LIC सरल पेंशन योजना 2023 | LIC SPY ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, प्रीमियम, रिटर्न की जानकारी  

LIC Saral Pension Yojana 2022

भारत में सरकारी कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की विशेष योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु सरकार व LIC हमेशा चर्चा में रहती है। 1 मार्च 2022 को LIC द्वारा रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए “सरल पेंशन योजना” (LIC Saral Pension Yojana) शुरू की है। सरल पेंशन योजना IRDAI द्वारा अधिकृत भारतीय एलआईसी जीवन बीमा निगम LIC द्वारा संचालित है। LIC Saral Pension Yojana 2023 का लाभ भारत के सभी सरकारी रिटायरमेंट कर्मचारी ले सकते हैं। सरल पेंशन योजना प्राप्त करने के लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

आइए जानते हैं एलआईसी सरल पेंशन योजना क्या है? LIC SPY के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं? LIC सरल पेंशन योजना की पात्रता आवश्यक दस्तावेज तथा आवेदन प्रक्रिया और प्रीमियम कैलकुलेशन के संपूर्ण  विधि इस लेख में दी जा रही है। इसलिए अंत तक इस लेख में बने रहिएगा।

LIC सरल पेंशन योजना 2023 | LIC Saral Pension Yojana 2023

जैसा कि आप सभी जानते हैं, पेंशन का स्वरूप वृद्धावस्था में व्यक्ति की आर्थिक जरूरतों को पूर्ण करता है। इसी दौरान सरकारी कर्मचारियों को विशेष  योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु LIC ने एक Single Premium Amity Plan लॉन्च किया गया है। जिसे सरल पेंशन योजना कहते हैं। LIC द्वारा संचालित सरल पेंशन योजना सरकारी रिटायरमेंट कर्मचारियों को जीवन पर्यंत आर्थिक रूप से लाभान्वित करेगा। LIC SPY 2023 का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम से SPY Application Form भरना होगा। इस लेख में सरल पेंशन योजना आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया विस्तारपूर्वक दी जा रही है।

एलआईसी कन्यादान पॉलिसी 2023

LIC SPY 2023 Highlights

योजनाएलआईसी सरल पेंशन योजना 2023
कब शुरू की गयी1 मार्च 2022
योजना लाभार्थीसमस्त भारतीय सरकारी कर्मचारी
योजना उद्देश्यपेंशन के माध्यम से सहायता प्रदान करना
आवेदन मोडऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://licindia.in/

सरल पेंशन योजना के लाभ एवं विशेषताएं | Benefits and Features of Saral Pension Yojana

LIC SPY योजना के अंतर्गत  रिटायर्ड भारतीय कर्मचारियों को विशेष लाभान्वित किया जाएगा। SPY प्लान सरकारी कर्मचारी भविष्य बचत के रूप में उपयोग कर सकते हैं जैसे:-

  • LIC SPY के अंतर्गत केवल एक बार ही निवेश करना होगा।
  • निवेश करने के बाद जल्द ही योजना का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा।
  • दो प्लान विकल्प का चुनाव इच्छा अनुसार कर सकते हैं।
  • जितनी राशि LIC SPY पेंशन के लिए चुनी हैं। आपको उतनी राशि जीवन भर आपको पेंशन के रूप में मिलेगी।
  • LIC SPY पॉलिसी के लिए आपने जितनी प्रीमियम राशि जमा की हैं,आपकी वह राशि 100% वापस कर दी जाएगी।
  • यदि पति व पत्नी दोनों में से किसी एक की मृत्यु हो जाये तो दूसरे को इस योजना के अंतर्गत 100% योजना लाभ दिया जायेगा।
  • लेकिन यदि दोनों की मृत्यु हो जाती हैं तो उनके नॉमिनी को उनके प्रीमियम की पूरी राशि रिफंड कर दी जाएगी।
  • एन्युटी की राशि की पेमेंट आप महीने में, 3 महीने में, 6 महीने में या वार्षिक चुन सकते हैं।
See also  Balika Samridhi Yojana 2023| बालिका समृद्धि योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म | पात्रता व लाभ (Online Registration, Application Form, Eligiblity) यहां देखे पूरी जानकारी

LIC पेंशन योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज | Documents Required for LIC Pension Yojana

 पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए भारतीय कर्मचारियों को बीमा पॉलिसी शुरू करनी होगी। इस पॉलिसी के अंतर्गत निम्न दस्तावेज आवेदन हेतु उपस्थित करने होंगे जैसे:-

  • आधार कार्ड | Aadhar Card
  • पैन कार्ड | PAN Card
  • मूल निवास प्रमाण पत्र Basic address proof
  • पासपोर्ट साइज फोटो passport size photo
  • बैंक पासबुक  bank passbook
  • आयु प्रमाण पत्र age certificate
  • मोबाइल नंबर mobile number

LIC पेंशन योजना हेतु आवश्यक पात्रता | Required eligibility for LIC Pension Scheme

जो सरकारी कर्मचारी LIC Saral Pension Scheme 2023 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें नीचे दी गई पात्रता पूर्ण करनी होगी जैसे:-

  • आवेदन कर्ता राज्य सरकार व भारत सरकार के अधीनस्थ कर्मचारी होना चाहिए।
  • आवेदन कर्ता की उम्र 40 वर्ष से 80 पूरी होनी चाहिए।
  • आवेदन कर्ता मूल रूप से भरतीय होना चाहिए।
  • पॉलिसी भुगतान के लिए 1 वर्ष, 6 माह, 3 माह, 1 माह का चुनाव करना होगा।   

SPY यूनिटी क्या होती हैं | What is SPY Unity

यदि आप किसी भी बीमा कंपनी से पेंशन प्लान लेते हैं या फिर किसी प्रकार का निवेश करते हैं। तो जो राशि आपके द्वारा दी जाती है और कंपनी द्वारा जो वार्षिक राशि आपको वापिस दी जाती है। उसे यूनिटी कहा जाता है। नीचे दी गई सारणी के अनुसार आप LIC’s Saral Pension (Plan No. 862, UIN : 512N342V02) योजना के तहत दी जाने वाली किस्तों के बारे में जान सकते हैं। आप किसी भी विकल्प का चयन कर सकते हैं। चयन करने के बाद आपको उसी के अनुसार यूनिटी दी जाएगी जैसे

See also  सहारा इंडिया रिफंड के लिए आवेदन कैसे करें? Sahara India Refund Portal Online Apply Kaise Kare | Download Registration Form

LIC Saral Pension Yojana Plan PDF

LIC Unity राशि –

जना के तहत दी जाने वाली राशि –

क्रम संख्याएन्युटीराशि
1Monthly1000
2Quarterly3000
3Half-Yearly6000
4Yearly12000 

एलआईसी सरल पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन कैसे आवेदन करें | How to apply online for LIC saral pension scheme

  • एलआईसी सरल पेंशन योजना के लिए आप एलआईसी की ऑफिशल वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम एलआईसी की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • होम पेज पर आपको पेंशन योजना का लिंक दिखाई देगा। लिंक पर क्लिक करके भी पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  •  इसके अतिरिक्त आप ऑफलाइन माध्यम से एलआईसी ब्रांच या एलआईसी एजेंट से मिलकर भी सरल पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

FAQ’s LIC Saral Pension Yojana 2023

Q.  एलआईसी सरल पेंशन योजना क्या है?

Ans.  एलआईसी सरल पेंशन योजना के लिए  भारतीय सरकारी कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत कुछ पैसा निवेश करके वृद्धावस्था में पेंशन के रूप में रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है।

Q.  एलआईसी सरल पेंशन योजना के लिए कैसे आवेदन करें?

Ans.  एलआईसी की ऑफिशल वेबसाइट पर लॉगिन करके भी सरल पेंशन योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आप नजदीकी एलआईसी ब्रांच तथा एलआईसी एजेंट से संपर्क कर सकते हैं।

Q.  एलआईसी द्वारा अब तक कितनी पेंशन योजना शुरू की गई है?

Ans.  एलआईसी द्वारा अब तक तकरीबन 4 पेंशन योजना शुरू की गई है जैसे:- Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana , LIC’s Jeevan Akshay – VII, LIC’s New Jeevan Shanti, LIC’s Saral Pension 

See also  राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना 2023 | National Apprenticeship Promotion / Training Yojana | NAPS

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja