डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी | Dr. BR Ambedkar Biography in Hindi

By | नवम्बर 9, 2022

Dr. BR Ambedkar Biography in Hindi:- डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को कौन नहीं जानता है? डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का निर्माता कहा जाता है I उन्होंने भारतीय संविधान को बनाया था 1947 में जब देश आजाद हुआ तो उसमें भारत में संविधान बनाने की जिम्मेदारी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को दी गई थी I ऐसे में इस महान पुरुष के जीवन के के सभी पहलुओं के बारे में जानना हमारे लिए आवश्यक है – कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जीवन परिचय, शिक्षा, परिवार, राजनीतिक सफर, उपलब्धि, महत्वपूर्ण कार्य, भीमराव अंबेडकर को मिले विदेशी उपहार, उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक, उनके जीवन पर बनी फिल्म इन सब के बारे में अगर आप कुछ भी नहीं जानते हैं तो हमारे साथ आर्टिकल पर बनी रहे चलिए शुरू करते हैं-

ads

Dr. Bhimrao Ambedkar Biography in Hindi

आर्टिकल का प्रकारजीवनी
आर्टिकल का नामडॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जीवनी
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कौन थेभारत के एक जाने-माने राजनेता समाज सुधारक और एक कानून अधिवक्ता थे
भारत के प्रथम कानून मंत्री कौन थेभीमराव अंबेडकर
संविधान का निर्माण किसने किया थाडॉक्टर भीमराव अंबेडकर के गने

Dr. BR Ambedkar Biography in Hindi

पूरा नामडॉक्टर भीमराव अंबेडकर
जन्मस्थानमहू, मध्य प्रांत, ब्रिटिश भारत (अब मध्य प्रदेश, भारत में)
जन्मतिथि14 अप्रैल 1891
निकनेमबाबासाहेब, भीम
शिक्षाबॉम्बे विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान की डिग्री कोलंबिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री डी.एससी लंदन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएच.डी. 
स्कूलस्कूल एलफिंस्टन हाई स्कूल, बॉम्बे
विश्वविद्यालयएलफिंस्टन कॉलेज, मुंबई कोलंबिया विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क शहर लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स बॉन विश्वविद्यालय
राशिमेष
नागरिकताभारतीय
धर्मशुरुआती दिनों में हिंदू और आखिरी दिनों में बौद्ध धर्म
पेशान्यायविद, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक, राजनीतिज्ञ
राजनितिक पार्टीस्वतंत्र लेबर पार्टी
वैवाहिक स्थितिशादीशुदा
पत्नी का नामपहली पत्नी: रमाबाई अम्बेडकर (1906-1935) (उनकी मृत्यु तक) दूसरी पत्नी: सविता अम्बेडकर (1948-1956)
गृह नगरमहू
मृत्यु कब हुआ6 दिसंबर 1956
मृत्यु का स्थानदिल्ली

भीमराव अंबेडकर का जीवन परिचय | Dr. Ambedkar ka Jivan Parichy

डॉ भीम राव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को ब्रिटिशो द्वारा केन्द्रीय प्रान्त (अब मध्यप्रदेश में) के एक छोटे से गांव मऊ में गांव में हुआ था . डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अपने माता पिता की चौदहवीं संतान के रूप में जन्में थे। अम्बेडकर के पूर्वज लंबे समय तक ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में कार्यरत थे I उनके पिता ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के सेना में छावनी में काम किया करते थे I

READ  मनोज तिवारी का जीवन परिचय | Manoj Tiwari Biography in Hindi, Age, Family, Wife, Daughter, Mobile Number

भीमराव अंबेडकर की शिक्षा | Dr. BR Ambedkar Education

डॉ भीमराव अंबेडकर ने 1907 में मैट्रिकुलेशन पास करने के बाद एली फिंस्टम कॉलेज में 1912 में ग्रेजुएट हुए। 1913 और 15 । डॉ भीमराव अंबेडकर ने 1915 में कोलंबिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए की शिक्षा ली। 1917 में भीमराव अंबेडकर ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर ली। इसके बाद उन्होंने नेशनल डेवलपमेंट फॉर इंडिया एंड एनालिटिकल स्टडी विषय पर उन्होंने शोध किया। 1917 में ही लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में ने दाखिला लिया लेकिन पैसे के अभाव के कारण उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दिए इसके बाद कुछ दिनों के बाद उन्होंने दोबारा से अपनी पढ़ाई पूरी की और लंदन स्कूल इकोनॉमिक्स से उन्होंने इकोनॉमिक्स में डिग्री प्राप्त की .

कुछ दिनों के बाद उन्होंने साथ-साथ एमएससी और बार एट-लॉ की डिग्री भी प्राप्त की। अपने युग के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे राजनेता और एवं विचारक थे। भीम राव आंबेडकर जीवनी कुल 64 विषयों में मास्टर थे, 9 भाषाओं के जानकार से भीमराव अंबेडकर एक ज्ञानी पुरुष थे I

भीमराव अंबेडकर का परिवार Dr. BR Ambedkar Family

पिता का नामरामजी मालोजी सकपाल
माता का नामभीमाबाई सकपाल
बहन का नाममंजुला, तुलसी, गंगाबाई, रमाबाई
भाई का नामबलराम, आनंदराव
पत्नी का नामपहली पत्नी: रमाबाई अम्बेडकर दूसरी पत्नी: सविता अम्बेडकर
बेटे का नामराजरत्न अम्बेडकर , यशवंत अम्बेडकर
बेटी का नामइंदु

भीमराव अंबेडकर का राजनितिक सफर

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के राजनीतिक सफर के बारे में अगर हम चर्चा करें तो 1935 में उन्होंने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी की स्थापना किया था 1937 के आम चुनाव में उनकी पार्टी को 15 सीटें प्राप्त हुई थी I  डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को अनुसूचित जनजाति का नेता भी कहा जाता है क्योंकि उन्होंने अनुसूचित जन जाति के वर्ग के लोगों के लिए राजनीतिक रूप से कई प्रकार के काम की है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने गांधी जी के द्वारा कहे गए शब्द हरिजन का घोर विरोध किया उन्होंने कहा कि हरिजन समाज में प्रत्येक जाति वर्ग के समान है इसलिए उन्हें हरिजन कहकर उनका अपमान ना करें I

READ  नमिता थापर का जीवन परिचय | Namita Thapar Biography in Hindi

1947 में जब देश आजाद हुआ तो संविधान का मसौदा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा ही तैयार किया गया उसके बाद ही भारतीय संविधान का निर्माण किया गया यही कारण है कि डॉ भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का निर्माता और जनक कहा जाता है इसके अलावा 1952 में जब पहली बार सरकार बनी तो सरकार में उन्हें देश का पहला कानून मंत्री बनाया गया हालांकि जवाहरलाल नेहरू के साथ उनके मतभेद काफी तेजी के साथ ऊपर क्या है जिसके कारण उन्होंने कानून मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया और स्वतंत्र रूप में राजनीतिक मेवा काम करने लगे I

भीमराव अंबेडकर की उपलब्धियां | Achievements of Bhimrao Ambedkar

भीमराव अंबेडकर के उपलब्धियों के बारे में बात करें तो उन्होंने निम्नलिखित प्रकार की उपलब्धियां हासिल की हैं जिनका विवरण हम आपको नीचे बिंदु अनुसार देंगे आइए जानते हैं-

  1. 1935 में भारतीय रिजर्व बैंक के गठन में उनकी भूमिका अतुल्य रही थी
  2. बड़ौदा के रक्षा सचिव के रूप डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने काम किया
  3. 1912 में उन्होंने कानून की पढ़ाई पूरी कर लिए और बैरिस्टर रूप में सेना में भर्ती हो गए
  4. 1927 में गांधी जी के द्वारा संचालित सत्याग्रह में उन्होंने भाग लिया
  5. 1935 में, उन्हें ‘गवर्नमेंट लॉ कॉलेज’ के प्रिंसिपल के रूप में नियुक्त किया गया,
  6.   1936 में इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी की स्थापना की, जिसने 1937 के बॉम्बे चुनावों में 15 सीटें जीतीं
  7. 1942 से 1946 तक वाइसराय की कार्यकारी परिषद के श्रम मंत्री के रूप में कार्य किया और रक्षा सलाहकार समिति बोर्ड के मेंबर भी थे

भीमराव अंबेडकर के महत्वपूर्ण कार्य

  • भारतीय समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए लगातार संघर्ष किया .
  • इसके बाद उन्होंने जातिगत भेदभाव का उन्मूलन किया .
  • उन्होंने 1920 में कालकापुर के महाराजा शाहजी द्वितीय की मदद से “मूकनायक” समाचार पत्र प्रकाशित किया जिसके माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियां और विरोधाभासी नियमों का उन्होंने पुरजोर तरीके से विरोध किया .
  • उन्होंने जातिगत भेदभाव का समर्थन करने वाले ब्राह्मणों पर भी आरोप लगाया और उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया से लड़ाई भीलड़ी जहां उनको सफलता प्राप्त हुई I
READ  नारायण मूर्ति बायोग्राफी | Narayan Murthy Biography in Hindi, Net Worth, Daughter, Son, Wife, Son in Law, Infosys Founder

भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखी गई पुस्तकें | Dr. Bhimrao Ambedkar Books

  • भारत का राष्ट्रीय अंश
  • भारत में जातियां और उनका मशीनीकरण
  • भारत में लघु कृषि और उनके उपचार
  • मूलनायक
  • ब्रिटिश भारत में साम्राज्यवादी वित्त का विकेंद्रीकरण
  • रुपए की समस्या: उद्भव और समाधान
  • ब्रिटिश भारत में प्रांतीय वित्त का अभ्युदय
  • बहिष्कृत भारत
  • जनता
  • जाति विच्छेद
  • संघ बनाम स्वतंत्रता
  • पाकिस्तान पर विचार
  • श्री गांधी एवं अछूतों की विमुक्ति
  • रानाडे गांधी और जिन्ना
  • शूद्र कौन और कैसे
  • भगवान बुद्ध और बौद्ध धर्म
  • महाराष्ट्र भाषाई प्रांत

भीमराव अंबेडकर के जीवन पर बनी फिल्म 

भीमराव अंबेडकर के जीवन पर निम्नलिखित प्रकार की फिल्में बनाई गई जिसका विवरण हम आपको नीचे बिंदु अनुसार देंगे आइए जानते-

  • भीम गर्जना (1990)
  • बालक आंबेडकर (1991)
  • डॉ. आंबेडकर (1992
  • युगपुरुष डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर (1993
  •  डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर (2000)
  •  डॉ. बी. आर. आंबेडकर (2005)
  • पेरियार (2007).
  • डेबू (2010)
  • रमाबाई भीमराव आंबेडकर
  • बोले इंडिया जय भीम (2016

FAQ’s Dr. BR Ambedkar Biography in Hindi

Q: रमाबाई अम्बेडकर भीमराव अंबेडकर का जन्म कहां और कब हुआ था ?

Ans: डॉ. बीआर अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था।

Q: भीमराव अंबेडकर की पत्नी का नाम क्या था?

Ans: भीमराव अंबेडकर की पहली पत्नी का नाम रमाबाई अम्बेडकर एवं दूसरी पत्नी का नाम सविता अम्बेडकर था

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *