[आवेदन फॉर्म] बिहार राज्य फसल सहायता बीमा योजना 2022

bihar rajya fasal sahayata bima

भारत की अधिकांश जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। इसके साथ भारत का महत्वपूर्ण राज्य बिहार अधिकांश रूप से कृषि पर निर्भर रहता है। लगातार मौसम में आए परिवर्तन की वजह से किसानों को अलग-अलग प्रकार की प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ता है। इस वजह से सरकार ने “बिहार राज्य फसल सहायता बीमा योजना(Bihar Fasal Sahayata Bima Yojana) की शुरुआत की है जिसके तहत प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, सूखा या किसी भी तरह की प्राकृतिक परेशानी की वजह से अगर फसल खराब होती है तो सरकार इसके लिए मुआवजा देगी। अगर आप बिहार के नागरिक हैं और खेती का काम करते हैं तो बिहार फसल बीमा योजना का लाभ उठा सकते है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी मालूम होनी चाहिए जिसके बारे में सरल शब्दों में नीचे समझाया गया है।

बिहार राज्य सरकार सहायता योजना एक बहुत ही बेहतरीन योजना है जिसके तहत सरकार बिहार के सभी किसानों की सहायता कर रही है। प्राकृतिक आपदा की वजह से किसान बहुत अधिक पीड़ित होते हैं जिस वजह से सरकार उनकी सहायता करने के लिए आर्थिक मदद मुहैया करवा रही है। बिहार के कौन से किसान किस प्रकार की आर्थिक मदद सरकार से ले सकते हैं इसके बारे में जानने के लिए नीचे बताई गई जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। 

बिहार राज्य फसल सहायता बीमा योजना 2022

योजना का नामफसल सहायता बीमा योजना 2022
राज्यबिहार
डिपार्टमेंटकृषि विभाग बिहार
उद्देश्यप्राकृतिक आपदा से पीड़ित किसानों को आर्थिक मदद देना
अधिकारिक वेबसाइटhttps://dbtagriculture.bihar.gov.in/ 

बिहार राज्य फसल सहायता बीमा योजना | Bihar Fasal Sahayata Bima Yojana 2022

बिहार राज्य फसल सहायता बीमा योजना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के तहत बिहार के नागरिक जो खेती का काम करते हैं अगर उनके फसल पर किसी भी प्रकार के प्राकृतिक आपदा का असर होता है तो सरकार इसके लिए आर्थिक मदद देती है। अगर फसल का 20% हिस्सा खराब होता है सरकार की तरफ से ₹7500 प्रति हेक्टर के मिलते है, और अगर फसल का 50% से अधिक का हिस्सा खराब होता है तो सरकार की तरफ से ₹10000 प्रति हेक्टर के मिलते है।

See also  Bihar Inter-caste Marriage Promotion Yojana | बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना 2022 | जानिए कैसे मिलेगा 2.50 लाख का अनुदान

इस योजना के तहत बिहार में प्राकृतिक आपदा से परेशान ने किसानों को सरकार की तरफ से अलग-अलग प्रकार की सुविधा दी जाती है। अगर आप बिहार राज्य के किसान है तो नीचे दिए गए निर्देशों का ध्यान पूर्वक पालन करें।

बिहार राज्य फसल सहायता बीमा योजना के उद्देश्य

  • बिहार में खेती पर निर्भर किसान अगर प्राकृतिक आपदा का शिकार होते हैं और उनकी फसल खराब होती है तो उन्हें सरकार की तरफ से आर्थिक मदद देना।
  • फसल के बदले कुछ रुपए देकर प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान को कम करना सबसे बड़ा उद्देश्य है।
  • खेती में हर चीज दांव पर लग जाती है और प्राकृतिक आपदा की वजह से अगर खेती खराब होती है तो सरकार नुकसान को कम करने के लिए इस योजना का आरंभ कर रही है। 

फसल सहायता बीमा योजना से लाभ | Benefits of Fasal Sahayata Bima Yojana Bihar

अगर आप बिहार के नागरिक हैं और खेती का काम करते हैं तो Fasal Sahayata Bima Yojana Bihar से आपको क्या लाभ मिलेगा इसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

  • इस योजना के तहत किसानों को सरकार की तरफ से फसल खराब होने के बदले मुआवजा मिलता है।
  • फसल सहायता बीमा योजना के तहत किसी भी प्राकृतिक आपदा की वजह से अगर 20% फसल खराब होता है तो ₹7500 प्रति हेक्टर और अगर 50% से अधिक फसल खराब होता है तो ₹10000 प्रति हेक्टेयर के हिसाब से पैसा दिया जाता है।
  • इस योजना के तहत सरकार रबी और खरीफ फसल की खेती करने वाले किसानों को विभिन्न प्रकार की आर्थिक सुविधा देती है।

फसल सहायता बीमा योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज | Important Documents for Fasal Sahayata Bima Yojana

  • बिहार राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • केवल उसी इलाके के किसान आवेदन कर सकते हैं जहां प्राकृतिक आपदा आई हो।
  • आधार कार्ड, (कोई अन्य पहचान पत्र)
  • बैंक की पासबुक
  • बैंक की भी अनिवार्य है
  • खेती की ज़मीन के कागज़ात
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
See also  जानिए क्या है? बिहार मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना | आसान आवेदन प्रक्रिया फॉलो करें। bihaar mukhya mantri vishesh sahaayata yojana

फसल सहायता बीमा योजना हेतु दिया गया निर्देश – Instructions for Fasal Sahayata Bima Yojana Bihar

  • अगर आप बिहार फसल सहायता बीमा योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं तो अपना लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना होगा। इस प्रक्रिया में आपका फोटो और अन्य दस्तावेज कम से कम 50 KB का होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाला व्यक्ति को मूल रूप से खेती का काम करता हो।
  • आवेदक बिहार राज्य का नागरिक होना चाहिए साथ ही उसके पास बिहार राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
  • जिस व्यक्ति के गांव या खेत में प्राकृतिक आपदा आई हो केवल वही इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है।

फसल सहायता बीमा योजना के लिए आवेदन कैसे करें – Apply for Fasal Sahayata Bima Yojana 2022

अगर आप बिहार सरकार द्वारा शुरू किए गए फसल सहायता बीमा योजना (Fasal Sahayata Bima Yojana) के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करें – 

Step 1 – सबसे पहले आपको बिहार फसल सहायता बीमा योजना के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है

Step 2 – इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको पंजीकरण करने का विकल्प दिखाई देगा जिस पर क्लिक करना है। अगर आपको कोई विकल्प नहीं दिखाई दे रहा तो मेनू सेक्शन में से अपने फसल की बुवाई के साल का चयन करें। अगर आप जिस साल फसल बोए है, उस साल को नहीं दिखाया जा रहा तो इसका मतलब अभी इस साल के पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है। 

Step 3 – होम पेज के पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जहां आप से आधार कार्ड हां या ना पूछा जाएगा। अगर आपके पास आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक है तो हां के विकल्प पर क्लिक करें अन्यथा ना के विकल्प पर क्लिक करें।

Step 4 – अब आप के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे भरने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। और आपको पंजीकरण के दौरान लॉगइन आईडी दिया जाएगा।

See also  बिहार जल जीवन हरियाली अभियान | Jal Jeevan Hariyali Abhiyan 2023

Step 5 – लॉग इन करने के बाद आपको अलग-अलग तरह के योजनाओं के बारे में बताया जाएगा उनमें से जिस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उस योजना के नीचे दिए गए आवेदन के विकल्प पर क्लिक करें और निर्धारित निर्देश अनुसार फॉर्म को भर कर जमा करें। 

बिहार राज्य फसल सहायता बीमा योजना FAQ’s

Q. फसल सहायता बीमा योजना क्या है?

बिहार राज्य के नागरिकों को मुख्यमंत्री की तरफ से फसल खराब होने पर आर्थिक सुविधा दी जा रही है जिससे फसल सहायता बीमा योजना कहते हैं।

Q. फसल सहायता बीमा योजना के तहत कितनी आर्थिक मदद मिलती है?

फसल सहायता बीमा योजना के तहत अगर फसल का 20% हिस्सा खराब होता है तो ₹7500 प्रति हैक्टर के आर्थिक मदद दी जाती है और अगर फसल का 50% से अधिक हिस्सा खराब होता है तो ₹10000 की आर्थिक मदद दी जाती है। 

Q. बिहार के फसल सहायता बीमा योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

बिहार मुख्यमंत्री के द्वारा शुरू किए गए फसल सहायता बीमा योजना का लाभ लेने के लिए व्यक्ति को बिहार का नागरिक होना होगा और बिहार के किसान के रूप में कार्यरत होना होगा। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको बिहार फसल सहायता बीमा योजना (Bihar Fasal Sahayata Bima Yojana) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी है। हमने आपको सरल शब्दों में यह समझाने का प्रयास किया कि बिहार फसल सहायता बीमा योजना क्या है और किस प्रकार बिहार के किसान ज्यादा बेहतर तरीके से फसल पर काम कर सकते हैं और विभिन्न प्राकृतिक आपदा से परेशान होने पर सरकार से आर्थिक मदद ले सकते है। अगर इस लेख की मदद से आप किसान सहायता योजना के बारे में समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही अपने सुझावों विचार या किसी भी प्रकार के प्रश्न को कमेंट में पूछना ना भूलें। 

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja