मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना 2022 | Jan Arogya Yojana Bihar

By | नवम्बर 4, 2022

Jan Arogya Yojana Bihar 2022:- स्वस्थ बीमा आज के समय में बहुत ही महत्वपूर्ण हो चुकी है। बीमा एक ऐसा दस्तावेज होता है जो बीमारी के वक्त इलाज के खर्च को कम कर देता है। एक स्वास्थ्य बीमा के तहत निशुल्क इलाज की सुविधा मिलती है। मगर स्वास्थ्य बीमा के लिए प्रति माह प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है जो कोई गरीब व्यक्ति नहीं कर सकता है। इस वजह से सरकार गरीबों के इलाज को कम पैसे या निःशुल्क करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन करती है। बिहार सरकार ने एक ऐसा ही महत्वपूर्ण योजना शुरू किया है जिसका नाम “मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना(Mukhyamantri Jan Arogya Yojana) है। 

ads

इस महत्वपूर्ण योजना के तहत गरीब व्यक्ति को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी जाएगी ताकि वह अपने घर बैठे बड़ी आसानी से स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त कर सकें। आज इस लेख में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना बिहार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देने का प्रयास किया गया है ताकि कोई भी गरीब व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से इस योजना का लाभ उठा सकें। 

Jan Arogya Yojana Bihar 2022

योजना का नामMukhyamantri Jan Arogya Yojana
राज्यबिहार
डिपार्टमेंटबिहार स्वास्थ्य विभाग
उद्देश्यगरीबों को निशुल्क इलाज देने के लिए 
आधिकारिक वेबसाइटअभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं किया गया है

जन आरोग्य योजना बिहार | Mukhyamantri Jan Arogya Yojana Bihar

प्रधानमंत्री के द्वारा हर राज्य में आयुष्मान भारत योजना को शुरू किया गया था। बिहार राज्य में 5 करोड़ से अधिक लोग आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार के द्वारा दी जानेवाली स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठा रहे है। मगर इसके अलावा 3 करोड़ 50 लाख लोग इस योजना से वंचित रह चुके है बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य विभाग को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का ऐलान किया है। 

READ  बिहार कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना 2023 | Kabir Anteyeshti Anudan Yojana

बिहार में आयुष्मान भारत योजना के 4 साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित हुए समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एलान किया है की बिहार के जितने भी गरीब निवासी आयुष्मान भारत योजना से वंचित रह गए हैं उन्हें जन आरोग्य योजना बिहार के तहत स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी जाएगी। 

जन आरोग्य योजना बिहार के तहत जितने भी गरीब व्यक्तियों को आयुष्मान भारत योजना में किसी भी कारणवश नहीं जोड़ा गया है तो उन्हें इस योजना में जोड़ा जाएगा। इस योजना के तहत बिहार राज्य का हर वह आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं उठा पा रहा है उसे ₹500000 तक का मुफ्त इलाज बिहार सरकार की तरफ से दिया जाएगा इसके लिए विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है। 

मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का उद्देश्य | Bihar Jan Arogya Yojana

हाल ही में शुरू किए गए जन आरोग्य योजना किसके लिए है और इसके मुख्य उद्देश्य क्या है उसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

  • जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान भारत में छूट गए लोगों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का उद्देश्य गरीब लोगों को निशुल्क इलाज करवाने की सुविधा देना है।
  • आयुष्मान भारत का लाभ जितने लोग नहीं उठा पा रहे हैं उनका इलाज कम पैसों में हो सके इसके लिए जन आरोग्य योजना को शुरू किया गया है। 
  • जन आरोग्य का उद्देश्य स्वास्थ्य प्रक्रिया को और बेहतर बनाना है। 

 जन आरोग्य योजना के लाभ | Benefits of Mukhyamantri Jan Arogya Yojana

अगर वर्तमान समय में आप जन आरोग्य योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके तहत आपको किस तरह के लाभ मिलेंगे उसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

  • जन आरोग्य योजना के तहत ₹500000 का निशुल्क इलाज करने की सुविधा दी जाएगी। 
  • जन आरोग्य योजना के तहत केवल राशन कार्ड की मदद से आप इस योजना का लाभ ले सकते है। 
  • जन आरोग्य योजना गरीब लोगों को निशुल्क इलाज की सुविधा देता है। 
  • अगर आप आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे है तो इस योजना के तहत आप विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राप्त कर पाएंगे। 
READ  Bihar Diwas 2023 | जाने बिहार दिवस कब व क्यों मनाया जाता है?

बिहार जन आरोग्य योजना की पात्रता

जन आरोग्य योजना की पात्रता उन लोगों के लिए है जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मुख्य रूप से किन लोगों को आरोग्य योजना का लाभ मिलेगा उसकी सूची नीचे दी गई है – 

  • जन आरोग्य योजना के पात्र केवल बिहार राज्य के नागरिक हो पाएंगे।
  • बिहार राज्य के नागरिक के पास उसका अपना राशन कार्ड होना चाहिए।
  • जन आरोग्य योजना की मुख्य पात्रता उन लोगों के लिए है जो केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। 
  • अगर आपका नाम आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत नहीं आया है तो आप इस योजना का लाभ उठा पाएंगे। 

जन आरोग्य योजना आवश्यक दस्तावेज

जन आरोग्य योजना बिहार के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक लाभार्थी के पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए जिनकी सूची नीचे प्रस्तुत की गई है – 

  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड (बिहार राज्य की नागरिकता के लिए)
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक

जन आरोग्य योजना आवेदन प्रक्रिया

अगर आप बिहार राज्य के नागरिक हैं और बिहार जन आरोग्य योजना (Mukhyamantri Jan Arogya Yojana) के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो हम आपको बता देना चाहते है की वर्तमान समय में बिहार जन आरोग्य योजना के आवेदन प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है।  

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान भारत के लाभ से वंचित रह गए नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा देने का ऐलान किया है मगर वर्तमान समय में इस की आवेदन प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है। मगर आपको घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है हम इस वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही आपको जानकारी देंगे। आपको कुछ दिन इंतजार करना होगा उसके पश्चात आप जन आरोग्य योजना का लाभ उठा पाएंगे। 

READ  Bihar Diesel Anudan/subsidy Yojana 2022 | बिहार डीजल सब्सिडी योजना | ₹50 प्रति लीटर सब्सिडी | डीजल अनुदान के लिए ऐसे करें आवेदन

बिहार जन आरोग्य योजना से जुड़े कुछ आवश्यक प्रश्न (FAQ’s)

Q. जन आरोग्य योजना क्या है?

बिहार सरकार के द्वारा गरीब व्यक्तियों को निशुल्क इलाज की सुविधा देने के लिए जन आरोग्य योजना शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत आयुष्मान भारत के द्वारा वंचित रह गए नागरिकों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। 

Q. जन आरोग्य योजना का क्या लाभ है?

जन आरोग्य योजना के तहत गरीब लोगों को ₹500000 तक निशुल्क इलाज करवाने की सुविधा दी जा रही है।

Q. बिहार जन आरोग्य योजना के पात्र कौन हैं?

बिहार जन आरोग्य योजना के पात्र हर वह नागरिक है जो केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए आयुष्मान भारत योजना से वंचित रह चुका है। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (Mukhyamantri Jan Arogya Yojana Bihar) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है। हमने आपको इस महत्वपूर्ण योजना के लाभ पात्रता और अन्य आवश्यक जानकारियों को सरल शब्दों में समझाने का प्रयास किया है। अगर हमारे द्वारा साझा की गई जानकारियों को पढ़ने के बाद बिहार में शुरू किए गए जन आरोग्य योजना के बारे में समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार को कमेंट में बताना ना भूलें। 

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *