विद्यार्थी जीवन पर निबंध।Essay on Student life

हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय विद्यार्थी जीवन को माना जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यही वह समय होता है जब कोई भी व्यक्ति अपने जीवन के सार को सीखता है। यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में पूर्ण रूप से सफल होता है, तो उसके पीछे विद्यार्थी जीवन का बहुत बड़ा योगदान होता है । आज की इस आर्टिकल में हम विद्यार्थी जीवन पर निबंध ( Essay on Student life ) लिखेंगे| जिसमे हम Student life के बारे मे जैसे कि  विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्व,  विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व (Importance of time in Student life) आदि बिंदुओं पर विस्तार से बात करेंगे विद्यार्थी जीवन को अच्छी तरह से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। 

विद्यार्थी जीवन पर निबंध । Essay on Student life

Student life व्यक्ति का शुरुआती समय होता है, वह बचपन में जैसे चीज़े सीखता है वैसा ही उसका भविष्य बनता है। विद्या प्राप्त करने वाला विद्यार्थी कहलाता है। एक आदर्श विद्यार्थी वह है जो मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करता है। आदर्श विद्यार्थी अपने गुरुओं का हमेशा सम्मान करता है। एक आदर्श विद्यार्थी अपने विद्यालयों के बनाए गए नियम कानून का हमेशा पालन करता है। आदर्श विद्यार्थी हमेशा समय के महत्व को समझते हैं और अनुशासित जीवन व्यतीत करते हैं तभी वह आगे चलकर अपने जीवन में एक सफल व्यक्ति बन पाते हैं ।

एक आदर्श विद्यार्थी ही हमारे देश का भविष्य होता है। वह हमेशा समय के महत्व को समझता है और अपने आप को गलत विचारों एवं भावनाओं से दूर रखता है। और अपने गुरुजनों का पूर्ण आदर करते हुए भविष्य की ओर अग्रसर होता है वही आदर्श विद्यार्थी कहलाता है। 

विद्यार्थी जीवन के पांच लक्षण

काक चेष्टा – विद्यार्थी को हमेशा कौआ की तरह चेष्टा रखनी चाहिए, जहां-जहां ज्ञान मिल रहा हो उसे वहा जाकर गहण कर लेना चाहिए।

बको ध्यानं – विद्यार्थी को हमेशा बगुलें की तरह अपना ध्यान लगाना चाहिए जिस तरह बगुला पानी में मछली पकड़ने के लिए ध्यान लगाता है, ठीक उसी तरह विद्यार्थी को अपना ध्यान ज्ञान गहण करने में लगाना चाहिए।

स्वान निद्रा – विद्यार्थी को हमेशा स्वान की तरह सोना चाहिए। यह स्वान का अर्थ कुत्ता है, जिस तरह कुत्ता हल्की से आहट पर उठ जाता है उसी प्रकार एक विद्यार्थी को भी होना चाहिए।

अल्पहारी – विद्यार्थी को हमेशा अल्पहारी अर्थात कम खाना खाना चाहिए जिससे उसकी पाचन क्रिया स्वथ्य रहे और आलस नहीं आयें।

See also  Sadak Suraksha Par Nibandh | सड़क सुरक्षा पर निबंध

सदाचारी –विद्यार्थी को हमेशा सकारात्मक विचार ही रखने चाहिए, अपने से बड़ों व शिक्षको का सम्मान करना चाहिए। अपनों से छोटों को प्यार करना चाहिए।

 ये पांच लक्षण विद्यार्थी के अन्दर अवस्य होने चाहिए । आदर्श विद्यार्थी बनने के लिए अपने जीवन में इन पांच लक्षणों को अपनाना चाहिए।

विद्यार्थी जीवन मे अनुशासन का महत्व। Importance of Discipline in Student life

Student life में ही इंसान के भविष्य की नींव रखी जाती है यदि वह बचपन से ही अनुशासित जीवन व्यतीत करें तो उसका भविष्य बहुत ही अच्छा होगा। 

अनुशासन दो शब्दों से मिलकर बना है- अनु और शासन।  अनु का अर्थ होता हैं – पालन और शासन का अर्थ होता हैं – नियम। जिसका अर्थ होता है नियमों का पालन करना।

हमारे जीवन के हर एक काम के लिए बेहतर अनुशासन की आवश्यकता होती है। अच्छे विद्यार्थी को हमेशा अनुशासन में रहना चाहिए। अच्छे विद्यार्थी के गुणों में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण गुण माना जाता है। 

अनुशासन का पालन करके ही कोई विद्यार्थी एक अच्छा विद्यार्थी बन सकता है। अच्छे विद्यार्थी को हमेशा माता पिता, शिक्षकों, और अपने से बड़ों की आज्ञा का पालन करना चाहिए। जीवन को सुखमय जीने के लिए विद्या और अनुशासन दोनों आवश्यक हैं। 

विद्यार्थी जीवन मे शिक्षा ग्रहण करने में अनुशासन का बहुत ज्यादा ही महत्व है। विद्यार्थी जीवन में हर जगह हमें अनुशासन के नियमों का पालन करना चाहिए। इससे ही हमारा जीवन सुखद बनता है और हम अपना व्यक्तित्व निखार कर सबके सामने पेश कर पाते हैं। शिक्षा में यदि हम अनुशासन का पालन करते हैं तो हमें शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास की भी प्राप्ति होती है। यदि हम विद्यार्थी जीवन मे समय को ध्यान रखते हुए अनुशासन का पालन करते हैं तो हम अच्छे नंबर से उत्तीर्ण हो सकते हैं। विद्यालय में अनुशासन का पालन करने पर हम अध्यापक द्वारा पढ़ाए जाने वाला हर अध्याय अच्छे से समझ सकते हैं। इसप्रकार अनुशासन विद्यार्थी जीवन मे परमावश्यक है ।

See Also Balance Your Student’s Life at Engineering College

विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व । Importance of time in Student life

विद्यार्थी के जीवन में समय का बहुत महत्व होता है। इसको हम शब्दों में बया नहीं कर सकते। कहते है अगर विद्यार्थी समय का सदुपयोग करना सिख गया तो उसे सफल बनने से कोई नहीं रोक सकता। यदि Student life में समय का सही उपयोग किया जाए तो जीवन में सफलता अवश्य प्राप्त होती है। इसके विपरीत जो विद्यार्थी समय का महत्व नहीं समझते हैं और अपने समय का दुरउपयोग करते हैं या वह यह सोचते हैं की यह पढ़ाई हम दुसरे दिन कर लेंगे उन्हें भविष्य में असफलता का सामना करना पड़ता है। एक आदर्श विद्यार्थी अपना हर कार्य निर्धारित समय या उससे पूर्व ही समाप्त कर लेता है और बचे हुए समय को किसी दूसरे अच्छे काम में लगाता है।

See also  लाचित बोरफुकन पर निबंध | Lachit Borphukan Essay in Hindi (कक्षा-3 से 10 के लिए)

विद्यार्थी को समझना चाहिए कि समय बहुत ही मूल्यवान है इसीलिए खाली समय का भी ऐसा उपयोग करना चाहिए की वह भी उपयोगी सिद्ध हो। इस खाली समय में विद्यार्थी अपने शिक्षकों या अपने से बड़ों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थी जीवन में समय प्रबंधन अति आवश्यक है एक आदर्श विद्यार्थी अपने खाने-पीने, खेलने-कूदने, सोने-जागने और पढने का समय निर्धारित करके रखता है। साथ ही खाली समय में विद्यार्थी को समाज सेवा का कार्य भी करना चाहिए जिससे की समाज में वे आदर्श विद्यार्थी कहलाये और उनको समाज में सम्मान मिले।

विद्यार्थी जीवन खेल-कूद का महत्व। Importance of Play in Student life

Student life  मे खेल-कूद का यह महत्व है कि खेल हमारे अंदर लचीलापन, दृढ़ता और कभी न हारने वाली भावना जैसे गुणों को विकसित करता है। वास्तव में, शोध पहले ही साबित कर चुका है कि खेल में सीखे गए सबक उनके वयस्क जीवन में छात्रों पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इन प्रसिद्ध लाभों के साथ ही स्कूल स्तर पर खेलों में शामिल होने से छात्रों को और भी कई तरीकों से मदद मिल सकती है। 

आज के इस डिजिटल युग में तो निष्क्रिय जीवनशैली के खतरे लगातार हमारे आसपास मंडराते रहते हैं। इस डिजिटल युग में खेल के लाभ जानना और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं, क्योंकि छात्रों को कम उम्र से ही गतिहीन जीवन शैली का सामना करना पड़ता है।

विद्यार्थी के दिमाग और शरीर को फिट रखने के लिए शारीरिक गतिविधि एक आवश्यक घटक है। लेकिन भारत में, हमारे बच्चे पर्याप्त शारीरिक गतिविधि में शामिल नहीं होते हैं।  खेल कूद से हमारा शरीर फिट और स्वास्थ्य उत्तम रहता है। खेल खेलने से उनके अंदर निम्न गुण आते है। जैसे कि टीम वर्क, नेतृत्व, जवाबदेही, धैर्य और आत्मविश्वास। और वे अपने  जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया जाता है। यदि एक विद्यार्थी अपने विद्यार्थी जीवन से ही खेल में रुचि रखता है और खेल में अच्छा प्रदर्शन करता है तो वहां खेल के क्षेत्र में उपलब्धि पा सकता है। 

See also  Rajasthan Diwas Essay in Hindi | राजस्थान दिवस पर निबंध हिंदी PDF

विद्यार्थी जीवन पर कविता। Poem on Student life

इस लेख में हमने ऊपर विद्यार्थी जीवन के बारे में बताया भी जीवन क्या होता है साथ ही Student life में अनुशासन समय और खेलकूद का क्या महत्व है यहां पर हम विद्यार्थी जीवन पर एक कविता लिखते हैं उम्मीद है कि एक कविता आपको बेहद पसंद आएगी। 

रोते बिलखते घबराते हुए,

रखा पहला कदम विद्यालय में,

माँ की गोद छोड़ चल पड़े,

हम विद्यार्थी जीवन के इस कार्यालय में।

टीम-टीम चमकती आँखें,

मीठी सी प्यारी बातें थीं,

शिक्षक ने पीठ थपथपाई,

विद्यार्थी जीवन की पहली राह दिखाई।

बदला हुआ सा जीवन था,

मन में उल्लास नहीं कम था,

प्राथमिक स्तर बस जानो तो,

विद्यार्थी जीवन का प्रारम्भ था।

घर और विद्यालय के बीच,

प्रसन्ता भरा आलम था,

चल पड़े हम अगले स्तर की ओर,

यहाँ की थी व्यथा घनघोर।

नाना विचारों ने मन को घेरा था,

अनुसाशन का कठोर पहरा था,

जाने कितनी लाचारी थी,

सामने बोर्ड की तैयारी थी।

बोर्ड का विचार दिल दहलाता था,

बाहरी चकाचौंध मन बहकाता था, 

फिर से शिक्षक ने जादू फैलाया,

हमको सुंदर भविष्य दिखलाया।

बोला इस पथ से ना भागो तुम,

नींद चैन को त्यागो तुम,

कौए सी चेष्टा और बगुले सा ध्यान लगाओ,

घर की चिंता छोड़, अल्पहार पे आओ।

मंजिल को मन में ठानो,

बाधाओं को तिनके समान जानो,

इस मूलमंत्र से जीवन का शंखनाद करो,

सफलता पूर्वक इस बैतरणी को पार करो।

आज जीवन के इस शिखर पर खड़े हो,

पीछे पलट के मैंने देखा जो,

विद्यार्थी जीवन की झलक दी दिखलाई,

आँखे मेरी जाने क्यूँ भर आईं।

आज जैसा भी मेरा जीवन है,

दिखे इसमें विद्यार्थी जीवन की परछाई।। 

Conclusion। निष्कर्ष

आर्टिकल में हमने विद्यार्थी जीवन पर निबंध (Essay on Student life) लिखा जिसमें हमने विद्यार्थी जीवन के बारे में विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्व , विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व, विद्यार्थी जीवन में खेल कूद का महत्व , विद्यार्थी जीवन पर कविता सभी बिंदुओं वीस्टार से बात किया है अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों को भी शेयर करें ।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja