राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति 2022 | अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन | NMMS Scholarship Last Date 2022 | जानिए NMMS छात्रवृत्ति हेतु पात्रता, दस्तावेज़, परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी

NMMS Scholarship Last Date

NMMS Scholarship Last Date 2022:- देश के आर्थिक वर्ग से कमजोर परिवार वालों के सामने सबसे बड़ी समस्या यही रहती है, कि वे अपने होनहार बच्चों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक रूप से मदद नहीं कर पाते। ऐसे में सरकार द्वारा अनेक योजनाएं शुरू की जाती है तथा संस्थाओं द्वारा होनहार छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान कर शिक्षा के प्रति अग्रसर किया जाता है। भारत के मानव संसाधन विकास मंत्रालय और साक्षरता विभाग द्वारा हर साल गरीब परिवार के बच्चों को माध्यमिक शिक्षा प्राप्ति हेतु आर्थिक सहायता के रूप में NMMS  स्कॉलरशिप / छात्रवृत्ति दी जाती है। राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना (National Means Cum Merit Scholarship के अंतर्गत  9 कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्र एवं छात्रा को शिक्षा प्राप्ति हेतु आर्थिक अनुदान दिया जाता है।

आइए जानते हैं, राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना क्या है? राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति के लिए कैसे आवेदन करें? राष्ट्रीय मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी इस लेख में सम्मिलित की जा रही है। अतः आप सभी विद्यार्थीगण दी जा रही जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें एवं अंत तक लेख में बने रहे।

राष्ट्रीय मींस कम छात्रवृत्ति (NMMS) एप्लीकेशन फॉर्म अंतिम तिथि | (National Means Cum Scholarship) NMMS Scholarship Last Date 2022

देश के आर्थिक वर्ग से कमजोर छात्र एवं छात्रा को आगे की पढ़ाई जारी रखने हेतु भारत सरकार द्वारा विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के साथ राज्य सरकारें भी  राज्य के होनहार एवं आर्थिक वर्ग के सभी छात्रों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने एवं आर्थिक सहयोग करने में पीछे नहीं है। सरकार द्वारा ऐसे छात्रों को जो आठवीं कक्षा के हैं और माध्यमिक शिक्षा जारी रखने हेतु आर्थिक समस्या के कारण पिछड़े हुए हैं। तो ऐसे बच्चों को सरकार NMMS  स्कॉलरशिप के अंतर्गत आर्थिक सहयोग प्रदान करती है। जिससे छात्र अपनी शिक्षा को जारी रख सकते हैं और 12वीं तक की उच्च शिक्षा प्राप्ति तक छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं।

राष्ट्रीय मींस कम छात्रवृत्ति के विशेषताएं | Features of National Means Cum Scholarship 2022

  • भारत के मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली छात्रों को साक्षरता के प्रति जागरूक करने हेतु सन 2008 में राष्ट्रीय मींस कम छात्रवृत्ति की शुरुआत की।
  • राष्ट्रीय मींस कम छात्रवृत्ति 2022 विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति प्राप्ति हेतु परीक्षा होती है।
  • NMMS छात्रवृत्ति गरीब बच्चों को किसी सरकारी स्कूल में अध्ययनरत कक्षा 9 से लेकर 12 तक उच्च शिक्षा प्राप्ति तक प्रोत्साहन प्रदान करती है।
  • राष्ट्रीय मींस कम छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत  विद्यार्थियों को वार्षिक ₹12000 की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।
  • NMMS स्कॉलरशिप प्राप्ति के लिए छात्र एवं छात्राओं को टेस्ट परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है।
See also  राजस्थान समाज कल्याण विभाग छात्रवृत्ति योजना 2023 | Rajasthan ST/SC/OBC Scholarship Last Date

NMMS Scholarship Highlights

छात्रवृत्ति योजना का नामराष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृति 2022
योजना संचालितकेंद्र सरकार द्वारा
योजना की शुरुआत हुईसाल 2008
योजना लाभार्थी होंगेकक्षा 8 के विद्यार्थी
योजना का उद्देश्यमाध्यमिक और उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना
छात्रवृत्ति राशी1000 प्रतिमाह (4 साल के लिए)
विद्यार्थियों का चयनपरीक्षा द्वारा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
योजना विभागमानव संसाधन विकास मंत्रालय स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग
आवेदन शुल्क50 रुपए तथा sc /st छात्रों के लिए 30 रुपए
परीक्षा आयोजन होगीहर साल नवंबर-दिसम्बर माह में

NMMS स्कॉलरशिप हेतु विद्यार्थियों की पात्रता | Eligibility of students for NMMS Scholarship

  • राष्ट्रीय मींस कम छात्रवृत्ति प्राप्ति के लिए आवेदक छात्र एवं छात्रा मूल रूप से भारतीय होनी चाहिए।
  • राष्ट्रीय मानव संसाधन एवं शिक्षा विभाग द्वारा ली जाने वाली टेस्ट परीक्षा को उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
  • NMMS छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परंतु जो विद्यार्थी कक्षा 7 में कम से कम 50% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें ही ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया जाएगा।
  • छात्र किसी सरकारी या राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • छात्र एवं छात्रा के परिवार की वार्षिक आय 1.50  लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • जो छात्र NMMS छात्रवृत्ति को उच्च माध्यमिक शिक्षा प्राप्ति तक जारी रखना चाहते हैं तो उन्हें कक्षा 10 में कम से कम 60% अंक अर्जित करना अनिवार्य है।
  • इसी प्रकार कक्षा 12वी में छात्रवृति को जारी रखने के लिए विद्यार्थी के कक्षा 11वी में 50 प्रतिशत से ऊपर अंक होने चाहिए।आरक्षण प्राप्त विद्यार्थियों को इसमें 5 प्रतिशत की छूट है।
See also  मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना राजस्थान ऑनलाइन आवेदन | Mukhyamantri Ucch Shiksha Scholarship Scheme 2023

नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कालरशिप पाठ्यक्रम

  • विज्ञान विषय | Science Subject
  • सामाजिक विज्ञान | Social Science
  • अंग्रेजी | English
  • हिंदी | Hindi
  • गणित | Mathematics
  • मानसिक योग्यता | Mental ability

NMMS स्कॉलरशिप के अंतर्गत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि | Incentive amount to be received under NMMS scholarship

राष्ट्रीय मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2022 के अंतर्गत जो छात्र आवेदन कर रहे हैं। उन्हें पहले एंट्रेंस एग्जाम पास करना होता है। इसी के साथ उक्त में बताए गए सिलेबस के अंतर्गत सभी छात्र प्रोत्साहन राशि अदा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को प्रति महीने ₹1000 की सहायता राशि अर्थात छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रों को वार्षिक ₹12000 दिए जाएंगे कक्षा 9 से 12 तक 4 साल के लिए ₹48000 की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।

NMMS स्कॉलरशिप हेतु एंट्रेंस एग्जाम पैटर्न | Entrance Exam Pattern for NMMS Scholarship

यह तो आप जान ही चुके हैं, कि जो छात्र स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें पहले योग्यता साबित करने हेतु एंट्रेंस एग्जाम पास करना होता है। राज्य या केंद्र शासित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से संबंधित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति हेतु चयन किया जाता है। इस परीक्षा में दिए गए पाठ्यक्रम से 90 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। इन्हें हल करने के लिए 90 मिनट का समय दे दिया जाता है। यह टेस्ट परीक्षा को  पारियों में की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य योग्य छात्रों की शैक्षणिक योग्यता एवं मानसिक क्षमता का परीक्षण किया जाता है। इसी के साथ हिंदी अंग्रेजी भाषा के ज्ञान की भी जांच की जाती है। NMMS छात्रवृत्ति के लिए कक्षा 7 व 8 का पाठ्यक्रम सम्मिलित किया जाएगा।

विषयप्रश्नो की संख्यापूर्णांकसमय अवधि
मानसिक योग्यता परीक्षण (MAT)909090 मिनट
शैक्षिक योग्यता परीक्षा (SAT)909090 मिनट

NOTE:- नेत्रहीन छात्रों के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा तथा उनका परीक्षा पैटर्न नेत्रहीन छात्रों के अनुसार ही तैयार किया जाएगा। उन्हें परीक्षा केंद्र पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।

SAT (शैक्षिक योग्यता परीक्षा) –

  • विज्ञान | Science (35 प्रश्न)
  • सामाजिक विज्ञान | Social Science (30 प्रश्न)
  • गणित | Mathematics (20 प्रश्न)
  • MAT (मानसिक योग्यता परीक्षा) –
See also  Divyang Scholarship Yojana 2022 | NSP | दिव्यांग शीर्ष श्रेणी शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के ऑनलाइन आवेदन करें | जाने विकलांग / दिव्यांग स्कालरशिप पात्रता, आवेदन परक्रिया

मानसिक योग्यता | Mental Ability ( 45 प्रश्न )

  • हिंदी | Hindi(25 प्रश्न )
  • अंग्रेजी | English (25 प्रश्न )

NMMS छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज | Documents Required for NMMS Scholarship

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना चाह रहे छात्रों को कुछ दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे जैसे:-

  • कक्षा 7 का प्रमाणपत्र /अंकतालिका | Class 7 Certificate / Marksheet
  • जाति प्रमाण पत्र | Caste Certificate
  • माता-पिता आय प्रमाण पत्र | Parents Income Certificate
  • राज्य का मूल निवेश प्रमाण पत्र/आवासीय प्रमाणपत्र | residential certificate
  • विकलांग प्रमाण पत्र यदि लागू होता है तो
  • आधार कार्ड | Aadhar Card
  • मोबाइल नंबर /ईमेल आईडी | Mobile No. / Email ID
  • पासपोर्ट फोटो | Passport Photo
  • अकाउंट नंबर | Account Number

NMMS Scholarship Exam 2022 आवेदन कैसे करें | How to Apply NMMS Scholarship Exam 2022

NMMS Scholarship Last Date:- जो छात्र नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें  बताया जा रहा है कि 01 जनवरी 2022 से आवेदन शुरू हो चुके हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको नीचे दिए गए आवेदन प्रक्रिया स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए।

  • पहले स्कूलों द्वारा SCERT वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा।
  • 1 जनवरी से 15 जनवरी तक सम्बंधित स्कूलों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाना चाहिए।
  • विद्यालयों के registration process के बाद उस विद्यालय से सम्बंधित विद्यार्थियों द्वारा पंजीकरण किया जा सकेगा।
  • विद्यार्थियों को 55 रुपए फीस का भुगतान करना होगा।
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद सबमिट करें। इसकी हार्ड कॉपी निकाल ले।
  • इसके साथ आपको अपने दस्तावेजों को अटैच करें।
  • इस NMMS छात्रवृति के फॉर्म को सुरक्षित रखे।
  • NMMS के लिए प्रत्येक राज्य को अलग अलग कोटा दिया जाता है।
  • scert द्वारा आवंटित कोटे का निर्धारण राज्य को आवंटित किये गए कोटे के आधार पर किया जाता है।

ONLINE APPLICATION PROGRAM FOR NMMS SCHOLARSHIP 

NMMS Application कार्यक्रमDate
NMMS ऑनलाइन आवेदन शुरू01.01.2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि15.01.2022
एससीईआरटी द्वारा पंजीकृत स्कूलों का सत्यापन01.01.2022 से 17.01.2022
ऑनलाइन आवेदनों की ऑनलाइन स्वीकृति03.01.2022 से 23.01.2022
एडमिट कार्ड जारी17.02.2022 से 27.01.2022
परीक्षा की तिथि27.01.2022
अनंतिम आंसर-की पोर्टल पर अपलोड02.03.2022
आंसर-की पर आपत्ति की तिथि10.03.2022

FAQ’s NMMS Scholarship Last Date 2022

Q. राष्ट्रीय मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप के लिए कैसे आवेदन करें?

Ans. NMMS स्कॉलरशिप के ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। यह तो आप जान चुके हैं, कि आपको पहले एंट्रेंस एग्जाम पास करना होगा पता है। आप NMMS  की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

Q. NMMS छात्रवृत्ति में कितनी राशि मिलती है?

Ans. नेशनल मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत हर महीने 1000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाती है। कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को 4 साल तक छात्रवृत्ति दी जाती है। अर्थात उन्हें 48000 रुपए छात्रवृत्ति दी जाएगी।

Q. NMMS स्कॉलरशिप के लिए आवेदन आवेदन कब शुरू होंगे?

Ans. NMMS  स्कॉलरशिप के लिए 1 जनवरी 2022 से आवेदन शुरू हो चुके हैं। यदि आप ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो 23 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। 

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

3 thoughts on “राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति 2022 | अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन | NMMS Scholarship Last Date 2022 | जानिए NMMS छात्रवृत्ति हेतु पात्रता, दस्तावेज़, परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja