राजस्थान में गरीब परिवारों को मिलेगा अब ₹500 में गैस सिलेंडर

By | मार्च 20, 2023

Rajasthan News:- हाल ही में भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान प्रदेश से गुजर रही है। इसी बीच अलवर भारत जोड़ो यात्रा जन सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के गरीब परिवारों को ₹500 में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने की घोषणा की। घोषणा के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं प्रदेश और राष्ट्रीय नेताओं के समक्ष प्रदेशवासियों को गहलोत सरकार द्वारा यह सौगात दी गई। माना जाता है कि इस योजना को अप्रैल 2023 में लागू कर दिया जाएगा। इस योजना से प्रदेश के लगभग 1 करोड़ 31 लाख बीपीएल परिवारों को सीधा फायदा होगा।

ads

Rajasthan News 2023

उज्जवला योजना और BPL परिवारों को मिलने वाले सिलेंडरों की संख्या भी अब वर्ष में 12 होगी। अर्थात 1 साल में गरीबों को 12 सिलेंडर ₹500 कि दर से मिल पाएंगे। राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों को राज्य में योजना लागू करने के लिए रूपरेखा तैयार करने के आदेश दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार जरूर बंद लोगों को रसोई सामान किट उपलब्ध कराने के लिए भी योजना बनाने जा रही है। जिससे गरीब परिवारों की महिलाओं को राशन सामग्री कीट भी प्राप्त हो सकेगा।

Rajasthan News
READ  राजस्थान में कितने जिले हैं | जिला, तहसील, गांव, जनसंख्या की जानकारी
इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *