PM Awas Yojana List 2023 | पीएम आवास योजना शहरी लिस्ट में नाम देखें

By | मई 3, 2023

PM Awas Yojana List:- भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए रोटी, कपड़ा, मकान मूलभूत आवश्यकताएं हैं। कुछ ऐसे नागरिक हैं जो इन व्यवस्थाओं को जुटाने में असमर्थ है। आज हम बात कर रहे हैं ऐसे नागरिकों की जिनके पास रहने हेतु पक्के आवास नहीं है। इन्हें केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के अंतर्गत पक्के मकान उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। भारत के सम्मानीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 जून 2015 को  प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की शुरुआत की गई। योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को नि:शुल्क पक्के आवास बना कर दिए जाएंगे। Pradhan Mantri Awas Yojana को ग्रामीण (Rural) और शहरी (Urban) क्षेत्र में विभाजित कर प्रत्येक बेघर परिवार को पक्का आवास बनाने का कार्य प्रति वर्ष बजट के अनुसार प्रगतिशील है।

ads

यदि आप ने हाल ही में Pradhan Mantri Awas Yojana के लिए  आवेदन किया है। या फिर पंचायत स्तर पर आपका नाम आवास योजना (PM Awas Yojana 2023) के अंतर्गत सम्मिलित किया गया है। तो आपको PM Awas Yojana List 2023 में नाम देख लेना चाहिए। इस लेख में हमने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी सूची (Pradhan Mantri Awas Yojana List Urban) को ऑनलाइन देखने की आसान प्रक्रिया लिख रहे हैं। शहरी क्षेत्र निवासी प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट को देखने के लिए इसे फॉलो कर सकते हैं।

Pradhan Mantri Awas Yojana List 2023 | प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी लिस्ट

प्रधानमंत्री नि:शुल्क आवास योजना (PM Awas Scheme) के अंतर्गत लाभार्थी परिवारों को योजना में सम्मिलित करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा 31 दिसंबर 2022 तक पात्र लाभार्थियों की अंतिम सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यह निर्देश मुख्य सचिव एच.के. द्विवेदी ने 28 दिसंबर 2022 को आयोजित एक वीडियो कॉन्फ्रेंस कॉल में दिए थे। PM Awas Yojana के अंतर्गत 31 दिसंबर 2022 तक 122.69 लाख पक्के आवास मंजूर किए गए हैं। जिनमें अब तक 67. 1 लाख आवाज बनकर तैयार हो चुके हैं। 2024 तक केंद्र सरकार द्वारा 2.03 लाख के आवास तैयार करने का लक्ष्य लिया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए 135040 लाख करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार अब तक 8.31 लाख करोड़ रुपए निवेश किए जा चुके हैं। 

READ  Sauchalay List 2023 | शौचालय लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी लिस्ट में नाम कैसे देखें?

Pradhan Mantri Awas Yojana Urban List ऑनलाइन देखना बहुत आसान है। यदि आपने पहले पीएम आवास योजना के अंतर्गत आवेदन करते हैं। तो आपका वहां पर आधार कार्ड रजिस्टर्ड किया गया है। आधार कार्ड के आधार पर आप PM Awas Yojana Urban List में अपना नाम देख सकते हैं। नाम देखने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

  •  सबसे पहले दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाए
  •  वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे सर्च बेनिफिशियरी (Search Beneficiary) पर क्लिक करें।
  • यहां पर Search Beneficiary और Beneficiary Wish Funds Released विकल्प दिखाई देंगे।
  • सर्च बेनिफिशियरी पर क्लिक करें। यहां से आप आधार कार्ड नंबर दर्ज करके अपना नाम देख सकते हैं।

Beneficiary Wish Funds Released पर क्लिक करने पर  रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और OTP सत्यापन के बाद आप अपना नाम देख सकते हैं।

पीएम आवास योजना के प्रकार | Types of PM Awas Yojana

प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Scheme 2023) के अंतर्गत प्रत्येक बेघर परिवारों को 2024 तक पक्का आवास उपलब्ध करवाने का लक्ष्य लिया गया हैं। PM Awas Yojana को दो चरणों में विभक्त किया गया है। पहला प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PM Awas Yojana PMAY-G) प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत भारत के सभी राज्यों में (दिल्ली और चंडीगढ़ को छोड़कर) प्रत्येक बेघर परिवार को पक्का आवास मुहैया करवाया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत केंद्र और राज्य सरकारें 60:40 अनुपात में किफायती आवास की लागत वहन करती हैं। इसके अतिरिक्त भारत के ऐसे राज्य जो पूर्वोत्तर राज्यों के अंतर्गत आते हैं। उन्हें PMAY-G ग्रामीण के तहत किफायती घरों की लागत 90:10 के अनुपात में साझा की जाती है।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभ | Benefits of Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana

  • केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीणों को विगत 31 मार्च 2024 तक पक्के आवास बना कर दिए जाएंगे। इस योजना को दो चरणों में विभाजित किया गया था। जिसमें एक चरण पूरा हो चुका है और दूसरा चरण प्रगति पर है।
  • ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थी परिवारों को रोजगार से भी जोड़ने के  उन्मुख कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें नरेगा श्रमिक कार्ड योजना के माध्यम से 100 दिन या इससे अधिक रोजगार उपलब्ध करवाया जाता है।
  • ग्रामीणों को आवास बनाने हेतु ₹70000 अतिरिक्त ऋण के रूप में दिया जा रहा है। इसी के साथ PMAY-G के तहत घरों के निर्माण के लिए 1.2 लाख रुपये (मैदानी क्षेत्रों में) और 1.3 लाख रुपये (पहाड़ी क्षेत्रों) सहायता प्रदान की जाती है।
  • स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत  ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय बनवाने हेतु ₹12000 की सहायता राशि दी जा रही है।
  • हाउसिंग यूनिट का न्यूनतम आकार या क्षेत्रफल बढ़ाकर 20 वर्ग मीटर से 25 वर्ग मीटर कर दिया गया है।
READ  पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा कैसे चेक करें

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभ | Benefits of Pradhan Mantri Awas Yojana Urban

  • पीएम आवास योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्र को भी पक्के आवास बनवाने हेतु आर्थिक रूप से सहायता की जा रही है। शहरी क्षेत्र में आवास योजना को तीन चरणों में शुरू किया गया है।
  • पहले चरण में विभिन्न राज्य और केंद्र प्रशासित राज्यों के 100 से अधिक शहरों को सम्मिलित किया गया था। शहरी क्षेत्रों में पहला चरण अप्रैल 2015 से लेकर मार्च 2017 तक क्रियान्वित किया जा चुका है।
  • दूसरे चरण को अप्रैल 2017 से लेकर मार्च 2019 तक क्रियान्वित किया गया। द्वितीय चरण में केंद्र प्रशासित राज्यों के 200 से अधिक शहरों को सम्मिलित किया गया था।
  • पीएम आवास योजना के तीसरे चरण में उन सभी परिवारों को सम्मिलित किया जाने का लक्ष्य रखा है। जो पहले और द्वितीय चरण में छूट गए थे। तृतीय चरण को पूर्ण करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा मार्च 2022 तक का लक्ष्य लिया गया था। 

PMAY Urban Report (पीएम आवास योजना अर्बन की रिपोर्ट)

  • 19 सितंबर 2022 तक PMAY अर्बन योजना की प्रगति इस प्रकार रही।
  • कुल स्वीकृत मकान: 122.69 लाख
  • निर्माण के लिए भूमिहीन मकान : 103.6 लाख
  • पूरे हुए मकान : 62.79 लाख
  • नई तकनीकों वाले घर: 16 लाख
  • केंद्रीय सहायता प्रतिबद्ध : 2.03 लाख करोड़
  • जारी की गई केंद्रीय सहायता : 123351 करोड़
  • कुल निवेश : 8.31 लाख करोड़

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की पात्रता | Eligibility of Pradhan Mantri Awas Yojana Urban

पीएमएवाई अर्बन के तहत लाभों का दावा करने के लिए, आपको नीचे दी गई किसी भी श्रेणी में आना चाहिए जैसे:-

READ  प्रधानमंत्री रोजगार योजना | PM Rozgar Yojana 2023 | PMRY Registration form 2023
श्रेणियाँवार्षिक आय
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस)3 लाख रुपये तक
निम्न आय वर्ग (एलआईजी)रु. 3 लाख से रु. 6 लाख
मध्यम आय समूह I (MIG I)रु. 6 लाख से रु. 12 लाख
मध्यम आय समूह I (MIG II)12 लाख रुपये से 18 लाख रुपये

1. मिड इनकम ग्रुप (MIG) I: सालाना 12 लाख रुपये से कम कमाने वाले इस कैटेगरी में आते हैं। आप निर्माण के लिए 9 लाख रुपये तक के ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं या 160 वर्ग मीटर का घर खरीद सकते हैं।

2. निम्न आय वर्ग (LIG): 3 लाख रुपये से 6 लाख रुपये की पारिवारिक वार्षिक आय वाले लोग इस श्रेणी में आते हैं। लाभों का दावा करने के लिए एक आय प्रमाण पत्र या समकक्ष दस्तावेज दिखाना आवश्यक है। पीएमएवाई शहरी योजना के तहत, इस श्रेणी में अनुमत अधिकतम कारपेट क्षेत्र 60 वर्ग मीटर है।

3. मध्य आय समूह (MIG) II: यदि आपकी वार्षिक घरेलू आय 12 लाख रुपये से 18 लाख रुपये के बीच है, तो आप PMAY शहरी योजना के तहत घर के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आप 200 वर्ग मीटर से कम के घर के लिए 12 लाख रुपये तक का हाउसिंग लोन ले सकते हैं।

4. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): यह खंड 3 लाख रुपये या उससे कम की घरेलू आय वाले लोगों को कवर करता है। हालाँकि, आपको EWS श्रेणी के तहत लाभ का दावा करने के लिए प्रासंगिक दस्तावेज़ दिखाने होंगे। अनुमत अधिकतम कारपेट एरिया 30 वर्ग मीटर है।

PMAY अर्बन योजना EWS, LIG, MIG I, और MIG II के लिए मुख्य विशेषताएं

PMAY अर्बन योजना के लिए आवेदकों की विभिन्न श्रेणियों की कुछ प्रमुख झलकियाँ नीचे देखें।

विवरणEWSनिम्न आय वर्गMIG IMIG II
पात्र गृह ऋण राशि6 लाख तक6 लाख तक9 लाख तक12 लाख तक
अधिकतम ऋण अवधि20 साल20 साल20 साल20 साल
PMAY शहरी ब्याज सब्सिडी6.50% प्रति वर्ष6.50% प्रति वर्ष4.00% प्रति वर्ष3.00% प्रति वर्ष
कालीन क्षेत्र30 वर्ग तक। माउंट60 वर्ग तक। माउंट160 वर्ग। माउंट200 वर्ग। माउंट
अधिकतम ब्याज सब्सिडी राशि2,67,280 रुपये2,67,280 रुपये2,35,068 रुपयेरु.2,30,156
PMAY शहरी योजना की अवधिजून 2015 से दिसंबर 2024जून 2015 से दिसंबर 2024जनवरी 2017 से दिसंबर 2024 तकजनवरी 2017 से दिसंबर 2024 तक
महिला स्वामित्वनई संपत्ति: हाँ मौजूदा संपत्ति: नहींनई संपत्ति: हाँ मौजूदा संपत्ति: नहींअनिवार्य नहींअनिवार्य नहीं
सह-स्वामित्वनई संपत्ति: हाँ मौजूदा संपत्ति: नहींनई संपत्ति: हाँ मौजूदा संपत्ति: नहींअनिवार्य नहींअनिवार्य नहीं
बिल्डिंग डिजाइन स्वीकृतियांअनिवार्यअनिवार्यअनिवार्यअनिवार्य

FAQ’s PM Awas Yojana List

Q प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी लिस्ट में नाम कैसे देखें?

Ans. पीएम आवास योजना शहरी सूची में नाम देखने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। वेबसाइट होम पेज पर सर्च बेनिफिसरी पर क्लिक करें और यहां पर मोबाइल नंबर तथा आधार कार्ड  नंबर दर्ज करके लाभार्थी सूची में नाम देख सकते हैं।

Q. प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना कब तक चलेगी?

Ans. प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में 2024 तक क्रियान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

Q. पीएम आवास योजना शहरी लिस्ट कैसे देखें?

Ans. पीएम आवास योजना शहरी लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। वेबसाइट होम पेज पर बेनेफिशरी सूची पर क्लिक करें।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *