कौन हैं सिनी शेट्टी? (Sini Shetty) सिनी शेट्टी की मिस इंडिया बनने की संघर्ष कहानी, शिक्षा, परिवार, सोशल मीडिया लिंक | Sini Shetty Biography in Hindi

Sini Shetty Biography in Hindi:- हाल ही में भारत की सिनी शेट्टी ने Miss India का खिताब जीता। 2022 में भारत की नई ब्यूटी क्वीन बनने वाली सिनी शेट्टी का जीवन परिचय आज के लेख में प्रस्तुत किया जा रहा है। सिनी शेट्टी ने 4 जुलाई 2022 को मिस इंडिया का खिताब जीता है। सिनी शेट्टी का जन्म 20 जून 2001 में महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ। इनका परिवार एक साउथ इंडियन हिंदू परिवार है. जो कर्नाटक से ताल्लुक रखता है। वर्तमान समय में सिनी शेट्टी मॉडल के तौर पर कार्य कर रही है। जुलाई में हुए फेमिना मिस इंडिया में भारत की 31 सुंदरियों ने हिस्सा लिया जिनके बीच कांटे की टक्कर हुई और उनमें सिनी शेट्टी ने जीत हासिल करके खुद को मिस इंडिया साबित किया।

प्रतियोगिता के सवालों में मिस इंडिया के बारे में पूछा जाता है इस वजह से हर किसी को भारत की नई सुंदरी के बारे में पता होना चाहिए। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको सिनी शेट्टी का जीवन परिचय सरल शब्दों में प्रस्तुत करने जा रहे है। वर्तमान समय में इन्होंने अपनी सुंदरता से मॉडल इंडस्ट्री में बहुत बड़ा बदलाव लाया है। इन से जुड़े कुछ रोचक बातों को जानने के लिए लेख के साथ अंत तक बनी रहे।

Sini Shetty Bio Profile [wiki]

नामसीनी सेट्टी
उम्र22 वर्ष
जन्मतिथि20 जून 2001
जन्मस्थानमुंबई, महाराष्ट्र
देशभारत
प्रोफेशनमॉडल
शिक्षाB.Com (Hons)
धर्महिंदू
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
शौखभारतनाट्यम डांस
माता-पिता का नामसदानंद शेट्टी, हेमा शेट्टी

कौन है सिनी शेट्टी?

4 जुलाई 2022 को फेमिना मिस इंडिया 2022 जीतने वाली महिला का नाम सिनी शेट्टी है। सिनी शेट्टी भारत की नई सुंदरी है, इस प्रतियोगिता के अनुसार भारत की सबसे सुंदर महिला के रूप में जो मॉडल के रूप में कार्य करती है। इनका जन्म महाराष्ट्र के मुंबई शहर में एक संपन्न हिंदू परिवार में हुआ। सिनी सदानंद और हेमा शेट्टी की बेटी है, उनके बड़े भाई का नाम सिकिन सेट्टी है। उनके पिता सदानंद शेट्टी सिकीन सेट्टी होटल चैन के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर है।

उन्होंने 4 साल की उम्र से नृत्य करने की शिक्षा ली और नृत्य उनका एक पसंदीदा हॉबी है। कॉलेज के दिनों में विभिन्न फैशन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के बाद लोगों की राय पर उन्होंने सुंदरी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया जिसके बाद जुलाई में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता को जीत कर उन्होंने खुद को भारत की सर्वोच्च सुंदरी में शामिल किया।

See also  Form 16 क्या होता है? कैसे प्राप्त करें? What is Form 16 in Hindi | Form 16 Download Kaise Karen

सिनी शेट्टी का व्यक्तिगत परिचय | Sini Shetty Bio [wiki]

Sini Shetty Biography in Hindi:- सिनी शेट्टी का जन्म 20 जून 2001 में महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ उनका परिवार एक धनाढ्य हिंदू परिवार है। सिनी शेट्टी के पिता सदानंद शेट्टी, सिकिन सेट्टी होटल्स चैन के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर है। उन्होंने मुंबई के St. Dominic Savio Vidyalaya से अपनी प्रारंभिक शिक्षा संपन्न ने की है इसके बाद S. K. Somaiya Degree College of Arts, Science and Commerce से उन्होंने वाणिज्य विषय में स्नातक की पढ़ाई की है।

4 साल की उम्र से वह भारतनाट्यम डांस भी कर रही है। उन्हें भारतनाट्यम डांस की अच्छी समझ है। कॉलेज के दिनों में उन्होंने विभिन्न फैशन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है जिसके बाद उन्होंने Femina Miss India 2022 में हिस्सा लिया और उसमें अपनी जीत दर्ज की। इनके परिवार में इनके माता-पिता के अलावा इनका एक बड़ा भाई सिकिन सेट्टी है। इनका परिवार एक संपन्न हिंदू परिवार है जो मूल रुप से कर्नाटक से संबंध रखता है।

अन्य जीवनियाँ पढ़ें
कौन है द्रौपदी मुर्मू? जन्म, शिक्षा, उपलब्धियां, राष्ट्रपति बनने तक का सफर
कौन हैं पी टी उषा? (PT Usha) सम्पूर्ण जीवन परिचय
कौन है ऋषि सुनक? (Rishi Sunak) जन्म, शिक्षा, राजनीति कॅरियर, ब्रिटिश में मंत्री बनने तक का सफर

सिनी शेट्टी का परिवार | Sini Shetty Family

सिनी शेट्टी का परिवार मुंबई का एक धनाढ्य परिवार है। उनके पिता सिकिन होटल चैन के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर है। उनके पिता का नाम सदानंद शेट्टी और मां का नाम हेमा शेट्टी है। इसके अलावा उनके परिवार में उनका बड़ा भाई सिकिन सेट्टी है। सिनी शेट्टी का परिवार मूल रूप से कर्नाटक से ताल्लुक रखता है। वह एक संपन्न हिंदू परिवार है जो कई सालों से मुंबई शहर में रह रहा है।

सिनी शेट्टी का परिवार एक छोटा हंसता खेलता परिवार है। सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में ही हुआ है और उनकी सभी प्रकार की शिक्षा महाराष्ट्र के मुंबई शहर से हुई है। कॉलेज के दिनों में विभिन्न प्रकार की चीजों में सक्रिय होने की वजह से उन्होंने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। मुंबई के प्रसिद्ध भारतनाट्यम टीचर से उन्होंने भारतनाट्यम नृत्य कि शिक्षा ली है। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न ब्यूटी पेजेंट में भी हिस्सा लिया है जिनके बारे में करियर पर गौर करते वक्त हम विस्तार से बताएंगे।

See also  सचिन पायलट का जीवन परिचय | Sachin Pilot Biography in Hindi

सिनी शेट्टी के संघर्ष की कहानी

सिनी शेट्टी बचपन से ही बहुत मेहनती और काबिल शिष्य थी। पढ़ाई में अव्वल होने के साथ-साथ अब वह स्कूल और कॉलेज के अलग-अलग एक्टिविटी में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी। बचपन से ही भारतनाट्यम कला में पारंगत होने के साथ-साथ हुआ विभिन्न फैशन प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेती थी। अपने कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने ना केवल कॉलेज के बल्कि अलग-अलग जगहों पर हो रहे ओपन माइक प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया।

जिसके बाद उन्हें मॉडलिंग के क्षेत्र का अच्छा अनुभव हुआ और उन्होंने विभिन्न ब्रांड और ब्यूटी पेंडेंट के लिए काम किया। अपने कॉलेज को खत्म करने से पहले उन्होंने मॉडलिंग के क्षेत्र में पैंटालून, एयरटेल, और फ्री फायर जैसे प्रचलित ब्रांड्स के साथ मॉडल के तौर पर कार्य किया है। इसके बाद अलग-अलग ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने अंत में फेमिना मिस इंडिया के लिए आवेदन किया और जुलाई 2022 में मिस इंडिया के तौर पर हम सिनी शेट्टी को जानते हैं।

उन्होंने अपने जीवन में कॉलेज के समय से ही बहुत अधिक क्षेत्र में खुद को सक्रिय बनाए रखा है। कॉलेज के दिनों से ही उन्होंने अलग-अलग तरह के मॉडलिंग शो मॉडलिंग प्रतियोगिता और कंपनियों के साथ अपना तालमेल रखा है। वर्तमान समय में भी मॉडलिंग के अलग-अलग क्षेत्र में सिनी शेट्टी काफी प्रचलित है।

सिनी शेट्टी कैसे बनी मिस इंडिया 2022

Femina Miss India Word 2022 – Sini Shetty

सिनी शेट्टी ने अपना करियर कुछ साल पहले मॉडल के तौर पर शुरू किया। उन्हें भारतनाट्यम डांस फॉर्म की अच्छी जानकारी है। इसके बाद पर्पल थॉट नाम की एक मॉडलिंग एजेंसी के साथ उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। इसके दौरान उन्हें मॉडलिंग के बारे में समझ हुई और अलग-अलग मॉडलिंग कांटेक्ट उन्हें मिले। इस दौरान वह कॉलेज में अपनी पढ़ाई कर रही थी, तभी उन्होंने अलग-अलग मॉडलिंग पेंजेंट में हिस्सा लेना शुरू किया।

कुछ मॉडलिंग प्रतियोगिताओं और मॉडलिंग एजेंसियों के साथ काम करने के बाद उन्होंने पैंटालून, एयरटेल, फ्री फायर, जैसी कंपनियों के साथ मॉडल के तौर पर कार्य किया। जिसके बाद उन्होंने मिस इंडिया के तौर पर आवेदन किया और अंत में भारत की मिस इंडिया प्रतियोगिता की विजेता बनी।

See also  सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी | Sardar Patel Biography in Hindi (शिक्षा, परिवार, राजनीतिक सफर, उपलब्धियां)

सिनी शेट्टी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी

सिनी शेट्टी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियों को सूचीबद्ध तरीके से नीचे प्रस्तुत किया गया है – 

  • सिनी शेट्टी भारतनाट्यम नृत्य में पारंगत है।
  • अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत सिनी शेट्टी ने पर्पल थॉट्स नाम की मॉडल एजेंसी के साथ की थी।
  • भारत की मिस इंडिया बनने से पहले सिनी शेट्टी एयरटेल फ्री फायर और पैंटालून जैसी प्रचलित ब्रांड के साथ मॉडल के तौर पर कार्य कर चुकी है।
  • सिनी शेट्टी के पिता मुंबई के एक जाने-माने रईस व्यक्ति है जो सिकिन होटल चैन के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर है।

सिनी शेट्टी का सोशल मीडिया लिंक

अगर आप सिनी शेट्टी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क करना चाहते है तो नीचे इनके सभी सोशल मीडिया लिंक की सूची दी गई है – 

Social Media PlatformLinks
TwitterClick Here
InstagramClick Here

For More Information Collect Click Here

FAQ’s: Sini Shetty Biography in Hindi

Q. सिनी शेट्टी कौन है?

Ans सिनी शेट्टी एक 21 वर्षीय महिला हैं जिन्होंने जुलाई 2022 में मिस इंडिया का खिताब जीता है। यह भारत की एक प्रचलित मॉडल के रूप में कुछ सालों से कार्य कर रही है और मिस इंडिया बनने की वजह से चर्चा में रही हैं।

Q. सिनी शेट्टी के माता पिता कौन है?

Ans सिनी शेट्टी के पिता सदानंद शेट्टी सिकिन सेट्टी होटल चैन के मालिक है और उनकी माता का नाम उमा सेट्टी है।

Q. सिनी शेट्टी कहां की है?

Ans सिनी शेट्टी का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ है और कई सालों से उनका परिवार मुंबई में रह रहा है मगर मूल रूप से वे कर्नाटक राज्य से ताल्लुक रखते हैं।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको यह बताने का प्रयास किया कि सिनी शेट्टी कौन है और सिनी शेट्टी जीवन परिचय क्या है। किस प्रकार जुलाई में हमने भारत की नई सुंदरी को पाया इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी इस लेख में सरल शब्दों में देने का प्रयास किया गया है। अगर ऊपर बताई गई सभी जानकारियों को पढ़ने के बाद आप सिनी शेट्टी के जीवन के बारे में समझ पाए हैं और उनके करियर को ज्यादा बेहतर नजरिए से देख पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथी अपने सुझाव विचार या किसी भी प्रकार के प्रश्न को कमेंट में पूछना ना भूले। 

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja