ads

Jharkhand Ration Card List 2022 | झारखंड न्यू राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखें

By | मार्च 20, 2023
Jharkhand Ration Card List

झारखंड राज्य के राशन कार्ड उपभोक्ता अब घर बैठे राशन कार्ड लिस्ट चेक कर सकते हैं। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ऑफिशल वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in पर राशन कार्ड लिस्ट अपलोड की गई है।   ऑफिशल पोर्टल से झारखंड के सभी जिले, तहसील, ग्राम पंचायत की New Ration Card List लिस्ट ऑनलाइन देखी जा सकती है। इस लेख में हम जानेंगे Jharkhand Ration Card List 2022 ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं।

जैसे-जैसे समय डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ता जा रहा है। वैसे ही सभी नागरिकों को ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध होने लगी है। झारखंड राज्य के नागरिक अब Ration Card से संबंधित सेवाओं का उपयोग ऑनलाइन कर सकते हैं। राशन कार्ड, परिवार की पहचान के तौर पर प्रस्तुत किया जाता है। इससे जुड़े अनेक काम होते हैं। जैसे राशन कार्ड में नए सदस्यों का नाम जोड़ना, हटाना, मोबाइल नंबर अपडेट करना, आदि। राशन कार्ड से हो रही धांधली की शिकायत भी ऑनलाइन की जा सकती हैं।

झारखंड के सभी जिलों की लिस्ट जिनकी राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है।

खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा सभी जिलों की New Ration Card List 2022 ऑनलाइन अपलोड कर दी गई है। उपभोक्ता घर बैठे मोबाइल से शहरी, ग्रामीण एपीएल /बीपीएल के आधार पर लिस्ट देख सकते हैं:-

Garhwa (गढवा)Simdega (सिमडेगा)
Palamu (पलामू)Ranchi (राँची)
Latehar (लातेहार)Khunti (खुटी)
Chatra (चतरा)West Singhbhum (पश्चिमी सिंहभूम)
Hazaribagh (हजारीबाग)Saraikela Kharsawan (सराइकेला खरसावाँ)
Koderma (कोडरमा)East Singhbhum (पश्चिमी सिंहभूम)
Giridih (गिरीडीह)Jamtara (जामताड़ा)
Ramgarh (रामगढ़)Deoghar (देवघर)
Bokaro (बोकारो)Dumka (दुमका)
Dhanbad (धनबाद)Pakur (पाकुड़)
Gumla (गुमला)Godda (गोड्डा)
Lohardaga (लोहरदग्गा)Sahebganj (साहिबगंज)

Jharkhand Ration Card List 2022 Highlight

राशन कार्ड लिस्टझारखंड राशन कार्ड लिस्ट 2022
राशन विभागखाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग
राज्यझारखंड
ऑफिसियल साइटaahar.jharkhand.gov.in

Jharkhand New Ration Card List ऑनलाइन देखें

नई राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

READ  राशन कार्ड लिस्ट जयपुर 2022 | Ration Card List Jaipur ऑनलाइन देखें
  • वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे लाभुक के कार्ड की जानकारी सबटाइटल में राशन कार्ड विवरण पर क्लिक करें।
  • राशन कार्ड बेनिफिसरी लिस्ट में डिस्ट्रिक्ट ब्लॉक का चुनाव करें।
  • गांव एवं वार्ड के आधार पर लिस्ट सर्च कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त डीलर के नाम से भी राशन कार्ड लिस्ट देख सकते हैं। अतः दोनों में किसी एक का चुनाव करें।
  • गांव का नाम सर्च करें।
  • कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट करें।
  • सभी राशन कार्ड धारकों की लिस्ट दिखाई देगी।

इसी प्रकार झारखंड के राशन कार्ड उपभोक्ता ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट में नाम देख सकते हैं।

FAQ’s Jharkhand Ration Card List 2022

Q.  नई राशन कार्ड लिस्ट झारखंड कैसे देखें?

Ans. राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करें। होम पेज पर दिखाई दे रहे लाभुक के कार्ड का की जानकारी सबटाइटल में राशन कार्ड विवरण पर क्लिक करें। आवश्यक विवरण दर्ज करें। गांव एवं डीलर के नाम से राशन कार्ड लिस्ट देखने का चुनाव करें और सबमिट करें।

Q. झारखंड राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे देखें?

Ans. राशन कार्ड लिस्ट झारखंड 2022 में नाम देखने के लिए खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करें। होम पेज पर लाभुक के कार्ड की जानकारी सबटाइटल में राशन कार्ड विवरण प्रतीक करें। जिला ब्लॉक का चुनाव करें गांव एवं डीलर सेलेक्ट करें। सभी राशन कार्ड धारकों की लिस्ट दिखाई देगी। 

Q. राशन कार्ड खाद्य वितरण लिस्ट में नाम कैसे देखें?

Ans. खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा लांच की गई ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करके राशन कार्डो भोक्ता वितरण लिस्ट में नाम देख सकते हैं। सभी पात्र परिवारों को APL / BPL राशन कार्ड  लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है।

READ  राशन कार्ड से गेहूं कैसे चालू करें | बंद राशन को फिर से चालू करें
इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *