मनरेगा ओम्बड्सपर्सन ऐप | NREGA Ombudsperson App से श्रमिक कर सकते हैं शिकायत  

Ombudsperson App

महात्मा गांधी मनरेगा योजना (MGNREGA) संपूर्ण भारत में श्रमिकों के लिए एक अहम योजना बन चुकी है। भारत के सभी राज्यों में NREGA Yojana से काफी लोगों को रोजगार प्राप्त हो रहा है, तथा आय के साधन दुरस्त हो रहे हैं। जैसे-जैसे मनरेगा योजना का विस्तार होता जा रहा है। वैसे योजना से जुड़ी कई शिकायतें मिल रही है। जिसमें नरेगा कार्य के दौरान भ्रष्टाचार को लेकर हो रही धांधली को रोकना बहुत अतिआवश्यक हो गया है। अब सरकार इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए ओम्बड्सपर्सन ऐप (NREGA Ombudsperson App) लांच कर रही है। Ombudsperson Mobile App के माध्यम से नरेगा की संपूर्ण भ्रष्ट गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। ताकि मनरेगा के अंतर्गत होने वाली सभी भ्रष्टाचारी गतिविधियों को रोका जा सके।

आइए जानते हैं, सरकार द्वारा शुरू किए गएओम्बड्सपर्सन ऐप की क्या विशेषता है? ओम्बड्सपर्सन ऐप किस प्रकार से कार्य करेगा? Ombudsperson Mobile Application कि संपूर्ण कार्य प्रणाली कैसे संचालित की जाएगी . इस संबंध में संपूर्ण विवरण दिया जा रहा है। इसलिए  अंत तक लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

यह ऐप क्यों विकसित किया गया?

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राज्यों में मनरेगा योजना कार्यान्वयन से संबंधित विभिन्न स्रोतों यानी डिजिटल, भौतिक और जन मीडिया से प्राप्त शिकायतों के आधार पर नियुक्त लोकपाल द्वारा शिकायतों के सुचारू वर्गीकरण और रिपोर्टिंग के उद्देश्य से इस ऐप को विकसित किया है यह Ombudsperson App  द्वारा शिकायतों की आसान ट्रैकिंग और समय पर निवारण की अनुमति देगा। ऐप लोकपाल को वेबसाइट पर वार्षिक और त्रैमासिक रिपोर्ट अपलोड करने की भी अनुमति देगा।

मनरेगा ओम्बड्सपर्सन ऐप | NREGA Ombudsperson App

भारत सरकार के पंचायती राज मंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के प्रमुख श्री गिरिराज सिंह द्वारा मनरेगा योजना में हो रही धांधली को रोकने के लिए लोकपाल ओम्बड्सपर्सन ऐप लॉन्च करने की सलाह दी गई थी। जिसे अब क्रियान्वित किया जा रहा है। दरअसल NREGA Scheme संपूर्ण भारत में विस्तार कर रही है।  श्रमिकों के साथ हो रही धांधली तथा भ्रष्टाचारी गतिविधियों की शिकायतें आए दिन मिल रही थी। इन सभी शिकायतों के निवारण हेतु केंद्र सरकार द्वारा MGNREGA Ombudsperson App लांच किया गया है। इस Mobile Application के माध्यम से कोई भी श्रमिक अपने साथ हो रही भ्रष्टाचारी गतिविधियों की शिकायत कर सकता है। केंद्रीय मंत्री का कहना है “ओम्बड्सपर्सन ऐप लोकपाल को पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति कार्यान्वयन की प्रक्रिया में मदद करेगा। इससे शिकायतों के निपटान में और भ्रष्ट गतिविधि का उन्मूलन करने की दिशा में अपने कर्तव्य का निर्वहन हो सकेगा।”

मनरेगा हेल्पलाइन नंबर | MGNREGA Helpline Number

मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्य कर रहे सभी श्रमिकों के लिए केंद्र सरकार द्वारा सेवाओं को दुरस्त एवं अन्य गतिविधियों को सरकार तक पहुंचाने के लिए हेल्पलाइन व्यवस्था शुरू की गई है। जिससे श्रमिकों के हितों के साथ हो रहे भ्रष्टाचार को रोका जा सकता है। मनरेगा हेल्पलाइन नंबर राज्य अनुसार सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।

See also  LIC आम आदमी बीमा योजना | LIC AAM ADAMI BIMA YOJANA ( LIC AABY 2023)

मनरेगा टोल फ्री नंबर 18003456514 पर किसी भी कार्य दिवस में कॉल की जा सकती हैं। अगर न्याय नहीं मिलता है, तो कोई भी व्यक्ति राज्य सरकार के टॉल फ्री नंबर 18003456527 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

ऐप के लाभ (Benefits Of App)

Ombudsperson App:-  लोकपाल की नियुक्तियों से जुड़ी चिंताओं का समाधान करेगा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कई जिलों में अभी तक लोकपाल की नियुक्ति नहीं हुई है।उन्होंने सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से ऐप का उपयोग करके मनरेगा को और अधिक पारदर्शी बनाने में केंद्र सरकार के साथ सहयोग करने को भी कहा।पारदर्शिता को बढ़ावा देना और शिकायतों का समाधान करना

  • इसके अलावा, सिस्टम में पारदर्शिता लाने और शिकायतों के त्वरित समाधान की सुविधा के लिए ऐप विकसित किया गया है। ऐप का उद्देश्य राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यान्वयन से संबंधित विभिन्न स्रोतों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर लोकपाल द्वारा शिकायतों की सुचारू रिपोर्टिंग और वर्गीकरण करना है।
  • वर्तमान में, शिकायतों की रिपोर्टिंग, निर्णय पारित करना और शिकायतों का निपटान भौतिक रूप में किया जाता है, जिसे अब Ombudsperson App  द्वारा लिया जाएगा। इसके अलावा, ऐप से शिकायतों को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है, और पुरस्कारों के समय पर पारित होने की जांच की जा सकती है।साथ ही, ऐप के माध्यम से अतिरिक्त मानव संसाधनों के न्यूनतम समर्थन के साथ समयबद्ध तरीके से शिकायतों का सुचारू निपटान संभव होगा।
  • ऐप का दूसरा फायदा यह है कि इसके जरिए लोकपाल त्रैमासिक और वार्षिक रिपोर्ट भी आसानी से वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। इससे उन्हें अपने कर्तव्य का पारदर्शी ढंग से निर्वहन करने और जवाबदेही बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
  • पिछले प्रयास-यह पहली बार नहीं है कि मंत्रालय ने इस तरह की पहल की है. 2017 में, ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीण विकास कार्यों की प्रगति के बारे में सभी जानकारी प्रदान करने के लिए ग्राम संवाद ऐप लॉन्च किया गया था।
See also  PMKVY 4.0 2023 (Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana 4.0) - प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 उद्देश्य, लाभ, पात्रता, और आवेदन प्रक्रिया

For More Information Collect Click Here

FAQ’s NREGA Ombudsperson App

Q. ओम्बड्सपर्सन ऐप क्या है?

Ans.  भारत के ग्रामीण विकास मंत्री श्री गिरिराज सिंह द्वारा ओम्बड्सपर्सन ऐप  लांच किया गया है। यह एप्लीकेशन नरेगा श्रमिकों को बेहतरीन सुविधा प्रदान करने में मदद करेगा। अधिकांश क्षेत्रों में नरेगा को लेकर भ्रष्टाचार की गतिविधियां देखने को मिली है। इन सभी गतिविधियों को सरकार तक पहुंचाने में ओम्बड्सपर्सन ऐप  महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस एप्लीकेशन के माध्यम से भ्रष्ट गतिविधियों पर अंकुश लगाने में आसानी होगी।

Q. मनरेगा ओम्बड्सपर्सन ऐप की क्या विशेषता है?

Ans. मनरेगा योजना का विस्तार संपूर्ण भारत में बढ़ता जा रहा है। इस योजना से काफी लोगों को रोजगार प्राप्त हो रहा है। परंतु अधिकांश क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर नरेगा को लेकर श्रमिकों के साथ धांधली की जा रही है। कई क्षेत्रों पर भ्रष्टाचारी गतिविधियों को देखा गया है। इन सभी गतिविधियों को रोकने हेतु सरकार ने ओम्बड्सपर्सन ऐप लॉन्च किया है।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja