डॉ. मोहन यादव का जीवन परिचय | MP CM Dr. Mohan Yadav Biography in Hindi (प्रारंभिक जीवन, परिवार, शिक्षा, उम्र, राजनीतिक करियर,नेटवर्थ)

MP CM Dr. Mohan Yadav Biography in Hindi

Mohan Yadav Biography in Hindi : मध्य प्रदेश के विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला था। उसके बाद राज्य में मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर काफी मंथन का दौर पार्टी के अंदर चल रहा था। आखिर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मध्य प्रदेश राज्य अगला मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) होंगे इसकी आधिकारिक घोषणा सोमवार कर दी गई है। 11 दिसंबर 2023 यानि सोमवार के दिन मध्य प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी।

इस बैठक में बीजेपी के सभी विधायक सम्मिलित हुए थे। जिसमें मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुना गया है। जो मध्य प्रदेश के Next CM Madhya Pradesh होंगे। ऐसे में लोगों के मन में मोहन यादव के जीवन परिचय के बारे में जानने की उत्सुकता तेजी के साथ बढ़ रही है कि मोहन यादव कौन है? Mohan Yadav Family मोहन यादव का राजनीतिक जीवन, इन सभी सवालों के जवाब  आप प्राप्त करना चाहते हैं तो आज के लेख में Mohan Yadav Jeevan Parichay के बारे में जानकारी आपसे शेयर करेंगे। आप हमारे साथ आर्टिकल पर बने रहे हैं तो आईए जानते हैं:- 

यह भी पढ़ें:- शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री) जीवन परिचय

Dr. Mohan Yadav Biography [ Wikibio ] Overview

नामडॉ मोहन यादव
निर्वाचन क्षेत्रउज्जैन दक्षिण
पिता का नामश्री पूनमचंद यादव
जन्म तिथि25 मार्च 1965
जन्म स्थानउज्जैन
विवाहित स्थितिविवाहित
पत्नीश्रीमती सीमा यादव
संतान2 पुत्र, 1 पुत्री
शैक्षणिक योग्यतापीएचडी
प्रोफेशनराजनेता और  बिजनेसमैन
कुल संपत्ति42 करोड़

यह भी पढ़ें:- सीएम शिवराज सिंह चौहान मोबाइल नंबर क्या हैं?

मोहन यादव परिवार (Mohan Yadav Family)

Mohan Yadav Family
पिता कापूनम चंद्र यादव
माता का नामअवेलेबल नहीं है
पत्नी कासीमा यादव
बच्चों का नामदो पुत्र और एक पुत्री

यह भी पढ़ें:- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची और उनके कार्यकाल की अवधि यहां देखें

मोहन यादव प्रारंभिक जीवन और शिक्षा (Mohan Yadav Early Life & Education)

Mohan Yadav Early Life

Mohan Yadav Education: मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को उज्जैन मध्य प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा उज्जैन के प्राथमिक विद्यालय से की है। इसके बाद उन्होंने विक्रम विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातक कि डिग्री ली है। इसके बाद उन्होंने कानून के क्षेत्र में भी डिग्री हासिल की, इसके अलावा उन्होंने कला में मास्टर डिग्री और दर्शनशास्त्र में P.H.D किया है। 

See also  ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का जीवन परिचय | Queen Elizabeth Biography in Hindi

यह भी पढ़ें:- कैलाश विजयवर्गीय का जीवन परिचय

मोहन यादव का राजनीतिक करियर (Mohan Yadav Political Career)

Mohan Yadav Political Career
  • 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव और 1984 में अध्यक्ष. बनाए गए थे।
  • 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री बनाए गए थे।
  •  1986 में मोहन यादव को उज्जैन विभाग का विभाग प्रमुख, नियुक्त किया गया।
  • सन 1988 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यप्रदेश के प्रदेश सहमंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए थे।
  • 1989 और 80 में उन्हें प्रदेश इकाई में प्रदेश मंत्री बनाया गया था।
  • सन 1989-90 में परिषद की प्रदेश इकाई के प्रदेश मंत्री बनाए गए। 
  • 1991-92 में परिषद के राष्ट्रीय मंत्री के पद पर नियुक्त किए गए।
  • सन 1993-95 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सहखंड कार्यवाह बने.l
  • सन 1997 में भा.ज.यु.मो. की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य उन्हें बनाया गया।
  • सन 1998 में पश्चिम रेलवे बोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्य बनाया गया।
  • सन 1999 में ‘भा.ज.यु.मो. के उज्जैन संभाग प्रभारी नियुक्त किए गए।
  • सन 2000-2003 में विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की कार्य परिषद के सदस्य बने।
  • सन 2000-2003 में भाजपा.के नगर जिला महामंत्री का पद उन्हें दिया गया।
  • सन 2004 में भा.ज.पा. की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मनोनीत किए गए।
  • सन 2004 में मध्यप्रदेश की केन्द्रीय समिति के सदस्य बनाए गए।
  • सन 2004-2010 में उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर काम किया।
  • सन 2008 से भारत स्काउट एण्ड गाइड के जिलाध्यक्ष बनाया गया है ।
  • सन 2011-2013 में मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रमुख बनाए गए। 

यह भी पढ़ें:- नरेंद्र सिंह तोमर का जीवन परिचय

मोहन यादव की उपलब्धियाँ एवं पुरस्कार (Mohan Yadav’s Achievements and Awards)

  • उज्जैन में निरंतर विकास कामों के लिए अप्रवासी भारतीय संगठन शिकागो (अमेरिका) की ओर से महात्मा गांधी पुरस्कार  मोहन यादव को दिया गया  था।
  • इस्कॉन इंटरनेशनल फाउंडेशन की तरफ से उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया है |
  • मध्य प्रदेश में पर्यटन के निरंतर विकास करने के लिए उन्हें पुरस्कार दिया गया है।
See also  जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर का जीवन परिचय | J. Robert Oppenheimer Biography in Hindi

मोहन यादव और विधानसभा चुनाव 2023 (Mohan Yadav Victory in Vidhan Sabha Election)

मोहन यादव को इस बार भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में दक्षिण उज्जैन से बीजेपी का प्रत्याशी बनाया गया था। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार चेतन प्रेमनारायण यादव को 12942 वोटो से हराया है। उन्हें कुल मिलाकर 95,699 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार चेतन प्रेमनारायण यादव को 82,758 वोट मिले।

यह भी पढ़ें:- गजेंद्र सिंह शेखावत का जीवन परिचय

Dr. Mohan Yadav Net Worth (मोहन यादव कुल संपत्ति)

उनकी कुल संपत्ति के बारे में बात करें तो उनके पास आज के समय 42 करोड़ की संपत्ति बाजार बताई जा रही है। उन्होंने अधिकांश पैसा कृषि और बिजनेस से कमाया है। मोहन यादव के पास 32.1 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं 9.9 करोड़ रुपये की चल सपत्ति बताई जा रही है। इसके अलावा उनके ऊपर 8 करोड़ 50 लाख का लायबिलिटी भी है।चुनाव नामांकन के दौरान उन्होंने चुनाव आयोग को अपने संपत्ति का विवरण दिया है जिसमें बताया है कि उनके पास एक करोड़ 41 Lack रुपए का कैश और उनकी पत्नी के बैंक अकाउंट में 28,68,044.97 रुपये जमा है।

Mohan Yadav Social Media Links:

FacebookMohan Yadav
TwitterMohan Yadav
InstagramMohan Yadav
YouTube Update Soon

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मोबाइल नंबर (CM Modan Yadav Contact Number)

डॉ मोहन यादवपता (Address And Email ID)
MP CM Contact Number:- 094250 92255
MP CM Mail ID:-[email protected]
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पता (Address)डॉ. मोहन यादव पता: 1/1, मुंज मार्ग, फ्रीगंज, उज्जैन, मध्य प्रदेश
विधान सभा क्षेत्रउज्जैन दक्षिण (MP)

FAQ’s: Dr. Mohan Yadav [ MP CM ] Biography in Hindi

Q. मोहन यादव की उम्र कितनी है?

Ans. मोहन यादव की उम्र 2023 के मुताबिक 58 साल है।

See also  Diya Kumari Biography in Hindi | MLA दीया कुमारी का जीवन परिचय जानें (प्रारंभिक जीवन, परिवार, उम्र, राजनीतिक करियर, नेटवर्थ)

Q. डॉ मोहन यादव के पत्नी का क्या नाम है? 

Ans. डॉ मोहन यादव की पत्नी का नाम सीमा यादव है ।

Q. शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट मंत्रिमंडल में कौन से मंत्री के पद पर थे? 

Ans. मोहन यादव शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट में शिक्षा मंत्री  के पद पर थे।

Q. कौन हैं मोहन यादव?

Ans.डॉ. मोहन यादव एक प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ और  नवनिर्वाचित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं । उनका जन्म 25 मार्च 1965 को हुआ था। यादव उज्जैन जिले के उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के सदस्य हैं।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja