Social Media | सोशल मीडिया के फायदे, प्रभाव व महत्व को समझे

Social Media

Social Media:- आज के दौर में एक इंसान की जरूरत है सिर्फ रोटी कपड़ा मकान तक ही सीमित नहीं है, इसमें एक आवश्यक वस्तु यानी कि Social Media की भी एंट्री हो चुकी है। आज के समय में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होगा जो सोशल मीडिया से जुड़ा नहीं होगा। हर इंसान सोशल मीडिया के किसी न किसी Platforms से जुड़ा ही है। अब चाहे वह Facebook हो या Twitter या फिर YouTube हो या इंस्टाग्राम। इन प्लेटफार्मर्स पर हर किसी ने अपनी हाजरी लगा दी है। सोशल मीडिया टूल आज के समय में काफी पसंद करने वाला टूल बन चुका है, जो कि काफी user Friendly भी है।

कहा जा सकता है कि आज के इस सोशल मीडिया दौर में पूरी दुनिया आपकी उंगलियों के fingertips पर आ चुकि हैं। सोशल मीडिया का सबसे ज्यादा उपयोग करने वाला वर्ग युवा वर्ग है। सोशल मीडिया एक कमाई का साधन भी है। सोशल मीडिया के जरिए लोग अपने talent के बलबूते पर पैसे भी कमा रहे है। सोशल मीडिया माध्यम वह माध्यम है जिसमें आपने एक बार कदम रख दिया तो उससे बाहर आना और उसे यूज किए बिना रहना असंभव सा लगने लगता है।

सोशल मीडिया क्या हैं? | What is Social Media

सोशल मीडिया व्यक्तियों को जोड़ने का एक medium है। सोशल मीडिया या social network के जरिए लोग अपने बीच personal relations को स्थापित कर सकते है। लोग सोशल मीडिया का उपयोग अपने personal और commercial कार्यों दोनों के लिए किया जाता है। इसे सोशल मीडिया सर्विस के नाम से भी प्रसिद्ध है, जिसका मतलब है internet के माध्यम से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जोड़ना है। इसके माध्यम से आप एक दूसरे के साथ जानकारियों का आदान प्रदान कर सकते है।

भारत में सोशल मीडिया का वर्चस्व

जैसे जैसे हम आधुनिक होते जा रहे हैं और हमारे जीवन में Technical सक्रियता होने लगी है। वैसी वैसी Social Media भी अपने पैर पसारने लगा है। भारत में Social Media का वर्चस्व में काफी विस्तार हो चुका है। बीते कुछ सालों में जैसे जैसे सोशल मीडिया लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। वैसे वैसे इसका वर्चस्व काफी Strong हो गया है। भारतीय लोग अलग-अलग Social Networking Site पर अपना समय बिताने लगे हैं। कह सकते हैं कि आज के समय में लोगों को सोशल मीडिया की लत लग चुकी है। बिना सोशल मीडिया के इस्तेमाल किए बगैर आज के समय में कोई भी रह नहीं पाता है। अबे सोशल मीडिया के कई फायदे हैं तो काफी नुकसान भी है।

फैलती सोशल मीडिया के दौर में लोगों की Privacy ही नहीं बची है। लोगों के जीवन में जो भी घटित होता है वह किसी भी Social Media Platform के जरिए लोगों तक सांझा करते थे हैं। सोशल मीडिया के चलते भारत में साइबर क्राइम भी पैर फैलाने लगा है। Digital India भारत सरकार का एक बेहद उम्दा कदम है पर जितना डिजिटल इंडिया का विस्तार होता जा रहा है उतना ही डिजिटल फ्रॉड भी बढ़ते जा रहे हैं। सोशल मीडिया का इस्तेमाल Indian Politics में भी काफी जोर शोर से किया जा रहा है। सोशल मीडिया केवल आप और हम तक ही सीमित नहीं है बल्कि बड़े बड़े राजनेता इसमें शामिल हो चुके है।

See also  Debit Card ke Bina ATM se Paise Kaise Nikale | ATM पर UPI QR code से पैसे कैसे निकालें

सोशल मीडिया के जरिए Online Campaign Organise किए जाते हैं जोकि Election में काफी मदद करते हैं। देश में राजनीति और राजनेताओं की अलग-अलग गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जाना जा सकता है और वह काफी सुर्खियां भी बटोरते हैं। इसलिए यह कहना गलत नहीं ही होगा कि आने वाले समय में आम चुनावों को सोशल मीडिया काफी हद तक प्रभावित करेगा। सोशल मीडिया व्यापार के विस्तार के लिए भी एक अहम भूमिका निभाता है। सोशल मीडिया के जरिए लोग अपने व्यापार का विज्ञापन देते हैं और उन्हें मुनाफा भी मिलता है। क्योंकि इससे जुड़े कई लोगों को अपने आसपास के व्यापारओं के बारे में जानकारी मिलती है। सोशल मीडिया का वर्चस्व भारतीय लोगों के जीवन में काफी सक्रिय है यह कहना गलत नहीं होगा।

सोशल मीडिया के समाज पर प्रभाव | Impact of Social Media on Society

सोशल मीडिया youth को काफी प्रभावित करता है। सोशल मीडिया का society पर काफी प्रभाव देखने को मिलता है। सोशल मीडिया सामाजिक मुद्दों पर लोगों को जागरूक करता है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल आजकल समाज का ना सिर्फ ऊंचा वर्ग करता है, बल्कि यह हर वर्ग तक पहुंच चुका है। सोशल मीडिया ने समाज को digitally एक साथ जोड़ दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की सोच में भी काफी परिवर्तन देखने को मिल रहा है ।

समाज में अच्छे बदलाव देखने को भी मिल रहे हैं। जहां सोशल मीडिया के माध्यम से लोग एक दूसरे के साथ अपनी इंफॉर्मेशन शेयर कर पा रहे हैं। वहीं इसके साथ ही इंटरटेनमेंट वाले content से लोगों का मनोरंजन भी हो रहा है। सोशल मीडिया के कारण लोगों का एक दूसरे की समस्याओं को देखने का नजरिया भी बदल रहा है। सोशल मीडिया के जरिए समाज की बुराइयों को खत्म करने की मुहिम भी चलाई जाती है। अगर देश में कुछ गलत घटित हो जाता है तो सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ आवाज उठाने वाला एक या दो व्यक्ति नहीं बल्कि लाखों-करोड़ों लोग एकजुट हो जाते हैं। ना सिर्फ एक देश के बल्कि पूरी दुनिया से। social media ने पूरी दुनिया को एक साथ जोड़ रखा है, जो कि एक अच्छे समाज के निर्माण के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।

See also  आधार कार्ड को पंजाब एंड सिंध बैंक खाते से कैसे लिंक करें | Link Aadhar Card with Punjab and Sind Bank

सोशल मीडिया उपयोग के नियम | Social Media Usage Rules

Social  Media का उपयोग करने के लिए आपका कम से कम 18 वर्ष का होना अनिवार्य है। आप सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के अपत्तिजनक पोस्ट, रिकोर्डिंग, फोटो upload नहीं कर सकते है। अगर आपके द्वारा कोई post किया गया है जिसको लेकर आपको हटाने के आदेश दिए गए है तो वह आपको 24 घंटे के भीतर हटाने होंगे। IT Act की धारा 66 ए पूरी तरह से सोशल मीडिया पर केंद्रित है और इसे नियंत्रित करती है। देश की शांति भंग करने के उद्देश्य से की गई भ्रमिक पोस्ट नहीं करने के आदेश है, ऐसा करने पर जेल भी हो सकती है।किसी महिलाएं के खिलाफ की गई आपत्तिजनक या Sexual पोस्ट करने पर भी आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो पोस्ट रुमर्स फैलाने का काम करते है उन्हें पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से रोक है। निजता को मद्देनजर रखते हुए जानकारी को सांझा भी सोशल मीडिया को उपयोग करने का नियम है।

सोशल मीडिया के नुकसान | Disadvantages of Social Media

सोशल मीडिया के फायदे बहुत ज्यादा है वहीं इसके नुकसान भी कम नहीं है। Social Media के आने के बाद से ही लोगों का सोशलाइजेशन कम हो गया है । उनका आमने सामने बात करना ही बंद हो गया है। सोशल मीडिया के उपयोग के चलते लोग अपने परिवार के साथ भी वक्त कम बिता रहे हैं, जिसके चलते रिश्तो में दूरियां पैदा हो रही हैं। वहीं सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो जाने का भी खतरा बना रहता है। अगर Account Hack हो जाता है तो किसी व्यक्ति के खाते से पैसे और डेटा को आसानी इधर-उधर किया जा सकता है। इसके चलते लोगों की निजता पर भी बन आती है। सोशल मीडिया की मदद से Fake News का भी आदान-प्रदान बहुत आसानी से हो रहा है।

यह एक सोशल मीडिया का सबसे बड़ा नुकसान है क्योंकि फेक न्यूज़ फैलाने के चलते लोगों की जिंदगी खराब हो जाती है। लोग अपने अनुसार न्यूज़ को मॉडिफाई कर सोशल मीडिया पर छोटे पोस्ट बनाकर वायरल कर देते हैं। वहीं Cyber bulling भी सोशल मीडिया का एक बहुत बड़ा नुकसान है। बीते कई सालों से साइबरबुलीइंग का शिकार विशेष रूप से बच्चे हो रहे हैं। फेक अकाउंट बनाकर दूसरे व्यक्ति को धमकाना सोशल मीडिया के जरिए आसानी से हो पा रहा है। इस साइबर बुलिंग के चलते लोग आत्महत्या तक कर लेते हैं जो कि समाज के लिए एक बहुत ही खतरनाक स्थिति पैदा करता है। सोशल मीडिया आज के समय में एक लत भी बन गई है जिसको छुड़ाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

See also  डीजी लॉकर से डुप्लीकेट RC कैसे डाउनलोड करें | RC Book Online Download PDF में कैसे करें?

हर समय सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के चलते इसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। लोगों की Physical और Mental Health दोनों ही सोशल मीडिया के चलते प्रभावित हो रही है। सोशल मीडिया की वजह से लोगों का ज्यादा से ज्यादा समय बर्बाद होता है। पूरे वक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहने के चलते हैं बाकी के अन्य कामों पर हम ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसके चलते समय की बर्बादी तो होती है बल्कि हम अपने कार्य को पूरी एफिशिएंसी से भी नहीं कर पाते हैं।

सोशल मीडिया का बच्चों पर प्रभाव | Effect of Social Media on Children

सोशल मीडिया का उपयोग आज के दौर में तेजी से फैल रहा है इसमें कोई शक नहीं है। ‌ Social Media का इस्तेमाल ना सिर्फ एडल्ट बल्कि आज के टाइम में बच्चे भी बहुत कर रहे हैं। सोशल मीडिया के कारण बच्चों का इसका नुकसान भी होता है। एक रिसर्च के मुताबिक सोशल मीडिया के चलते बच्चों का Mental Health खराब होता है। इसके साथ ही बच्चों में सोशल मीडिया डिप्रेशन और साइबर बुलिंग भी होती है। सोशल मीडिया के उपयोग के चलते बच्चे की नींद में भी कमी देखने को मिलती है। जो बच्चे देर रात तक सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है क्योंकि उन्हें सुबह स्कूल भी जाना होता है। सोशल मीडिया के उपयोग के चलते बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर भी प्रभाव पड़ता है, उन्हें Concentrated करने में काफी दिक्कत होती है। बच्चों में Internet की लत अधिकांश देखने को मिलती है, जिसका असर उनके दिनचर्या पर पड़ता है। बच्चे पूरा समय फोन के साथ ही बिताते हैं, जिसके कारण वह Outdoor Games पर भी ध्यान नहीं देते हैं, जिसके चलते उनकी फिजिकल हेल्थ पर भी काफी असर पड़ता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म | Social Media Platforms

  • फेसबुक (Facebook)
  • यूट्यूब (YouTube)
  • व्हाट्सएप(Whatsapp)
  • इंस्टाग्राम (Instagram)
  • स्नैपचैट (Snapchat)
  •  रेडिट (Reddit)
  • पिनट्रस्ट (Pinterest)
  • ट्विटर (Twitter)
  • लिंक्डइन (LinkedIn)

FAQ’s सोशल मीडिया 2023

Q. सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक कब लॉंच हुआ था?

Ans. 2004


Q. सोशल मीडिया के क्या नुकसान है?


Ans. प्राइवसी का हनन, साइबर बुलिंग, सांप्रादियक नफरत को बढ़ावा, साइबर क्राइम

Q. क्या सोशल मीडिया फायदेमंद है कैसे?

Ans. सोशल मीडिया काफी फायदेमंद है। ये  जानकारी, समाचार, शैक्षिक जानकारी, प्रतिभाशाली युवाओं एक मंच प्रदान करता है।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja