ads

बिहार बागवानी योजना 2022 | Bihar Bagvani Yojana @horticulture.bihar.gov.in

By | नवम्बर 4, 2022
बिहार बागवानी योजना

हर इंसान को धरती पर हरियाली अतिशय प्रिय होती है। धरती की सुंदरता हरियाली के बिना अधूरी है। परंतु बदलते समय में लोग हरियाली की तरफ कम ध्यान दे रहे हैं। धरती से सुंदरता कम ना हो इसी उद्देश्य से बिहार सरकार ने “बिहार बागवान योजना” (Bihar Bagvani Yojana 2022) शुरू की। योजना के अंतर्गत बागवानी क्षेत्र में उत्पादन को बढ़ाना तथा किसानो को बागवानी फसल उत्पादन में सहयोग व सहायता प्रदान किया जा रहा है। बागवानी खेती में पांच क्षेत्र शामिल किए गए हैं:- फूलों की खेती (फूलों की फसलों का उत्पादन), लैंडस्केप बागवानी फूलों की खेती (सब्जियों का उत्पादन शामिल है),पोमोलॉजी (फल उत्पादन शामिल है) और कटाई के बाद बागवानी फसलों को खराब होने से रोकना।

आइए जानते हैं, सरकार द्वारा शुरू की गई बागवानी मुहिम के अंतर्गत किसान कैसे आवेदन कर सकते हैं? सरकार द्वारा किन किसानों को बागवानी हेतु प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाएगी? सरकार द्वारा किन मापदंडों को अनिवार्य प्राथमिकता दी गई है? आवेदन प्रक्रिया तथा सरकार द्वारा मिलने वाली प्रोत्साहन राशि की विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Bihar Bagvani Yojana Highlight

योजना का नामबिहार उद्यान विभाग की प्रमुख बागवानी योजनाएं
योजना विभागबागवानी निदेशालय, कृषि विभाग बिहार
योजना राज्यबिहार
योजना का उद्देश्यबिहार राज्य के किसानो को बागवनी फसल उत्पादन के लिए अनुदान सहायता प्रदान करना
लाभार्थी होंगेबिहार राज्य के किसान
आधिकारिक वेबसाइटhttp://horticulture.bihar.gov.in/

बागवानी योजना के लाभ

बागवानी करना अपने आप में एक बहुत ही सौंदर्यकृत कार्य है। जो भी किसान बागवानी से जुड़े हैं, वह धरती पर स्वर्ग बनाने का कार्य करते हैं। बागवानी योजना से किसानों को होने वाले लाभ इस प्रकार:-

  • इससे किसान बागवानी खेती की और प्रोत्साहित होंगे।
  • किसान की आय में वृद्धि होगी।
  • फल, फूलो, सब्जियों को किसान देश-विदेश भेज कर अधिक मुनाफा कमा सकते है।
  • योजना का लाभ लेने पर किसान को सब्सिडी (अनुदान) सहायता मिलेगी।
  • किसान को योजना में पूरा पैसा लगाना नहीं पड़ेगा, तथा सरकार बागवानी फसल देखरेख में मदद करेगी।
READ  Bihar EWS Certificate कैसे बनवाये | Bihar EWS Certificate PDF Form

बागवानी योजना अनिवार्य पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज

  • जो किसान बागवानी योजना के अंतर्गत सरकार से प्रोत्साहन राशि हेतु मदद चाहते हैं, उन्हें नीचे दी गई पात्रता तथा दस्तावेज प्रस्तुत कर आवेदन करना होगा।  अनिवार्य पात्रता इस प्रकार है।
  • सरकार द्वारा किसानों को किसी प्रकार की नियम विधि में नहीं बांधा गया है।
  •  जो किसान बागवानी कार्य करते हैं उन सभी किसानों को सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • प्रोत्साहन राशि के हकदार वही किसान होंगे जिनके खुद की जमीन होगी।
  • सरकार से प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए अन्य कोई अनिवार्य पात्रता नहीं रखी गई है।

 आवश्यक दस्तावेज विवरण इस प्रकार है | document details

•    13 अंको का DBT किसान पंजीकरण संख्या।

•    आधार कार्ड

•    खसरा खतौनी – भूमि की जानकारी

•    मोबाइल नंबर

•    बैंक पासबुक (अनुदान धनराशी बैंक खाते में पाने के लिए)

•    आधार लिंक मोबाइल नंबर।

बिहार बागवानी योजना के लिए कैसे आवेदन करें

 जो बागवानी किसान प्रोत्साहन राशि हेतु आवेदन करना चाहते हैं उन्हें नीचे दी गई आवेदन प्रणाली फॉलो करने चाहिए।

 सर्वप्रथम किसान बागवानी विभाग के ऑफिशल पोर्टल http://horticulture.bihar.gov.in/Home.aspx पर विजिट करें।

होम पेज पर विभिन्न प्रकार की योजनाओं में आवेदन करने हेतु उपयुक्त योजना सेलेक्ट करें।

  • होम पेज पर किसान पंजीकरण संख्या मांगी जाएगी।
READ  Bihar Diwas 2023 | जाने बिहार दिवस कब व क्यों मनाया जाता है?
  •  अतः किसान DBT बिहार किसान पंजीकरण संख्या दर्ज करे।
  • सर्च बटन पर क्लिक करे।
  • आपका नाम और जानकारी पेज खुलेगा।
  • योजना में सभी जरुरी जानकारी भर कर दस्तावेज अपलोड करे।
  • सब्मिट बटन पर क्लिक करे।

इस तरह से आप बागवानी योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

बिहार बागवानी योजनाएं 2022

 जो किसान जिस प्रकार की बागवानी खेती करना चाहते हैं। उन्हें उसी प्रकार प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाएगी। तथा सरकार द्वारा वर्तमान में चल रही बागवानी योजनाएं इस प्रकार हैं:-

1.  प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना (सूक्ष्म सिंचाई)

2.  सामुदायिक नलकूप योजना

3.  राष्ट्रीय बागवानी मिशन

4.  मुख्यमंत्री बागवानी मिशन

5.  छत पर बागवानी

6.  एकीकृत उद्यान विकास योजना

7.  सहजन का क्षेत्र विस्तार योजना

8.  शेडनेट में पान की खेती योजना

9.  बाग़ उत्थान योजना

10. सब्जी उत्पादन एवं उत्पादकता वृद्धि हेतु तकनीकी हस्तक्षेप-राज्य योजना

11. सूक्ष्म सिंचाई आधारित शुष्क बागवानी योजना

12. PMFME

बिहार DBT पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें

  • बिहार सरकार द्वारा किसानों को सभी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही है। खेती किसानी से जुड़ी सेवाओं के लाभ हेतु किसानों को ऑफिशल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होता है। किसानों को सरकारी लाभ एवं आर्थिक राशि को सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर करने के लिए ऑफिशल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होता है। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, कृषि विभाग, बिहार सरकार के ऑफिशल पोर्टल https://dbtagriculture.bihar.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:-
  • सर्वप्रथम ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करें।
  • होम पेज पर दिखाई दे रहे पंजीकरण पर क्लिक करें।
  • OTP Authentication पर क्लिक करें।
  • आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
READ  Bihar Marriage Certificate (विवाह प्रमाण पत्र) विवाह पंजीकरण कैसे करवाएं
  • दिए गए कॉलम में आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और जो आधार कार्ड में नाम दर्ज है उसे लिखे।
  • ऑथेंटिकेशन पर क्लिक करें।
  • OTP दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात कैंडिडेट को मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा।
  • DBT नंबर से बिहार सरकार द्वारा किसानों के हित में शुरू की गई योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

Note :- एक आधार, एक मोबाइल एवं एक बैंक एकाउंट से एक ही रजिस्ट्रेशन संभव हो सकता है।
कृपया आधार मोबाइल एवं बैंक एकाउंट का पुनरावृति ना करें |
सुनुश्चित करें आपका आधार मोबाइल से लिंक हो |
आधार में अपने नये मोबाइल को जोड़ने के लिये CSC या SAHAJ से संपर्क करें |
किसान अपने बैंक विवरणी मे आधार से जुड़ा बैंक खाता संख्या ही डाले |

FAQ’s  Bihar Bagvani Yojana 2022

Q. बिहार बागवानी योजना क्या है?

Ans.  बिहार सरकार द्वारा बागवानी कर रहे किसानों को प्रोत्साहन राशि ती जाने का ऐलान किया गया है। जो भी किसान अपने खेत, छत आदि पर बागवानी कार्य करना चाहते हैं। उन्हें सरकार द्वारा प्रोत्साहन दिया जाएगा। अतः जो किसान फल फूल सब्जी आदि उत्पन्न करने में इंटरेस्ट रखते हैं। उन्हें तुरंत बागवानी योजना से प्रोत्साहन प्राप्त करना चाहिए

Q. बागवानी योजना के लिए कौन से किसान आवेदन कर सकते हैं?

Ans.  जो किसान बागवानी कार्य करना चाहते हैं। उन्हें सरकार द्वारा किसी प्रकार की जातिगत या वर्ग अनुसार पाबंद नहीं किया गया है। अतः जो किसान बागवानी कार्य करना चाहते हैं वह सभी सरकार द्वारा शुरू की गई योजना के उचित पात्र हैं।

Q.  बिहार बागवानी योजना के लिए कैसे आवेदन करें?

Ans.  सर्वप्रथम बिहार के किसानों को बागवानी विभाग के ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करना है तत्पश्चात आवेदन फोरम में पूछे गए आवश्यक विवरण दर्ज कर किसान आसानी से आवेदन पूर्ण कर सकते हैं सरकार द्वारा किसी प्रकार की अनिवार्य जातिगत पाबंदी नहीं रखी गई है।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

2 thoughts on “बिहार बागवानी योजना 2022 | Bihar Bagvani Yojana @horticulture.bihar.gov.in

  1. Yogendra Singh

    दो खेतों के मेंढ़ से कितनी दूरी पर पेड़ लगाने का प्रावधान है? यानी कितना फुट जगह छोड़ कर पेड़ लगाना है ताकि बगल वाले को आपत्ति न हो?

    Reply

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *