सोनाली फोगाट का जीवन परिचय | Sonali Phogat Biography Hindi | परिवार, शिक्षा, राजनितिक करियर

By | नवम्बर 9, 2022

Sonali Phogat Biography Hindi – भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और एक अभिनेत्री के रूप में हम सोनाली फोगाट को जानते है।हाल ही में 22 अगस्त 2022 को गोवा में दिल का दौरा पड़ने की वजह से सोनाली फोगाट की मृत्यु हो गई। सोनाली अपने कुछ स्टाफ के साथ गोवा किसी मीटिंग के सिलसिले में गई थी। हाल ही में सोनाली कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ भाजपा की तरफ से आदमपुर जिले से एक आम चुनाव में दौड़ी थी।

ads

प्रचलित राजनीतिज्ञ और अभिनेत्री सोनाली फोगाट का असली नाम सोनाली सिंह है जिन्हें उनके उपनाम देसा से भी जाना जाता है। इनका जन्म 21 सितंबर 1979 में हरियाणा के फतेहाबाद जिले में हुआ था। सोनाली अपनी हरियाणवी सजना और ज़ी टीवी की संख्या पर प्रचलित सीरियल में किए किरदारों की वजह से प्रचलित हुई थी। आज इस लेख में हम सोनाली फोगाट का जीवन परिचय सरल शब्दों में आपके समक्ष प्रस्तुत करेंगे साथ ही हाल ही में उनकी मृत्यु के कारण और उससे जुड़ी जानकारियों को भी सरल शब्दों में प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे।

Sonali Phogat Biography in Hindi

नामSonali Phogat
उपनामदेसा
जन्म तिथि21 सितंबर 1979
जन्म अस्थलहरियाणा के फतेहाबाद जिले में
उम्र42 वर्ष
कार्यअभिनेत्री, मॉडल और राजनीतिज्ञ
प्रचलित होने का कारणज़ी टीवी की सीरियल – “एक मां जो लाखो के लिए बनी अम्मा” में काम
मृत्यु का कारणदिल का दौरा पड़ने की वजह से
धर्महिंदू
पार्टीहरियाणवी जाट 

कौन थी सोनाली फोगाट?

सोनाली फोगाट एक प्रचलित अभिनेत्री और भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थी। वो हाल ही में आदमपुर जिले से आम चुनाव के लिए इलेक्शन लड़ने वाली थी। उनकी प्रचलिता 2019 में आई हरियाणवी फिल्म “छोरियां छोरों से कम नहीं होती” में किए अपने मुख्य किरदार की वजह से बड़ी थी। इसके अलावा ज़ी टीवी श्रृंखला में आई सीरियल “एक मा जो लाखों के लिए बनी अम्मा” में अपने किरदार फातिमा की वजह से भी लोगों के बीच प्रचलित हुई थी।

इतनी तेजी से हरियाणवी फिल्म और सीरियल की वजह से हर किसी की पसंदीदा बनते जा रही सोनाली ने भाजपा पार्टी को ज्वाइन किया था और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी थी। 2021 में आई एक सूत्र के मुताबिक पता चला है कि इनके पास एक मिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति थी।

READ  CDS अनिल चौहान का जीवन परिचय | CDS Anil Chauhan Biography in Hindi

सोनाली फोगाट का प्रारंभिक जीवन परिचय

Sonali Phogat Short Biography:- सोनाली फोगाट का जन्म 21 सितंबर 1979 को भुथन गांव, फतेहाबाद जिला, हरियाणा में हुआ था। सोनाली के पिता एक मध्यमवर्गीय किसान थे बचपन में सोनाली का नाम सोनाली सिंह था मगर एक्टिंग की दुनिया में आने के बाद उनका विवाह संजय फोगाट से हुआ और वह सोनाली फोगाट के नाम से प्रचलित हुई। सोनाली बचपन से ही एक्टिंग और मॉडलिंग में करियर बनाना चाहती थी। हरियाणवी फिल्में काफी जद्दोजहद करने के बाद 8 साल की उम्र में ही उन्हें दूरदर्शन पर प्रसारित हरियाणवी शो के एंकर के रूप में चुना गया था।

Sonali Phogat Biography Hindi

8 साल की उम्र में टीवी में अपने करियर की शुरुआत करने के बाद भी उन्हें वो प्रसिद्धि ना मिल सकी जिसके लिए वह हमेशा ख्वाब देखा करती थी। मुंबई आकर कुछ दिन मॉडलिंग में अपने करियर पर काम करने के बाद उनका विवाह संजय फोगाट से हुआ। संजय पहले से ही भाजपा के एक नेता के रूप में प्रचलित थे उन्हें संजय से एक बेटा और एक बेटी भी हुई है। सोनाली अक्सर अपनी बेटी यशोदा फोगाट के साथ सोशल मीडिया पर फोटो साझा करती रहती थी।

Sonali Phogat Short Bio [Wiki]

सोनाली 2015 के आसपास अलग-अलग टीवी सीरियल में छोटे-मोटे किरदार निभाते हुए नजर आने लगी। 2016 में ज़ी टीवी पर एक मशहूर सीरियल में प्रसारित किया गया जिसका नाम “एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा” थी, और इस टीवी सीरियल में नवाब साहब की पत्नी फातिमा का किरदार करते हुए सोनाली फोगाट बड़ी तेजी से प्रचलित हुई। यह वो दौर था जब भारत में टिक टॉक तेजी से प्रचलित हो रहा था उस समय सोनाली टिक टॉक पर अलग-अलग तरह के वीडियो साझा करती थी और इस वजह से उनकी फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया में तेजी से बढ़ने लगी। इसके बाद बिग बॉस फोटो में सोनाली फोगाट नजर आई, जिसके बाद वह बहुत अधिक प्रचलित हो गई थी। अपनी प्रसिद्धि की देरीना ख्वाब को पूरा करने के बाद सोनाली फोगाट भाजपा पार्टी के साथ जुड़ी। 

हालांकि 2016 में जब सोनाली फोगाट के पति की मौत संदिग्ध रूप से हुई थी तब भी सोनाली काफी चर्चा में बनी थी। मगर उसके बाद उन्होंने अपने पति के काम को भारतीय जनता पार्टी में संभाला और धीरे-धीरे राष्ट्रीय महिला मोर्चा की मुख्य अध्यक्ष बनी।

READ  Peyush Bansal Biography in Hindi | पीयूष बंसल का जीवन परिचय

सोनाली फोगाट की शिक्षा | Sonali Phogat Education

सोनाली फोगाट बचपन से ही एक्टिंग और मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती थी इस वजह से उन्हें पढ़ाई में अधिक रूचि नहीं थी। मगर अपने शुरुआती पढ़ाई उन्होंने अपने गांव में शुरू की हालांकि उसके बाद उन्होंने हरियाणा के फतेहाबाद जिले में स्थित पायनियर कॉन्वेंट स्कूल में अपनी औपचारिक प्राथमिक शिक्षा को संपन्न किया। इसके बाद महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से उन्होंने अपनी स्नातक की शिक्षा पूर्ण की।

अपनी स्नातक की पढ़ाई पूर्ण करने के बाद सोनाली फोगाट मुंबई मॉडलिंग में अपना करियर शुरू करने के लिए चली आई। कुछ दिन मॉडलिंग में काम करने के बाद उनका विवाह भाजपा नेता संजय फोगाट से हुआ।

सोनाली फोगाट का परिवार | Sonali Phogat’s Family

सोनाली फोगाट एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती थी। सोनाली फोगाट के पिता हरियाणा के फतेहाबाद जिले में स्थित भूथन शहर में एक साधारण किसान थे। सोनाली एक हिंदू जाट परिवार से ताल्लुक रखती है, वह धर्म के रूप में हिंदू धर्म का पालन करती थी और जात के रूप में जाट समुदाय से ताल्लुक रखती थी।

सोनाली के परिवार में उनके पिता छोटे-मोटे चीजों की खेती करते और उसे बेचकर पैसा कमाते थे उनकी मां एक गृहणी थी और उनके परिवार में उनका एक बड़ा भाई और तीन बहन थी।

सोनाली फोगाट का राजनीतिक करियर | Sonali Phogat’s Political Career

सोनाली सिंह एक अभिनेत्री के रूप में काम करना चाहती थी मुंबई में मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के दौरान उनकी मुलाकात भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय फोगाट से होती है जिनके साथ विवाह करने के बाद उनका नाम सोनाली फोगाट हो जाता है। उनके पति एक नेता थे और यहां से उनके जीवन में राजनीति कदम रखती है। हालांकि 2016 में संदिग्ध रूप से उनके पति संजय फोगाट की मृत्यु उनके फार्म हाउस में हो जाती है।

इस घटना के बाद सोनाली फोगाट भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ती है और महिला मोर्चा के साथ कार्य करती है। 2019 तक सोनाली बीजेपी में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनती है। इसके बाद 2019 में आदमपुर जिले से विधायक के आम चुनाव को लड़ने के लिए कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ कड़ी होती है। इस आम चुनाव के प्रचार प्रसार के दौरान 8 अक्टूबर 2019 को आदमपुर जिले के हिसार शहर में एक भाषण देने के दौरान उन्होंने भाषण के अंत में हर किसी को “भारत माता की जय” बोलने को कहा और इसी बीच उन्होंने कहा कि जो नहीं कह रहा है वह जरूर पाकिस्तानी है।

READ  संत रविदास जी का जीवन परिचय | संत रविदास जयंती, दोहे, अनमोल वचन

इस बयान की वजह से सोनाली फोगाट की खूब आलोचना हुई थी और आदमपुर जिले में हुए आम चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2019 में आदमपुर में हुए आम चुनाव में कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई की जीत हुई थी। मगर हाल ही में कुलदीप ने इस पद से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया और बीजेपी पार्टी को ज्वाइन किया।

इस सिलसिले में कुलदीप बिश्नोई सोनाली फोगाट से मिलने भी गए थे सोनाली फोगाट और इस पद के लिए इलेक्शन लड़ना चाहती थी और आदमपुर जिले में विधायक के रुप में विराजमान होना चाहती थी। मगर अचानक इससे पहले एक खबर आती है कि गोवा में अचानक दिल का दौरा पड़ने की वजह से सोनाली फोगाट की मृत्यु हो गई है। 

FAQ’s Sonali Phogat Biography Hindi

Q. सोनाली फोगाट कौन है?

सोनाली फोगाट एक अभिनेत्री मॉडल और भारतीय जनता पार्टी की राजनेता जो महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

Q. सोनाली फोगाट की मृत्यु कैसे हुई?

सोनाली फोगाट की मृत्यु गोवा में अचानक आए दिल के दौरे की वजह से हुई है। 

Q. सोनाली फोगाट क्यों प्रचलित है?

सोनाली फोगाट अपने ज़ी टीवी सीरियल “एक मां जो लाखो के लिए बनी अम्मा” और बिग बॉस 14 में हिस्सा लेने के अलावा भारतीय जनता पार्टी की एक नेता के रूप में प्रचलित थी।

Q. सोनाली फोगाट के परिवार में कौन है?

वर्तमान समय में सोनाली फोगाट के परिवार में उनका एक बेटा और उनकी एक बेटी है। कुछ सूत्रों के मुताबिक वर्तमान समय में सोनाली फोगाट की कुल संपत्ति एक मिलियन डॉलर के आसपास की थी।

निष्कर्ष

इसमें हमने आपको सोनाली फोगाट का जीवन परिचय (Sonali Phogat ka jeevan parichay) बताया साथ ही अचानक सोनाली फोगाट की हुई मृत्यु के बारे में भी हमने सरल शब्दों में जानकारी देने का प्रयास किया है। सोनाली फोगाट अपने टीवी कैरियर और भारतीय जनता पार्टी के साथ एक राजनेता के रूप में जुड़ने की वजह से 2016 से काफी चर्चा में रही है। इस लेख के जरिए हमने आपको सोनाली के जीवन से जुड़ी कुछ खास जानकारियों को सरल शब्दों में समझाया है अगर इस लेख से आपको लाभ मिलता है तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही अपने सुझाव को जारी है किसी भी प्रकार के प्रश्न को कमेंट में पूछना ना भूलें। 

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *