MP CM : मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh New CM Mohan Yadav

MP New CM : आखिरकार मध्यप्रदेश मोहन यादव के रुप में नया सीएम मिल गया है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्राचंड जीत के बाद से से ही हर किसी के मन में एक ही सवाल था कि अगला मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? जिसका जवाब आज शाम सबके सामने आ गया है। आज भोपाल में स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम मुहर लगा दी गई। साथ ही साथ दो डिप्टी सीएम होंगे-जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला। जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र के विधायक है राजेंद्र शुक्ला रीवा सीट विधायक है। नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना जिला के दिमनी सीट के विधायक है। 

Also Read: शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री) जीवन परिचय

मोहन यादव कौन है? Kaun Hai Mohan Yadav

ऐसे में लोगों को मुख्यमंत्री मोहन यादव के परिचय के बारे में जानने की इच्छा होगी। मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को उज्जैन में हुआ था। उनके पिता का नाम पूनमचंद यादव और माता जी का लीलाबाई यादव है एवं पत्नी का नाम सीमा यादव है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग के अंतर्गत आते हैं। इनके शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो बी. एस. सी, एल एल बी, एम ए(राज विज्ञान), एम बी ए, पी एच डी है। उसके बाद उन्होंने अपनी राजनीतिक कैरियर की शुरुआत 1982 में माधव विज्ञान विश्वविद्यालय के छात्रों का सहसचिव के रूप में की थी। इसके बाद इन्होंने पहली बार 2013 में विधायक बने थे |

See also  10वीं सीबीएसई डेट शीट 2024 | 10th CBSE (Central Board of Secondary Education) Date Sheet 2024 | Download PDF @cbse.nic.in

और दूसरी बार 2018 में चुनाव जीतकर उच्च शिक्षा मंत्री के पद पर नियुक्त हुए थे। मध्य प्रदेश 2023 विधानसभा चुनाव में मोहन यादव ने कांग्रेस के उम्मीदवार चेतन प्रेमनारायण पराजय किया था। इन्होंने कांग्रेस को उम्मीदवार को 12941 वोटो से हराया था। मध्य प्रदेश में यादव समाज दूसरी बार कोई मुख्यमंत्री बना इसके पहले बाबूलाल गौर भी यादव समाज से संबंध रखने वाले मुख्यमंत्री बने थे।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja