ads

Google Scholarship 2022 | छात्राओं को मिलेगी $1000 की स्कॉलरशिप

By | मार्च 20, 2023
Google Scholarship

Google द्वारा एशिया (Asia) में रहने वाली छात्राओं को 2022 की स्कूल वर्ष के लिए $1000 की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन स्वीकार कर रहा है। Google का मानना है कि छात्राओं को कंप्यूटर विज्ञान की डिग्री हासिल करने में, प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु उचित शिक्षा व्यवस्था की आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को मध्य नजर रखते हुए Google एशिया की छात्राओं को छात्रवृत्ति देने जा रहा है। तांकि Google द्वारा छात्राओं को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद मिल सके। विविधता, समानता और समावेश, नवाचार और अकादमिक प्रदर्शन के लिए प्रत्येक उम्मीदवार की प्रतिबद्धता के आधार पर छात्रवृत्ति देने का ऐलान कर चुका है।

छात्रवृत्ति कार्यक्रम में छात्राओं के लिए ओपन रहेगा जो Google द्वारा निर्धारित न्यूनतम योग्यताओं को पूरा करती हैं और कंप्यूटर विज्ञान में रुचि रखती हैं। वहीं छात्राएं गूगल छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेगी।

 What is Google Scholarship Scheme? | गूगल छात्रवृत्ति योजना क्या है?

जैसा कि आप सभी जानते हैं गूगल प्रौद्योगिकी एवं कंप्यूटर विज्ञान में महत्वपूर्ण सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन प्रोग्राम को रन करता है। इसी के साथ गूगल अब प्रौद्योगिकी एवं कंप्यूटर विज्ञान शिक्षा क्षेत्र में रुचि रखने वाली महिलाओं को शिक्षा प्राप्ति हेतु छात्रवृत्ति प्रदान करेगा। जिसके तहत जो महिलाएं एशिया महाद्वीप के निवासी हैं, उन छात्रों को गूगल द्वारा $1000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

Eligibility Criteria for Google Scholarship | गूगल छात्रवृत्ति के लिए पात्रता एवं मापदंड

  • जो भी छात्राएं गूगल छात्रवृत्ति (Google Scholarship) के लिए आवेदन करना चाहती हैं वह गूगल द्वारा पूर्व निर्धारित पात्रता मापदंड को पूर्ण करने चाहिए जो कि इस प्रकार है:-
  •  छात्रों को वर्तमान में 2021-22 शैक्षणिक वर्ष के लिए पूर्व कालीन स्नातक की डिग्री के लिए  नामांकित होना चाहिए।
  • Google Scholarship Program 2022 को पूरा करते समय छात्रों को एशिया प्रांत देश की किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में  द्वितीय वर्ष की छात्रा होनी चाहिए।
  • कंप्यूटर साइंस एवं कंप्यूटर इंजीनियरिंग या संबंधित तकनीकी क्षेत्र में नामांकित होना चाहिए।
  • छात्राओं का नेतृत्व के गुणों के साथ-साथ एक मजबूत शैक्षणिक रिकॉर्ड होना आवश्यक है।
READ  Link Aadhaar Card with Axis Bank Account | Aadhar Card को Axis Bank Account से कैसे Link करें | Aadhaar With Axis Bank

Which students will get google scholarship | गूगल स्कॉलरशिप कौनसी छात्रों को मिलेगी

  • गूगल द्वारा स्कॉलरशिप 2022 प्राप्ति के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। यह आवेदन 10 दिसंबर 2021 11:59 PM तक मान्य रहेगा।
  • छात्रवृत्ति राशि को उनके प्राथमिक विश्वविद्यालय के कक्षाओं के लिए आवश्यक ट्यूशन फीस, पुस्तकों की आपूर्ति एवं अन्य उपकरण खरीदने हेतु खर्च किया जाना चाहिए।
  • छात्रवृत्ति विजेताओं के चयन के बाद नामांकन का सत्यापन किया जाएगा।
  • छात्रवृत्ति राशि सीधे छात्रों को उपलब्ध कराई जाएगी।
  • जो छात्राएं पात्रता व एवं शिक्षा प्राप्ति आवश्यकता पूर्ति हेतु  छात्रवृत्ति का उपयोग नहीं करती है, तो उनसे पुरस्कार वापस लिया जा सकता है।
  • चयनित पुरस्कार प्राप्तकर्ता को गूगल से निर्देश प्राप्त होंगे और निश्चित समय सीमा तक इन चरणों को पूरा करने में विफल होने की स्थिति में पुरस्कार प्राप्तकर्ता को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
  • गूगल कर्मचारी गूगल छात्रवृत्ति के लिए आवेदन हेतु योग्य नहीं होंगे।
  • जो भी छात्राएं कंप्यूटर ज्ञान एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं उन्हें गूगल द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देश को ध्यान पूर्वक पढ़ लेना चाहिए। तत्पश्चात गूगल छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करें।

How to Apply for Google Scholarship | गूगल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें?

गूगल स्कॉलरशिप के लिए आप दो तरह से आवेदन कर सकते हैं।

पहला तरीका:- तकनीकी परिजनों और सामुदायिक जुड़ाव में भागीदारी को उजागर करते हुए अपने CV एवं  टीम के माध्यम से।

दूसरा तरीका:- वर्तमान या पूर्व संस्थानों से शैक्षणिक प्रति लेख के माध्यम से। दो संक्षिप्त उत्तर निबंध प्रश्नों के उत्तर देने के माध्यम से आप गूगल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकेंगे।

READ  यूपी स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन 2022-23 | UP Scholarship Registration | यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें | UP Scholarship Portal @scholarship.up.gov.in

गूगल स्कॉलरशिप आवेदन कर्ता को 400 शब्दों के निबंध जमा कराने होंगे। जिन्हें अंग्रेजी में लिखना होगा। यह निबंध विधिवत, समानता और समावेश और वित्तीय आवश्यकता की प्राप्ति हेतु आप की प्रतिबद्धता का आकलन करेंगे। यह दो विषय हैं जिन पर आप निबंध जमा करा सकते हैं।

पहला विषय:- तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं के सामने एक महत्वपूर्ण चुनौती क्या है? और इस चुनौती को समाधान का हिस्सा बनने के लिए खुद कैसे अपने आप को तैयार कर सकती हैं? निबंध लिखते समय ध्यान रखें कि प्रभाव कई तरह से एवं अलग-अलग पैमाने में हो सकते हैं।

दूसरा विषय:- Google Scholarship का आपकी शिक्षा पर क्या प्रभाव पड़ेगा? स्कॉलरशिप कि आप की आवश्यकता को प्रभावित करने वाली किसी भी परिस्थिति का वर्णन करें और यह छात्रवृत्ति आपको किन शैक्षणिक लक्ष्यों को पूरा करने में सहायक होगी। इस संबंधी संपूर्ण विवरण अंग्रेजी में लिख कर सबमिट करें।

FAQ’s Google Scholarship 2022

Q.  गूगल स्कॉलरशिप योजना क्या है?

Ans. जो महिलाएं कंप्यूटर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में परीक्षण एवं शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं और एशिया महाद्वीप से बिलॉन्ग करती है। वह महिलाएं छात्रवृत्ति हेतु आवेदन कर सकती हैं। गूगल द्वारा ऐसी महिलाओं को $1000 तक की छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाएगी।

Q.  गूगल स्कॉलरशिप की पात्रता क्या है?

Ans.  जो एशिया महाद्वीप की महिलाएं कंप्यूटर एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा संबंधित क्षेत्र में रुचि रखती हैं एवं गूगल द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश एवं चयनित प्रक्रिया को पूर्ण करती हैं। वह सभी महिलाएं गूगल छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकती हैं।

Q.  गूगल छात्रवृत्ति स्कॉलरशिप के लिए कैसे आवेदन करें?

Ans. गूगल द्वारा छात्रवृत्ति प्राप्ति की इच्छा रखने वाली छात्राओं को गूगल द्वारा दिए गए दो टास्क पूरे करने होंगे। जिसमें पहला रिज्यूम, प्रश्न उत्तर। दूसरा 400 शब्दों का निबंध लिखकर प्रस्तुत करना होगा। चयन प्रक्रिया गूगल के कर्मचारियों द्वारा की जाएगी। जिन छात्रों का चयन होता है उन्हें ही गूगल द्वारा स्कॉलरशिप उपलब्ध कराई जाएगी।

READ  UP Scholarship Status 2023 | यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस ऑनलाइन चेक करें।

 इसी प्रकार की अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

One thought on “Google Scholarship 2022 | छात्राओं को मिलेगी $1000 की स्कॉलरशिप

  1. MEHTA MIRALI BHAVESHBHAI

    According to me, it is a great opportunity for all the students. People stepping back due financial crisis may get encouragement due such platforms. I appreciate this concept and hope that maximum people can take the benefit of it.
    Thank you🙏

    Reply

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *