पंजाब में कितने जिले हैं? | जिला सूची, तहसील, गांव, जनसंख्या की जानकारी

Punjab District List

Punjab District List:- पंजाब भारत के सबसे समृद्ध राज्य में से एक है। पंजाब भारत में खनिज और संसाधन की मात्रा में पहले स्थान पर आता है। 1947 में पंजाब का निर्माण भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के साथ हुआ था। उस वक्त पंजाब दो हिस्सों में बंटा हुआ था मगर 1956 में एक पूर्ण पंजाब बनाया गया जिसमें आज कुल 22 जिले मौजूद है। पंजाब में मुख्यतः सिख धर्म वाले लोग निवास करते है, इस वजह से इसे सिखों का घर भी कहा जाता है। पंजाब राज्य मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है और अधिकांश जनसंख्या खेती करती है। आज क्षेत्रफल की दृष्टि से पंजाब भारत का 19वा, और जनसंख्या की दृष्टि से भारत का 16वा सबसे बड़ा राज्य है। 2012 के जनगणना के अनुसार पंजाब की जनसंख्या 2.8 करोड़ थी जो वर्तमान समय में 3 करोड हो गई है। अगर आप पंजाब राज्य के निवासी हैं तो आपको पंजाब में कितने जिले हैं के बारे में जानकारी होनी चाहिए। आज इस लेख में Punjab District List English और Hindi में दिया गया है, जिससे आप पंजाब के बारे में अच्छे से समझ पाएंगे। 

पंजाब एक समृद्ध राज्य है वह कृषि के साथ-साथ कृषि से जुड़े उद्योग भी काफी तेजी से बढ़ रहे है। पहले मुख्य रूप से लुधियाना, भटिंडा, मोहाली और पटियाला जैसे क्षेत्र में आपको उद्योग देखने को मिलते थे। मगर आज कपूरथला, होशियारपुर, और नवांशहर जैसे जिलों में भी आपको उद्योग देखने को मिलेंगे। पंजाब के बारे में और जानने के लिए Punjab District List 2022 को पढ़े।

See also  आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट अमृतसर 2023| Ayushman Bharat Hospital List Amritsar @pmjay.gov.in

Punjab District List | पंजाब के जिलों की नाम सूची

1947 में जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ तो उस वक्त पंजाब भारत का एक राज्य बना था। उस वक्त पंजाब 2 भाग में था, जिसे पूर्वी पंजाब और पश्चिम पंजाब कहा जाता था मगर 1956 में दोनों हिस्सों को मिलाकर पूर्ण पंजाब बनाया गया, उसमें से कुछ हिस्से हिमाचल प्रदेश और हरियाणा राज्य में चले गए। उसके बाद पंजाब में आज 22 जिले है जिसमें फिरोजपुर भारत और पाकिस्तान की सीमा के बीच बसा पंजाब का सबसे बड़ा जिला है, और मलेरकोटला पंजाब का सबसे छोटा जिला है।

Punjab District List in Hindi & English

English NameHindi NameNumber TehsilNumber of Village
Amritsarअमृतसर4703
Barnalaबरनाला277
Bathindaबठिंडा4268
Fatehgarh Sahibफतेहगढ़ साहिब4170
Faridkotफरीदकोट2163
Firozpurफिरोजपुर3641
Gurdaspurगुरदासपुर51515
Fazilkaफाजिल्का3430
Hoshiarpurहोशियारपुर4414
Jalandharजालंधर5142
Kapurthalaकपूरथला4618
Ludhianaलुधियाना7885
Malerkotlaमलेरकोटला3192
Sri Muktsar Sahibश्री मुक्तसर साहिब4196
Mogaमोगा3231
Mansaमनसा383
Patialaपटियाला5359
Pathankotपठानकोट2532
Rupnagarरूपनगर4591
Mohaliमोहाली 3383
Sangrurसंगरूर6564
Shahid Bhagat Singh Nagarशहीद भगत सिंह नगर3471
Tarn Taranतरनतारन3192

Punjab District Population List | पंजाब की जनंसख्या कितने है

क्षेत्रफल की दृष्टि से पंजाब भारत का 19वा सबसे बड़ा राज्य है और जनसंख्या की दृष्टि से पंजाब भारत का 16वा सबसे बड़ा राज्य है। वर्तमान समय में इस राज्य में 22 जिले मौजूद है, जिसमें क्षेत्रफल की दृष्टि से फिरोजपुर सबसे बड़ा जिला है जो भारत और पाकिस्तान की सीमा पर बसा हुआ है। क्षेत्रफल की दृष्टि से पंजाब का सबसे छोटा जिला मलेरकोटला है। जनसंख्या के आधार पर पंजाब का सबसे बड़ा जिला लुधियाना है जहां से सबसे अधिक औद्योगिक और व्यापारिक कार्य किया जाता है।

See also  नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट फिरोजपुर पंजाब | Job Card List Firozpur ऑनलाइन देखें @nrega.nic.in

पंजाब की जिला अनुसार आबादी संख्या लिस्ट | Punjab District Wise Population List

District NamePopulation
अमृतसर2,490,891
बरनाला596,294
बठिंडा1,388,859
फतेहगढ़ साहिब599,814
फरीदकोट618,008
फिरोजपुर965,337
गुरदासपुर2,299,026
फाजिल्का1,180,483
होशियारपुर1,582,793
जालंधर2,181,753
कपूरथला817,668
लुधियाना3,487,882
मलेरकोटला452,016
श्री मुक्तसर साहिब902,702
मोगा992,289
मनसा768,808
पटियाला1,892,282
पठानकोट676,598
रूपनगर683,349
मोहाली 986,147
संगरूर1,203,153
शहीद भगत सिंह नगर614,362
तरनतारन1,120,070

पंजाब में कितने तहसील है?

वर्तमान पंजाब में 22 जिले है, जिसे सुचारू रूप से चलाने के लिए अलग-अलग तहसील में विभाजित किया गया है। पंजाब में कुल 97 तहसील और 81 सब तहसील मौजूद है। पंजाब कि हर तहसील में कुछ गांव आते है जो इस राज्य को संचालित करते है। पंजाब भारत के सबसे बड़े राज्यों की सूची में 16वे नंबर पर आता है। इसकी अधिकतम सीमा पाकिस्तान से लगती है। इसके अलावा यह राज्य भारत के हिमाचल प्रदेश हरियाणा जम्मू कश्मीर राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ा है। 

पंजाब में कितने गांव हैं?

वर्तमान समय में पंजाब में कुल 22 जिले हैं और 22 जिलों के अंतर्गत 13000 गांव आते है। पंजाब के 13000 गांव में 72 गांव ऐसे हैं जिनके नाम पशु पक्षी के ऊपर इस तरह रखे गए हैं कि उन्हें बोलने पर लोगों को काफी हिचकिचाहट होती है। बीते वर्ष पंजाब के लोगों ने 72 गांव के नाम बदलने की मांग भी की थी। पंजाब के लोग कृषि पर अधिक निर्भर है, यहां आपको कृषि से जुड़े उद्योग देखने को मिलेंगे। यही कारण है कि सालों पहले पंजाब के गांव के नाम को पशु पक्षी पर रखा गया था।

See also  मेरा काम मेरा मान योजना पंजाब | Punjab Mera Kaam Mera Maan Yojana | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व चयन प्रक्रिया

पंजाब का सबसे छोटा गांव मूसा है, जहां के लोगों को “मानसा दे मुंडे” बोलते है। इस गांव को इंटरनेशनल पहचानना पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने दी है। इसके अलावा Tosa गांव पंजाब का सबसे बड़ा गांव है जो लुधियाना जिला के अंतर्गत आता है। 2001 में हुए जनगणना के आधार पर Tosa गांव में 5000 से अधिक की आबादी है जो 2000 हेक्टेयर से अधिक के इलाके में फैला हुआ है। 

Punjab District List FAQ’s

Q. क्षेत्रफल की दृष्टि से पंजाब का सबसे बड़ा जिला?

क्षेत्रफल की दृष्टि से पंजाब का सबसे बड़ा जिला फिरोजपुर है जो भारत पाकिस्तान के बॉर्डर पर बसा हुआ है।

Q. जनसंख्या की दृष्टि से पंजाब का सबसे बड़ा जिला?

जनसंख्या की दृष्टि से पंजाब का सबसे बड़ा जिला लुधियाना है जो कृषि के साथ-साथ विभिन्न उद्योग और व्यापार के लिए प्रचलित है।

Q. पंजाब में कितने गांव है?

वर्तमान समय में पंजाब में 13000 गांव है।

Q. सिद्दू मूसेवाला कौन से गांव से थे?

इंटरनेशनल पंजाबी सिंगर सिधु मुसेवाला पंजाब के मूसा गांव से थे जो पंजाब का सबसे छोटा गांव है। 

Q. पंजाब का सबसे छोटा जिला कौन सा है?

मलेरकोटला पंजाब का सबसे छोटा जिला है।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja