सीएम विष्णुदेव साय का जीवन परिचय | Vishnu Deo Sai [ CG CM ] Biography in Hindi (प्रारंभिक जीवन, परिवार, शिक्षा, उम्र, राजनीतिक करियर,नेटवर्थ)

Vishnu Deo Sai [ CG CM ] Biography in Hindi

Vishnu Deo Sai Biography in Hindi : छत्तीसगढ़ के विधानसभा रिजल्ट (Chhattisgarh Assembly Results 2023) के बाद छत्तीसगढ़ में सीएम (CM) के पद को लेकर मंथन का दौरा काफी दिनों तक चला’ लेकिन 10 नवंबर 2023 यानी मंगलवार को छत्तीसगढ़ में विधायक दल की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से विष्णुदेव साय को विधायक दल नेता नेता चुना था। जिसके बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा और सर्वानंद सोनवाल ने आधिकारिक तौर पर इस बात को घोषित किया कि विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे विष्णुदेव साय राज्य में एक प्रमुख आदिवासी चेहरा 2023 के चुनाव में पार्टी ने उन्हें कुनकुरी विधानसभा से विधानसभा का चुनाव लड़ाया था।

इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार  के U.d. Minj को 25541 मतों से हराया ऐसे में हर एक व्यक्ति के मन में विष्णु देव साय के निजी जीवन के बारे में जानने की आवश्यकता तेजी के साथ बढ़ रही होगी कि’ विष्णु देव साय कौन है? “Vishnu Deo Sai Family” राजनीतिक कैरियर अगर आप इन सभी सवालों के जवाब प्राप्त करना चाहते हैं तो आज के लेख में हम आपको “Vishnu Deo Sai Jivan Parichay”  के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे आप हमारे साथ आर्टिकल पर बने रहिएगा चलिए जानते हैं:-

Vishnu Deo Sai Biography [ Wikibio ] Overview 2023 

पूरा नामविष्णुदेव साय
जन्म तारीख21 फरवरी 1964 (शुक्रवार)
जन्म स्थलबगिया, कांसाबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़ (तब मध्य प्रदेश में), भारत
पेशाराजनेता,किसान,सामाजिक कार्यकर्ता
राजनीतिक दलभारतीय जनता पार्टी
आयु59 (2023 के अनुसार)
गृहनगरजशपुर
राष्ट्रीयताभारतीय
जातिअनुसूचित जनजाति (एसटी)
धर्महिंदू

विष्णुदेव साय परिवार (Vishnu Deo Sai Family)

पिता का नामराम प्रसाद साय
माता का नामश्रीमती जशमनी देवी
पत्नी का नामश्रीमती कौशल्या देवी
पुत्र का नामतोशेंद्र देव साय (जिम ट्रेनर)
पुत्री का नामस्मृति साय,निवृत्ति साय कंवर

विष्णुदेव साय प्रारंभिक जीवन और शिक्षा (Vishnu Deo Sai Early Life & Education)

Vishnu Deo Sai Education: विष्णुदेव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को छत्तीसगढ़ राज्य (भारत) के जशपुर जिले के बगिया गाँव में एक किसान परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम श्री राम प्रसाद साय एवं माता जी का नाम जशमनी देवी है। उन्होंने अपनी उच्च माध्यमिक स्कूल शिक्षा सन 1981 में जशपुर के कुनकुरी स्थित लोयोला हायर सेकेंडरी स्कूल से किए थे। इसके बाद इन्होंने राजनीतिक के क्षेत्र में अपना कदम रखा था।

See also  (Car Dekho) अमित जैन का जीवन परिचय | Amit Jain Biography in Hindi, Age, Net Worth, Shark Tank

यह भी पढ़ें:- शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री) जीवन परिचय

विष्णुदेव साय का राजनीतिक करियर (Vishnu deo Sai Political Career)

  • विष्णुदेव साय का राजनीतिक करियर की शुरुआत 1980 के दशक में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर किए थे।
  • सन 1990 में मध्य प्रदेश विधानसभा  के तपकरा निर्वाचन क्षेत्र जीते थे।
  • सन 1993 में तपकरा निर्वाचन क्षेत्र मध्य प्रदेश विधानसभा जीते थे।
  • सन 1999 के मध्य प्रदेश राज्य के रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से आम चुनाव जीते थे। (बाद में छत्तीसगढ़ राज्य में)
  • 2004 में रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से14वीं लोकसभा चुनाव जीते थे।
  • 2009 में रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से15वीं लोकसभा चुनाव जीते थे।
  • सन 2014 में रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीते थे।
  • 27 मई 2014 को खान मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री बने, इस्पात, और श्रम और रोजगार मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • 9 नवंबर 2014 को खान और इस्पात मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री बने थे।
  • 5 जुलाई 2016 को केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री बने थे।
  • सन 2023 में कुनकुरी निर्वाचन क्षेत्र से छत्तीसगढ़ विधानसभा जीते हैं।

विष्णुदेव साय की उपलब्धियाँ एवं पुरस्कार (Vishnudev Sai Achievements and Awards)

विष्णुदेव साय की उपलब्धियाँ एवं पुरस्कार के बारे में चर्चा करें तो उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि एक गरीब परिवार से आने वाला आदिवासी व्यक्ति छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री बनेगा उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत और परिश्रम किया है। उनको कौन-कौन से पुरस्कार दिए गए हैं उसके बारे में कोई जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं है । जैसे ही जानकारी आएगी हम आपको तुरंत अपडेट करेंगे 

See also  Tarek Fatah Biography in Hindi | तारेक फतेह का संपूर्ण जीवन परिचय -(प्रगतिशील लेखक, पत्रकार, टीवी एंकर और एक सेक्युलर उदारवादी कार्यकर्ता)

यह भी पढ़ें:- विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए सीएम, बीजेपी विधायक दल की बैठक में लिया फैसला

विष्णुदेव साय और विधानसभा चुनाव 2023 | Vishnu deo Sai Victory in Vidhan Sabha Election 2023

2023 के छत्तीसगढ़ चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 90 सीटों में से 54 सीट प्राप्त हुई है ।  इस चुनाव में पार्टी की तरफ से विष्णु देव साय को कुनकुरी विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया  था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार d. Minj को 25541 मतों से हराया  हालांकि Vishnu deo Sai विधायक के अलावा चार बार रायगढ़ से सांसद भी जा चुके हैं। चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह ने कहा था कि आप भारी मतों से विष्णु देव साय को जिताइए मैं इनको बड़ा आदमी बनाऊंगा |

Vishnu deo Sai Net Worth | कुल संपत्ति विष्णुदेव साय

वेतन (Salary)

10,11,920 रुपए आय वित्तीय वर्ष 2022-2023 के अनुसार है। (इसमें उनकी पत्नी और आश्रितों (नाबालिगों) की कुल संपत्ति शामिल नहीं है।)

कार/वाहन संग्रह

2 ट्रैक्टर (इन्होंने 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव के समय अपने वाहनों का घोषणा किए थे।)

संपत्ति विवरण

नगद रुपया3,50,000
बैंक में जमा रुपया 18,47,746
ज्वेलरी रुपया
मोटर वाहन रुपया 12,31,311
कृषि भूमि रुपया 23,89,000
गैर कृषि भूमि रुपया 27,21,000
कमर्शियल बिल्डिंग रुपया 20,00,000
रेजिडेंशियल बिल्डिंग रुपया 1,50,00,000

Note:-ऊपर दिए गए संपत्ति का विवरण 2023 के अनुसार है। इन सभी संपत्ति में उनके पत्नी और आश्रितों के संपत्ति शामिल नहीं है।2022 -23 के अनुसार इनका कुल संपत्ति लगभग 2 करोड़ 28 लाख रुपया है।

See also  Bollywood Celebrities Death 2023 | साल 2023 में इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने कहा दुनिया को अलविदा

Vishnu Deo Sai Social Media Links:

हम आपको यहां विष्णु देव साय से जुड़े हुए कुछ सोशल मीडिया लिंक्स उपलब्ध करवा रहे है। जिसके माध्यम से आप उनसे संपर्क  या उनके बारे में और भी ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

TwitterClick Here
FacebookClick Here
InstagramClick Here

Summary:

उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल विष्णुदेव साय जीवनी संबंधित जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान की गई है जो आप लोगों को काफी पसंद आया होगा ऐसे में आप हमारे आर्टिकल संबंधित कोई प्रश्न एवं सुझाव है तो आप लोग हमारे कमेंट बॉक्स में आकर अपने प्रश्नों को पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्नों का जवाब जरूर देंगे।

FAQ’s: Vishnu Deo Sai Biography in Hindi

Q. विष्णुदेव साय का जन्म कब हुआ था?

Ans. विष्णुदेव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 (शुक्रवार) को हुआ था।

Q. विष्णुदेव साय किसी राजनीतिक पार्टी से संबंध रखते है?

Ans. विष्णुदेव साय भारतीय जनता पार्टी (BJP) से संबंध रखते हैं।

Q. राजनीतिक करियर शुरुआत विष्णु देव साय कब किए थे?

राजनीतिक कैरियर की शुरुआत विष्णु देव जी ने 1980 के दशक में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर किए थे।

Q. विष्णु देव साय किस जाति के हैं? 

Ans. विष्णु देव साय आदिवासी जाति से संबंध रखते हैं ।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja