What Is Onyx Stone | Onyx Stone क्या है|

रत्न केवल शोभा बढ़ाने का साधन नहीं है बल्कि यह एक अलौलिक शक्ति का समावेश है। और रत्नों में मानव जीवन को सुखमय, उल्लासपूर्ण बनाने की अप्रतिम क्षमता भी शामिल होती है।रत्नो का चुनाव बहुत ही सावधानी से करना चाहिए। प्रत्येक ग्रह का संबंध किसी न किसी एक रत्न से होता है। हर रत्न का एक उपरत्न होता है। ऐसा ही एक रत्न Onyx है, जिसका संबंध राहु ग्रह से है। ऐसी मान्यता है कि Onyx रत्न धारण करने से व्यक्ति को शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में भी लाभ हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Onyx Stone के बारे में बताएंगे, जिसमें हम Onyx Stone क्या है, Onyx Stone के लाभ, Red Onyx Stone के लाभ, Black Onyx Stone के लाभ, Green Onyx Stone के लाभ इन सभी बिंदुओं पर विस्तार से बताएंगे अगर आप भी Onyx Stone पहनना चाहते हैं तो अंत तक जरूर पढ़ें|

Onyx Stone क्या है | What is Onyx Stone

ONYX शब्द प्राचीन ग्रीक भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ है पंजे का नाखून या मानव नाखून। ओनिक्स स्टोन को हिंदी में सुलेमानी स्टोन के भी कहते है। ओनिक्स एक लोकप्रिय और सस्ता ज्योतिषीय रत्न है जिसका उपयोग कई प्रकार के प्राथमिक रत्नों के ज्योतिषीय विकल्प के रूप में भी किया जाता है, जिसका संबंध बुद्धि और व्यापार के दाता बुध देव से है| यह पन्ने का उपरत्न है| रत्न शास्त्र के अनुसार यह एक बहुत ही प्रभावशाली रत्न है|यह उपरत्न कई रंगों में पाया जाता है, जैसे कि सफेद, काले, लाल, हरे, पीले, लाल-नारंगी, नारंगी ओनिक्स आदि| प्रत्येक रंग के उपरत्न का अपना एक अलग महत्व और लाभ है| ओनेक्स रत्न हमेशा अच्छी चमक, चिकना, साफ और एक रंग का होना चाहिए| 

See also  251+ Love Sad Quotes in Hindi | लव सैड कोट्स

असली ओनेक्स स्टोन की पहचान कैसे करें | How to find Real Onyx Stone

असली ओनिक्स स्टोन की पहचान करने के लिए अलग-अलग प्रक्रियाओं को किया जाता है। सबसे सरल तरीका है कि ओनिक्स के अच्छे और बेहतरीन गुणों की पुष्टि पत्थर के समान रंग और उसके न्यूनतम समावेशन को देखकर कर सकते है|  ओनेक्स स्टोन की कठोरता सीमा 7 होती है, जो इसे 7 से कम संख्या के लिए खरोंच प्रतिरोधी बनाती है। लेकिन प्रामाणिकता का परीक्षण करने के लिए, आप सतह को 1-6.5 कठोरता वाली वस्तु से खरोंच सकते हैं – उदाहरण के लिए, एक नाखून कम 2 कठोरता पर बैठता है, ऐसा करने से अगर आपको उस पर खरोंच दिखाई देती है, तो पत्थर प्रामाणिक नहीं है।

See Also 150+ Sad Life Quotes in Hindi: सैड कोट्स, दुःख भरे कोट्स, स्टेटस हिंदी में (2024)

ओनेक्स रत्न पहनने के फायदे | Benefits of Onyx Stone

रत्न शास्त्र के अनुसार Onyx रत्‍न के कई ज्‍योतिषीय और स्‍वास्‍थ्‍यवर्द्धक लाभ होते हैं, जैसे कि :

  • ओनेक्‍स स्‍टोन सर्वप्रथम आपको नकारात्मकता से बचाता है, आपके शरीर और आत्‍मा की रक्षा करता है।
  • यह व्‍यक्‍ति को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है और शारीरिक एवं मानसिक तनाव को कम करता है|
  • इसको पहनने से व्यक्ति के जीवन में खुशियां आती है और उसे अच्‍छा भाग्‍य मिलता है।
  • इसको धारण करने से व्यक्ति के मन में आने वाले  बुरे विचार बंद हो जाते हैं|
  • इसको पहनने से व्‍यक्‍ति की निर्णय लेने की क्षमता बेहतर हो जाती है।
  • इसको पहनने से व्‍यक्‍ति के आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होती है और उसमें जागरूकता आती है।
  • यह स्‍टोन जीवन और मृत्‍यु के भेद की समझ और ज्ञान को बढ़ाता है।
  • यदि किसी व्‍यक्‍ति की आंखें कमजोर हैं, या आँख मे किसी प्रकार की समस्या है, तो उन्हे ओनेक्‍स स्‍टोन पहनना चाहिए।
  • कुछ लोग बुरी नजर से बचने के लिए भी इस स्‍टोन को पहनते है|
See also  50+ नशा मुक्ति स्लोगन। Nasha Mukti Slogan

लाल ओनेक्स उपरत्न पहनने के फायदे | Red Onyx Stone Benefits in hindi

लाल ओनेक्स एक बहुत ही प्रभावशाली रत्न है, और यह अपने रंग और अपनी बेहतरीन प्रभाव क्षमता के कारण ही प्रसिद्ध है, इसके अन्य लाभ निम्न है

  • यह व्यक्ति के सुनने की क्षमता को भी बढ़ाता है और आंखों की कमजोरी को भी दूर करता है साथ ही इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत करता है।
  • इस रत्‍न के प्रभाव से व्‍यक्‍ति आत्‍म-नियंत्रण कर पाता है।
  • इस रत्न के उपयोग से व्यक्ति का प्रभा मण्डल जागृत हो जाता है| 
  • अपने अंदर यौन इच्‍छा को बढ़ाने और रोमांटिक रिश्‍तों में प्‍यार को बढ़ाने के लिए इस रत्‍न को पहन सकते है।
  • इस स्‍टोन को पहनने से व्‍यक्‍ति के ध्‍यान लगाने की क्षमता में सुधार आता है। 
  • लाल ओनेक्‍स स्‍टोन दुख को दूर करता है और आपको सही निर्णय लेने के काबिल बनाता है।

काले ओनेक्स उपरत्न पहनने के फायदे | Black Onyx Stone Benefits in hindi

रत्न मनुष्य और उसके शासक ग्रहों के बीच संबंध को बेहतर बनाता हैं| यह काला ओनेक्स रत्न मंगल और शनि ग्रह के लिए पहना जाता है। यह राशि चक्र ‘सिंह’ का जन्म रत्न भी है। इसको पहनने के अनेक लाभ है –

  • यह व्यक्ति के एकाग्रता में सुधार करता है|
  • महिलाओ के मासिक धर्म से जुड़ी जटिलताओं और समस्याओं को सही करता है|
  • इसे पहनने वाले व्यक्ति पर सौभाग्य की वर्षा होती है|
  • इस स्‍टोन को पहनने से व्‍यक्‍ति को अपने जीवन मे आने वाली चुनौतियों से लड़ने की ताकत मिलती है।
  •  यदि आपको आँख से जुड़ी समस्या जैसे ग्लूकोमा या अन्य आंखों की दृष्टि से संबंधित समस्या है, तो यह उसको ठीक करता है|
  • काला ओनेक्स धारण करने से व्यक्ति की बुरी आदतें छुट जाती हैं| 
  • यह रत्न आपको आत्मविश्वासी बनाता है और आपको आपके आंतरिक आत्म से मिलन कराता है 
  • यह व्यक्तिको भावनात्मक और मानसिक रूप से स्वस्थ करता है|
See also  100+ Happy Birthday Wishes for Sister In Hindi | बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं हिंदी में (व्हाट्सएप, फेसबुक स्टेटस, कोट्स, शायरी)

हरे ओनेक्स उपरत्न पहनने के फायदे | Green Onyx Stone Benefits in hindi

यह विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा सिद्ध और ऊर्जावान रत्न है| इसका वजन 5 कैरेट रहता है| इसको पहनने के फायदे कुछ इस प्रकार है-

  • ग्रीन ऑनिक्स स्टोन व्यक्ति के बुध ग्रह को सशक्त और प्रसन्न करने में मदद करता है।
  • ग्रीन ऑनिक्स स्टोन स्वास्थ्य और उपचार में मदद करता है।
  • यह पहनने वाले व्यक्ति को बुध की कमजोर स्थिति के कारण होने वाले हानिकारक प्रभावों से उसकी रक्षा करता है। 
  • इसको धारण करने से बुरे स्वप्न दिखाई नहीं देते हैं, अनिद्रा की बीमारी दूर खत्म हो जाती है|
  • यह व्यक्ति के जीवन में धन आगमन को बढ़ावा देता है।
  • रिश्ते में आई हुई गलतफहमी और संघर्ष को दूर करता है।
  • यह रत्न आपको बहादुरी से पूरी तरह भर देता है।

निष्कर्ष|Conclusion

इस आर्टिकल में हमने Onyx Stone के बारे में विस्तार से बताया है जिसमें हमने Onyx Stone क्या है इसकी पहचान कैसे करें इसको पहनने के फायदे इन सभी बिंदुओं पर विस्तार से बताया है अगर यह जानकारी आपको Onyx Stone के बारे में जानने में मददगार हो तो अपने दोस्तों को भी शेयर करें

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja