(8 मार्च 2023 बुधवार) अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कैसे मनाया जाता है | Women’s Day Theme 2023

International Women’s Day

प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को International Women’s Day के रुप में मनाया जाता है। महिलाएं समाज का अभिन्न अंग होती है। समाज महिलाओं के बिना अधूरा है। यदि महिलाओं को सम्मान दिया जाता है। तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।  यदि इतिहास में देखा जाए तो महिलाओं को इतना सम्मान नहीं दिया जाता था। उन्हें प्रताड़ित किया जाता था। उन्हें आक्रोशित होकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जाती थी। परंतु जैसे-जैसे समय बदलता जा रहा है। वैसे-वैसे महिलाओं के प्रति पुरुषों की मानसिकता जरूर बदली है। एक परिवार में महिला अपने विभिन्न रूपों को साकार करती है। जैसे बेटी बहन मां पत्नी आदि यह सभी संबंध समाज के लिए आवश्यक एवं अनिवार्य है। महिलाओं को सम्मान देने हेतु अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) का चुनाव करना महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है।  

Womens day Shayari in Hindi

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 थीम “एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता”

अंतराराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 की थीम “डिजिटल: लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी” है। महिलाओं के 67वें सत्र (CSW-67) की स्थिति पर आयोग का मुख्य विषय, “लैंगिक समानता और सभी महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण को प्राप्त करने के लिए डिजिटल युग में नवाचार और तकनीकी परिवर्तन और शिक्षा” इसी के अनुरूप है। 

आइए जानते हैं, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है? अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध कैसे लिखा जा सकता है? अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास क्यों मनाया जाता है? कब मनाया जाता है और कैसे मनाया जाता है? अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस थीम? अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण? अंत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अनुभव विचार? अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस स्लोगन नारे इत्यादि की विस्तार जानकारी के लिए लेख में अंत तक बने रहे।

Happy International Women’s Day 2023Similar Topics
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस स्लोगनClick Now
महिला दिवस पर शायरी Click Now
Women’s Day Theme 2023Click Now
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता हैं?Click Now

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास और निबंध | History and Essay of International Women’s Day

दरशल महिला दिवस की शुरुआत 1908 में न्योर्क से हुई थी। उस समय वहां पर मौजूद महिलाओं की बड़ी संख्या में अपने कार्यों के प्रति, अपनी जिम्मेदारियों के प्रति तथा अपने व्यक्तित्व सम्मान के प्रति सरकार से मांग को लेकर मार्च निकाला गया था। इसी के साथ महिलाओं ने अपनी तनख्वाह बढ़ाने, वोट डालने का अधिकार जैसी मांगों से सरकार पर दबाव बनाया गया। इसीलिए अमेरिका ने इस दिन को राष्ट्रीय महिला दिवस (National Women’s Day) के रूप में घोषित कर दिया।

See also  भाई दूज स्टेटस, कोट्स, शायरी हिंदी में | Bhai Dooj Shayari, Status, Quotes

तकरीबन 2 साल बाद 1910 में क्लारा जेटकिन ने कामकाजी महिलाओं के एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान इस दिन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने की मांग की। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाए जाने पर 17 देशों कि तकरीबन 100 कामकाजी महिलाएं उपस्थित थी। इन सभी महिलाओं को क्लारा जेटकिन का सुझाव अच्छा लगा। इसके बाद सन 1911 में सर्वप्रथम 19 मार्च के दिन कई देशों में यह दिन एक साथ मनाया गया।

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है | Why is International Women’s Day celebrated on 8 March

सर्वप्रथम 1911 में 19 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। इसके बाद सन् 1917 में प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान रूस की महिलाओं ने तंग आकर खाना और शांति ब्रेड के लिए विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध को अनेक महिलाओं के संगठनों का समर्थन था। रूस के तत्कालीन सम्राट निकोष को अपना पद छोड़ने पर मजबूर किया गया। इसके बाद महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला। जब यह महिलाएं प्रदर्शन कर रही थी। वह समय था 28 फरवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर में यह दिन 8 मार्च था।

इसी दिन को संपूर्ण राष्ट्र में महिलाओं के सम्मान सशक्तिकरण तथा अधिकारों को लेकर महिलाओं को उचित सम्मान दिया गया। जिससे हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रुप में मनाया जाता है। इसके अतिरिक्त 1975 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय टीम के रूप में पहचान मिली और महिला दिवस को अंतरराष्ट्रीय टीम के रूप में मनाया जाने लगा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) की पहली टीम सेलिब्रेटिंग पास एंड प्लैनिंग फॉर ए फ्यूचर थी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कैसे मनाया जाता है? | How is International Women’s Day Celebrated

इस वर्ष 2023 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2023 बुधवार को पूरे विश्व में सेलिब्रेट किया जाएगा। इस दिन सभी परिवार अपने घर की बहू बेटियों को उचित सम्मान देंगे तथा उनके अधिकारों की रक्षा हेतु उनसे प्रॉमिस की जाएगी। उनके अधिकार, व्यक्तित्व सम्मान के लिए यथासंभव उपाय किए जाएंगे। विदेशों में प्रत्येक वर्ष अलग-अलग टीम के रूप में Antarrashtriya Mahila Diwas मनाया जाता है। भारत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के कुछ अनेक एवं विभिन्न और रोचक तरीके हैं। भारत में अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए पिता बेटी को अपने ऑफिस में अपनी मैन बॉस की चेयर पर बैठ आएंगे। एक कर्मचारी अपनी बिटिया को कार्य के प्रति उचित शिक्षा देंगे। एक मां अपनी बेटी को परिवार संभालने की ट्रेनिंग देगी। इत्यादि तरीकों से भारत में महिला दिवस सेलिब्रेट किया जाएगा।

See also  Ayodhya Ram Mandir: देखें Ram Mandir Photo और जाने कब आया था राम मंदिर का फैसला

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 थीम क्या है | What is the theme of International Women’s Day

सन 1996 से लगातार महिला दिवस किसी ना किसी निश्चित थीम पर सेलिब्रेट किया जाता हैं। प्रत्येक वर्ष महिलाओं को लेकर अलग जश्न और भविष्य की योजनाओं को मध्य नजर रखते हुए नई-नई टीम का प्रयोग किया जाता है। पिछले बीते सालों में महिला दिवस की अनेक थीम्स को मनाया गया है। यह सभी थे आप नीचे सूचीबद्ध तरीके से देख सकते हैं।

International Woman’s Day Theme 2023

सालअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस थीम
2009इस वर्ष की महिला दिवस की थीम महिला व लड़कियों के खिलाफ होने वाले अत्याचारों के विरूध्द महिला व पुरुष एक साथ मिलकर प्रयत्न करें, इस मुद्दे पर विचार किया गया था .
2010इस वर्ष महिलाओं को पुरुषो के समान अधिकार और समान अवसर प्रदान कर उनकी तरक्की की और ध्यान केन्द्रित किया गया था .
2011इस वर्ष शिक्षा, प्रशिक्षण एवं विज्ञान और प्रोद्योगिकी आदि क्षेत्रों में महिलाओं को समान अधिकार देकर इन क्षेत्रों में इनकी तरक्की  का मार्ग खोला गया था .
2012इस वर्ष गाँव की महिलाओं को समान अवसर देकर उन्हे सशक्त बनाने का प्रयास किया गया था, साथ ही गरीबी और भुखमरी जैसी समस्या पर भी ध्यान केन्द्रित किया गया था
2013इस वर्ष महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए कार्यवाही के समय को निश्चित करने की मांग की गई थी
2014इस वर्ष नारी के लिए समानता और उनकी तरक्की ही इस दिन का विषय था
2015इस वर्ष महिलाओं की तरक्की से समस्त मानव जाती की तरक्की को जोड़ा गया था
2016इस वर्ष आने वाले आगामी 12 सालों में महिला व पुरुष का अनुपात बराबर करने का निर्णय लिया गया था
2017इस वर्ष बदलती दुनिया में महिलाओं की स्थिति के साथ आगामी सालों में लिंग अनुपात को बराबर करने पर ध्यान केन्द्रित किया गया था
2018इस वर्ष की थीम का उद्देश्य महिलाओं को उनके विकास के लिए प्रोत्साहित करना था
2019थिंक इक्वल, बिल्ड स्मार्ट, इनोवेट फॉर चेंज 
2020ईच फॉर इक्वल (Each For Equal) 
2021महिला नेतृत्व: कोविड-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना
2022‘एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता’
2023डिजिटल: लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी
Mahila Diwas Quotes in Hindi

Women’s Day Quotes in Hindi

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मान देने हेतु पूरे विश्व भर में लोग इंटरनेट के माध्यम से महिलाओं के प्रति सकारात्मक विशेज कोट्स,  पॉजिटिव स्लोगन,  वूमेंस डे पर अनमोल विचार आदि सर्च करते हैं। हम आपके लिए कुछ अनमोल विचार International Women’s Day पर प्रस्तुत कर रहे हैं। आप इनका प्रयोग किसी भी माध्यम से साझा करने के लिए कर सकते हैं

एक के घर की ख़िदमत की और एक के दिल से मोहब्बत की,
दोनों फ़र्ज़ निभा कर उस ने सारी उम्र इबादत की।

हर दिन होना चाहिए नारी के नाम,
क्योंकि बिना रुके करती है वो हर काम।

अपने हौसले से तकदीर को बदल दूं,
सुन ले दुनिया, हाँ मैं औरत हूं।

Womens Day Wishes in Hindi

उसका दामन है बड़ा… दिया उसने अपना प्यार सारा,
कहलाई वो स्त्री, कहलाई वो एक नारी …
बनकर एक आर्दश उसने किया जग में उजियारा…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

मुस्कराकर, दर्द भुलाकर…. रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी,
हर पग को रोशन करने वाली … वो शक्ति हैं एक नारी

नारी है सदा खुद की आभारी,

नारी नहीं है किसी नर की ज़िम्मेदारी नारी का सम्मान करो,

सदा नारी को बराबरी का दर्ज़ा दो।

Womens Day Thoughts in Hindi

FAQ’s International Women’s Day 2023

Q.  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है?

Ans. दरशल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 1960 में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से हुई थी। यहां पर महिलाओं ने अपने अधिकारों की रक्षा हेतु मार्च निकाला था। ये मार्च धीरे धीरे बढ़ता हुआ सभी देशों में निकलने लगा। 1908 से लेकर आज 2023 तक महिलाओं को सम्मान देने हेतु उनके अधिकारों की रक्षा करने हेतु उन्हें सशक्तिकरण एवं मजबूत बनाने हेतु उन्हें हर साल 8 मार्च को याद किया जाता है।

See also  Christmas Tree 2023 क्या है? जानें क्रिसमस ट्री का इतिहास और महत्व

Q. महिला दिवस कैसे मनाया जाता है?

Ans. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के पीछे के कारण आप जान ही चुके हैं। मनाने के अलग अलग तरीके हो सकते हैं। सभी देश अपने अपने रीति रिवाज के अनुसार महिला दिवस सेलिब्रेट करते हैं। यदि इंटरनेशनल लेवल पर बात की जाए तो प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को महिला दिवस एक विशेष टीम पर मनाई जाती है। उस टीम को पूरे विश्व में फॉलो किया जाता है।

Q. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस थीम क्या है?

Ans. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को पूरे विश्व में महिलाओं को सम्मान देने उनके अधिकारों की रक्षा करने तथा उपयोगी उद्देश्य को लेकर एक थीम निर्धारित की जाती है। उसी थीम को फॉलो  करते हुए संपूर्ण विश्व अपने अपने तरीके से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं। जो थीम इंटरनेशनल लेवल पर घोषित की जाती है। उसे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस थीम कहा जाता है।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja