ads

स्माइल योजना 2023 | ट्रांसजेंडर नागरिकों 5 लाख रू तक स्वस्थ्य बीमा एवं अन्य लाभ | जाने योजना पात्रता, दस्तावेज़, आवेदन प्रक्रिया

By | मई 3, 2023

भारत सरकार द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है, कि भारत के सभी नागरिक को बराबर अधिकार दिया जाए। जैसा कि आप जानते हैं भारत में अनेक जातियां निवास करती है। अनेक धर्म निवास करते हैं। इसी के साथ भारत में स्त्री पुरुष लिंग के साथ-साथ ट्रांसजेंडर नागरिक भी रहते हैं। ट्रांसजेंडर नागरिकों को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु सरकार द्वारा लाभकारी योजनाएं शुरू की जा रही है। सभी नागरिकों को एक मुख्यधारा में पिरोए जाए इसी संबंध में सरकार ने हाल ही में “इस्माइल योजना” (Smile Yojana 2023) की शुरुआत की है। योजना के अंतर्गत ट्रांसजेंडर समुदाय को योजनाओं का लाभ देने एवं उन्हें हर संभव मदद मुहैया करवाने का ऐलान किया जाएगा।

आइए जानते हैं, ट्रांसजेंडर नागरिकों के लिए इस्माइल योजना क्या है? भारत सरकार द्वारा शुरू की गई इस्माइल योजना क्या है? ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त होगा, पात्रता, दस्तावेज, तथा आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए लेख में अंत तक बने रहे।

ट्रांसजेंडर नागरिकों के लिए शुरू की गई Smile Yojana 2023

भारत सरकार ट्रांसजेंडर नागरिकों को मुख्यधारा में लाने हेतु इस्माइल योजना प्रारंभ कर चुकी है। योजना प्रारूप कि यदि हम बात करें तो इस योजना को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ कर देखा जा सकता है। उस योजना में दिए जाने वाले सभी लाभ इस्माइल योजना के अंतर्गत ट्रांसजेंडर नागरिकों को भी उपलब्ध करवाया जाएगा। ऐसे बच्चे जो बचपन से ही ट्रांसजेंडर है। उनकी पढ़ाई हेतु स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति एवं अन्य सुविधाएं प्राप्त करने हेतु नेशनल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। जो भी योजना के उचित पात्र हैं। उन्हें पूरे लाभ दिए जाएंगे। इस योजना को सोशल जस्टिस एंड एंपावरमेंट मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार द्वारा लांच किया गया। इस्माइल योजना वर्ष 2021 से लेकर 2026 तक जारी रखी जाएगी। इस योजना को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने हेतु 365 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। इस योजना से लगभग 60,000 ट्रांसजेंडर नागरिकों को सीधा लाभ दिया जाएगा।

READ  Form 16 क्या होता है? कैसे प्राप्त करें? What is Form 16 in Hindi | Form 16 Download Kaise Karen

इस्माइल योजना के लाभ एवं विशेषताएं | Benefits and Features of Ismail Yojana

  • जैसा कि आप जान ही चुके हैं, कि Ismail Yojana ट्रांसजेंडर नागरिकों के लिए शुरू की गई है। इस योजना से नागरिकों को बेहद फायदा होने वाले हैं। जैसे:-
  • भारत में रह रहे ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ देने हेतु योजना को शुरू किया गया है।
  • स्माइल योजना के अंतर्गत ट्रांसजेंडर नागरिकों के लिए ₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • आयुष्मान भारत योजना से मिलने वाले सभी फायदे इस योजना से जुड़े जाएंगे।
  • ट्रांसजेंडर बच्चों के लिए शिक्षा प्राप्त की हेतु छात्रवृत्ति उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • जो छात्र कक्षा 9 से लेकर स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें ₹13500 तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
  • सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली कौशल विकास एवं आजीविका विकास योजनाओं को इस्माइल योजना से जोड़ा जाएगा।
  • इस्माइल योजना ट्रांसजेंडर नागरिकों के लिए मददगार साबित होगी और इस समुदाय को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु अथक प्रयास जारी रहेंगे।

Ismail Yojana 2023 Highlights

योजना का नामस्माइल योजना 2023
योजना आरंभ की गईभारत सरकार द्वारा
योजना लाभार्थीट्रांसजेंडर नागरिक
उद्देश्यट्रांसजेंडर नागरिकों का विकास करना
अधिकारीक वेबसाइटजल्द लॉन्च की जाएगी
साल2023

स्माइल योजना से जुड़े भारत सरकार के अन्य योजनाएं

भारत सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई इस्माइल योजना के अंतर्गत ट्रांसजेंडर समुदाय को भारत की अन्य सभी लाभकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। जैसे:-

छात्रवृत्ति योजना, कौशल विकास एवं आजीविका योजना, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य बीमा योजना, गरिमा ग्रहण के रूप में आवाज,  ट्रांसजेंडर प्रोडक्शन सेल का प्रावधान, सर्वेक्षण और पहचान, मोबिलाइजेशन, बचाओ आश्रय गृह यह सभी योजनाएं इस्माइल योजना के अंतर्गत जोड़ी जाएगी। ताकि इन योजनाओं का लाभ ट्रांसजेंडर समुदाय को यथावत मिल सके।

READ  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना | Beti Bachao Beti Padhao Yojana 2023 | ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म, पात्रता, उद्देश्य व लाभ यहाँ देखें

इस्माइल योजना आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज | Documents Required for Ismail Yojana Application

ट्रांसजेंडर समुदाय को इस्माइल योजना का लाभ दिया जाएगा तथा जो भी ट्रांसजेंडर स्त्री पुरुष योजना से जुड़ना चाहते हैं। उन्हें कुछ दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे जैसे:-

आवेदक ट्रांसजेंडर होना चाहिए।

  • आधार कार्ड | Aadhar Card
  • निवास प्रमाण पत्र | Residence Certificate
  • आय प्रमाण पत्र | Income Certificate
  • आयु का प्रमाण | Age proof
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ | Passport Size Photograph
  • मोबाइल नंबर | Mobile Number
  • ईमेल आईडी | Email ID
  • राशन कार्ड आदि | Ration Card etc.

इस्माइल योजना की पात्रता | Ismail Scheme Eligibility

जैसा कि आप जानते हैं, यह योजना आम नागरिकों के लिए नहीं है। स्माइल योजना  ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए शुरू की गई है। महत्वपूर्ण पात्रता तो यही है कि वह व्यक्ति ट्रांसजेंडर  होना चाहिए। या महिला ट्रांसजेंडर हो। वे सभी इस योजना के उचित पात्र हैं तथा बचपन से ट्रांसजेंडर बच्चों को शिक्षा प्राप्ति हेतु छात्रवृत्ति के लिए भी आवेदन करें। ट्रांसजेंडर मूल रूप से भारतीय होने चाहिए चाहे वह किसी भी राज्य के निवासी हो। 

इस्माइल योजना के कैसे आवेदन करें | How to apply for Ismail Yojana

भारत सरकार द्वारा हाल ही में स्माइल योजना को लांच किया गया है। योजना लाभान्वित हेतु आवेदन प्रक्रिया एवं लाभों को अभी तक जनहित में जारी नहीं किया गया है। जैसे ही स्माइल योजना को ट्रांसजेंडर समुदाय को सौंपा जाएगा। जल्द ही आपको इसीलिए वेबसाइट पर अपडेट दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त आप भारत सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करके भी इस्माइल योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

FAQ’s Smile Yojana 2023

Q.  इस्माइल योजना क्या है?

Ans. ट्रांसजेंडर समुदाय को एक मुख्यधारा में पिरोने हेतु भारत सरकार की पहल है। जिसके माध्यम से ट्रांसजेंडर समुदाय को भारत की सभी लाभकारी योजनाओं का लाभ दिया जा सके तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जा सके।

READ  निष्ठा प्रशिक्षण योजना 3.0 क्या है | Nishtha Training Yojana Registration 2023

Q.  इस्माइल योजना कब शुरू की गई?

Ans.  इस्माइल योजना वर्ष 2021-22 के बजट में शुरू की गई है। यह योजना 2025-26 तक चलाई जाएगी।

Q.  इस्माइल योजना के लिए कौन आवेदन कर सकते हैं?

Ans.  भारत के ट्रांसजेंडर समुदाय इस योजना से लाभ उठा सकते हैं। तथा केवल भारतीय ट्रांसजेंडर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

One thought on “स्माइल योजना 2023 | ट्रांसजेंडर नागरिकों 5 लाख रू तक स्वस्थ्य बीमा एवं अन्य लाभ | जाने योजना पात्रता, दस्तावेज़, आवेदन प्रक्रिया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *