Kailash Vijayvargiya Biography in Hindi | जानें कैलाश विजयवर्गीय का जीवन परिचय | (प्रारंभिक जीवन, शिक्षा, परिवार, उम्र, राजनीतिक करियर, नेटवर्थ)

Kailash Vijayvargiya Biography in Hindi

कैलाश विजयवर्गीय का जीवन परिचय | Kailash Vijayvargiya  Biography in Hindi : साल 2023 मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है। ऐसे में मध्य प्रदेश का अगला सीएम कौन बनेगा? इसको लेकर मध्य प्रदेश में राजनीति का बाजार गर्म है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदारों मे कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी शामिल किया गया है। हालांकि मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे शिवराज सिंह चौहान का नाम चल रहा है लेकिन बीजेपी का सेंट्रल लीडरशिप इस बात का विचार विमर्श कर रहा है कि ’राज्य में मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए। चुनाव परिणाम आने के बाद कैलाश विजयवर्गीय के समर्थकों की तरफ से कहा गया की पार्टी को कैलाश विजयवर्गीय को मध्य प्रदेश का सीएम बनाना चाहिए।

यही कारण है कि मीडिया में कैलाश विजयवर्गीय कि चर्चा हो रही है। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी में कैलाश विजय वर्गीय महासचिव के रूप में कार्यरत हैं। यही वजह है कि हर एक व्यक्ति के मन में कैलाश विजयवर्गीय के जीवन परिचय के बारे में जानने की जिज्ञासा तेजी के साथ बढ़ रही है कि’ कैलाश विजयवर्गीय कौन है? (Kailash Vijayvargiya Kon Hai) इसलिए आज के लेख में हम आपको Kailash Vijayvargiya Jeevan Parichay के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी आपसे शेयर करेंगे आप हमारा आर्टिकल पूरा पढ़े चलिए जानते हैं:- 

यह भी पढ़ें:-सीएम शिवराज सिंह चौहान मोबाइल नंबर क्या हैं?

Kailash Vijayvargiya Biography [ Wikibio ] -Overview 2023 

पूरा नाम क्या हैकैलाश विजयवर्गीय
जन्मतिथि13 May 1956
जन्म स्थानमध्य प्रदेश इंदौर
वर्तमान में कौन से पद परराष्ट्रीय महासचिव
होमटाउनइंदौर
राष्ट्रीयताभारतीय

यह भी पढ़ें:-मध्यप्रदेश गैस सिलेंडर रिफिलिंग योजना

कैलाश विजयवर्गीय परिवार | Kailash Vijayvargiya Family

पिता का नामश्री शंकरदयाल विजयवर्गीय 
माता का नामश्रीमती अयोध्या देवी
पत्नी का नामआशा विजयवर्गीय
बेटे का नामआकाश विजयवर्गीय

कैलाश विजयवर्गीय प्रारंभिक जीवन और शिक्षा (Kailash Vijayvargiya Early Life & Education)

कैलाश विजयवर्गीय का जन्म इंदौर में 13 मई 1956 को हुआ था। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा इंदौर से पूरी की है। बचपन से ही उनका सपना राजनेता का बनने का था, यही कारण था कि कॉलेज में एडमिशन के बाद उन्होंने छात्र राजनीति में कदम रखना शुरू कर दिया था। उन्होंने विज्ञान से स्नातक के डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा उन्होंने कानून के क्षेत्र में एलएलबी (LLB) पास किया है।

See also  फाल्गुनी नायर कौन है? | जीवन परिचय | Falguni Nayar Biography in Hindi, NYKAA Founder, Husband, Son, Daughter, Net Worth

कैलाश विजयवर्गीय का राजनीतिक करियर (Kailash Vijayvargiya Political Career)

Kailash Vijayvargiya Political Career
  • विजयवर्गीय 1975 में विद्यार्थी परिषद के जरिये उन्होंने अपने राजनीति करियर शुरू किया था।
  • 1983 में  कैलाश विजयवर्गीय इंदौर नगर निगम के पार्षद बने।
  • 1985 में वे स्थायी समिति के सदस्य बने। 
  • 1985 साल में विजयवर्गीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संयोजक बने।
  • कैलाश विजयवर्गीय को 1992 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने।
  • 2000 में विजयवर्गीय इंदौर नगर निगम के पहले सीधे निर्वाचित मेयर बने। 
  • कैलाश विजयवर्गीय को दक्षिण एशिया मेयर्स काउंसिल का अध्यक्ष नामित किया गया 
  •  2003 में डरबन में आयोजित विश्व पृथ्वी शिखर सम्मेलन में भारतीय स्वैच्छिक संगठन की टीम का नेतृत्व किया।
  • मध्य प्रदेश सरकार में  कैलाश विजयवर्गीय ने 1 जुलाई 2004 को धार्मिक ट्रस्ट, बंदोबस्ती और पुनर्वास विभाग का प्रबंधन किया।
  • 2005 के शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में उन्हें
  • लोक निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी  विभाग का मंत्री बनाया गया था।
  •  1990, 1993, 1998, 2003, 2008 और 2013 में विधानसभा के लिए चुने गए।
  • 8 दिसंबर 2008 मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लिया था जहां पर उन्हें लोक निर्माण, संसदीय मामले, शहरी प्रशासन और विकास विभाग दिए गए। 
  • 2014 हरियाणा के विधानसभा चुनाव में उन्हें हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया गया था। उनके कुशल नेतृत्व के कारण ने हरियाणा में बीजेपी को बहुमत प्राप्त हुआ   इस चुनाव में भाजपा को 47 seat प्राप्त हुई थी। 
  • वह 2014 में भाजपा के हरियाणा राज्य विधानसभा चुनाव अभियान के प्रभारी बने, जब पार्टी ने हरियाणा राज्य विधानसभा चुनाव में अपनी पहली जीत दर्ज की, जिससे भाजपा की सीटें 4 से 47 हो गईं।
  • 2015 में वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव  और साथ में बंगाल का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया था  उनके कुशल राजनीति क्षमता के कारण 2021 के बंगाल विधानसभा में  भारतीय जनता पार्टी 76 Seat जितने में कामयाब हुई थी। 
See also  अमन गुप्ता का जीवन परिचय | Aman Gupta Biography in Hindi, Education, Age, Net Worth, Boat Age, Wife

यह भी पढ़ें:-मध्यप्रदेश में कूल कितने जिले है? (मध्यप्रदेश के जिले, तहसील, गांव, जनसख्यां देखें)

कैलाश विजयवर्गीय की उपलब्धियाँ एवं पुरस्कार (Achievements and Awards of Kailash Vijayvargiya)

Achievements and Awards of Kailash Vijayvargiya
  • कैलाश विजयवर्गीय को महापौरों के विश्व सम्मेलन में होनोलूलू, अमेरिका में सर्वश्रेष्ठ महापौर के रूप में  उनका सम्मान किया गया है । 
  •  उन्हें चीन में आयोजित विश्व पृथ्वी शिखर सम्मेलन की प्रिपरेटरी कमेटी का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया था।
  •  उन्हें 2003 में दक्षिण एशिया के महापौर परिषद का अध्यक्ष  नियुक्त किया गया था।
  •  उन्होंने डरबन में विश्व पृथ्वी शिखर सम्मेलन में भारतीय स्वैच्छिक संगठन की टीम का नेतृत्व किया था।

कैलाश विजयवर्गीय और विधानसभा चुनाव 2023 | Kailash Vijayvargiya Victory in Vidhan Sabha Election

साल 2023 के मध्य प्रदेश चुनाव में बीजेपी पार्टी के द्वारा उन्हें Indore-1 विधानसभा का प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार संजय शुक्ला को 57 हजार वोटों से हराया है। कैलाश विजयवर्गीय को कुल मिलाकर 1 लाख 58 हजार 123 वोट मिले है। ऐसे में मीडिया में इस बात की चर्चा है कि पार्टी का सेंट्रल लीडरशिप उन्हें मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सकता है।

Kailash Vijayvargiya Net Worth | कैलाश विजयवर्गीय कुल संपत्ति

कैलाश विजयवर्गीय के कुल संपत्ति के बारे में बात करें तो उनके पास आज के समय 14.57 करोड़ की संपत्ति है। इसके अंतर्गत उनकी कई प्रकार के संपत्ति सम्मिलित है जिसका विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं आए जानते हैं:-

  • चल संपत्ति 70.67 लाख की है 
  • अचल संपत्ति 2.76 करोड़ की है।
  • कैलाश विजयवर्गी के पास 94 हजार 732 रुपए कैश है ।
  • बैंक में जमा उनके 22.67 लाख रुपये है।
  • कैलाश विजयवर्गी के पास कुल मिलाकर 13 लाख का सोना है।
See also  नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन परिचय | Subhash Chandra Bose Biography in Hindi (जन्म, शिक्षा, परिवार, मृत्यु वर्षगांठ, उपलब्धियां)

Kailash Vijayvargiya Social Media Links:

TwitterClick Here
FacebookClick Here
InstagramClick Here

Conclusion:

उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल कैलाश विजयवर्गीय बायोग्राफी आपको पसंद आई होगी आर्टिकल संबंधित अगर आपका कोई भी बहुमूल्य सुझाव या प्रश्न है तो आप हमारे कमेंट सेक्शन में जाकर पूछ सकते हैं उसका उत्तर हम आपको जरूर देंगे ऐसे में अगर आप बायोग्राफी संबंधित अपडेट जानकारी रेगुलर प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारे वेबसाइट (www.easyhindi.in) को बुकमार्क कर लीजिए क्योंकि यहां पर हम आपके प्रत्येक दिन बायोग्राफी संबंधित अपडेट जानकारी लेकर आते हैं और जैसे ही कोई नई आर्टिकल हमारे वेबसाइट पर पब्लिश की जाएगी उसका नोटिफिकेशन आपको मिल जाएगा तब तक के लिए धन्यवाद और मिलते हैं अगले आर्टिकल में..!!

FAQ’s: Kailash Vijayvargiya Biography in Hindi

Q. कैलाश विजयवर्गीय का जन्म कब हुआ था?

Ans.विजयवर्गीय का जन्म 13 मई 1956 मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था।

Q. कैलाश विजयवर्गीय की उम्र कितनी है? 

Ans. कैलाश विजयवर्गीय की उम्र 2023 के मुताबिक 67 वर्ष की है ।

Q. कैलाश विजयवर्गीय वर्तमान में पार्टी के कौन से पद पर हैं?

Ans  कैलाश विजयवर्गीय वर्तमान में पार्टी में महासचिव के पद पर हैं ।

Q. 2023 में कैलाश विजयवर्गीय ने  मध्य प्रदेश के कौन से विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ा है?

Ans. इंदौर 1 से उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा है.

Q. कैलाश विजयवर्गीय कि पत्नी क्या नाम है ?

Ans.कैलाश विजयवर्गीय कि पत्नी का नाम आशा विजयवर्गीय है।

Q.कैलाश विजयवर्गीय के बेटे का नाम क्या है

Ans.कैलाश विजयवर्गीय के बेटे का नाम आकाश विजयवर्गीय है |

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja