Arijit Singh Biography in Hindi | अरिजीत सिंह बायोग्राफी हिंदी में

अगर आप गाना सुनते होंगे तो अर्जित सिंह को जरूर ही जानते होंगे। अरिजीत सिंह एक भारतीय संगीतकार, गायक है। इनका नाम भारत के साथ साथ पूरी दुनिया में फेमस है, लोग इनकी आवाज के दीवाने है। अरिजीत हिंदी के अलावा बंगाली, मराठी, तमिल, तेलगु, कन्नड़, असमी एवं गुजराती भाषा में भी कई गाने गा चुके है। इतनी कम उम्र में अरिजीत ने वो मुकाम हासिल कर लिया, जिसके लिए लोगों को कई साल लग जाते है। अरिजीत पहले भारत के एक म्यूजिकल शो का भी हिस्सा रह चुके है, लेकिन तब उन्हें किसी ने नहीं जाना, न ज्यादा पसंद किया गया। आइये आज के इस आर्टिकल में Arijit Singh Biography in Hindi के बारे में विस्तार से जानते है, जिसमें हम Arijit Singh प्रारम्भिक जीवन, Arijit Singh का केरियर, Arijit Singh किस गाने के बाद प्रसिद्ध हुए इन सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे। Arijit Singh के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए अंत तक जरूर पढ़े। 

नामअरिजीत सिंह
जन्म तिथि25 अप्रैल 1987
जन्म स्थानमुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, भारत
व्यवसाय
गायक, संगीतकार, म्यूजिक प्रोड्यूसर
पत्नीकोयल सिंह
बच्चे2

अरिजीत सिंह का प्रारम्भिक जीवन, शिक्षा और परिवार | Arijit Singh Early life and Family

अरिजीत सिंह जन्म 25 अप्रैल 1987 को मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, भारत में हुआ था। इनका जन्म एक संगीत परिवार में हुआ था, और उनके पिता पंजाबी एवं इनकी माता बंगाली थी। इनके पिता गायक और संगीतकार थे, और उनकी माता  एक गृहिणी थीं। बचपन से ही इनको संगीत मे गहरी रुचि थी। 

शिक्षा और परिवार

अरिजीत सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुर्शिदाबाद के जिआगंज राजा बिजोय सिंह हाई स्कूल से पूरी की। उसके बाद उन्होंने स्नातक की शिक्षा के लिए  श्रीपत सिंह कॉलेज में दाखिला लिया। लेकिन बहुत कम उम्र से ही अरिजीत की संगीत में गहरी रुचि थी। इनको बचपन से संगीत का माहौल मिला। इनकी माता एक अच्छी सिंगर थी साथ ही बहुत अच्छा तबला बजा लेती थी। साथ ही इनकी नानी एक अच्छी गायिका थी और इनकी मौसी भारतीय क्लासिकल म्यूजिक में ट्रेनिंग ले रखी थी। इनके मामा भी एक बहुत अच्छे तबलावादक थे, इस तरह अरिजीत भी बचपन से गायकी से जुड़े रहे, उनको गायन की पहली शिक्षा उनके घर पर ही मिली। अरिजीत के अंदर गायन की ललक को देखते हुए, उनके परिवार वालों ने यह निर्णय लिया कि वे इन्हें गायन में प्रोफेशनली ट्रेनिंग दिलवाएंगे।  और पढाई पूरी करने के बाद वे संगीत में अपना करियर बनाने के लिए वह कोलकाता चले गए। 

See also  भजनलाल शर्मा का जीवन परिचय | CM Rajasthan Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi जानें (प्रारंभिक जीवन, परिवार, शिक्षा, उम्र, नेटवर्थ और राजनीतिक करियर)

अरिजीत ने भारतीय क्लासिकल म्यूजिक की शिक्षा ‘राजेन्द्र प्रसाद हजारी से ली है, और तबलावादन की शिक्षा इनको ‘धीरेन्द्र प्रसाद हजारी ने दी है। अरिजीत ने ‘बीरेंद्र प्रसाद हजारी’ से रविन्द्र संगीत एवं पॉप म्यूजिक को सिखा है। 

फिर उन्होंने संगीत निर्देशक प्रीतम चक्रवर्ती के साथ बतौर प्रोग्रामर काम किया। यही पर उन्हें 2010 की बंगाली फिल्म “बोरबाद” में पार्श्व गायक के रूप में पहला ब्रेक मिला। और उन्होंने संगीत की दुनिया की शुरुवात कर दी। 

See Also Vaicharik Nibandh In Hindi । वैचारिक निबंध समय का महत्व

अरिजीत सिंह के करियर की शुरूआत । Arijit Singh carrier Beginning

अरिजीत सिंह जो की एक भारतीय गायक और संगीतकार है, सन् 2005 में उन्होंने राजेंद्र प्रसाद हजारी के कहने पर सोनी टीवी द्वारा एक सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरूकुल’ का ऑडीशन दिया। इस शो में भाग लेने का अरिजीत का बिल्कुल भी मन नहीं था। क्योंकि उन्हें ऐसा लगता था कि क्लासिकल संगीत की परंपरा खत्म हो रही है। लेकिन जब उन्हें पता चलता है कि इसमें कंपोजर शंकर महादेवन जूरी पैनल में है और उनका क्लासिकल बैकग्राउंड से है, तब ये वहा जाने का फैसला करते है। फिर अरिजीत इस शो के लिए चुन लिए गए, और वे टॉप 6 तक भी पहुंचें, लेकिन फिर जनता के कम वोट की वजह से वे फाइनल में बाहर हो गए अरिजीत को इस समय बहुत लोग तो नहीं जान पाए, लेकिन टीवी में आने की वजह से उनकी फैन फोल्लोविंग तो बनी थी। इसके बाद उन्होंने एक अन्य रियलिटी शो में हिस्सा लिया जो कि संगीत का ही शो था और इसमें फेम गुरूकुल और इंडियन आइडल के विजेताओं के बीच मुकाबला था। शो जीतने के बाद, अरिजीत सिंह ने अपना रिकाॅर्डिंग सेटअप तैयार किया और म्यूजिक प्रोग्रामिंग के साथ अपनी यात्रा शुरू की। उसके बाद, उन्होंने असिस्टेंट म्यूजिक प्रोग्रामर के तौर पर शंकर-एहसान-लाॅय, विशाल-शेखर और मिथुन के साथ काम किया।

कब प्रसिद्ध हुए । When he famous

अरिजीत सिंह ने अपने कैरियर की शुरुआत 2005 में एक वास्तविक कार्यक्रम फेम गुरुकुल से की थी। लेकिन इन्हें प्रसिद्धि 2013 में ‘आशिकी 2’ फ़िल्म में ‘तुम ही हो’ गाना गाने के बाद मिली। इस गाने के लिए इनको 6वां फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार में सबसे अच्छा पुरुष गायक चुना गया था। इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इसके बाद एक्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘कबीरा’, ‘सुनो ना संगमरमर’, ‘मस्त मस्त’, ‘हमदर्द’ जैसे कई सुपरहिट गानों से अपने लाखों-करोड़ों फैंस के दिल पर अमिट छाप छोड़ी दी है। अरिजीत सिंह अपनी जादुई आवाज के दम पर ‘नेशनल अवॉर्ड’ से भी सम्मानित हो चुके हैं।

See also  लक्ष्मण नरसिम्हन का जीवन परिचय | Laxman Narasimhan Biography in Hindi, Starbucks CEO

जनवरी 2016 में 6वां फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार में सबसे अच्छा गाना चुना गया जो इन्होंने ‘सूरज डूबा है गाना’ रॉय फ़िल्म में गाया था। 

अरिजीत ने अब तक भारत के अलावा विदेश के हिस्सों में भी शो किये है, जिसमें सभी दर्शक उनके फेमस गाने ‘तुम ही हो’ गाने की गुजारिश जरुर करते है। 

अरिजीत सिंह का पहला गाना ।  First song Arijit singh

अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत मूवी मर्डर 2 के “फिर मोहब्बत” से की। जिसे 2009 में रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन 2011 में रिलीज़ किया गया।

अरिजीत सिंह का नंबर 1 गाना ।  No. 1 Song Arijit Singh

वैसे तो अरिजीत सिंह का हर एक गाना सुपरहिट होता है, उनमें से नंबर 1 गाना है, जो उन्होंने 2022 में, फिल्म ब्रह्मास्त्र में जोनिता गांधी के साथ ” केसरिया ” और एक युगल गीत “देवा देवा” गाया।

 “केसरिया” ने उन्हें अपना सातवां फिल्मफेयर पुरस्कार दिलाया और यह गाना Spotify पर 300 मिलियन और 400 मिलियन स्ट्रीम पार करने वाला पहला भारतीय गाना भी बन गया है।

अवार्ड्स । Awards 

अरिजीत सिंह के आवाज के दिवाने है लोग और वो अब तक अलग अलग अवार्ड्स शो में 70 बार नोमिनेट हो चुके है, जिसमें से उन्होंने अब तक 23 अवार्ड जीते है, 2013 में ‘तुम ही हो’ गाने के लिए अरिजीत को 10 जगह नॉमिनेशन मिला था, जिसमें से वे 9 जगह विजयी रहे। वर्ष 2014 में नेशनल इंडियन स्टूडेंट यूनियन यूके ने इनको ‘यूथ आइकॉन – म्यूजिक अवार्ड 2014’ दिया था। उसके बाद वर्ष 2018 में उन्हें रोके न रुके नैना गाने के लिए फ़िल्म फ़ेयर अवार्ड दिया गया है। अन्य अवार्ड –

  • फिल्मफेयर अवार्ड – 2
  • आईफा अवार्ड – 1
  • गिल्ड अवार्ड – 2
  • मिर्ची म्यूजिक अवार्ड – 3
  • जी सिने अवार्ड – 2

पर्सनल लाइफ | Personal life

अरिजीत सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपनी प्राइवेट लाइफ की झलकियां जल्दी नहीं दिखाते हैं। अरिजीत सिंह को गाने के अलावा बैडमिंटन खेलना, लिखना, मूवी देखना एवं डॉक्यूमेंटरी बनाना भी पसंद है। 

अरिजीत सिंह ने पहली शादी रूपरेखा बनर्जी के साथ की थी, कहा जाता है कि, अरिजीत सिंह अपनी पहली वाइफ रूपरेखा से ‘गुरुकुल’ के सेट पर मिले थे। रूपरेखा उनकी को-कंटेस्टेंट थीं, और यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत भी हुई। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2013 में शादी कर ली थी। पहली पत्नी के साथ उनकी मैरिड लाइफ ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। दोनों ने जिस साल शादी की, उसी साल तलाक लेने का भी फैसला कर लिया था। 

See also  Who is Right? Sandeep Maheshwari Controversy | आखिर क्यों हैं विवादों में Sandeep Maheshwari? जानें विवाद की असल वजह #StopVivekBindra

फिर उसके बाद उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय से 2014 में, बंगाली तरीके से तारापीठ मंदिर में शादी की थी। अरिजीत सिंह की तरह कोयल राय की भी दूसरी शादी है। उन्होंने इसके बारे में काफी समय बाद लोगो को सोशल मीडिया साइट पर फोटो डालकर बताई।

अरिजीत सिंह का नेट वर्थ | Arijit Singh ka Net worth

हम सभी जानते है कि अरिजीत सिंह बॉलीवुड के लीडिंग सिंगर हैं, ऐसे में इस बात पर शक करने की जरूरत नहीं है कि वो म्यूजिक इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सिंगर्स की लिस्ट में सबसे उपर हैं। अरिजीत सिंह एक गाने के 8 से 10 लाख रुपए चार्ज करते हैं और एक कॉन्सर्ट से वो 1.5 करोड़ रुपए कमाते हैं। साल 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 53 करोड़ रुपए है।

सम्पर्क सूत्र

पूरा नाम – अरिजीत सिंह

ईमेल – [email protected]

फोन नंबर – उपलब्ध नही है। 

विवाद । Controversy

अरीजीत सिंह देश के साथ साथ विदेश में भी बहुत ही प्रासिद्ध है,  लेकिन फिर भी वह न हीं बहुत ज्यादा इंटरव्यू देते हैं न हीं उन्हें लोगों के साथ फोटो खिंचवाना पसंद है। फिर भी वह कुछ समय से विवादों में आ गए हैं 2013 में उन्हें जेल भी जाना पड़ा पत्रकार अपूर्वा चौधरी से बदसलूकी के जुल्म में, क्योंकि उसने अरिजीत सिंह से उनके तलाक के बारे में प्रश्न पूछ लिया था। 

निष्कर्ष । Conclusion

आज की इस आर्टिकल में हमने Arijit Singh Biography in Hindi के बारे में बताया, जिसमें हमने Arijit Singh का प्रारम्भिक जीवन, शिक्षा, परिवार, करियर की शुरुवात, उनका पहला गाना, उनकी दूसरी शादी सभी बिंदुओं पर विस्तार से बात किया है। उम्मीद है इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपके मन में उठ रहे अरिजीत सिंह से जुड़े सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे। अगर यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों को भी शेयर करें। 

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja