ads

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना 2023 | One Nation One Ration Card Scheme (ONORC)

By | मई 3, 2023

one nation one ration card Yojana:- जैसा कि आप सभी जानते हैं, भारत में अधिकांश लोग राशन की दुकान से खाद्य सामग्री प्राप्त करते हैं, और उन्हें राज्य सरकार द्वारा राशन कार्ड उपलब्ध करवाया जाता है जिसका उचित उपयोग करते हैं। पर क्या हो, अगर वही राशन कार्ड पूरे देश में लागू हो और सभी राज्यों की उचित मूल्य दुकानों से एक ही राशन कार्ड से खाद्य सामग्री प्राप्त की जा सके।

आइये दोस्तों जानते हैं, भारत सरकार (Government of India) द्वारा “एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना” (One Nation One Ration Card Yojana) शुरू की गई हैं। यह एक राशन कार्ड (Ration Card) संपूर्ण देश में लागू होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी अधिकारिक घोषणा एक कांफ्रेंस के जरिए की। वित्त मंत्री का कहना है, जो भी व्यक्ति राशन कार्ड का उपयोग करते हैं। अब उसी कार्ड को केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय पोटेबिलिटी करवा कर अन्य राज्यों की उचित मूल्य की दुकान से NFSA से राशन खरीद सकते हैं।

इस योजना को संपूर्ण राष्ट्र में लागू किया गया है।आइए जानते हैं आप अपने राशन कार्ड को कैसे राष्ट्रीय स्तर पर पोटेबिलिटी कर सकते हैं? एक राष्ट्र एक राशन से कैसे अन्य राज्यों से राशन खरीदा जा सकता है?  योजना से जुड़ी सभी जानकारी इस लेख में दी जा रही है। अतः इस लेख में अंत तक बने रहे।

One Nation One Ration Card Yojana 2023

ONORC योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा बड़ी तैयारी की गई है, और इस तैयारी को वन नेशन वन राशन कार्ड अभियान (One Nation One Ration Card campaign) का नाम दिया गया है। इस योजना को अन्य राज्यों में डिजिटल राशन कार्ड (Digital Ration Card) के रूप में शुरू किया गया था। जैसे:- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, कर्नाटक आदि राज्य में वन नेशन वन राशन कार्ड फॉर्मेट शुरू करने की घोषणा की गई थी।

इसी मांग को देखते हुए भारत सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना के तहत स्पेशल पैकेज की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली PDS के अंतर्गत योजना को पूरे देश में लागू करने का ऐलान किया।

READ  प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2023 | पीएम गर्भावस्था सहायता योजना

One Nation One Ration Card Highlights

योजना का नामएक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना
योजना शुरू की गईभारत सरकार द्वारा
योजना वर्ष2021–22
योजना लागू हैवर्तमान में 16 राज्यों में
योजना कब शुरू हुई14 मई 2021
योजना लाभार्थीअखिल भारतीय राशन कार्ड धारक
संबंधित विभागकेन्द्रीय खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मंत्रालय

एक देश एक राशन कार्ड के फायदे

एक भारतीय व्यक्ति किसी भी राज्य में डिजिटल राशन कार्ड अर्थात पोर्टेबिलिटी राशन कार्ड (portability ration card) का उपयोग कर खाद्य सामग्री प्राप्त कर सकें, इससे बढ़िया उसे और क्या सुविधा मिल सकती है। सरकार द्वारा अभियान को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 2 कलस्टर राज्य आंध्र प्रदेश – तेलंगाना और महाराष्ट्र – गुजरात में शुरू किया गया था। यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा। अब इसे अन्य राज्यों में लागू करने की तैयारी चल रही है। इसी के साथ ONORC अभियान के अंतर्गत लोगों को काफी फायदे होंगे जैसे:-

  • वन नेशन वन राशन कार्ड स्कीम का फायदा सभी राशन कार्ड धारकों को होने वाला है।
  • नए राशन कार्ड में आवश्यक न्यूनतम वितरण प्रणाली शामिल होगी।
  • यदि आप अन्य राज्यों में रहना शुरू करते हैं तो आप इस राशन कार्ड का खाद्य सामग्री प्राप्ति के लिए उपयोग कर सकते हैं।
  • योजना के अंतर्गत फर्जी राशन कार्ड पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
  • सरकार द्वारा इंटीग्रेट मैनेजमेंट पब्लिक डिसटीब्यूशन सिस्टम (Integrated Management Public Distribution System) के अंतर्गत राशन कार्ड आंकड़े उपलब्ध कराएगी।
  • राशन कार्ड को एक बार प्रोबेबिलिटी करने के पश्चात किसी प्रकार के आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी।
  • केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार लाभार्थियों के राशन कार्ड को फोन पर आधार से सत्यापित करने हेतु लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा।

One Nation One Ration Card New Update | वन नेशन वन राशन कार्ड न्यू अपडेट

आपकी जानकारी के लिए बता दें, One Country One Ration Card के अंतर्गत सभी राज्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र सरकार द्वारा योजना को तीन राज्यों  से जोड़ दिया गया है। जिसमें ओडिशा- सिक्किम और मिजोरम राज्य शामिल हैं। राशन कार्ड को अन्य राज्य से जोड़ने की प्रक्रिया केंद्र सरकार द्वारा कोरोना काल के चलते की गई। जो लोग अपने राज्य को छोड़कर दूसरे राज्यों में गुजर बसर कर रहे थे, उन्हें अब राशन प्राप्ति में आसानी होगी।

READ  श्रमिक कार्ड के पैसे कैसे चेक करें | ई श्रमिक कार्ड पेमेंट चेक करें Shramik Card Payment Status

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का कहना है देश के 81 करोड़ NFSA लाभार्थियों को देश में अब कहीं पर भी राशन प्राप्त करने में सुविधा होगी। इस सुविधा को वन नेशन वन राशन कार्ड के अंतर्गत संचालित किया जाएगा।

Eligibility for One Nation One Ration Card Scheme | एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना की पात्रता |

जो भी व्यक्ति अपने राशन कार्ड को राष्ट्रीय स्तर पर पोटेबिलिटी करना चाहते हैं, तो उन्हें अन्य राज्यों में राशन प्राप्त हो सकेगा। अन्य राज्यों से राशन कार्ड को जोड़ने के लिए लाभार्थी के पास सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता होनी चाहिए। जो इस प्रकार है।

  • देश के श्रमिक वर्ग गरीब तथा आर्थिक वृक्ष से कमजोर व्यक्ति राशन कार्ड को प्रोबेबिलिटी करवा सकते हैं।
  • योजना के अंतर्गत नया राशन कार्ड प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं है।
  • लाभार्थी सत्यापन इस PDS योजना के लाभार्थियों की पहचान आधार पर इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ़ सेल (PoS) डिवाइस के माध्यम से की जाएगी।
  • सभी PDS दुकानों पर POS डिवाइस की सुविधा होगी। जिन राज्यों में पीडीएस दुकानों पर 100% पीओएस मशीन हैं, उन्हें ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना में शामिल किया जाएगा।
  • वन नेशन वन राशन कार्ड की भाषा:- वर्तमान में, भारतीय राज्यों के राशन कार्ड में अलग-अलग भाषाएं और प्रारूप हैं। परन्तु अब सभी राज्य एक मानक प्रारूप का पालन करेंगे।
  • राशन कार्ड में मानक अंक:-  नई प्रणाली राशन कार्ड में 10 अंकों का मानक राशन कार्ड नंबर होगा। राशन कार्ड के पहले दो अंक राज्य कोड होंगे और अगले दो अंक राशन कार्ड नंबर होंगे।
  • हर भारतीय आवेदन कर सकते है :- भारत का कोई भी नागरिक ONORC
  • राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। 18 साल से कम उम्र के बच्चों को उनके माता-पिता के राशन कार्ड में जोड़ा जाएगा।
  • खाद्य सामग्री:- इस योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत, प्रत्येक बीपीएल परिवार को 35 किलोग्राम मिलता है। पश्चिमी जिलों में खाद्यान्न – (20 किलोग्राम चावल और 15 किलोग्राम गेहूं), पूर्वी जिलों में – (25 किलोग्राम चावल और 10 किलोग्राम गेहूं) हर महीने एक निश्चित मूल्य पर गेहूँ का मूल्य रु 3 प्रति किग्रा और चावल रु 2 प्रति कि.ग्रा और में मोटा अनाज प्रदान किया जायेगा।
READ  सांसद आदर्श ग्राम योजना 2023 : विशेषता, लाभ, उद्देश्य व कार्यान्वयन प्रक्रिया | Sansad Adarsh Gram Yojana (SAGY)

How to apply for One Nation One Ration Card Scheme | एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

देश के सभी राशन कार्ड धारकों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है, कि उन्हें आधार कार्ड को वन नेशन वन राशन कार्ड के अंतर्गत किसी प्रकार की आवेदन प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार लाभार्थी के राशन कार्ड को फोन पर आधार से सत्यापित कर प्रोबेबिलिटी हेतु लिंक कर देगी। इसके बाद इंटीग्रेंट मैनेजमेंट पब्लिक डिसटीब्यूशन सिस्टम पीडीएफ के द्वारा आंकड़े उपलब्ध करवाएगी। अतः देश के सभी राशन कार्ड धारक नि:शुल्क अपने राशन कार्ड को वन नेशन वन राशन कार्ड के अंतर्गत  लिंक कर सकेंगे।

States added under one nation one ration card Yojana | एक राष्ट्र एक राशन कार्ड के अंतर्गत जोड़े गए राज्य

देश के अधिकांश राज्यों में एक देश एक राशन कार्ड (ek desh ek ration card ) स्कीम को लॉन्च कर दिया गया है, तथा दिए गए राज्य के नागरिक अन्य राज्यों में खाद्य सामग्री प्राप्त के लिए राशन कार्ड का उपयोग कर सकते हैं:- 

आंध्र प्रदेशअरुणाचल प्रदेशबिहारचंडीगढ़दमन एंड दिउ
गोवागुजरातहरियाणाहिमाचल प्रदेशजम्मू एंड कश्मीर
झारखंडकर्नाटकाकेरलालक्षदीपलेह लद्दाख
मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रमणिपुरमिजोरमनागालैंड
पुडुचेरीपंजाबराजस्थानसिक्किमतमिल नाडु
तेलंगानाउड़ीसात्रिपुराउत्तर प्रदेशउत्तराखंड 

FAQ’s one nation one ration card Yojana

Q. वन नेशन वन राशन कार्ड के लिए कैसे आवेदन करें?

Ans.  वन नेशन वन राशन कार्ड के लिए किसी भी राशन कार्ड धारक को कोई ऑनलाइन /ऑफलाइन प्रक्रिया नहीं करनी है। केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा सभी राशन कार्ड को लिया जाएगा।

Q. देश के किन राज्यों में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू की गई है?

Ans.  देश के अधिकांश राज्यों में एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना को लागू कर दिया गया है। जिसमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, केरला, मणिपुर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब, उड़ीसा, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश आदि राजस्थान मिल है।

Q. वन नेशन वन राशन कार्ड योजना कब से लागू की गई?

Ans. वन नेशन वन राशन कार्ड योजना 21 जून 2021 को संपूर्ण देश में लागू की गई।

केंद्र सरकार से जुड़ी लाभकारी योजनाओं की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें 

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *