Sadak Suraksha Par Nibandh | सड़क सुरक्षा पर निबंध

सड़क सुरक्षा का तात्पर्य उन उपायों से है जिनका उपयोग करके यात्री या वाहन चालक गंभीर रूप से घायल होने से बच सकता है। इसलिए सभी को चाहिए कि सड़क सुरक्षा का हमेशा पालन करें खुद को और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।इस लेख में हम आपको Essay on Sadak Suraksha, सड़क सुरक्षा क्या है उसके क्या नियम है, इन सभी बिंदुओं पर विस्तार से बताएंगे जानने के लिए अंत तक जरूर पढ़ें।

What is Sadak Suraksha । सड़क सुरक्षा क्या है

सड़क सुरक्षा एक उपाय है जिसके द्वारा हम सड़क दुर्घटना में लोगों को चोट लगने और उनकी मौत होने जैसी घटनाओं को कम कर सकते हैं। Sadak Suraksha एक ऐसा विषय है जिसे सभी लोगों को जानना चाहिए। इसीलिए इसे शिक्षा सामाजिक कार्यक्रम हर जगह जोड़ा गया है। क्योंकि ऐसा पाया गया है कि अस्पतालों में होने वाली मृत्यु में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना के कारण होती है। ऐसी घटनाएं भविष्य में ना हो इसके लिए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए। जिससे आप अपनी और दूसरो की सुरक्षा कर सके। हमे सड़क पर हमेशा अपनी बाईं तरफ से चलना चाहिए। हमे सड़क पर वाहन चलाते समय हमेशा ट्रैफिक सिग्नल को फॉलो करना चाहिए। हमे कितना भी जल्दी कभी भी उसे तोड़ना नहीं चाहिए। सड़क सुरक्षा के नियम बनाए गए है, जिनका पालन करके आप खुद को सुरक्षित रख सकते है।

Essay on Sadak Suraksha | सड़क सुरक्षा पर निबंध (300शब्द)

आज के समय में सभी को अपने काम को जल्दी से करने की इच्छा होती है, जिसके कारण सड़क पर भी अपने वाहन को अधिक तेजी से चलते हैं, ट्रैफिक सिग्नल्स को तोड़ते हुए निकल जाते हैं। जिसके कारण आज हमारे देश में ढेर सारी दुर्घटनाएं घटित हो रही है। ऐसा पाया गया है कि अस्पताल में होने वाली मौत में से अधिकतर सड़क दुर्घटना के कारण हो रही है। आज का युवा वाहन चलाते समय फोन इस्तेमाल करता है, तेजी से वाहन चलाता है। जिसके कारण रोज दुर्घटनाएं घटित हो रही है। इसको कम करने के लिए सड़क सुरक्षा के नियम बनाए गए, जिसके द्वारा सड़क दुर्घटना को कम किया जा सकता है। 

Sadak Suraksha  के नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। जिससे हम यातायात दुर्घटना से बच सकते है। चार पहिया या बड़ी गाड़ी चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट बांध कर चलाना चाहिए। और टू व्हीलर वाहन चालक को हमेशा हेलमेट पहनना चाहिए। हमे कभी भी शराब पीकर वाहन नहीं चलाना चाहिए। सड़क पर चलते समय कभी भी अगर साइन बोर्ड पे अंधा मोड लिखा मिले ( अंधा मोड एक ऐसा मोड़ है जहा से वाहन आपको दिखाई न दे) वहा अपने वाहन की गति कम रखनी चाहिए, और ऐसे मोड़ से कभी सड़क पार नहीं करना चाहिए। जब भी आप सड़क पर मुड़ रहे हो या अपनी गाड़ी को धीमा करने वाले है, उस समय अपने पीछे आने वाले वहां को संकेत अवश्य दे। रात के समय वाहन चलाते समय कभी भी गहरे रंग का कपड़ा न पहने। हमे ऐसा कपड़ा पहनना चाहिए जिससे उचित दूरी पर चलने वाला चालक को पहचान सके। कभी भी तेज गति से वाहन नहीं चलाना चाहिए, इससे आपके ऊपर जुर्माना लगेगा या आपकी दुर्घटना हो सकती है। इसलिए हमें खुद भी पालन करना चाहिए, और लोगो को जागरूक करना चाहिए, की सड़क सुरक्षा का अवश्य पालन करे।

See also  विश्व शरणार्थी दिवस पर निबंध | Speech On World Refugee Day in Hindi | 10 Lines World Refugee Day in Hindi

10 lines on Sadak suraksha | सड़क सुरक्षा पर 10 लाइन

  • हमे हमेशा सड़क की बाई ओर से चलना चाहिए।
  • वाहन चलाते समय सड़क पर लगे साइन बोर्ड और यातायात संकेतों का पालन करना चाहिए।
  • अपने वाहन को मोड़ते समय चालक को अगल-बगल देखकर मुड़ना चाहिए।
  • टू व्हीलर वाहन चालक को हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए। साथ ही बड़ी वाहन चालक को सीट बेल्ट अवश्य बांधना चाहिए।
  • वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • मादक पदार्थ का सेवन करने के बाद वाहन नहीं चलना चाहिए ।
  • पैदल चलने वाले यात्रियों को फुटपाथों पर संभलकर चलना चाहिए और जेब्रा क्रॉसिंग से ही क्रॉस करना चाहिए।
  • वाहन चालक को गति सीमा का अवश्य ध्यान देना चाहिए।
  • 15 मार्च को Sadak Suraksha दिवस मनाया जाता है।
  • जल्दी होने पर भी हमे यातायात के नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए।

Sadak Suraksha Rules for Children । बच्चो के लिए सड़क सुरक्षा के नियम

हम सभी को अपने बच्चो को Sadak Suraksha नियम के बारे में सिखाना चाहिए। स्कूल में उन्हें सड़क सुरक्षा नियम के बारे में ढेर सारे सिंबल के द्वारा समझाया जाता है। नीचे हम भी बच्चो के लिए सड़क सुरक्षा के नियम के बारे में बताएंगे।

  • बच्चो को यातायात सिग्नल के बारे में बताए।
  • उन्हें बताए कि रेड सिग्नल रुकने के लिए , पीला सिग्नल तैयार होने और हरा सिग्नल आगे बढ़ने के लिए होता है।
  • छोटे बच्चो को अपने माता पिता का हाथ पकड़कर सड़क पार करना चाहिए।
  • सड़क पर कभी इधर उधर होकर न चले।
  • उनको सिखाए की हमेशा रोड क्रॉस करना हो तो जेब्रा क्रॉसिंग से ही पार करे।
  • उन्हें सिखाए की सड़क पार करते समय अपने दोनो तरफ देख ले और जब लगे उन्हें खतरा नहीं है, तभी सड़क पार करे।
  • कभी भी दौड़ कर सड़क पार करने की कोशिश न करे। अन्यथा खतरा हो सकता है।
  • यात्रा करते समय खिलौना या मोबाइल फोन न चलाए।
  • भीड़ भाड़ सड़को पर यात्रा करते समय हमेसा फुटपाथ का प्रयोग करे।
  • सड़क पर यात्रा के दौरान बच्चो को आवारा पशुओं से दूर रहना चाहिए।
  • छोटे बच्चो को कभी भी सड़क पर चलते समय रंगीन चस्मे नही लगाने चाहिए, क्योंकि कभी कभी इससे सामने की चीज स्पष्ट नहीं दिखाई देती और दुर्घटनाएं हो जाती है।
See also  गुरु तेगबहादुर पर निबंध | Short(10 lines) and Long Essay on Guru Tegbahadur in Hindi

See Also बच्चों के लिए शिक्षाप्रद लघु नैतिक कहानियां | Short Story For Kids Class 2 | Class 2 Short Moral Stories in Hindi

Rules for Sadak Suraksha in India।भारत में सड़क सुरक्षा के नियम

हमारे देश में सरकार ने अपने नागरिकों के लिए Sadak Suraksha की कुछ नियम बनाए हैं। जिसको फॉलो करके हम सड़क दुर्घटना से बच सकते हैं। सरकार जानवरों और इंसानों के लिए सड़क सुरक्षा के कुछ नियम बनाए है।जिसके बारे में नीचे बताया गया है। जो निम्नलिखित है। 

  • सड़क सुरक्षा नियम में सबसे महत्वपूर्ण है, कि सड़क पर चलते समय हमेशा बाई ओर से चलना चाहिए। 
  • सरकार को इंसान के साथ-साथ पशुओं की भी सुरक्षा करनी है, इसलिए सरकार ने बिल्ली, कुत्ते और मवेशियों को भी घूमने दी गई है। इसलिए हमें सड़क पर सावधानी से वाहन चलाना चाहिए।
  • भीड़ वाली सड़कों पर रेड सिग्नल और जेब्रा क्रॉसिंग बनाया जाता है, ये काले और सफेद रंग की धारियां होती है। इसलिए पैदल यात्रियों को सिर्फ जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पर करनी चाहिए।
  • वाहन चलाते समय मादक पदार्थ जैसे शराब इत्यादि का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसके सेवन के बाद चालक नशे में हो जाता है, और उसका गाड़ी पर नियंत्रण नहीं होता है। जिसके कारण एक्सीडेंट होते है।
  • यातायात नियम के अनुसार यदि वाहन चालक बीमार या अस्वस्थ हो या उसे नीद आ रही हो, तो उसे वाहन नहीं चलाना चाहिए।
  • सड़क पर चलते समय हमेशा ट्रैफिक सिग्नलो का पालन करना चाहिए, हरा सिग्नल होने पर ही आगे बढ़ना चाहिए। कितना भी जल्दी हो रेड सिग्नल होने पर कभी भी वाहन वहा से आगे न बढ़ाए।
  • वाहन चलाते समय मुख्य सड़क, चौराहा, अंधा मोड, या आगे स्कूल हो तो अपने वाहन की गति धीमा रखे।
  • वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करे। अन्यथा आपका एक्सीडेंट हो सकता है। अगर आपकी जरूरी कॉल आती है, तो अपने वाहन को एक जगह रोक कर बात कर ले।
  • भारत में कई जगह आज भी वन वे रोड है, इसलिए चालक को यह ध्यान रखना चाहिए ऐसे रोड पे कभी भी अपना वहां पार्क न करे और और सही साइड से अपनी गाड़ी चलाए ऐसे में ओवरटेक करने से बचे।
  • वाहन चलाते समय हमेशा यातायात सिग्नल का पालन करे, और अपने वाहन से सिग्नल भी दे। ताकि आपके आगे और पीछे चलने वाले लोगो को ज्ञात हो सके और वो अपने वाहन को नियंत्रित कर सके।
  • अगर आपको अपना वाहन मोड़ना है या किसी गाड़ी को पास देना है, तो सिग्नल अवश्य दे या अपने हाथ से इशारा करे ताकि उन्हें समझ आ जाए अन्यथा मोड़ पर एक्सीडेंट हो सकता है।
  • अस्पताल, विद्यालय, वृद्धाश्रम, विश्रामघाट इत्यादि जगह जहा शांति पूर्ण माहौल हो, वहा से गुजरते समय अपने वाहन की गति धीमा रखे। और ऐसे जगह पर अपने वाहन का हॉर्न न बजाए।
See also  होली पर निबंध हिंदी में (Holi Essay in Hindi) होली पर निबंध PDF

निष्कर्ष

इस लेख में हमने Sadak Suraksha पर निबंध लिखा है, जिसमें हमने सड़क सुरक्षा क्या है सड़क सुरक्षा पर 10 लाइन का निबंध बच्चों को सड़क सुरक्षा के लिए क्या नियम अपनाने चाहिए इन सभी बातों पर विस्तार से बताया गया। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों को भी शेयर करें ।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja