Mulayam Singh Yadav Biography in Hindi | मुलायम सिंह यादव जीवन परिचय, निधन, राजनितिक सफर, नेट वर्थ, परिवार, जाने पूरी कहानी

Mulayam Singh Yadav Biography in Hindi

Mulayam Singh Yadav Biography in Hindi:- मुलायम सिंह यादव को हम उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक के रूप में जानते है। 22 नवंबर 1939 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में जन्मे मुलायम सिंह यादव ने 4 अक्टूबर 1992 को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। इस पार्टी के मुख्य अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने 3 बार मुख्यमंत्री के पद पर रहकर उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा की, और 10 अक्टूबर 2022 को 83 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 

मुलायम सिंह यादव ने राजनीति विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी और राजनेता के रूप में कई सालों तक उत्तर प्रदेश के भावी नेता के रूप में कार्य करते रहे। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको मुलायम सिंह यादव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देने जा रहे है। अगर आप मुलायम सिंह यादव का जीवन परिचय गूगल पर ढूंढ रहे है तो हमारे इस लेख के साथ अंत तक बनी रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मोबाइल नंबर

Mulayam Singh Yadav Biography in Hindi

नामMulayam Singh Yadav
जन्म स्थानउत्तर प्रदेश राज्य के इटावा जिले में
जन्म तिथि22 नवंबर 1939
देशभारत
कार्यभारत के राजनीतिज्ञ 
प्रचलित होने का कारणउत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री
धर्महिंदू
संपत्ति16 करोड़ 38 लाख
राजनेतिक पार्टीसमाजवादी पार्टी 

मुलायम सिंह यादव का जीवन परिचय | Mulayam Singh Yadav Biography [Wiki]

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में स्थित सैफई गांव में हुआ था। उनकी माता का नाम मूर्ति देवी और उनके पिता का नाम सुघर सिंह यादव था, उनका परिवार एक गरीब किसान परिवार था बचपन से ही मुलायम सिंह को राजनीति में काफी रूचि थी इस वजह से अपनी पढ़ाई को आगे जारी रखते हुए उन्होंने राजनीति से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी।

मुलायम सिंह की चार भाई और एक बहन है, उनके बेटे अखिलेश यादव वर्तमान समय में उनके पिता के द्वारा बनाए गए समाजवादी पार्टी का निर्वाचन कर रहे है। बचपन से ही परिवार में मुलायम सिंह यादव को हर कोई पहलवान बनाना चाहता था मगर राजनीति में अधिक रूचि होने के कारण अपने कॉलेज के दिनों से ही वह हर राजनीतिक गतिविधियों में काफी सक्रिय हो गए और धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश की प्रचलित समाजवादी पार्टी का गठन करके खुद को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया। 

मुलायम सिंह यादव की शिक्षा | Mulayam Singh Yadav Education

बचपन से ही मुलायम सिंह यादव राजनीति की तरफ है इतने आकर्षित थे कि उन्हें राजनीति के किस्से और राजनीति विषय को पढ़ना काफी अच्छा लगता था। यही कारण है कि मुलायम सिंह यादव ने इटावा जिले के के के कॉलेज से राजनीति विज्ञान विषय से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की, और उसके बाद एक ही कॉलेज शिकोहाबाद से इन्होंने बीटी की डिग्री हासिल की है। इसके बाद आगरा विश्वविद्यालय से इन्होंने राजनीति विज्ञान में एमए की डिग्री हासिल की है। 

See also  लक्ष्मण नरसिम्हन का जीवन परिचय | Laxman Narasimhan Biography in Hindi, Starbucks CEO

इस तरह राजनीति विज्ञान से अलग-अलग डिग्री हासिल करने के बाद मुलायम सिंह यादव कॉलेज के जरिए राजनीति में काफी सक्रिय हुए और धीरे-धीरे अपनी खुद की पार्टी बनाकर उत्तर प्रदेश के एक प्रचलित और भावी राजनेता के रूप में हम सबके समक्ष आए। 

मुलायम सिंह यादव का परिवार | Mulayam Singh Yadav Family

मुलायम सिंह यादव के पिता का नाम सुघर सिंह यादव था जो एक साधारण किसान थे उनकी माता का नाम मूर्ति देवी था जो एक गृहणी थी। मुलायम सिंह यादव के कुल चार भाई थे शिवपाल सिंह यादव, रतन सिंह यादव, अभय सिंह यादव, और राजपाल सिंह यादव। उनकी एक छोटी बहन भी है जिनकी शादी हो चुकी है और वर्तमान समय में गृहणी के रूप में कार्य कर रही है जिनका नाम कमला सिंह यादव है। मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी थी जिनके साथ उनका विवाह 1973 को हुआ था। उनकी पहली पत्नी से उन्हें एक बेटा हुआ है जिसका नाम अखिलेश यादव है वर्तमान समय में अपने पिता के राजनीतिक पार्टी का अखिलेश यादव नेतृत्व कर रहे हैं। 

पिता का नाम (Father’s name)स्वर्गीय सुघर सिंह
माता का नाम (Mother’s name)मूर्ति देवी
बहन का नाम (Sister’s name)कमला देवी यादव
पत्नी का नाम (Wife ’s name)पहली पत्नी – मालती देवी (27 मई 2003 में मृत्यु )
दूसरी पत्नी साधना गुप्ता (9 जुलाई 2022 में मृत्यु )
बेटा का नाम (Son ’s name)अखिलेश यादव (राजनीतिज्ञ) 
प्रतीक यादव (व्यवसायी)
भाई का नाम (Brother ’s name)मुलायम सिंह यादव के 4 भाई -शिव पाल सिंह यादव , अभय राम सिंह यादव,
राजपाल सिंह यादव एवं रतन सिंह यादव थे

Mulayam Singh Yadav Short Bio

अपनी पहली पत्नी से शादी के दौरान 1980 में उन्होंने साधना गुप्ता नाम की लड़की से शादी की थी। उनकी पहली पत्नी मालती देवी का निधन मई, 2003 में हुआ था। मगर फरवरी 2007 तक लोगों को साधना गुप्ता के बारे में पता नहीं था। यह बात तब सबके समक्ष आई जब साधना गुप्ता को मुलायम सिंह यादव से एक बेटा हुआ जिसका नाम प्रतीक यादव है, जो वर्तमान समय में एक बिजनेसमैन के रूप में कार्य कर रहे है।

वर्तमान समय में Mulayam Singh Yadav के परिवार में उनकी पहली पत्नी से बेटे अखिलेश यादव और उनकी दूसरी पत्नी से बेटे प्रतीक यादव और उन दोनों की पत्नी डिंपल यादव और अर्पणा यादव है। उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन 9 जुलाई 2022 को हो गया था, और लंबी बीमारी से ग्रसित रहते हुए मुलायम सिंह यादव का भी निधन 09 अक्टूबर 2022 को हो गया है। 

See also  फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का जीवन परिचय (बायोपिक फिल्म - सैम बहादुर), Sam Manekshaw Biography in Hindi (जन्म, शिक्षा, सैनिक जीवन, प्रमुख उपलब्धियां)
नाम (Name)मुलायम सिंह यादव
जन्मदिन (Birthday)1 मार्च 1951
जन्म स्थान (Birth Place)सैफई, इटावा जिला, उत्तर प्रदेश
उम्र (Age )83 साल (निधन के समय )
मृत्यु का दिन (Date of Death )10 अक्टूबर 2022
मृत्यु का कारण (Reason of Death )शरीर की तमाम बीमारियाँ
शिक्षा  (Educational )M.A. (राजनीति विज्ञान)
कॉलेज का नाम (Collage )केके कॉलेज, इटावा, उत्तर प्रदेश
एके कॉलेज, शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश
बीआर कॉलेज, आगरा विश्वविद्यालय,
राशि (Zodiac)वृश्चिक राशि
गृह नगर (Hometown)इटावा, उत्तर प्रदेश
धर्म (Religion)हिन्दू
जाति (Caste )अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)
लम्बाई (Height)5 फीट 3 इंच
वजन (Weight)74 किलो
पार्टी का नाम (Party )समाजवादी पार्टी
शादी की तारीख (Marriage Date )पहली पत्नी – मालती देवी (27 मई 2003 को लंबी बीमारी के बाद मृत्यु हो गई)
दूसरी पत्नी साधना गुप्ता (9 जुलाई 2022 को लंबी बीमारी के बाद हरियाणा के गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया)
सैलरी (Salary )
(लोकसभा सदस्य के रूप में)
 रु. 1 लाख रु.  + अन्य भत्ते
कुल संपत्ति (Net Worth)रु. 20.56 करोड़ (2019 में )

मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक करियर | Mulayam Singh Yadav Career

मुलायम सिंह यादव एक वरिष्ठ और प्रचलित राजनेता के रूप में पूरे भारतवर्ष में प्रचलित है। उन्होंने समाजवादी पार्टी का गठन किया है जो उत्तर प्रदेश की कुछ सबसे प्रचलित पार्टी में से एक मानी जाती है। मुलायम सिंह यादव ने तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का चुनाव जीता है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य भी किया है।

मगर हम मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक कैरियर की बात करें तो 1960 में पहली बार मुलायम सिंह भारतीय राजनीति की दुनिया में कदम रखे थे। 1967 में पहली बार वह उत्तर प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में चुने गए थे। 1975 में इंदिरा गांधी के द्वारा लगाए गए आपातकाल में मुलायम सिंह यादव काफी प्रचलित हुए थे और उन्हें 19 महीने तक हिरासत मे राखा गया था। 

1977 में मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के एक प्रचलित राजनेता के रूप में सबके समक्ष आए और 1980 में यूपी के लोक दल अध्यक्ष बने और जनता दल पार्टी के साथ मिल गए। जब जनता दल का विभाजन हुआ तब उन्होंने समाजवादी पार्टी की नींव रखी और एक नए पार्टी को उत्तर प्रदेश में प्रचलित किया। अपने पूरे राजनीतिक करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में तीन बार कार्य किया है सबसे पहला मौका उन्हें 1989 में, उसके बाद 1993, और उसके बाद 2003 में मिला था। 

See also  Kabir Das Biography in Hindi | कबीर दास का जीवन-परिचय | Kabir Das Ka Jivan Parichay

मुलायम सिंह यादव बीते कुछ दशकों से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रुप में इलेक्शन लड़ रहे थे मगर 2019 में चौथी बार उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निर्वाचन क्षेत्र के विधायक के रूप में चुने गए थे। 

मुलायम सिंह यादव के साथ हुए विवाद

मुलायम सिंह समाजवादी पार्टी के एक ऐसे राजनेता थे जो अक्सर विभिन्न प्रकार के विवादों में बने रहते थे। मुलायम सिंह यादव के सबसे बड़े बड़े विवाद में कुछ प्रचलित विवादों की सूची नीचे प्रस्तुत की गई है – 

  • 2012 में दिल्ली में हुए रेप केस मुलायम सिंह यादव ने एक बयान देते हुए कहा कि – “लड़के है, उन से गलती हो जाती है लड़कियों को सावधान रहना चाहिए” इस पर पूरे भारत में चर्चा हुई और मुलायम सिंह चर्चे में बने रहे। 
  • 2014 में हुए बदायूं रेप केस में मुलायम सिंह यादव ने बयान दिया कि – “रेप पूरे भारतवर्ष में होते है, लेकिन मीडिया केवल उत्तर प्रदेश को टारगेट कर रही है जिस वजह से वह फिर से विवादों में फंस गए थे”। 
  • 2007 में मुलायम सिंह यादव के ऊपर अधिक संपत्ति होने का दावा किया गया था एक सीबीआई जांच के दौरान पता चला कि 1997 में मुलायम सिंह यादव के पास 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति थी। 

मुलायम सिंह यादव नेटवर्थ | Mulayam Singh Yadav Networth

वर्तमान समय में विभिन्न कानूनी रिपोर्ट के अनुसार मुलायम सिंह यादव के पास 16 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। कुछ सूत्रों के मुताबिक यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी पत्नी साधना यादव के पास सालाना 32 लाख की कमाई आती थी।

हालांकि वर्तमान समय में मुलायम सिंह यादव का नेटवर्थ 20 करोड़ के आसपास मानी जा रही है। इसके अलावा उनके पास कितनी संपत्ति हो सकती है इसके ऊपर भी विभिन्न प्रकार के लोगों के द्वारा विभिन्न प्रकार के मतों को रखा गया है। 

Mulayam Singh Yadav Social Media Links

FacebookClick Here
InstagramClick Here
TwitterClick Here

Mulayam Singh Yadav Biography in Hindi (FAQ’s)

Q. मुलायम सिंह यादव कौन थे?

मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश की प्रचलित राजनीति पार्टी समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे।

Q. मुलायम सिंह यादव का बेटा कौन है?

मुलायम सिंह यादव के दो बेटे हैं अखिलेश यादव जो उनकी पहली पत्नी से है और दूसरा प्रतीक यादव जो उनकी दूसरी पत्नी से है।

Q. मुलायम सिंह यादव की पत्नी कौन है?

मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती यादव है जिनका निधन 2003 में हो गया था जिसके बाद उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता है जिनका निधन 9 जुलाई 2022 को हुआ था।

Q. मुलायम सिंह यादव का निधन कब हुआ?

Ans. 10 अक्टूबर 2022 को मुलायम सिंह यादव का निधन हो चूका हैं।

Q. मुलायम सिंह यादव की उम्र क्या है?

Ans. पूर्व मुलायम सिंह यादव की उम्र उनके निधन के समय 83 वर्ष हो चुकी थी।

Q. मुलायम सिंह यादव ने कितनी बार शादियाँ की थी?

Ans. मुलायम सिंह यादव ने अपने जीवन में 2 बार शादियाँ की थी।

Q. मुलायम सिंह यादव की कितनी पत्नियाँ थी?

Ans. मुलायम सिंह यादव की 2 पत्नियाँ थी पहली पत्नी का नाम मालती देवी (27 मई 2003 में मृत्यु ) दूसरी पत्नी का नाम साधना गुप्ता (9 जुलाई 2022 में मृत्यु )था।

Q. मुलायम सिंह यादव पहली बार मुख्य्मंत्री पदभार कब संभाला?

Ans. पहली बार मुख्य्मंत्री साल 1989 में बने थे।

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको मुलायम सिंह यादव का जीवन परिचय (Mulayam Singh Yadav Biography in Hindi) क्या है, और इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है। हमने आपको यह समझाने का प्रयास किया कि मुलायम सिंह यादव किस तरह के राजनेता थे और उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में किन उपलब्धियों को हासिल किया है। अगर हमारे द्वारा साझा की गई जानकारियों को पढ़ने के बाद आप मुलायम सिंह यादव के बारे में समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूले। 

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja