर पेट्रोल, डीजल के दाम कम हो तो बाहर से आने वाले सामानों के दाम में उतना वृद्धि न हो जिससे गरीब वर्ग भी वह समान खरीद पाए। 

See Also Rajasthan Mehngai Rahat Camp List 2023| Download PDF आपके गाँव शहर मे कब और कहाँ लगेगा महंगाई राहत कैंप ? यहाँ से चेक करे सम्पूर्ण जानकारी

See Also राजस्‍थान महंगाई राहत कैम्प आज से : महंगाई राहत कैंप में शामिल विभिन्न योजनाएं | रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया,कैंप का समय व स्थान

Short Essay on Dearness । महंगाई पर निबंध

महँगाई का अर्थ है वस्तुओं की कीमत में वृद्धि होना। इस Mahangai पर ही हमारे देश की अर्थव्यवस्था टिकी होती है। यह समाज की मुख्य समस्या बन चुकी है। यह मनुष्य के जीवन शैली को पूरी तरह प्रभावित कर देती है। यह सभी लोगो की कमर तोड़ रखी है।

यह समस्या भारत की नही पूरे विश्व के समस्या है। इससे सभी देशों का आर्थिक स्तर घटता जा रहा है। भारत जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा बड़ा देश है लेकिन हमारे देश में उतना उत्पादन नहीं हो पा रही है जितना खपत है जिसके कारण आए दिन सामानों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। 

आजादी के बाद भारत में सबसे ज्यादा तीन चीज बढ़ी भ्रष्टाचार, असमानता और महँगाई। ये तीनों एक दूसरे के पूरक हैं। ये एक साथ तीनो बढ़ती हैं। भ्रष्टाचार बढ़ता है तो धनवान और धनी होते जाते हैं और गरीब और गरीब हो जाते हैं। काले धन के कारण कालाबाजारी बढ़ती है। जिससे मँहगाई बढ़ती है।

हमारे देश के व्यापारी और अमीर लोग इस मँहगाई के सबसे अधिक जिम्मेदार हैं। आपात काल के शुरू-शुरू में वस्तुओं की कीमत कम रखने की परंपरा चली लेकिन व्यापारी अपनी मनमानी किए जिसके कारण आम जनता पर महँगाई का सबसे अधिक प्रभाव पड़ा। अमीर लोग अधिक दाम देकर वस्तु को प्राप्त कर लेते है, उसके बाद व्यापारी उसी दाम में गरीब को देता है, जो गरीब लोगो की जेब पर बहुत भारी पड़ता है। जिसके कारण गरीब वर्ग अपनी आवश्यकता की चीज़े भी नही खरीद पाता है।

यदि सरकार मुद्रा स्फीति पर रोक लगा दे तो शायद महँगाई पर कुछ तो लगाम लग जायेगी। सरकार को अधिक पैमाने पर गाँवों का विकास कर उन्हें जागरूक करना चाहिए जिससे वे आधुनिक संसाधनों का प्रयोग करे और उत्पादन बढ़ाए जिससे हमे खाद्यान दूसरे देश न लेना पड़े। जनसंख्या भी मूल कारणों में से एक है। जब तक जनसंख्या वृद्धि को नहीं रोका जाएगा महँगाई को नहीं रोका जा सकता।  

निष्कर्ष

इस लेख में हमने Mehangai पर निबंध लिखा है, जिसमे हमने Mehangai क्या है, इसके कारण, प्रभाव, रोकने के उपाय सभी बिंदुओं पर विस्तार से बात किया है। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तो को भी शेयर करे।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja