Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2022 | Bihar Kanya Utthan Yojana के अंतर्गत 12th पास छात्राओं को मिलेंगे ₹25000 रु | ऐसे करें जल्द आवेदन

Bihar Kanya Utthan Yojana 2022

बिहार सरकार द्वारा राज्य के इंटरमीडिएट (12th) की छात्राओं को नए साल 2022 में ₹25000 देने की घोषणा की है। दरअसल बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार राज्य के सरकारी स्कूल में जो भी छात्राएं अध्ययनरत हैं। उन्हें आर्थिक अनुदान के रूप में ₹25000 देने की घोषणा की गई है। यह घोषणा बिहार सरकार द्वारा “बिहार कन्या उत्थान योजना” (Bihar Kanya Utthan Yojana 2022) के अंतर्गत की गई है। कन्या उत्थान योजना ( Kanya Utthan Yojana) के अंतर्गत नए बदलाव किए गए हैं। कन्या उत्थान योजना को सुचारू रूप से जारी रखने हेतु और कन्याओं को पूर्ण से लाभान्वित करने हेतु योजना में बदलाव किए गए हैं।

आइए जानते हैं बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई कन्या उत्थान योजना क्या है?  सरकार द्वारा अध्ययनरत छात्राओं को ₹25000 क्यों दिए जाएंगे? बिहार सरकार द्वारा इंटरमीडिएट छात्राओं को ₹25000 कैसे दिए जाएंगे? सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान के लिए छात्राएं कैसे आवेदन कर सकती हैं? बिहार कन्या उत्थान योजना हेतु आवश्यक पात्रता, दस्तावेज तथा आवेदन प्रक्रिया को विस्तृत रूप से लेख में प्रस्तुत किया जा रहा है। अतः आप अंत तक इस लेख में बने रहे।

न्यू अपडेट बिहार कन्या उत्थान योजना 2022 | New Update Bihar Kanya Utthan Yojana 2022

बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojna) (बिहार छात्रवृत्ति योजना) के तहत राज्य की जो बालिका इंटरमीडिएट (12th) पढ़ाई कर रही है। उन्हें ₹25000 अनुदान देने की घोषणा की गई है। योजना के अंतर्गत उन सभी छात्राओं को धन राशि के रूप में अनुदान सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। जिन छात्राओं ने 12वीं कक्षा अच्छे अंको से पास की है। उन्हें ₹25000 की अनुदान राशि का लाभ दिया जाएगा। अभी तक  बिहार सरकार द्वारा योजना को सुचारू रूप से जारी रखने हेतु 631करोड रुपए की राशि वितरण की जा चुकी है। कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत जो छात्रा अविवाहित है और बारहवीं कक्षा अच्छे अंको से पास कर चुकी हैं, तो उन्हें शैक्षणिक वर्ष 2021 के अंतर्गत आर्थिक अनुदान के रूप में भुगतान किया जाएगा।

See also  Bihar Diesel Anudan/subsidy Yojana 2022 | बिहार डीजल सब्सिडी योजना | ₹50 प्रति लीटर सब्सिडी | डीजल अनुदान के लिए ऐसे करें आवेदन

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022 | Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2022

बिहार गवर्नमेंट राज्य की सभी छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा प्राप्ति हेतु अनेक प्रकार की लाभकारी योजनाएं शुरू कर रही है। इसी कड़ी में बिहार सरकार ने Kanya Utthan Yojana शुरू की थी। जिसमें छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाता था। उन्हें छात्रवृत्ति प्रदान कर शिक्षा ग्रहण करने में आर्थिक रूप से मदद की जा रही थी। इसी योजना में अब सरकार ने नई घोषणा की है। जो छात्राएं 12वीं कक्षा पास कर चुकी हैं। अभी तक अविवाहित हैं तो उन्हें ₹25000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसी के साथ कक्षा 9 और 10 में पढ़ने वाली सामान्य श्रेणी की छात्राओं को छात्रवृत्ति (scholarship) के रूप में भुगतान किया जाएगा। इस भुगतान हेतु बिहार सरकार द्वारा ₹30करोड़ का बजट तैयार किया गया है। योजना बिहार की सामान्य श्रेणी के अंतर्गत आने वाली सभी छात्राओं को लाभान्वित करेगी। जिन छात्रों के पारिवारिक वार्षिक आय ₹150000 से कम है। वह सभी योजना की उचित पात्र होगी।

बिहार ई कल्याण स्कॉलरशिप पोर्टल रजिस्ट्रेशन 2022

 बिहार कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत क्यों दिए जाएंगे ₹25000

जैसा कि आप सभी जानते हैं. सभी राज्य केंद्र सरकार छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु स्कॉलरशिप प्रदान करती है। अन्य प्रकार की लाभकारी योजनाएं शुरू कर रही है। ताकि छात्रों को शिक्षा प्राप्ति के लिए परिवार पर बोझ नहीं बनना पड़े। महिलाओं के शिक्षा स्तर को सुधारा जा सके। इसी बीच बिहार सरकार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-22 में जिन छात्राओं ने 12वीं कक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है। तथा अभी तक अविवाहित है। ऐसी छात्राओं को बिहार सरकार द्वारा ₹25000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। ₹25000 की आर्थिक सहायता राशि लाभान्वित छात्राओं को सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। योजना के अंतर्गत उन छात्राओं को लाभान्वित नहीं माना जाएगा। जिन्होंने शादी कर ली है।

See also  मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना 2023 | बिहार महिलाओं को 10 लाख का लोन

बिहार कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत कक्षा 9 एवं 10 वी छात्रों को होने वाले लाभ

Bihar Govt. Kanya Utthan Yojana के अंतर्गत छात्रवृत्ति के रूप में आर्थिक अनुदान दिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा ऐसी छात्राओं की सूची तैयार की गई है। इस सूची के अंतर्गत बिहार राज्य की लगभग 66445 छात्रों की लिस्ट तैयार की गई है। जिनके बैंक खाते में छात्रवृत्ति के तहत 1800 रुपए राशि ट्रांसफर किये जाजायेंगे। इसी के साथ छात्रवृत्ति के आधार पर प्रत्येक छात्र एवं छात्रा को मासिक आधार पर ₹150 राशि वितरण की जाएगी। इस राशि को एकमुश्त के तौर पर 18 सो रुपए दिए जाएंगे। छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए छात्राओं की स्कूल में तकरीबन 75% से अधिक उपस्थिति होना अनिवार्य है।

बिहार PFMS छात्रवृत्ति 2022

 बिहार कन्या उत्थान योजना 2022 | Bihar Kanya Utthan Yojana 2022

बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत विभन्न प्रकार की योजनाएं सम्मिलित है। जिसमें छात्रवृत्ति, आर्थिक अनुदान जैसे काफी लाभ सम्मिलित किए गए। बिहार कन्या उत्थान योजना पर लिखे गए लेख को आप ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ें और लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

Bihar Scholarship Official Portal:- https://pmsonline.bih.nic.in/

FAQ’s Bihar Kanya Utthan Yojana 2022

Q.  बिहार कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत ₹25000 कैसे मिलेंगे?

Ans.  बिहार राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत उन छात्राओं को ₹25000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिन्होंने 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। अभी तक अविवाहित है। विवाहित छात्राओं को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

Q.  बिहार सरकार द्वारा छात्राओं को दिए जाने वाले ₹25000 अनुदान के लिए कैसे आवेदन करें?

Ans.  बिहार सरकार द्वारा कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत उन छात्राओं को ₹25000 देने की घोषणा की है। जिन्होंने 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं।  अभी तक अविवाहित है परंतु छात्राओं को किसी प्रकार के आवेदन की आवश्यकता नहीं है। सरकार द्वारा उन सभी छात्रों की सूची बनाई जाएगी तथा उन्हें  एसएमएस द्वारा सूचित किया जाएगा। सीधे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

See also  (निःशुल्क शैक्षणिक भ्रमण) मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना 2023 | Bihar Darshan Yojana

Q.  बिहार कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत कौन सी छात्राओं को आर्थिक अनुदान मिलेगा?

Ans.  बिहार राज्य की  बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं को आर्थिक अनुदान के तौर पर ₹25000 दिए जाएंगे। जिन्होंने 12वीं कक्षा में अच्छे अंक अर्जित किए हैं। साथ ही अभी तक अविवाहित है।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja