जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट | Rajasthan Jan Samman Video Contest 2023 | जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में भाग कैसे लें? वीडियो भेजे और जीते 1 लाख रु

Rajasthan Jan Samman Video Contest

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य में अपनी सरकार दोहराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।गहलोत सरकार ने जनता के लिए एक वीडियो प्रतियोगिता शुरू की है जिसमें लोगों को सरकार की प्रमुख योजनाओं के 30-120 सेकंड के वीडियो बनाने के लिए कहा गया है। प्रतियोगिता के अवधारणा नोट में कहा गया है कि ‘जन सम्मान’ वीडियो प्रतियोगिता राज्य के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का एक संकल्प है। इस पहल का मूल विचार यह है कि जनता की शक्ति के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिले। इस प्रतियोगिता में 13 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी राजस्थान निवासी भाग ले सकता है। इसके तहत कोई व्यक्ति सरकारी योजनाओं के रचनात्मक वीडियो बना सकता है, जिसमें योजना से संबंधित पूरी जानकारी, लाभार्थियों की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया या लाभार्थियों की कहानियां आदि शामिल हैं। विशेषज्ञों द्वारा चुने गए सर्वश्रेष्ठ तीन वीडियो को 1 लाख रुपए से लेकर 25 हजार तककी पुरस्कार राशि मिलेगी। इसके अलावा 1,000 रुपये के 100 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इस जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट लेख के जरिए हम आपको इस प्रतियोगिता से जुड़ी वह सभी जानकारी देंगे जो आपके लिए जनना जरुरी हैं। 

Jan Samman Video Contest | जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट 2023

इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है कि जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट का उद्देश्य क्या है। हर काम का कोई ना कोई उद्देश्य जरुर होता है वहीं इस प्रतियोगिता के पीछे का उद्देश्य क्या है यह हम आपको बताएंगे। इसके साथ ही इस कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए पात्रता क्या होगी इसकी जानकारी आपको जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट लाभार्थियों की पात्रता के पॉइन्ट में मिल जाएगी। वहीं जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के नियम क्या होंगे ,इसके बारे में भी हम आपको बताएंगे। इस प्रतियोगता में भाग लेने के लिए आवेदन कैसे करना है इसकी जानकारी आपको जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में आवेदन कैसे करे | जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में भाग कैसे लें के पॉइन्ट में मिल जाएगी। Jan Samman Video Contest form kaise bhare भरना है यह भी हम आपको इस लेख में बताएंगे। Rajasthan jansamman portal kya है और Jan Samman Video Contest Important Link | जन सम्मान पोर्टल रजिस्ट्रेशन इसकी जानकारी भी इस लेख में दी गई हैं। वहीं विजेता को पुरुस्कार में क्या मिलेगा इसकी जानकारी आपको जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट पुरुष्कार राशि के पॉइन्ट में मिल जाएगी। वहीं जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट  Result (हर दिन शानदार पुरस्कार जीतने का मौका) कब और कहां घोषित किया जाएगा इस सवाल का जवाब भी आपको इस लेख में मिल जाएगा। इस लेख को पूरा पढ़े और  Jan Samman Video Contest के बारे में सब कुछ जानें और इस प्रतियोगिता में भाग लें।

See also  RPSC One Time Registration 2023 (OTR) | आर.पी.एस.सी. वन टाइम रजिस्ट्रेशन

Also Read: इस तारीख को होगा चंद्रयान-3 मिशन लांच, जानें बजट, उद्देश्य और पूरी जानकारी

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट का उद्देश्य | Jan Samman Video Contest Aim

सरकारी योजनाओं को प्रदेश के हर जरुरतमंद के पास पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट की शुरुआत की गई हैं। इसका मूल उद्देश्य यह है कि लोगों के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाए और उन्हें लाभान्वित किया जाए। इस कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए 13 साल की उम्र से ऊपर होना और राजस्थान का मूल निवासी होना जरुरी हैं।कॉन्टेस्ट के लिए सरकारी योजनाओं पर क्रियेटिव वीडियों बनाएं और उसने योजना से जुड़ी सभी जरुरी उपलब्ध हो। इस वीडियो में लाभार्थियों की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभान्वितों की कहानियां शामिल कर सकते हैं। इसके बाद आप 7 जुलाई से लेकर 6 अगस्त कर इस वीडियो को कम से कम अपने 2 सोशल मीडिया हैंडल्स पर हैशटैग #JanSammanJaiRajasthan के साथ पोस्ट करें।

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट लाभार्थियों की पात्रता

  • प्रतिभागी को राजस्थान का निवासी होना जरुरी है।
  • प्रतिभागी की आयु कम से कम 13 वर्ष से अधिक होनी जरुरी है।
  • इसके साथ ही प्रतिभागी के पास जन आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • वहीं प्रतिभागी के पास खुद के  2 सोशल मीडिया हैंडल होना जरुरी हैं।
  • वीडियो की लंबाई 30 सेकंड से 120 सेकंड के बीच होनी चाहिए।

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के नियम | Jan Samman Video Contest Niyam

  • आपके द्वारा बनाई गई वीडियो तब ही वैध मानी जायेगी जब वीडियो का कंटेंट लोगों के लिए शुरु की गई राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में सूचित करने या शिक्षित करने पर केंद्रित हो।
  • आपके वीडियो में सरकारी योजनाओं से संबंधित तथ्यों  होने चाहिए और ऐसा कुछ भी नहीं होना चाहिए जो योजना के दायरे से बाहर हो।
  • अगर उपर दिए गए नियम का उल्लंघन किया जाता है तो वीडियो को अयोग्य घोषित कर दिए जाएगा।
  • आपके द्वारा बनाएं गए  वीडियो  30 से 120 सेकंड से ज़्यादा बड़ा नहीं होना चाहिए।
  • वहीं राजस्थान सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है,आप इन योजनाओं में से किसी भी सरकारी योजनाओं पर कई वीडियो बना सकते हैं और इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर सकते हैं।
  • वहीं वीडियो पोस्ट करते वक्त प्रतियोगी बनने के लिए हैशटैग #JanSammaJaiRajasthan का उपयोग करना ज़रूरी हैं।
  • आपको अपना वीडियो ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब जैसे कम से कम दो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करना होगा.
  • वहीं अगर आपने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ही वीडियो अगर कई बार पोस्ट कर दिया और हैशटैग को स्पैम कर दिया तो आपको अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगा।
  • पूरी कोशिश करें कि आपका वीडियो रचनात्मक हो लेकिन ध्यान रहें कि शब्दों, ऑडियो या दृश्यों में किसी भी प्रकार की अपवित्रता का उपयोग ना हों।
  • विजेताओं पर स्क्रीनिंग कमेटी का निर्णय अंतिम और सभी प्रतिभागियों पर बाध्यकारी होगा।
  • वहीं इस कॉन्टेस्ट कि अवधि दिनांक 07 जुलाई से लेकर 06 अगस्त तक यानि की 31 दिन तक रहेगी।
See also  राजस्थान मूल निवास प्रमाण पत्र 2024 | Rajasthan Bonafide Certificate Download | @emitra.rajasthan.gov.in

Also Read: Adhik Maas kya Hai 2023

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में आवेदन कैसे करे | जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में भाग कैसे लें | Jan Samman Video Contest 2023

  • जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागी को राजस्थान सरकार की किसी भी कल्याणकारी योजना पर 30 सेकंड से 120 सेकंड का वीडियो बनाना होगा।
  • वीडियो बनाने के बाद प्रतिभागी को इसे अपने 2 सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJayRajasthan हैशटैग का उपयोग करके अपलोड करना होगा।
  • अब प्रतिभागी को सोशल मीडिया पर अपलोड करने के बाद राजस्थान जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता पोर्टल पर जाना होगा।
  • प्रतिभागी को जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता का पंजीकरण फॉर्म भरना होगा।
  • जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता पंजीकरण फॉर्म भरने के लिए जन आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • जन आधार नंबर दर्ज करने के बाद प्रतिभागी को परिवार के सदस्य की सूची से अपना नाम चुनना होगा।
  • इसके बाद नाम, उम्र, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और सोशल मीडिया हैंडल के लिंक भरें जहां प्रतिभागी द्वारा वीडियो पोस्ट किया गया है।
  • अब राजस्थान जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता का पंजीकरण फॉर्म जमा करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • प्रतिभागी के प्रस्तुत वीडियो की संबंधित अधिकारियों द्वारा 3 चरणों में जांच की जाएगी:-
  • प्रथम चरण में यह देखा जाएगा कि वीडियो उल्लिखित दिशानिर्देशों के अनुसार बनाया गया है या नहीं।
  • दूसरे चरण में, वीडियो की गुणवत्ता और पूर्णता की जाँच की जाएगी।
  • तीसरे और आखिरी चरण में प्रतिभागी की रचनात्मकता और वीडियो के जरिए लोगों तक पहुंचाए गए संदेश का विश्लेषण किया जाएगा।
  • तीनों चरणों में चयनित वीडियो को राजस्थान जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता के तहत पुरस्कार मिलेगा।

Jan Samman Video Contest Form Kase Bhare | जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट

  • प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए और फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको  जन सम्मान पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट jansamman rajasthan gov in पर जाना होगा करना है.
  • अब आपके सामने होम पेज खुलेगा। होम पेज  में निचे दिए गए ” जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए यहाँ क्लिक करें ” पर क्लिक करें।
  • किल्क करने के बाद आपके सामने स्क्रीन पर जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।.
  • अब फॉर्म में मांगी गई सभी जरुरी जानकारी भर दिजिए जैसे कि आधार नंबर दर्ज करें,प्रथम नाम,अंतिम नाम,आयु,लिंग,फोन नंबर,ई-मेल आईडी,जिला,निर्वाचन क्षेत्र,सोशियल मीडिया वीडियो लिंक 1,सोशियल मीडिया वीडियो लिंक 2।
  • सभी जरुरी जानकारी भरने के बाद आपको आपको निचे दिए गए Submit के बटन पर क्लिक करना होगा,इस तरह से आपको फॉर्म जमा हो जाएगा।
  • इसके बाद इस तरह से आप जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है।
  • Jansamman.rajasthan.gov.in इस वेबसाइट पर अपना पंजीकरण फॉर्म भरें और दिए गए फॉर्म में लिंक भरने के बाद सबमिट बटन पर किल्क करें।
  • इस तरह से आप प्रतियोगिता के लिए आपका पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।
  • अब आप प्रतियोगिता के लिए वीडियो भेज सकते हैं। आप हर दिन वीडियो भेज सकते है । उपर बताएं गए स्टेप्स को फॉलो कर आप हर दिन जितना चाहें उतने वीडियो अपलोड कर सकते हैं।
See also  जमाबंदी नकल कैसे निकाले 2023 | राजस्थान जमाबंदी कैसे निकाले ऑनलाइन @apnakhata.raj.nic.in

Also Read: सावन माह की शुभकामनाएं, इमेजेस, कोट्स, स्टेटस, वॉलपेपर्स

Jan Samman Video Contest Important Link | जन सम्मान पोर्टल रजिस्ट्रेशन

जन सम्मान विडियो कॉन्टेस्ट (rajasthan.gov.in)

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट पुरुष्कार राशि | Jan Samman Video Contest Prize

  • पहला पुरस्कार में आपको ₹1 लाख का नकद राशि मिलेगी।
  • दूसरा पुरस्कार में आपको ₹ 50,000 की नकद राशि मिलेगी।
  • तीसरा पुरस्कार में आपको  ₹25,000 की नकद राशि मिलेगी।
  • हर दिन 1000 रुपए से लेकर 100 रुपए तक प्रेरणा पुरस्कार भी घोषित किये जाएंगे।

पुरस्कारों की घोषणा: Jan Samman Video Contest

दैनिक पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा हर तीसरे दिन वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर की जाएगी।

ये भी पढ़े :

FAQs : Jan Samman Video Contest Registration 2023

Q.जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट कौन से राज्य द्वारा शुरु किया गया है ?

Ans.जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट राजस्थान सरकार द्वारा शुरु किया गया है।

Q.राजस्थान में किसकी सरकार है और इसका सीएम कौन है ?

Ans.राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और यहां सीएम अशोक गहलोत है।

Q.जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट का प्रथम पुरुस्कार क्या है ?

Ans.जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट का प्रथम पुरुस्कार 1 लाख रुपए है।

Q.जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में वीडियो कितना लंबा होना चाहिए ? 

Ans.जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में वीडियो 30 सेकेंड से 120 सेकेंड तक का होना चाहिए।

Q.जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के पुरुस्कारों की घोषणा कब और कहां होगी ?

Ans.जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के पुरुस्कारों की घोषणा हर तीसरे दिन होगी और वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर की जाएगी।

Q.जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट कब से कब तक चलेगा ?

Ans.जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट 7 जुलाई से लेकर 6 अगस्त तक चलेगा।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja