राजस्थान छात्रवृत्ति: राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना 2023 | Rajeev Gandhi Scholarship

Rajiv Gandhi Scholarship

Rajeev Gandhi Scholarship:- राजस्थान के जो विद्यार्थी विदेश में जाकर विशेष कोर्स हेतु अध्ययन करना चाहते हैं। उनके लिए “राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना” (RGS for Academic Excellence Yojana) के अंतर्गत छात्रवृत्ति उपलब्ध करवाई जाएगी। अब राजस्थान के छात्र 150 देशों में अध्ययन हेतु छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं। जो छात्र विदेश में MBBS या BTech की पढ़ाई करना चाहते हैं। वह Rajiv Gandhi Scholarship 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक छात्र के परिवार की वार्षिक आय ₹25 लाख तक होने पर भी सरकारी खर्चे पर विदेश में अध्ययन किया जा सकता है। 

आइए जानते हैं, राजीव गांधी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कैसे आवेदन कर सकते? कौन से छात्रों को विदेश अध्ययन हेतु छात्रवृत्ति दी जाएगी? राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना के लिए अप्लाई कैसे करें? राजस्थान में फॉरेन एजुकेशन स्कॉलरशिप के लिए कैसे अप्लाई करें? राजस्थान राजीव गांधी स्कॉलरशिप से जुड़ी विभिन्न जानकारी ले कर दी जा रही है। ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ें।

राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना

Rajiv Gandhi Scholarship for Academic Excellence Scheme 20 अक्टूबर 2021 को शुरू की गई थी। जिसमें 8 लाख सालाना इनकम वाले परिवार के विद्यार्थी विदेश पढ़ाई हेतु छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते थे। परंतु अब इसे 25 लाख सालाना इनकम वाले परिवार के बच्चे भी सरकारी खर्चे पर पढ़ाई कर सकते हैं। स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत 200 मेधावी छात्रों को प्रतिवर्ष विदेश अध्ययन हेतु छात्रवृत्ति उपलब्ध करवाई जाएगी। RGS फॉर एकेडमिक एक्सप्लेन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

 राजीव गांधी की स्कॉलरशिप पात्रता | Rajiv Gandhi Scholarship Eligibility

  • स्नातक स्तर, स्नातकोत्तर स्तर, पीएचडी और पोस्ट-डॉक्टोरल अनुसंधान कार्यकम हेतु विदेश में अध्ययन करने के लिए आवश्यक पात्रता होनी चाहिए।
  • स्नातक स्तर के पाठ्यकमों के लिए, केवल मानविकी (Humanities) से संबंधित विषय ही मान्य होंगे।
  • छात्रवृत्ति आवंटन से संबंधित वर्ष में 1 जुलाई को 35 वर्ष से कम।
  • उम्मीदवार को राजस्थान मूल निवास का प्रामाणिक प्रमाण पत्र प्रदान करना होगा।
  • आय 8 लाख से कम होना चाहिए।
  • छात्र द्वारा सूचीबद्ध 50 निर्धारित विश्वविद्यालयों / संस्थानों में से किसी भी विश्वविद्यालय /संस्थान से प्रवेश पत्र प्राप्त कर लिया है।
  • छात्रवृत्ति हेतु एक माता-पिता की केवल एक ही संतान को लाभ दिया जावेगा
See also  मौलाना आजाद छात्रवृत्ति योजना | Maulana Azad Scholarship Yojana 2023

Rajiv Gandhi Scholarship Scheme 2023 Highlight

स्कॉलरशिप का नामराजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस
योजना की शुरुआत की गयी20 अक्टूबर 2021
योजना शुरू की गयीराजस्थान सरकार द्वारा
योजना का उद्देश्यछात्रों को विदेश में पढ़ने के लिए छात्रवृति प्रदान करना
लाभार्थीराज्य के छात्र
आधिकारिक वेबसाइटhte.rajasthan.gov.in

राजस्थान राजीव गांधी स्कॉलरशिप विवरण

विषय कुल सीट केटेगरी 
1. Humanities 2. SocialScience 3. Agriculture and forest science 4.Nature and Environmental science 5.Law150I
6.Management and Business administration 7. Economics and Finance25II
8. Pure Science 9. Public Health25III
10. Engineering and related science 11. Medicine 12. Applied Science(15 ) *IV *

राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस के लिए कैसे आवेदन करें

  • मेनू ऑप्शन में online scholarship पर क्लिक करें।
  • APPLY FOR RAJIV GANDHI SCHOLARSHIP FOR ACADEMIC EXCELLENCE – 2022 लिंक पर क्लिक करे।
  • SSO पोर्टल पर अपनी ssoid से लॉगिन करे।
  • शिक्षा विभाग के पोर्टल पर आवेदन पत्र को भरे।
  • सभी दस्तावेजों को अपलोड कर फॉर्म को सब्मिट करे।

FAQ’s Rajiv Gandhi Scholarship 2023

Q. राजीव गांधी स्कॉलरशिप के लिए कैसे आवेदन करें?

Ans. राजीव गांधी स्कॉलरशिप एकेडमिक एक्सीलेंस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। सर्वप्रथम राजस्थान कॉलेज शिक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। होम पेज पर दिखाई दे रहे राजीव गांधी स्कॉलरशिप एकेडमिक एक्सीलेंस पर क्लिक करें। आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट कर दे।

Q. राजीव गांधी स्कॉलरशिप के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए?

Ans. राजस्थान के विद्यार्थी जो विदेश में अध्ययन करना चाहते हैं। वह राजीव गांधी स्कॉलरशिप के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं जैसे:-

  • जन आधार कार्ड
  • शैक्षणिक अंकसूची
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • कॉलेज एडमिशन की पूरी जानकारी
See also  राजस्थान: मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 | Digital Sewa Yojana Rajasthan

Q. राजीव गांधी और एकेडमिक एक्सीलेंस योजना के लिए चयन कैसे होगा?

Ans. राजस्थान सरकार द्वारा राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत विदेश अध्ययनरत छात्रों हेतु वार्षिक 200 सीट निर्धारित की है। 200 से अधिक आवेदन होने पर लॉटरी द्वारा चयन किया जाएगा।

Q. राजीव गांधी स्कॉलरशिप के अंतर्गत  कौन-कौन से कोर्स हेतु स्कॉलरशिप मिलेगी?

Ans. मानविकी, सोशल साइंस, एग्रीकल्चर एंड फॉरेस्ट साइंस, नेचर एंड एनवायरमेंट साइंस और लॉ सब्जेक्ट के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

One thought on “राजस्थान छात्रवृत्ति: राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना 2023 | Rajeev Gandhi Scholarship

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja