ads

अपना खाता जमाबंदी प्रतिलिपि शुल्क | अपना खाता प्रतिलिपि शुल्क | Apna Khata Rate List @

By | मार्च 20, 2023
Apna Khata Prtilipi Shulk

राजस्थान निवासी भू राजस्व विभाग द्वारा लॉन्च किए गए अपना खाता ऑफिशल पोर्टल से जमीन संबंधी संपूर्ण दस्तावेज को ऑनलाइन देख सकते हैं, तथा आवश्यकता पड़ने पर जमाबंदी, नक्शा, खसरा खतौनी डाउनलोड कर सकते हैं। तथा इनका प्रिंट आउट ले सकते हैं। इसके लिए भू राजस्व विभाग द्वारा प्रतिलिपि निकालने पर कुछ शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान किसान को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। भू राजस्व विभाग द्वारा जमाबंदी नक्शा तथा नामांतरण खोले जाने पर कुछ शुल्क निर्धारित किया है। Apna Khata Prtilipi Shulk

आइए जानते हैं, राजस्थान भू राजस्व विभाग द्वारा जमाबंदी पर कितना शुल्क देना होता है? अपना खाता पोर्टल पर जमाबंदी शुल्क कितना लगेगा? जमाबंदी निकालने पर कितना शुल्क देना होगा? अपना खाता नामांतरण शुल्क क्या है? अपना खाता पोर्टल पर नए नामांतरण खोले जाने पर कितना शुल्क लगेगा? भू राजस्व विभाग द्वारा प्रतिलिपि शुल्क की संपूर्ण जानकारी इस लेख में दी जा रही है। इसलिए अंत तक लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

अपना खाता जमाबंदी शुल्क | Apna Account Jamabandi Fee

राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग द्वारा सभी भू राजस्व रिकॉर्ड को ऑनलाइन Apna Khata Portal पर अपलोड कर दिया गया है। इस पोर्टल को e Dharti Portal  का नाम भी दिया गया है। अपना खाता पोर्टल पर किसान खेत /जमीन संबंधित दस्तावेज को प्राप्त कर सकते हैं। पहले किसान को जमाबंदी, नक्शा निकालने के लिए पटवारी के यहां पर जाना होता था और पटवारी द्वारा जमाबंदी नक्शा निकालने पर पैसे की मांग की जाती थी। जिससे भ्रष्टाचार बढ़ रहा था। अब किसान घर बैठे ऑनलाइन भू राजस्व विभाग के ऑफिशल पोर्टल पर जमीन संबंधी दस्तावेज को ऑनलाइन देख सकते हैं, तथा आवश्यकता पड़ने पर जमीन /खेत की जमाबंदी खेत का नक्शा तथा आवश्यकता पड़ने पर नए नामांतरण को भी ऑनलाइन खोलने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के लिए भू राजस्व विभाग द्वारा कुछ शुल्क निर्धारित किया गया है जो इस प्रकार है।

READ  चिरंजीवी योजना हॉस्पिटल लिस्ट चूरू | Chiranjeevi Yojana Hospital List Churu

अपना खाता प्रतिलिपि शुल्क | Apna Khata Prtilipi Shulk

अपना खाता ऑफिशल पोर्टल पर लॉगइन करने के पश्चात प्रतिलिपि शुल्क पर क्लिक करें। अपना खाता प्रतिलिपि निकालने हेतु शुल्क सूची दिखाई देगी। जिसमें जमाबंदी निकालने पर ₹10 का शुल्क भरना होगा। प्रत्येक अतिरिक्त 10 खसरा नं. या उसके भाग के लिये ₹5 का शुल्क भरना होगा। इसके अतिरिक्त नक्शा निकालने पर ₹20 का शुल्क बुक भरना होगा। नए नामांतरण के लिए ₹20 का शुल्क अदा करना होगा। यह सभी सो राजस्व विभाग में जमा होगा।

अपना खाता नामांतरण शुल्क

राजस्थान के काश्तकार को भूमि संबंधी विवरण में बदलाव करने एवं नया विवरण दर्ज करने तथा भूमि रिकॉर्ड को स्थानांतरित करने के लिए नए नामांतर खोलने की आवश्यकता होती है। नामांतरण खोले जाने की संपूर्ण प्रक्रिया जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अपना खाता ऑफिशल पोर्टल पर नामांकन खोले जाने पर किसान को ₹20 का शुल्क भुगतान करना होता है। अपना खाता ऑफिशल पोर्टल पर भू राजस्व विभाग द्वारा निर्धारित प्रतिलिपि शुल्क सूची इस प्रकार है।

FAQ’s Apna Khata Prtilipi Shulk

Q.  अपना खाता प्रतिलिपि शुल्क कितना है?

Ans. अपना खाता ऑफिशल पोर्टल पर जमीन संबंधित दस्तावेज प्रतिलिपि निकालने के लिए किसान को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होता है। जिसमें जमाबंदी निकालने पर ₹5 से लेकर ₹10 का भुगतान करना होता है। नक्शा निकालने पर ₹20 का भुगतान करना होता है। नामांतरण खोले जाने के लिए ₹20 का भुगतान करना होता है।

Q.  खेत की जमाबंदी निकालने पर कितना शुल्क लगता है?

Ans. राजस्थान के किसानों को खेत की जमाबंदी निकालने के लिए भू राजस्व विभाग द्वारा ₹20 का शुल्क निर्धारित किया गया है। जो राजस्व विभाग में जमा होता है।

READ  खसरा नंबर/ नाम से जमीन का नक्शा कैसे निकाले ऑनलाइन | राजस्थान भू नक्शा ऑनलाइन चेक एंड डाउनलोड करें @bhunaksha.raj.nic.in

Q.  जमीन का नक्शा निकालने पर कितना शुल्क लगता है?

Ans. खेत जमीन का नक्शा निकालने के लिए राजस्थान के किसानों को अपना खाता ऑफिशल पोर्टल पर ₹20 का ऑनलाइन भुगतान करना होता है। जो राजस्व विभाग द्वारा निर्धारित है, और राजस्व विभाग में ही यह पैसा जमा होता है।

Q.  ऑनलाइन नामांतरण आवेदन हेतु कितना शुल्क लगेगा?

Ans.  अपना खाता ऑफिशल पोर्टल पर नए नामांतरण खोलने के लिए राजस्व विभाग द्वारा ₹20 का शुल्क निर्धारित किया गया है। इस शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से ही भुगतान स्वीकार होगा।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *