MP District List 2022:- मध्य प्रदेश भारत के मध्य में बसा एक राज्य है, जिसका गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था। एमपी क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। मध्यप्रदेश पूरे भारत के 9.3 प्रतिशत हिस्सा पर बसा हुआ है। मध्य प्रदेश को खनिज संसाधनों के मामले में भारत का दूसरा सबसे समृद्ध राज्य माना जाता है। मुख्य रूप से मध्यप्रदेश की आबादी कृषि और छोटे घरेलू उद्योग पर निर्भर है। मगर बीते कुछ सालों में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर जैसे शहरों में उद्योग की बढ़त देखने को मिली है। 2012 में हुए जनगणना के अनुसार मध्यप्रदेश में 7.3 करोड़ की आबादी निवास करती थी, जो 2022 में 8.8 करोड हो चुकी है। क्षेत्रफल और आबादी की दृष्टि से मध्यप्रदेश भारत के कुछ सबसे बड़े राज्यों में से एक माना जाता है। अगर आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं तो मध्य प्रदेश में कितने जिले है? की जानकारी आपको होनी चाहिए। स्टेट पीसीएस और यूपीएससी परीक्षा की दृष्टि से मध्य प्रदेश एक महत्वपूर्ण राज्य है जिसके बारे में भारत के हर नागरिक को विस्तार पूर्वक जानकारी लेनी चाहिए।
इस लेख में हमने Madhya Pradesh District List Hindi और English में आपके समक्ष प्रस्तुत किया है। इसके अलावा यह भी समझाने का प्रयास किया है कि मध्य प्रदेश के किस जिले में कितने तहसील और कितने गांव आते है। तो अगर आप MP New District List ढूंढ रहे थे तो इस लेख के साथ अंत तक बने रहे।
मध्य प्रदेश का इतिहास | Madhya Pradesh History in Hindi
वर्तमान समय में मध्य प्रदेश में कुल 55 जिले है। इन 55 जिलों को 10 संभाग में विभाजित किया गया है। मध्य प्रदेश का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था, उस वक्त मध्य प्रदेश की राजधानी नागपुर हुआ करती थी। उस समय इस राज्य में 43 जिले थे, मगर अब उनकी संख्या बढ़कर 55 हो गई है। आपको यह भी मालूम होना चाहिए कि मध्य प्रदेश 2000 से पहले भारत का सबसे बड़ा राज्य हुआ करता था। 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश के 16 जिलों को अलग करके छत्तीसगढ़ राज्य को बनाया गया था। मगर इसके बाद भी राज्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए इसे अलग-अलग संभाग और जिलों में विभाजित करना पड़ा।
मध्य प्रदेश में कितने जिले हैं | MP District List
आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है और इस राज्य में कुल 55 जिले है। इसके अलावा प्रत्येक जिले में कितने तहसील और गांव आते हैं उसकी जानकारी भी नीचे सूचीबद्ध की गई है।
MP New District List in Hindi & English
Hindi Name | English Name | Tehsil | Village |
अनूपपुर | Anuppur | 4 | 163 |
आगर मालवा | Agar | 4 | 137 |
अलीराजपुर | Alirajpur | 5 | 544 |
अशोकनगर | Ashoknagar | 5 | 115 |
इंदौर | Indore | 10 | 140 |
उमरिया | Umaria | 5 | 594 |
उज्जैन | Ujjain | 11 | 131 |
खरगौन | Khargone | 9 | 1194 |
कटनी | Katni | 8 | 950 |
खंडवा | Khandwa | 5 | 711 |
गुना | Guna | 7 | 1264 |
छत्तरपुर | Chattarpur | 11 | 1085 |
ग्वालियर | Gwalior | 4 | 618 |
छिंदवाड़ा | Chhindwara | 12 | 1906 |
जबलपुर | Jabalpur | 7 | 1377 |
झाबुआ | Jhabua | 5 | 136 |
टीकमगढ़ | Tikamgarh | 6 | 171 |
सतना | Satna | 10 | 1799 |
दतिया | Datia | 4 | 735 |
देवास | Dewas | 9 | 221 |
दमोह | Damoh | 7 | 236 |
धार | Dhar | 8 | 1625 |
नरसिंहपुर | Narsinghpur | 5 | 181 |
नीमच | Neemuch | 7 | 804 |
पन्ना | Panna | 8 | 947 |
बड़वानी | Barwani | 9 | 97 |
बालाघाट | Balaghat | 11 | 1369 |
भिंड | Bhind | 10 | 179 |
बुरहानपुर | Burhanpur | 3 | 261 |
भोपाल | Bhopal | 3 | 537 |
मंदसौर | Mandsaur | 8 | 159 |
मंडला | Mandla | 6 | 165 |
मुरैना | Morena | 6 | 775 |
डिंडौरी | Dindori | 3 | 547 |
रीवा | Rewa | 11 | 2408 |
रतलाम | Ratlam | 9 | 171 |
राजगढ़ | Rajgarh | 7 | 1728 |
रायसेन | Raisen | 8 | 231 |
विदिशा | Vidisha | 10 | 241 |
सागर | Sagar | 11 | 1901 |
सिवनी | Seoni | 8 | 1579 |
सीधी | Sidhi | 7 | 1025 |
सीहोर | Sehore | 9 | 542 |
शहडोल | Shahdol | 4 | 814 |
श्योपुर | Sheopur | 5 | 516 |
शिवपुरी | Shivpur | 8 | 1305 |
सिंगरौली | Singraul | 3 | 746 |
शाजापुर | Shajapur | 7 | 152 |
हरदा | Harda | 6 | 511 |
होशंगाबाद | Hoshangabd | 8 | 40 |
बैतूल | Betul | 8 | 1344 |
निवाड़ी | Niwari | 3 | 105 |
मैहर | Maihar | 10 | 253 |
चाचौड़ा | Chachaura | 7 | 150 |
नागदा | Nagda | 7 | 109 |
मध्य प्रदेश की कितनी जनसंख्या है?
मध्य प्रदेश की सीमाएं उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ गुजरात महाराष्ट्र राजस्थान जैसे राज्यों से सटती है। इस वजह से मध्य प्रदेश में अलग-अलग धर्म, संस्कृति और रूपरंग के लोग निवास करते है। आबादी की दृष्टि से इंदौर सबसे बड़ा जिला है और आबादी की दृष्टि से निवाड़ी सबसे छोटा और काम आबादी वाला जिला है। अगर क्षेत्रफल की बात करें तो क्षेत्रफल के आधार पर छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है। इसके अलावा 2012 में हुए जनगणना के आधार पर मध्य प्रदेश में 7.3 करोड लोग निवास करते थे। मगर 2022 में अनुमानित 8.8 करोड लोग निवास करते है। आज मध्य प्रदेश आबादी की दृष्टि से भारत का पांचवा सबसे बड़ा राज्य है। इससे पहले उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, और पश्चिम बंगाल आता है।
MP District Wise Population List 2022
District Name | Population |
Anuppur | 7,49,237 |
Agar | 4,80,000 |
Alirajpur | 7,28,999 |
Ashoknagar | 8,45,071 |
Indore | 12,41,350 |
Umaria | 14,58,875 |
Ujjain | 6,44,758 |
Khargone | 10,54,905 |
Katni | 10,25,048 |
Khandwa | 12,92,042 |
Guna | 13,10,061 |
Chattarpur | 17,62,375 |
Gwalior | 12,41,519 |
Chhindwara | 20,90,922 |
Jabalpur | 32,76,697 |
Jhabua | 24,63,289 |
Tikamgarh | 19,86,864 |
Satna | 13,11,332 |
Datia | 7,86,754 |
Dewas | 15,63,715 |
Damoh | 12,64,219 |
Dhar | 21,85,793 |
Narsinghpur | 8,26,067 |
Neemuch | 10,16,520 |
Panna | 13,31,597 |
Barwani | 13,85,881 |
Balaghat | 17,01,698 |
Bhind | 17,03,005 |
Burhanpur | 7,57,847 |
Bhopal | 23,71,061 |
Mandsaur | 19,65,970 |
Mandla | 13,40,411 |
Morena | 10,91,854 |
Dindori | 7,04,524 |
Rewa | 23,78,458 |
Ratlam | 23,65,106 |
Rajgarh | 14,55,069 |
Raisen | 15,45,814 |
Vidisha | 18,73,046 |
Sagar | 22,28,935 |
Seoni | 10,66,063 |
Sidhi | 11,78,273 |
Sehore | 13,79,131 |
Shahdol | 15,12,681 |
Sheopur | 17,26,050 |
Shivpur | 11,27,033 |
Singraul | 14,45,166 |
Shajapur | 6,87,861 |
Harda | 20,32,036 |
Hoshangabd | 5,70,465 |
Betul | 15,75,362 |
Niwari | 20,711 |
Maihar | 40,192 |
Chachaura | 21,860 |
Nagda | 100,039 |
मध्य प्रदेश में कितने तहसील है?
मध्य प्रदेश भारत के कुछ बड़े राज्यों में से एक माना जाता है इस राज्य की घनी आबादी को संचालित करने के लिए इसे 10 संभाग और 424 तहसील में विभाजित किया गया था। 2021 के अंत में चार नए तहसील और बनाए गए जिसके बाद अब मध्य प्रदेश में कुल 428 तहसील और 10 संभाग मौजूद है। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा तहसील इंदौर जिले की है। इसके अलावा जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा तहसील इंदौर को ही माना जाता है। अगर बात करें सबसे छोटे तहसील की तो पन्ना जिले का अजयगढ़ तहसील मध्य प्रदेश का सबसे छोटा तहसील है।
मध्य प्रदेश में कितने गांव है?
मध्य प्रदेश राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था उस वक्त इस राज्य में 43 जिले और 55429 गांव मौजूद थे। मगर उसके बाद राज्य को सुचारु रुप से संचालित करने के लिए इसमें बहुत सारे नए जिले बनाए गए है। आज मध्य प्रदेश में 55 जिले और 51,527 गांव है। धीरे-धीरे गांव की संख्या कम होती नजर आ रही है इसके पीछे का कारण है धीरे-धीरे बढ़ता शहरीकरण। शहर की आबादी तेजी से बढ़ रही है इस वजह से आसपास के छोटे गांव भी उस शहर में सम्मिलित होते जा रहे हैं और गांव की संख्या कम होती जा रही है। मध्य प्रदेश अपने देहाती रूप रंग की वजह से भी काफी अधिक जाना जाता है वर्तमान समय में मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा गांव लालारिया गांव है जहां की आबादी 6500 से अधिक है। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में सगोनि खुर्द नाम का एक गांव आता है जो देश के सबसे छोटे गांव में गिना जाता है। इस गांव में केवल एक परिवार रहता है और उसकी दो आबादी है।
FAQ’s MP District List
Q. मध्य प्रदेश में कितने जिले है?
Ans. 2022 के अनुसार मध्य प्रदेश में कुल 55 जिले है।
Q. मध्य प्रदेश की आबादी कितनी है?
Ans. आबादी की दृष्टि से मध्य प्रदेश भारत का पांचवा सबसे बड़ा राज्य है जिसकी आबादी वर्तमान समय में 8.8 करोड़ की है।
Q. क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश कितना बड़ा राज्य है?
Ans. क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है मगर साल 2000 से पहले मध्य प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य हुआ करता था।
Q. मध्य प्रदेश की सीमा किन राज्यों से लगती है?
Ans. मध्य प्रदेश राज्य की सीमा गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से लगती है।
Q. मध्य प्रदेश का विभाजन कब हुआ था?
Ans.1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश के 16 जिले को मध्य प्रदेश से काटकर छत्तीसगढ़ नाम का नया राज्य बनाया गया था।