ads

एलआईसी कन्यादान पॉलिसी 2022 | LIC Kanyadan Beema Policy 2022 जानिए पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया

By | अक्टूबर 5, 2022
LIC Kanyadan Policy

लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ इंडिया एलआईसी (Life Insurance Corporation of India LIC) को तो आप जानते ही हैं। LIC द्वारा हाल ही में जन कल्याण हेतु विभिन्न प्रकार की बीमा पॉलिसी शुरू की जा रही है। इसमें से सबसे बेहतरीन बीमा पॉलिसी जो LIC ने बिटिया के कन्यादान को लेकर लांच की गई है।   “एलआईसी कन्यादान पॉलिसी” (LIC Kanyadan Policy) के अंतर्गत बिटिया की शिक्षा और शादी के लिए निवेश किया जाता है। पॉलिसी में निवेश करने की अवधि 25 वर्ष तक है। पॉलिसी प्रीमियम कि अगर प्रतिदिन की बात करें। तो मात्र ₹121 का प्रतिदिन भुगतान करना होगा। अर्थात पूरे महीने में 3600 रुपए की मासिक किस्त जमा कराने पर LIC द्वारा बहुत ही अच्छा रिटर्न बिटिया की शिक्षा और शादी के लिए दिया जाएगा।

आइए जानते हैं, LIC द्वारा शुरू की गई कन्यादान पॉलिसी क्या है? कन्यादान पॉलिसी के लिए कैसे आवेदन किया जा सकता है? LIC Kanyadaan Insurance Policy के लिए आवश्यक पात्रता, आवश्यक दस्तावेज तथा आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया लेख में सम्मिलित की जा रही है। अतः आप लेख में अंत तक बने रहे।

एल आई सी कन्यादान बीमा पॉलिसी 2022 | LIC Kanyadan Insurance Policy 2022

LIC भारत की सबसे बड़ी और भरोसेबंद बीमा पॉलिसी कंपनी हैं। जो “जीवन के साथ भी, जीवन के बाद भी” का स्लोगन अमर करके दिखाती है।LIC कंपनी द्वारा जनहित में अनेक लाभकारी बीमा पॉलिसियों लांच की जाती है। हाल ही में एलआईसी ऑफ इंडिया (LIC of India) ने बिटिया की शादी और शिक्षा के लिए निवेश करने पर कन्यादान बीमा पॉलिसी की शुरुआत की है। इस पॉलिसी के अंतर्गत 25 साल तक निवेश किया जा सकता है। 3600 मासिक निवेश करने पर  27 लाख रुपए तक का रिटर्न लिया जा सकता है। इस पॉलिसी को 13 वर्ष से लेकर 25 वर्ष की समय अवधि के लिए लिया जा सकता है। चुने गए क्रम के अनुसार लाभार्थी को 3 वर्ष तक प्रीमियम का भुगतान करना होगा। आवेदक पिता की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए और बिटिया की न्यूनतम आयु 1 वर्ष होनी चाहिए।

READ  आधार कार्ड से नरेगा का पैसा कैसे चेक करें | नरेगा का पेमेंट ऑनलाइन चेक करें | NREGA Payment Check

LIC Kanyadan Policy Key Points

LIC स्कीमएल आई सी कन्यादान पॉलिसी
लाभार्थी होंगेदेश की सभी कन्या
स्कीम शुरू की गयीभारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा (LIC)
लाभ होगापॉलिसी की अवधि पूर्ण होने के बाद27 लाख रूपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।
पॉलिसी की समय अवधि13 वर्ष और 25 वर्ष
आधिकारिक वेबसाइटwww.licindia.in

एलआईसी कन्यादान पॉलिसी की विशेषताएं | Features of LIC Kanyadan Policy

  • भारत के जो भी नागरिक अपनी बिटिया की शादी और शिक्षा के लिए अभी से निवेश करना चाहते हैं। तो उनके लिए कन्यादान पॉलिसी बेहतरीन पॉलिसी साबित हो सकती है। इस पॉलिसी की अनेक विशेषताएं हैं। जैसे:-
  • लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा शुरू की गई कन्यादान पॉलिसी के तहत कोई भी भारतीय नागरिक आयु के अनुसार पॉलिसी खरीद सकते हैं।
  • पॉलिसी की अवधि 3 साल पहले का लाइव डिस्कवर को पॉलिसी के तहत प्रदान किया जाएगा।
  • एलआईसी द्वारा इस पॉलिसी में बहुत ही बेहतरीन सुविधा दी गई है। यदि पॉलिसी आवेदक की पॉलिसी के दौरान मृत्यु हो जाती है। तो पॉलिसी का परिवार को भुगतान नहीं करना होगा। एलआईसी द्वारा इस पॉलिसी को जारी रखा जाएगा।
  • कन्यादान पॉलिसी के अंतर्गत उसके परिवार को हर साल एलआईसी कंपनी द्वारा ₹100000 दिए जाएंगे। पॉलिसी के 25 साल की अवधि पूर्ण होने तक नॉमिनी को 27 लाख रुपए प्रदान कर दिए जाएंगे।
  • बिटिया व कन्या की शादी पर आर्थिक समस्याओं का समाधान इस पॉलिसी में निवेश करने पर आसानी से किया जा सकता है।
  • इसी के साथ यदि बीमा धारक की मृत्यु हो जाती है। तो LIC द्वारा ₹5 लाख का अनुदान दिया जाएगा।
  • बीमा धारक की एक्सीडेंट की वजह से मृत्यु होने पर 10 लाख रूपए की विधि धनराशि लाभार्थी परिवार अर्थात नॉमिनी को दी जाएगी।
  • बीमा धारक कन्यादान बीमा पॉलिसी के अंतर्गत LIC कंपनी के माध्यम से बोनस का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • यदि कोई आवेदक परिवार बिटिया के लिए ₹251 प्रति धन जमा कराते हैं और इस प्रीमियम को वह 25 साल तक जमा करा सकते हैं। तो उन्हें ₹51 लाख की धनराशि प्राप्त होगी।
  • इसी के साथ अगर बीमा धारक की मृत्यु 25 वर्ष की अवधि पूर्ण होने से पहले हो जाती है। तो बीमा राशि का 10% हर वर्ष उसके परिवार को दिया जाएगा।
READ  Sauchalay List 2023 | शौचालय लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें।

LIC गोल्डन जुबली छात्रवृत्ति योजना 2022

एलआईसी कन्यादान पॉलिसी के लिए आवश्यक दस्तावेज | Documents Required for LIC Kanyadan Policy

जो अभिभावक अपनी बेटियों की शिक्षा और शादी के खर्च को अभी से मैनेज करना चाहते हैं। तो उन्हें अभी से LIC Kanyadan Yojana में निवेश शुरू कर देना चाहिए। इसके लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे जैसे:-

  • आधार कार्ड | Aadhar Card
  • आय प्रमाण पत्र | Income Certificate
  • वोटर आईडी कार्ड | Voter ID Card
  • जन्म प्रमाण पत्र | Birth Certificate
  • पते का सबूत | Address Proof
  • पासपोर्ट साइज फोटो | Passport Size Photo
  • योजना के प्रस्ताव का विधिवत भरा हुआ और हस्ताक्षर किया हुआ फॉर्म।
  • पहला प्रीमियम भरने के लिए चेक या केश।

एलआईसी कन्यादान पॉलिसी के लिए आवश्यक पात्रता | Required eligibility for LIC Kanyadan Policy

  • आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। तभी वह इस योजना के लिए पात्र होगा।
  • 13 से 25 साल तक पॉलिसी में प्रीमियम को एकत्रित किया जायेगा।

एलआईसी कन्यादान पॉलिसी कैसे खरीदें | How to Buy LIC Kanyadan Policy

  • भारत के जो अभिभावक बिटिया के लिए कन्यादान पॉलिसी खरीदना चाहते हैं। उन्हें नीचे दी गई आवश्यक प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करना चाहिए।
  • सर्वप्रथम आप नजदीकी एलआईसी की ब्रांच में संपर्क करें।
  • एलआईसी ब्रांच अधिकारी को कन्यादान पॉलिसी के लिए आवेदन करने हेतु आग्रह करें।
  • इसके अतिरिक्त आप एलआईसी एजेंट से भी संपर्क कर सकते हैं।
  • एलआईसी एजेंट से आपको कन्यादान  बीमा पॉलिसी के लिए आवेदन फॉर्म लेना होगा।
  • बीमा पॉलिसी आवेदन फॉर्म में पूछे गए संपूर्ण जानकारी तथा आवश्यक दस्तावेज को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  • संपूर्ण जानकारी दर्ज करने के पश्चात आवेदन फॉर्म या तो एलआईसी ब्रांच में जमा करवा दें या फिर आप किसी एलआईसी अधिकृत एजेंट को आवेदन फॉर्म जमा करा सकते हैं।
  • आवेदन करने के कुछ समय बाद आपको पॉलिसी नंबर दे दिया जाएगा और आपकी पॉलिसी शुरू कर दी जाएगी। इसके अतिरिक्त आप हर महीने इच्छा अनुसार निवेश का चुनाव कर सकते हैं। भुगतान कर  कन्यादान बीमा पॉलिसी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
READ  प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 3.0 | PMKVY 3.0 Training Center List

एलआईसी ऑफिशियल संपर्क सूत्र | LIC official contact details

FAQ’s LIC Kanyadan Policy

Q.  एलआईसी कन्यादान बीमा पॉलिसी क्या है?

Ans.  लाइफ इंश्योरेंस सन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा हाल ही में कन्यादान बीमा पॉलिसी योजना की शुरुआत की गई है। योजना के अंतर्गत बिटिया की 1 वर्ष की आयु होने पर आप कन्या के शिक्षा एवं विवाह हेतु निवेश कर सकते हैं। यदि आप 25 साल तक निवेश करते हैं। तो आप अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

Q.  LIC कन्यादान पॉलिसी में कितना रिटर्न मिलेगा?

Ans. यदि LIC कन्यादान पॉलिसी खरीदना चाहते हैं। तो आप ₹121 का प्रतिदिन  भुगतान करते हैं। तो आप 25 साल बाद ₹27 तक रिटर्न ले सकते हैं।

Q.  एल आई सी कन्यादान पॉलिसी के लिए कैसे आवेदन करें?

Ans. भारतीय एलआईसी द्वारा शुरू की गई कन्यादान पॉलिसी के लिए आप नजदीकी एलआईसी की ब्रांच से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त एलआईसी एजेंट से संपर्क करने के बाद आसानी से कन्यादान पॉलिसी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *