ads

कौन हैं नूपुर शर्मा? Nupur Sharma Biography in Hindi | जीवन परिचय, शिक्षा, राजनितिक सफर, सोशल मीडिया लिंक

By | नवम्बर 3, 2023

Nupur Sharma Biography in Hindi:- नूपुर शर्मा भारतीय जनता पार्टी की एक प्रमुख प्रवक्ता है। नूपुर शर्मा का जन्म 23 अप्रैल 1985 को दिल्ली में हुआ। बचपन से ही वह पढ़ाई करने में बहुत अच्छी थी उन्होंने अर्थशास्त्र में डिग्री लेने के साथ-साथ LLB और MLLB किया है। आज हम इस लेख के माध्यम से चर्चा में रही नूपुर शर्मा जीवन परिचय को आपके समक्ष सरल शब्दों में रखेंगे .जिसे पढ़ने के बाद आप उनके बारे में बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।

नूपुर शर्मा पढ़ाई लिखाई में बचपन से ही बहुत अच्छी थी . बचपन से राजनीति में काफी रुचि रही है। कॉलेज के दिनों में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का हिस्सा रही थी। धीरे-धीरे भारतीय जनता पार्टी की एक प्रमुख नेता के रूप में लोगों के समक्ष उभरकर आई। वर्तमान समय में नूपुर शर्मा दिल्ली से एक बहुत ही बड़ी राजनेता के रूप में प्रचलित हैं।

Nupur Sharma Bio [wiki]

नामनूपुर शर्मा
उम्र36 वर्ष
जन्मतिथि23 अप्रैल 1985
जन्मस्थानदिल्ली
देशभारत
पार्टीभारतीय जनता पार्टी
धर्महिंदू
जातीब्राह्मण
वैवाहिक स्थितिवैवाहित
शिक्षालंदन स्कूल से LLM

कौन है नूपुर शर्मा? 

ब्राम्हण परिवार की बेटी नूपुर शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1985 को दिल्ली में हुआ। इनका परिवार एक बिजनेस परिवार है .जहां इनके पिता कई सालों से बिजनेस से जुड़े हुए थे. वहीं इनकी रूचि राजनीति में थी। अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली से पूरा करने के बाद इनका दाखिला दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज में हुआ जहां से इन्होंने अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही लॉ की डिग्री हासिल की, इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से इन्होंने LLM की डिग्री हासिल की।

READ  सुशील मोदी का जीवन परिचय | Sushil Modi Biography in Hindi

पढ़ाई के दौरान नूपुर शर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष बनी थी. वहां से उन्होंने अपने राजनीति का कार्य शुरू किया। बीजेपी के साथ जोड़ने के बाद उन्होंने बहुत सारे आवश्यक पदों को संभाला है। जिसमें नूपुर शर्मा बीजेपी के युवा विंग की अध्यक्ष थी, इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के राज्य कार्यकारी समिति की अध्यक्ष रह चुकी है।

अन्य प्रसिद्ध लोगो की जीवनी पढ़ें
कौन है द्रौपदी मुर्मू? जन्म, शिक्षा, उपलब्धियां, राष्ट्रपति बनने तक का सफर 
एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय
कौन हैं जगदीप धनखड़? (Jagdeep Dhankhar) सम्पूर्ण जीवन परिचय
कौन है ऋषि सुनक? (Rishi Sunak)

नूपुर शर्मा की शिक्षा | Nupur Sharma Education

नूपुर शर्मा बचपन से ही पढ़ाई में बहुत अच्छी थी. वह दिल्ली से ताल्लुक रखती हैं इसलिए उनकी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के DPS स्कूल से हुई है। वहां से पढ़ने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से उन्होंने अर्थशास्त्र में स्नातक डिग्री हासिल की। इसके पश्चात उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री हासिल की। लॉ की पढ़ाई में अधिक रूचि होने के कारण उन्होंने लंदन स्कूल से एलएलएम की डिग्री भी हासिल की। अपने कॉलेज में पढ़ाई करने के दौरान उन्होंने स्वयं को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अध्यक्ष बनाया।

लॉ की पढ़ाई करने के दौरान उनकी रूचि राजनीति में बढ़ने लगी और खुद को अखिल भारतीय परिषद का अध्यक्ष बनाने के बाद अपने राजनीतिक करियर को शुरू किया। भाजपा के विभिन्न पदों को नूपुर शर्मा ने संभाला है। अगर हम उनके शिक्षा स्थिति की बात करें तो वह एक बहुत पढ़ी-लिखी महिला है।

READ  प्रकाश सिंह बादल का जीवन परिचय | Parkash Singh Badal Biography in Hindi

नूपुर शर्मा का राजनीतिक जीवन | Political life of Nupur Sharma

नूपुर शर्मा का राजनीतिक जीवन उनके कॉलेज के दिनों से शुरू होता है। भारतीय जनता पार्टी को सपोर्ट करने वाली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नूपुर शर्मा एक मुख्य अध्यक्ष के रूप में कॉलेज के दिनों में चयनित होती है। दिल्ली यूनिवर्सिटी में मुख्य राजनेता के रूप में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया।

भारतीय जनता पार्टी में टीच फॉर इंडिया के यूथ एंबेस्डर के रूप में भी कार्य किया है। इसके अलावा नूपुर शर्मा को भारतीय जनता पार्टी में वर्किंग कमेटी में मीडिया इंचार्ज भी बनाया गया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के राज्य कार्यकारीका  कमेटी के अध्यक्ष भी रहीं। कई सालों तक भारतीय जनता पार्टी के अलग-अलग हिस्सों में नूपुर शर्मा ने महत्वपूर्ण पदों को संभाला है। मगर बीते कुछ दिनों में भारतीय जनता पार्टी की एक चर्चा में रही राजनेता के रूप में नूपुर शर्मा अधिक प्रचलित हो चुकी है उनके प्रचलित होने का कारण उनका विवादित बयान है।

नूपुर शर्मा के बारे में रोचक तथ्य

  • नूपुर शर्मा भारतीय जनता पार्टी के टीच फॉर इंडिया के यूथ एंबेसडर के रूप में काम किया है।
  • भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य करने के बाद नूपुर शर्मा वर्तमान समय में सबसे अधिक चर्चा में रहने वाली राजनेता बनी है।
  • नूपुर शर्मा बचपन से ही पढ़ाई में बहुत अच्छी थी उन्होंने लंदन स्कूल से एलएलएम की डिग्री हासिल की है।
  • 2015 में नूपुर शर्मा दिल्ली से विधानसभा इलेक्शन भी लड़ा मगर उस इलेक्शन में वह हार गई थी।
READ  यशस्वी जायसवाल का जीवन परिचय | Yashasvi Jaiswal Indian cricketer Biography in Hindi | Yashasvi Jaiswal Family, Early Life, Education, Cricket Career

नूपुर शर्मा की पसंद

  • नूपुर शर्मा को किताबें पढ़ने का बहुत शौक है, वो विभिन्न प्रकार के धर्म ग्रंथ और उपन्यासों को अक्सर पढ़ती रहती हैं।
  • नूपुर शर्मा को राजनीति और कानून में काफी रूचि है इस वजह से वह कानून से जुड़ी किताबों को भी पढ़ती रहती हैं।
  • नूपुर शर्मा को घूमना बहुत पसंद है वह अक्सर भारत के अलग-अलग जगहों पर घूमते रहती हैं। 

Nupur Sharma Social Media Links

Social Media PlatformLink
TwitterClick Here
FacebookClick Here
InstagramClick Here

FAQ’s Nupur Sharma Biography in Hindi

Q. नूपुर शर्मा कौन है?

Ans नूपुर शर्मा भारतीय जनता पार्टी की एक प्रचलित राजनेता है जो टीच फॉर इंडिया की युथ एंबेसडर रही है।

Q. नूपुर शर्मा ने कहां तक पढ़ाई की है?

Ans नूपुर शर्मा ने लंदन स्कूल से एलएलएम किया है इसके अलावा दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है। 

Q. नूपुर शर्मा की उम्र कितनी है?

Ans नूपुर शर्मा की उम्र 36 वर्ष है, इसके अनुसार उनका जन्म 23 अप्रैल 1985 को हुआ था।

Q. नूपुर शर्मा क्यों प्रचलित है?

Ans नूपुर शर्मा ने हाल ही में एक टीवी डिबेट में मुस्लिम धर्म के मोहम्मद पैगंबर साहब के बारे में एक विवादित बयान दिया था जिस वजह से मुस्लिम समुदाय ने उनके खिलाफ आंदोलन किया।

निष्कर्ष

आज नूपुर शर्मा जीवन परिचय के इस लेख में हमने आपको यह समझाने का प्रयास किया की नूपुर शर्मा कौन है और उनका व्यक्तिगत जीवन कैसा है इसके अलावा हमने उनके राजनीतिक करियर और उनके जीवन के कुछ अन्य अनछुए सुपर भी रोशनी डालने का प्रयास किया। अगर नूपुर शर्मा के विवादित बयानों और नूपुर शर्मा के बारे में आप इस लेख के माध्यम से सरल शब्दों में समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही अपने सुझाव विचार या किसी भी प्रकार के प्रश्न को कमेंट में पूछना ना भूले। 

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *