ads

Eknath Shinde Biography in Hindi | एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय, परिवार, संपत्ति कितनी है

By | जुलाई 18, 2022
Eknath Shinde Biography in Hindi

Eknath Shinde Biography in Hindi – हाल ही में महाराष्ट्र के 30वे मुख्यमंत्री के रूप में हम एकनाथ शिंदे को जानते है। इस पद पर विराजमान होने से पहले वह महाराष्ट्र के शहरी विकास और लोक निर्माण मंत्री थे। इनका महाराष्ट्र में ठाणे से लगातार चार बार विधायक के पद पर भी चयन हुआ है। 9 फरवरी 1964 को महाराष्ट्र के सतारा जिला के एक साधारण मराठा परिवार में इनका जन्म हुआ था। इनका शुरुआती जीवन बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा है। एकनाथ शिंदे की आर्थिक स्थिति एक समय में इतनी खराब हो गई थी कि इन्हें कुछ समय तक रिक्शा चलाने का काम करना पड़ा था। हालांकि शिवसेना के साथ जुड़कर धीरे-धीरे अपनी राजनीतिक पकड़ को इन्होंने मजबूत किया। परिणाम स्वरूप आज एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री है। Eknath Shinde Biography को और करीब से जानने और समझने के लिए एकनाथ शिंदे बायोग्राफी को सरल शब्दों में आपके समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

महज 18 साल की उम्र में अपना राजनीतिक कैरियर शुरू करने वाले शिंदे अपने पहले ही चुनाव में बेहतरीन तरीके से जीत हासिल की। इन्होंने 2009, 2014 और 2019 में विधानसभा चुनाव जीत कर खुद को विधायक के पद पर विराजमान किया। आज एकनाथ शिंदे बायोग्राफी में हम जानेंगे कि किस प्रकार महज 18 साल की उम्र में अपना राजनीतिक कैरियर शुरू करके एक गरीब स्थिति से उन्होंने कैसे खुद को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया।

एकनाथ संभाजी सिंधे जीवन परिचय 

एकनाथ शिंदे का जन्म 9 फरवरी 1964 को महाराष्ट्र के सातारा जिला में हुआ। इनका परिवार एक साधारण मराठा परिवार था। मगर कुछ सालों के बाद इनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत हद तक चरमरा गई ऐसी स्थिति में उन्हें 11वीं कक्षा के आगे पढ़ने का मौका नहीं मिला। एकनाथ शिंदे इसके बाद रिक्शा चलाने का कार्य करते थे। इस दौरान उनकी मुलाकात शिवसेना के नेता आनंद दिघे से हुई जिन्हें वह अपना राजनीतिक गुरु मानते है।

READ  Happy Bhai Dooj 2022 | bhai dooj wishes in Hindi | भाई दूज हार्दिक शुभ कामनाएं

शिवसेना के प्रभावी नेता आनंद दिघे ने इनके अंदर एक ऐसी सोच और राजनेता बनने के गुण को देखा। जिसके बाद उन्होंने एकनाथ शिंदे को 1997 में नगर निगम का चुनाव के टिकट दिया। एकनाथ शिंदे ने इस विश्वास पर इस मौके पर खुद को खरा उतारा। महज 18 साल की उम्र में उन्होंने नगर निगम का चुनाव लड़ा और उसे बखूबी जीता। इसके बाद सिंधी साहब 2002 में दोबारा निगम परिषद का चुनाव जीता। इस चुनाव के बाद सिंधी का कद शिवसेना में बड़ा होने लगा और हर कोई उनके प्रभाव को पसंद करने लगा। 2004 में पहली बार शिवसेना ने ठाणे से विधानसभा का इलेक्शन जीतने के लिए एकनाथ शिंदे को टिकट दिया और 2004 में वह पहली बार ठाणे से विधायक बने। इसके बाद 2009 2014 और 2019 में भी उन्होंने विधानसभा चुनाव में अपना परचम लहराया।

इसके बाद एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद की दौड़ में भी सबसे आगे देखा गया। शिवसेना में एकनाथ संधि को बहुत पसंद किया जाता है। अंत में इनकी प्रभावी छवि ने इन्हें महाराष्ट्र का 30वा मुख्यमंत्री बनाया। 

Eknath Shinde Biography in Hindi

नेता का नामएकनाथ संभाजी शिंदे
जन्म तिथि9 फरवरी 1964
उम्र56
जन्म स्थानसातारा, महाराष्ट्र
देशभारत
शिक्षा11वी 
पत्नीलता शिंदे 
जातिमराठा 
संपति 11 करोड़ 56 लाख 
कार्यमैक्स फूड के मालिक और राजनेता
एकनाथ शिंदे के मोबाइल नंबरClick Here

एकनाथ शिंदे का परिवार | Eknath Shinde‘s Family

पिता का नामसंभाजी नाडु शिंदे
माता का नामनहीं पता 
पत्नी का नामलता शिंदे 
बच्चे का नाम पुत्र का नाम – श्रीकांत शिंदे 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का राजनीतिक करियर

जैसा कि हमने आपको बताया CM Eknath Shindhe एक बहुत ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखते थे। जिनकी आर्थिक स्थिति खराब होने के बाद 11वीं कक्षा में उन्हें पढ़ाई छोड़ कर रिक्शा चलाने का काम शुरू करना पड़ा। इसके बाद आनंद दिघे के नेतृत्व में 1997 में ठाणे के नगर पालिका पार्षद का चुनाव जीता। इसके बाद 2001 में नगर निगम सदन के विपक्ष नेता बने। दूसरी बार 2002 में यह ठाणे के नगर निगम पार्षद बने। इसके बाद शिवसेना में इनका कद बड़ा हो गया। एकनाथ शिंदे 2004 में शिवसेना के एक प्रचलित पर प्रभावी नेता के रूप में नजर आने लगे।

READ  Navratri Vart 2022 | व्रत के नियम, व्रत विधि, कथा, व्रत पारण विधि

इसके बाद एकनाथ शिंदे ने 2004 में ठाणे के कोपरी सीट से विधानसभा का चुनाव जीता। इसके बाद लगातार चार बार इस सीट से वह विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद 2009 में, 2014 में, और 2019 में उन्होंने इस सीट पर विधायक के रुप में जीत हासिल की। इसके बाद शिवसेना के एक नेता के रूप में एकनाथ शिंदे हर जगह नजर आने लगे। 2022 में मुख्यमंत्री पद के लिए एक बेहतरीन उम्मीदवार के रूप में हर किसी के मुंह पर एकनाथ शिंदे का नाम था। आज Chif minister Eknath Shindhe महाराष्ट्र के 30वे CM के रूप में कार्यरत हैं।

FAQ’s Eknath Shinde Biography in Hindi

Q. एकनाथ शिंदे का पूरा नाम क्या है?

एकनाथ शिंदे का पूरा नाम एकनाथ संभाजी शिंदे है।

Q. एकनाथ शिंदे किस पार्टी से ताल्लुक रखते हैं?

एकनाथ शिंदे की पार्टी का नाम अखिल भारतीय शिवसेना है।

Q. महाराष्ट्र में किस के बाद एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने?

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे से पहले उधव ठाकरे वहां के मुख्यमंत्री थे। वर्तमान समय में उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने।

Q. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ सिंधी की उम्र कितनी है?

महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उम्र 58 वर्ष है। इनका जन्म 9 फरवरी 1964 को हुआ था।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको महाराष्ट्र के 30वे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देने का प्रयास किया। इससे पहले यह एक भावी नेता के रूप में ठाणे से लगातार चार बार विधायक के पद पर चुने जा चुके है। हमने आपको इस एकनाथ शिंदे बायोग्राफी, Mobile Number, Address के इस लेख के माध्यम से आपको एकनाथ शिंदे के जीवन परिचय, और उनके राजनीतिक करियर के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है। अगर महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री के बारे में आप सब कुछ सरल शब्दों में समझ पाए हैं तो इस लेख को अपने मित्रों के साथ साझा करें। इसके अलावा एकनाथ शिंदे बायोग्राफी से जुड़े कुछ आवश्यक प्रश्न आपके मन में है तो आप उन प्रश्न या विचारों को कमेंट सेक्शन में व्यक्त कर सकते हैं।

READ  गोवर्धन पूजा निबंध हिंदी में | Govardhan puja essay in Hindi
इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *