Paymanager (राजस्थान कर्मचारी पोर्टल पेमैनेजर) Salary Slip और GA 55 ऑनलाइन देखें

Rajasthan Paymanager

Paymanager Rajasthan:-  यदि आप राजस्थान में सरकारी कर्मचारी हैं और ऑनलाइन Salary Slip व GA 55 देखने की प्रक्रिया खोज रहे हैं। तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा। आपको जानकर हर्ष होगा राजस्थान वित्त विभाग द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर सरकारी कर्मचारी अपनी monthly salary slip और वार्षिक GA 55 डाउनलोड कर सकते हैं। इसी के साथ सरकारी कर्मचारियों के वेतन से जुड़ी सेवाएं जैसे सैलरी, कटौतियां, इनकम टैक्स एवं पेंशन की जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है। अर्थात राजस्थान के सरकारी कर्मचारी अपने फाइनेंस को ऑनलाइन मैनेज करने हेतु Rajasthan Paymanager पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। हालांकि Pay manager के दो पोर्टल विकसित किए गए हैं। एक PRI और दूसरा DDO (Drawing and Disbursing Officer) इन दोनों पोर्टल की अलग-अलग विशेषताएं हैं। जो कि हम आगे चलकर विस्तारपूर्वक जानेंगे। चलिए हम ऑनलाइन पोर्टल को उपयोग करने की प्रणाली को समझते हैं।

Rajasthan PRI Paymanager Portal

राजस्थान के सरकारी कर्मचारी विभिन्न विभागों से जुड़े हुए हैं। इन सभी विभागों को सही रूप से जानने पहचानने एवं ऑनलाइन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राजस्थान वित्त विभाग द्वारा दो पोर्टल लांच किए गए हैं। pripaymanager.rajasthan.gov.in पोर्टल पर पंचायती राज से जुड़े कर्मचारियों के लिए उपयोगी बनाया गया है। इस पोर्टल पर राजस्थान के पंचायती राज के अंतर्गत कार्य करने वाले कर्मचारी अपने वेतन, भत्ते, टैक्स कटौतियां, पेंशन एवं GA55 को डाउनलोड कर सकते हैं।

PortalPay Manager Rajasthan
StateRajasthan
Portal UserOnly Rajasthan Govt. Servant
PRI Pay Manager Portalhttps://pripaymanager.rajasthan.gov.in/
DDO Pay Manager Portalhttps://paymanagerddo.rajasthan.gov.in/

Paymanager DDO Rajasthan

Drawing and Disbursing Officer (DDO) यदि आप आहरण और संवितरण अधिकारी पद पर सेवाएं दे रहे हैं। तो DDP Paymanager पोर्टल से अपने सैलरी स्लिप, भत्ते, जी ए 55 पेंशन से जुड़ी गतिविधियों के यहां से मॉनिटर कर सकते हैं। अधिकारी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए राजस्थान वित्त विभाग द्वारा paymanagerddo.rajasthan.gov.in होटल लांच किया गया।

See also  राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट | Rajasthan IGSY Free Mobile Yojana New List 2023, PDF Download | न्यू अपडेट जल्द ही चरण-2 शुरू करेगी सरकार

पेमैनेजर पोर्टल के लाभ

  • राजस्थान पोर्टल पर सरकारी कर्मचारी सैलरी से जुड़ी सभी गतिविधियों को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
  • सरकारी कर्मचारी पेमैनेजर पोर्टल से सैलरी, भत्ते, टैक्स कटौती, पेंशन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • पेमैनेजर पोर्टल से सरकारी कर्मचारी अपनी Salary Silp Download कर सकते हैं।
  • सरकारी कर्मचारी इसी पोर्टल पर सैलरी स्लिप और GA 55 डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर राजस्थान गवर्नमेंट कर्मचारी HOD Registration, Bank Registration, IFMS Circular देख सकते हैं।

Rajasthan Paymanager par Login कैसे करें।

राजस्थान पेमैनेजर पोर्टल पर Login करना बहुत आसान है। सबसे पहले मोबाइल या लैपटॉप में पेमैनेजर ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। यदि आप राजस्थान पंचायती राज के अंतर्गत कर्मचारी हैं। तो आपको PRI Pay manager पोर्टल पर विजिट करना चाहिए और यदि अधिकारी लेवल के कर्मचारी हैं। तो DDO Paymanager पोर्टल पर विजिट करना चाहिए।

 सर्वप्रथम पे मैनेजर की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें।

वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे DDO और Employee का चुनाव करें।

Username passwords दर्ज करें।

NOTE:- ( राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को Username, passwords विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए जाते हैं। अतः विभाग में आप नौकरी कर रहे हैं। उसी विभाग से अपना यूजरनेम पासवर्ड प्राप्त करें)

कैप्चा कोड दर्ज करें।

लॉगिन पर क्लिक करें।

Paymanager पर Bank Registration कैसे करें।

राजस्थान पेमैनेजर पर बैंक अकाउंट रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। वेबसाइट पर लॉगिन के नीचे दिखाई दे रहे बैंक रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।

जैसे ही आप बैंक रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करते हैं। एक नया विंडो ओपन होगा।

See also  यहां देखें राजस्थान फसल बीमा क्लेम लाभार्थी जिलेवार सूची | Rajasthan Fasal Bima List 2023 PDF Download

दिखाई दे रहे रजिस्ट्रेशन फॉर्म में नाम, बैंक एवं ट्रेजरी एड्रेस पासवर्ड दर्ज करें।

Verify पर क्लिक करें।

Paymanager Salary Slip PDF कैसे डाउनलोड करें।

  • राजस्थान में मैनेजर पोर्टल Rajasthan Pay Slip PDF ऑनलाइन निकालने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। यूजर नेम पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
  • जैसे ही आप लोग इन करते हैं। आप अपने लॉगइन पैनल पर पहुंचेंगे। वहां पर दी गई सैलरी स्लिप कॉलम पर क्लिक करें।
  • महीना वर्ष का चुनाव करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सम्मिट करें।
  • आपको Salary Slip Download PDF मिलेगी।

Pay Manager से GA 55 कैसे डाउनलोड करें?

  • राजस्थान पेमैनेजर पोर्टल पर GA 55 डाउनलोड करना बहुत ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले पेमैनेजर पोर्टल पर विजिट करें और यूजर नेम पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
  • जैसे ही आप लोग इन करते हैं। आप अपने लॉगइन पैनल पर पहुंचेंगे। वहां पर दी गई सैलरी स्लिप कॉलम/GA55 पर क्लिक करें।
  • महीना वर्ष का चुनाव करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सम्मिट करें।
  • GA 55 PDF Download हो जायेगा।

FAQ’s Paymanager Rajasthan

Q. PRI और DDO पेमैनेजर पोर्टल क्या है?

Ans. राजस्थान वित्त विभाग द्वारा अधिकारी लेवल के सरकारी कर्मचारियों के लिए वीडियो पे मैनेजर ऑफिशल पोर्टल लॉन्च किया गया है। और पंचायती राज स्तर के कर्मचारियों के लिए PRI Paymanager Portal लांच किया गया है।

Q. Rajasthan Paymanager Portal पर लॉगिन कैसे करें?

Ans. राजस्थान पेमैनेजर पोर्टल पर लॉगइन करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें तथा DDO एवं PRI का चुनाव करें। यूजरनेम पासवर्ड दर्ज करें। जो डिपार्टमेंट द्वारा आपको प्रोवाइड करवाए जाते हैं। कैप्चा कोड फील करें और लॉगिन करें। आप अपने लॉगइन पैनल पर रीडायरेक्ट होंगे तथा अपने सैलरी, भत्ते, टैक्स कटौतियों, पेंशन इत्यादि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

See also  राजस्थान जननी सुरक्षा योजना 2023 | Rajasthan Janani Suraksha Yojana | RJSSY

Q. पे मैनेजर से सैलरी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

Ans. राजस्थान में मैनेजर पोर्टल सैलेरी स्लिप की पीडीएफ ऑनलाइन निकालने के के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। यूजर नेम पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।

  • जैसे ही आप लोग इन करते हैं। आप अपने लॉगइन पैनल पर पहुंचेंगे। वहां पर दी गई सैलरी स्लिप कॉलम पर क्लिक करें।
  • महीना वर्ष का चुनाव करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सम्मिट करें।
  • आपको पीडीएफ फॉर्मेट में सैलरी स्लिप डाउनलोड मिलेगी।

Q.  पे मैनेजर से GA 55 कैसे डाउनलोड करें?

  • Ans. जी ऐ 55 डाउनलोड करना बहुत ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले  पेमैनेजर पोर्टल पर विजिट करें और यूजर नेम पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
  • जैसे ही आप लोग इन करते हैं। आप अपने लॉगइन पैनल पर पहुंचेंगे। वहां पर दी गई सैलरी स्लिप कॉलम/GA55 पर क्लिक करें।
  • महीना वर्ष का चुनाव करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सम्मिट करें। आपको पीडीएफ फॉर्मेट में GA 55 डाउनलोड मिलेगी।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

One thought on “Paymanager (राजस्थान कर्मचारी पोर्टल पेमैनेजर) Salary Slip और GA 55 ऑनलाइन देखें

  1. यह पोर्टल राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए बहुत उपयोगी है, इसके बारे में बताने के लिए शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja