Rajasthan samprak Portel:- जन सेवास्वार्थ तथा जन सामान्य की शिकायतों को दर्ज करने और समस्याओं का निराकरण करने हेतु राजस्थान सरकार द्वारा आम जन के लिए सरकार से संपर्क करने हेतु वेब पोर्टल “राजस्थान सम्पर्क” एवं टोल फ्री नंबर-181 के निशुल्क सेवा का संचालन हेतु जारी किया गया है। योजना स्वरूप के आधार पर राज्य का कोई भी नागरिक अपनी शिकायत तथा समस्याओं का समाधान हेतु राजस्थान सरकार से संपर्क कर सकते हैं।
सरकार द्वारा शुरू किए गए “rajasthan samprak” पोर्टल का मुख्य उद्देश्य हैं की आम नागरिक सरकारी विभागों में बार- बार कार्यालय के चक्कर काटने, बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, विद्यालय, कार्यालय, शौचालय एवं भूमि विवाद आदि समस्याओं के निवारण हेतु तथा शिकायत होने की स्थति में सरकार से जुड़ सके।
आइए जानते हैं आम जनता सरकार से कैसे संपर्क कर सकती है? तथा सरकार द्वारा कौन से क्षेत्र में शिकायत हेतु पोर्टल की शुरूआत की है? संपूर्ण विवरण जानने के लिए दि गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Rajasthan Sampark Portal related short description
पोर्टल का नाम | राजस्थान सम्पर्क पोर्टल |
पोर्टल शुरू किया गया | राजस्थान सरकार द्वारा |
पोर्टल उधेश्य | राजस्थान जन संपर्क |
पोर्टल लाभ | पोर्टल के माध्यम से शिकायतों को दर्ज कराने व् उसकी सूचना प्राप्त करने की निः शुल्क सुविधा | |
राजस्थान सम्पर्क टोल फ्री नं | 181 |
ऑफिसियल संपर्क पोर्टल लिंक | https://sampark.rajasthan.gov.in/ |
राजस्थान जनसेवा संपर्क पोर्टल से मिलने वाली सुविधाएं
Facilities available from Rajasthan Jan Seva Sampark Portal:- पोर्टल के माध्यम से बिना कार्यालय में उपस्थित हुए समस्याओं को ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा| पंचायत समिति एवं जिला स्तर पर राजस्थान सम्पर्क केन्द्रों पर निः शुल्क रूप से शिकायतों को दर्ज कराने में सुविधा होगी |
कॉल सेंटर नं 181 पर फ़ोन के माध्यम से शिकायतों को दर्ज कराने व् उसकी सूचना प्राप्त करने की निः शुल्क सुविधा |
स्मार्टफोन धारक मोबाइल एप्लीकेशन जरिये भी Rajasthan Sampark Portal से जुड़ सकते हैं।
दर्ज प्रकरणों तथा शिकायतों में उचित समाधान न होने पर प्रत्येक माह के निर्धारित गुरुवार को सम्बंधित विभाग के साथ व्यक्तिगत सुनवाई की सुविधा |
पंचायत समिति स्तरीय सुनवाई से संतुष्ट न होने पर जिला स्तरीय राजस्थान सम्पर्क केंद्र पर माह के द्वितीय गुरुवार को (जिला कलक्टर की अध्यक्षता में)
जिला स्तरीय सुनवाई से संतुष्ट न होने पर चयनित प्रकरणों में राज्य स्तर पर सुनवाई |
Rajasthan Sampark Portal पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करते समय ध्यान रखने योग्य बिंदु
Points to keep in mind while registering complaints online on Rajasthan Sampark Portal:-
- आपके द्वारा दी गई सूचना यथासम्भव पूर्ण किन्तु बिंदुवार लिखी होनी चाहिए |
- मोबाइल न. / पहचान कार्ड न. अवश्य भरे, ताकि आपको एस. एम्.एस. से सूचित किया जा सके |
- यदि पूर्व में कभी पहले से प्रपत्र दे रखा हे तो उसका सन्दर्भ अवश्य दे |
- न्यायिक रूप से विचाराधीन वादो को दर्ज करने से बचे |
- अपने प्रपत्र की श्रेणी अवश्य दर्ज करें जैसे समस्या निजी है, या सार्वजानिक है या राजकीय कर्मचारी की है |
- अपने प्रपत्र की शिकायत संख्या का आगे सन्दर्भ हेतु ध्यान रखें |
- गलत शिकायत दर्ज करने पर आवेदक स्वयं उत्तरदायी होगा |
- शिकायत दस्तावेज Output Resolution(ppi) 150 पर स्कैन करें |
- सूचना के अधिकार के लिए यहाँ प्रपत्र दर्ज नहीं करे। एवं उसके लिए सम्बंधित विभाग से संपर्क करे |
राजस्थान संपर्क ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने हेतु प्रक्रिया | Process for registering Rajasthan Sampark Online Complaint
- Rajasthan Sampark में अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए दिए गए ऑफिसियल पोर्टल https://sampark.rajasthan.gov.in/index.aspx पर क्लिक करें।
- वेबसाइट होमपेज पर Register Grievance पर क्लिक करें।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर,शिकायत एवं शिकायत से सम्बंधित दस्तावेज़ अपलोड करके Submit पर क्लिक करें।
- सबमिट करने के बाद फॉर्म का दूसरा भाग खुलेगा।
- सेकंड पार्ट को पूरा भरने के बाद फिर से submit पर क्लिक करने पर आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।
राजस्थान संपर्क ऑनलाइन शिकायत स्थिति जांच प्रक्रिया : Rajasthan Sampark Online Complaint Status Check Process:-
- ऑनलाइन शिकायत की स्थिति जाँच करने के लिए ऑफिसियल पोर्टल https://sampark.rajasthan.gov.in/ पर क्लिक करें।
- होम पेज पर “शिकायत की स्थिति देखें” पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर /grievance id लिखने के बाद दिए हुए टेक्स्ट को दर्ज करें।
- “view” पर क्लिक करें। आप अपनी शिकायत की स्तिथि जाँच कर सकते हैं।
- शिकायत का पुनःस्मरण कराने हेतु दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
NOTE:- शिकायत दर्ज करने के 30 दिनों तक आपकी समस्या का निवारण नहीं होता है तो आप दोबारा से इस विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।
राजस्थान सरकार संपर्क सूत्र
Department of Administrative Reforms
Government Secretariat
Jaipur- 302005 (Raj.), India
Phone: 91(141) 2227889
E-mail: cmv@rajasthan.gov.in
Department of Information Technology and Communications
IT Building,Yojana Bhawan, Tilak Marg, C-Scheme
Jaipur- 302005 (Raj), India
Phone: 91(141)-5153222 (Ext. -Rajasthan Sampark – 21388, 21371; Tour – 21121)
Fax: 91(141) 2222011
E-mail: rajsampark@rajasthan.gov.in
Important Links Area
Rajasthan Sampark Register your complaint now | Click Here |
Check complaint Status | Click Here |
Official Website Link | https://sampark.rajasthan.gov.in/ |
FAQ’s Rajasthan Sampark Online Portal
Q. राजस्थान संपर्क पोर्टल क्या है?
Ans. अधिकांश तौर पर सरकारी कामकाज में समय पर काम नहीं होने की स्थिति में आम जनता परेशान रहती है। ऐसे में आमजन सरकार से अपनी शिकायत तथा सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए राजस्थान सरकार द्वारा संपर्क पोर्टल की शुरूआत की गई है।
Q. राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करें?
Ans सर्वप्रथम राजस्थान संपर्क पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट पर लॉगिन कर विधिवत रूप से लिखी गई शिकायत को पोर्टल पर अपलोड करें। तथा कुछ समय बाद दर्ज की गई शिकायत की स्थिति जाँच की जा सकती हैं।
Q. राजस्थान संपर्क पोर्टल टोल फ्री नंबर क्या है?
Ans. राजस्थान राज्य के आमजन अपनी शिकायत हेतु टोल फ्री नंबर 181 पर कॉल कर सकते हैं।