ads

जानिए White Ration Card क्या होता है? सफेद राशन कार्ड की विशेषता तथा मिलने वाले लाभ की पूरी जानकारी

By | फ़रवरी 10, 2023
White Ration Card

राज्य की सरकारें प्रदेश वासियों की पारिवारिक पहचान के लिए राशन कार्ड जारी करती है। परिवार की योग्यता तथा श्रेणी के अनुसार राशन कार्ड का रंग निर्धारित किया जाता है। राज्य सरकारों द्वारा लाभार्थी परिवार को गुलाबी, पीला, हरा, सफेद, नीला, राशन कार्ड दिया जाता है। अलग-अलग रंग के आधार कार्ड  के लाभ परिवार श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। अधिकांश लोग नहीं जानते कि सफेद राशन कार्ड (White Ration Card) क्यों दिया जाता है? इसका क्या उपयोग है, तथा इससे मिलने वाले अतिरिक्त फायदे क्या हैं? यह सभी जानने के लिए आप लेख में अंत तक बने रहिए।

 what is white ration card | सफेद राशन कार्ड क्या है?

काफी लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि, उन्हें अन्य लोगों से राशन अधिक रेट पर क्यों मिलता है? क्या यह safed Ration Card की वजह से तो नहीं हो रहा। दरअसल सफेद राशन कार्ड गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे परिवारों को प्रदान किया जाता है। White Ration Card उन सभी परिवारों को दिया जाता है, जो APL श्रेणी में आते हैं। जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख से अधिक होती है। उन सभी परिवारों को सफेद कलर का राशन कार्ड (APL White Ration Card ) दिया जाता है। 

Purpose and feature of giving white ration card | सफेद राशन कार्ड देने का उद्देश्य तथा विशेषता

राज्य सरकार द्वारा Safed Ration Card गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे परिवारों को दिया जाता है। जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख से अधिक है या फिर आयकर दाता है, तो उन्हें सफेद राशन कार्ड वितरण किया जाता है। सफेद रंग के राशन कार्ड से लाभार्थी परिवार को चावल, दाल, गेहूं सभी प्रकार की खाद्य सामग्री दी जाती है। लेकिन जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। उन्हें मिलने वाले राशन कार्ड की अपेक्षा में सफेद राशन कार्ड से मिलने वाली खाद्य सामग्री का मूल्य अधिक होता है।

  • सफेद राशन कार्ड धारक परिवारों को गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाता।
  • लाभार्थी परिवार को अन्य राशन कार्ड धारकों की अपेक्षा में राशन सामग्री अधिक मूल्य पर वितरण की जाती है।
  • सफेद राशन कार्ड से मिलने वाली खाद्य सामग्री सभी राशन कार्ड धारकों को मिलने वाली खाद्य सामग्री के अनुसार ही वितरण की जाती है।
  •  white ration card गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे परिवार APL को वितरण किया जाता है।
  • राशन कार्ड का लाभार्थी परिवार पहचान पत्र के रूप में उपयोग कर सकते हैं।
READ  (रजिस्ट्रेशन फॉर्म) यूपी किसान और सर्वहित बीमा योजना 2023 | Kisan and Sarvhit Bima Policy Yojana | Online Application

सफेद राशन कार्ड से क्या क्या मिलता है | safed ration card se kya kya milta  hain

जिन परिवारों के पास सफेद राशन कार्ड हैं, वह सभी परिवार गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करते हैं। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ तो दिया ही जाता है। साथ ही राशन की दुकान पर सभी खाद्य सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाती है। जो कि सभी राशन कार्ड धारकों को बराबर मात्रा में दी जाती है। परंतु सफेद राशन कार्ड धारकों को दी जाने वाली खाद्य सामग्री की दर अन्य राशन कार्ड धारकों की दर से अधिक होती है। आप उदाहरण से समझें यदि BPL Ration Card धारक को दो रुपए प्रति किलो गेहूं मिलते हैं, तो APL Ration Card धारक परिवार को ₹3 प्रति किलो गेहूं दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त Safed rang ration card धारकों को उन सभी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाता। जो गरीबी रेखा से जीवनयापन कर रहे परिवारों को दिया जाता है अर्थात BPL परिवारों को मिलता है।

सफेद राशन कार्ड कैसे बनवाएं | how to make white ration card

जो परिवार समृद्ध परिवार श्रेणी में आते हैं अर्थात गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे हैं। APL श्रेणी में पंजीकृत हैं। उन सभी परिवारों को सफेद राशन कार्ड दिया जाता है। यदि आप भी सफेद राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दी गई प्रक्रिया फॉलो करें:-

  • सबसे पहले अपने ग्राम पंचायत पर विजिट करें।
  • ग्राम पंचायत में सरपंच, सर्किट्री से सफेद राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन फॉर्म की मांग करें।
  • सफेद राशन कार्ड आवेदन फॉर्म में पूछी गई संपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  • फॉर्म में परिवार के सदस्यों की संख्या तथा आधार नंबर को जरूर दर्ज करें।
  • आवेदन फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक विवरण बिजली बिल गैस कनेक्शन फोटो आदि संलग्न करें।
  • तैयार किए गए आवेदन फॉर्म को खाद्य विभाग अधिकारी या पंचायत सेक्रेटरी को जमा करवा दें।
  • आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी। जांच पूर्ण रूप से सही पाए जाने पर आपको सफेद राशन कार्ड उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
READ  UP Free Tube well / Nalkunmp Yojana 2023 | Download Tube Well Scheme Application Form

FAQ’s White Ration Card

Q. एपीएल राशन कार्ड (सफेद राशन कार्ड) क्या होता है?

Ans. जो परिवार आर्थिक रूप से समृद्ध हैं तथा जिनकी वार्षिक आय एक लाख से अधिक है। वह सभी परिवार APL Ration Card अर्थात सफेद रंग का राशन कार्ड बनवा सकते हैं। उन्हें सरकार द्वारा BPL परिवारों को दी जाने वाली सुविधाओं से वंचित रखा जाता है। सफेद राशन कार्ड समृद्ध परिवार का सूचक होता है।

Q.  सफेद राशन कार्ड से क्या क्या मिलता है?

Ans.  सफेद राशन कार्ड लाभार्थी परिवार को वह सभी खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। जो अन्य रंग के राशन कार्ड पर उपलब्ध होती है। फर्क सिर्फ इतना है कि सफेद राशन कार्ड लाभार्थी परिवार को मिलने वाली खाद्य सामग्री पर दर अधिक होती है। अर्थात अन्य लोगों को दो रुपए किलो गेहूं मिलते हैं तो उस सफेद राशन कार्ड धारक को ₹3 प्रति किलो दिए जाएंगे।

Q.  सफेद राशन कार्ड क्या है क्यों बनवाए जाते हैं?

Ans.  जो परिवार आर्थिक वर्ग से संपन्न हैं तथा वार्षिक आय एक लाख से अधिक है। उन सभी परिवारों को समृद्धि सूचक परिवार के रूप में सफेद राशन कार्ड उपलब्ध करवाया जाता है।

NFSA

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

2 thoughts on “जानिए White Ration Card क्या होता है? सफेद राशन कार्ड की विशेषता तथा मिलने वाले लाभ की पूरी जानकारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *