ads

RPSC One Time Registration 2023 (OTR) | आर.पी.एस.सी. वन टाइम रजिस्ट्रेशन

By | मार्च 20, 2023

RPSC One Time Registration Form:- राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) ने राजस्थान सरकार की सभी भर्तियों के लिए एक बार पंजीकरण (RPSC One Time Registration 2023) करने का नियम बनाने की बात कही है। जैसा कि आप सभी जानते हैं, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा अलग-अलग विभागों में विभिन्न प्रकार की भर्तियां निकाली जाती है। इसके लिए प्रत्येक आवेदक को अलग-अलग रजिस्ट्रेशन करना होता है। बार-बार आवेदन मांगे जाने पर अभ्यर्थी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब राजस्थान लोक सेवा आयोग एक बार रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात सभी भर्तियों में पुनः पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। RPSC के अध्यक्ष डॉक्टर शिव सिंह राठौड़ ने सूचना प्रौद्योगिकी अनुभाग को RPSC One Time Registration कार्यप्रणाली (RPSC OTR System) को तीव्र गति से चालू करने के निर्देश दिए।

RPSC One Time Registration Form 2023

राजस्थान लोक सेवा आयोग राजस्थान के विभिन्न विभागों में भर्ती हेतु अभ्यर्थियों से आवेदन स्वीकार करता है। परीक्षा आयोजित करता है। परंतु प्रत्येक उम्मीदवार को हर भर्ती के लिए अनेकों बार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। अब इस समस्या का निवारण किया जा रहा है। RPSC के अध्यक्ष शिव सिंह राठौड़ का कहना है कि, अब प्रत्येक उम्मीदवार को एक ही बार रजिस्ट्रेशन करना होगा। बार-बार रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होगी। जिससे अभ्यार्थी का काफी समय बचेगा और वह बाकी समय में अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे सकेंगे।

RPSC One Time रजिस्ट्रेशन (OTR) क्या है? What is RPSC One Time Registration

राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) वन टाइम रजिस्ट्रेशन (RPSC OTR System) प्रक्रिया को तीव्र गति से लागू करने की  प्रक्रिया में जुट चुका है। अब जल्द ही अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी होगी कि, उन्हें राजस्थान लोक सेवा आयोग के पोर्टल पर एक ही बार रजिस्ट्रेशन करना होगा। उन्हें राजस्थान सरकार की निकली सभी भर्तियों के लिए उसी रजिस्ट्रेशन से आवेदन किया जा सकेगा।

READ  राजस्थान छात्रवृत्ति 2023 | राजस्थान स्कॉलरशिप | Rajasthan Scholarship Application Form
देनिक भास्कर

आरपीएससी वन टाइम रजिस्ट्रेशन के विशेषता व फायदे | Features and Benefits of RPSC One Time Registration

  • आरपीएससी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुक्रिया शुरू करने से अभ्यर्थियों का काफी समय बचेगा।
  •  वन टाइम रजिस्ट्रेशन 2022 जनवरी में शुरू कर दिया जाएगा।
  •  पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते समय एक बार सही जानकारी दर्ज करने के पश्चात बार-बार जानकारी दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • अभ्यार्थी द्वारा नाम जन्म दिनांक आदि में की गई गलतियों को दोबारा से दोहराना नहीं पड़ेगा।
  • एक बार रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात दोबारा से दस्तावेज तथा अन्य प्रकार की प्रक्रिया पूर्ण नहीं करनी होगी।
  • यूजर नेम पासवर्ड से यूपीएससी पोर्टल पर लॉगिन किया जा सकेगा।
  • यू पी पोर्टल पर एक बार रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात कितनी भी बार आवेदन किया जा सकता है।
  • राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई सभी भर्तियों के लिए एक बार रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात  आवेदन किया जा सकता है।

RPSC OTR के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करें | How to Register for RPSC (OTR) | Apply for RPSC OTR for Vacancies

  • राजस्थान के अभ्यर्थी सबसे पहले RPSC के ऑफिसियल साईट पर E-Mitra पर SSO ID से लॉगिन करें।
  • SSO ID होम पेज पर UPSC वन टाइम रजिस्ट्रेशन लिंक क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछे गए संपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  • यहां पर आपको SSO ID पर दर्ज की गई जानकारी दिखाई देगी। जिसे आप बदल सकते हैं।
  • सेकेंडरी परीक्षा की डिटेल दर्ज करें।
  • ध्यान रहे ई वॉलेट में यह सभी जानकारी दर्ज होगी।
  • अपना फोटो आईडी अपलोड करें।
  • संपूर्ण जानकारी दर्ज करने के पश्चात सबमिट करें।
  •  रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
  •  OTP दर्ज करें।
  • OTP सत्यापन के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त हुआ।
READ  नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट बांसवाड़ा | Job Card List Banswara 2023 ऑनलाइन देखें @nrega.nic.in
इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

One thought on “RPSC One Time Registration 2023 (OTR) | आर.पी.एस.सी. वन टाइम रजिस्ट्रेशन

  1. OM PRAKASH SAXENA

    सर, ओटीआर पर मेने रजि. किया और रजि. नम्‍बर भी आ गये मै राजस्‍थान का मूल निवासी हूं और गलती से YES की जगह NO हो गया है तो इसमें संशोधन कैसे करें मार्ग दर्शन करें लास्‍ट डेट नजदीक है

    Reply

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *