e-RUPI Scheme 2022 | ई-रूपी प्रीपेड डिजिटल वाउचर की बढ़ी लिमिट | e-Rupee prepaid digital voucher के लाभ, विशेषतायें, आवेदन प्रक्रिया जाने  

e-RUPI Yojana 2022

जैसा की आप सभी जानते हैं,e-RUPI प्रीपेड डिजिटल वाउचर को National Payments Corporation of India (NPCI) ने विकसित किया है। e-Rupee prepaid digital voucher को अगस्त 2021 में लॉन्च किया गया था। ई-रूपी वाउचर की सीमा 10,000 रुपये रखी गई थी। परन्तु अब जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ने लगा हैं। भारत सरकार ने ई-रूपी वाउचर की लिमिट बढ़ाने का फैसला किया हैं। ई-रूपी योजना 2022 (e-RUPI Yojana 2022) को अब काफी लोगों तक बढ़ाने की कोशिश की जा रही हैं।

आइये जानते हैं,  ई-रूपी डिजिटल वाउचर क्या हैं? कैसे इसका उपयोग हो सकेगा। e-Rupee prepaid digital voucher से जुडी सभी जानकारी लेख में दी जा रही हैं।

Paytm से लीजिये 2 लाख का लोन

ई-रूपी योजना 2022 | E-Rupee Yojana 2022

दरशल e-RUPI एक डिजिटल वाउचर है। जो लाभार्थी को उसके मोबाइल फोन पर SMS या QR कोड के रूप में मिलता है। यह एक प्रीपेड वाउचर होता हैं। जिससे किसी भी SMS या QR से पेमेंट रिसीव सेंटर पर उपयोग किया जा सकता है। उदाहरण से समझे:- अगर सरकार द्वारा राज्येके किसी कर्मचारी के इलाज का खर्च उठाती है। तो सरकार पार्टनर बैंक के जरिए एक निर्धारित अमाउंट का e-RUPI वाउचर जारी कर सकती है। कर्मचारी को उसके मोबाइल पर एक SMS या QR कोड मिलेगा। वह उस अस्पताल में जाकर इलाज करवा सकता है। e-RUPI वाउचर के जरिए पेमेंट कर सकता है। अभी सरकार द्वारा इस वाउचर की 10 हजार तक की अधिकतम सिमा निर्धारित की गई थी। परन्तु अब डिजिटल वाउचर की सीमा बढ़ाई गई हैं।

ई-रूपी डिजिटल वाउचर की सीमा कितनी बढ़ी | How much is the limit of e-rupee digital voucher increased

हल ही में Reserve Bank of India (RBI) ने e-RUPI Yojana 2022 डिजिटल वाउचर की सीमा 10,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये करने की घोषणा की है। साथ ही e-RUPI को पूरी राशि एक ही बार में उपयोग करने तक से लेकर एक से ज्यादा बार इस्तेमाल किया जा सकता है। केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं की बेहतर डिलिवरी सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बैंक ने यह घोषणा की है। को सुचारु रूप से सभी लगो तक पहुंचने के लिए ये बड़ा फैसला किया हैं। RBI ने आज अपनी Monetary Policy Review में इसकी घोषणा की।

See also  जानिए बिना इंटरनेट कैसे होंगे पैसे ट्रांसफर | UPI123Pay | Digital Payment | RBI ने UPI 123 Pay की जारी की गाइड लाइन

बिना इंटरनेट के कैसे मिलेगी e-rupi सेवाएँ | How to get e-rupi services without interne

ये तो आप जानते हैं की वर्तमान में इंटरनेट का क्रेज बढ़ने लगा हैं। कई स्थानों पर इंटरनेट की सुविद्या सही उपलब्ध नही हो पाती।  ऐसे में लाभार्थी बैंक अकाउंट और इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी अपने मोबाइल फोन पर e-RUPI  SMS या QR कोड रिसीव कर सकते हैं। यह person specific और purpose specific cashless voucher है। इसका इस्तेमाल individuals, कंपनियां या सरकारें कर सकती है। यह UPI प्लेटफॉर्म पर संचालित होता है।

e-RUPI डिजिटल वाउचर का उपयोग कैसे करें | How to use e-RUPI Digital Voucher

ये तो आप बखूबी जानते ही हैं वर्तमान में e-RUPI वाउचर का इस्तेमाल COVID-19 वैक्सिनेशन के लिए अधिक हो किया जा रहा है। परन्तु इसके अतिरिक्त e-RUPI वाउचर का दूसरे कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। हल ही में RBI ने कहा कि लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की Digital delivery का लाभ देने के लिए e-RUPI की राशि की सीमा एक लाख रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया है। इस बारे में NPCI द्वारा ही दिशानिर्देश जारी किया जायेगा।

See also  जानिए बिना इंटरनेट कैसे होंगे पैसे ट्रांसफर | UPI123Pay | Digital Payment | RBI ने UPI 123 Pay की जारी की गाइड लाइन

e-RUPI डिजिटल वाउचर के लाभ | Benefits of e-RUPI Digital Payment

  • e-RUPI Digital Voucher वन-टाइम कॉन्टैक्टलेस, (one-time contactless) कैशलेस वाउचर है।
  • e-RUPI mode of payment पर आधारित है।
  • इससे आपको कार्ड, डिजिटल पेमेंट एप या इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस के बिना e-RUPI वाउचर का इस्तेमाल करने में मदद मिलती है।
  • e-RUPI के लिए आपको बैंक अकाउंट की जरूरत नहीं है।
  • e-RUPI डिजिटल पेमेंट के दूसरों माध्यमों से अलग करता है।
  • ई-रूपी एक आसान, कॉन्टैक्टलेस, टू-स्टेप रिडेम्प्शन प्रोसेस है जिसमें पर्सनल डिटेल देने की भी जरूरत नहीं है।
  • ई-रूपी वाउचर का उपयोग करना बेहद आसान हैं।
  • e-RUPI को बेसिक फोन पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • ई-रूपी उपयोग के लिए स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं है।
  • e-RUPI डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (Direct Benefit Transfer (DBT) में अहम भूमिका निभा सकता है। इसमें फिजिकल रूप में वाउचर जारी करने की जरूरत नहीं है। इसलिए इसमें कॉस्ट में भी बचत होगी।

Digi Locker से Voter ID Card कैसे Download करें

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja