चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 2023 | Chiranjeevi Yojana Accident Bima | 10 लाख का निःशुल्क चिरंजीवी दुर्घटना बीमा

chiranjivi  durghatana beema yojana

Chiranjivi Durghatana Beema Yojana 2023:-जैसा कि आप सभी जानते हैं, राजस्थान सरकार द्वारा आर्थिक वर्ग से कमजोर एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दलित समुदाय, आदिवासी समुदाय सभी के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को दुरस्तकरने हेतु चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा ₹10 लाख तक के सभी गंभीर इलाज नि:शुल्क किया जाता हैं। इस योजना को अब सरकार ने ₹25 लाख तक का इलाज नि:शुल्क कर दिया है। इसी के साथ राजस्थान सरकार द्वारा 10 फरवरी 2023 को बजट घोषणा में “चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना” (Chiranjivi Durghatana Beema Yojana 2023) ₹10 लाख तक का दुर्घटना बीमा नि:शुल्क उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है।

सरकार द्वारा एनजीओस के NGOs के सहयोग से काफी समय से प्रयास कर रही है कि दुर्घटनाओं को कैसे कम किया जा सकता है। साथ ही दुर्घटना हो जाने पर परिवार को सबल देना भी सरकार का दायित्व है। इसलिए राजस्थान सरकार द्वारा चिरंजीवी योजना में बीमित परिवार को ₹10 लाख तक का दुर्घटना बीमा नि:शुल्क उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है।

आइए जानते हैं, राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना क्या है? चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत कितनी राशि उपलब्ध करवाई जाएगी? सरकार द्वारा चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ कौन से परिवारों को दिया जाएगा? मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना हेतु लाभार्थी की पात्रता, दस्तावेज तथा आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए लेख में अंत तक बने रहे।

चिरंजीवी योजना नया अपडेट 2023 | बजट घोषणा 2023 के अनुसार

चिरंजीवी योजना के अंतर्गत अब 25 लाख तक निःशुल्क ईलाज होगा। राज्य सरकार द्वारा बजट 2023 की घोषणा में Chiranjeevi Yojana से होने वाले 10 लाख की सहायता राशि को 25 लाख करने का निर्णय लिया हैं। इसी के साथ चिरंजीवी दुर्घटना बीमा को 5 लाख से बढाकर 10 लाख कर दिया गया है। हेल्थ पैकज में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी शामिल किया गया हैं।

See also  RGHS E-Card Download 2023 | RGHS कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें? RGHS Card PDF Download | @rghs.rajasthan.gov.in

चिरंजीवी योजना हेल्थ पैकेज विवरण | फ्री ईलाज बीमारी सूची देखें

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 2023 | Mukhymantri Chirnjivi Durgtna Beema Yojana

Chiranjeevi Accident Insurance Scheme की घोषणा राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 23 फरवरी 2023 को की गई। जैसा कि आप जानते हैं राजस्थान में घनी आबादी के चलते आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं। सरकार द्वारा कोशिश है कि इन एक्सीडेंट्स को रोका जाए। एक्सीडेंट्स को रोकने के लिए सभी एक्सपर्ट्स एवं NGOs का सहयोग ले रही है। ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। प्रदेश में ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति हैं। जिन्होंने दुर्घटना कंवर बीमा नहीं करवा रखा है। जिससे उन्हें काफी नुकसान होता है। इसलिए राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना एक दुर्घटना पॉलिसी है। जिसके तहत दुर्घटना के समय मृत्यु होने पर सरकार द्वारा ₹10 लाख तक का इलाज नि:शुल्क दिया जाता है।

चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना हेतु अनिवार्य पात्रता | Essential Eligibility for Chiranjeevi Accident Insurance Scheme

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा घोषणा के दौरान कहा गया है “चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना” का लाभ ऐसे परिवारों को मिलेगा, जो पहले से चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत पंजीकृत हैं। ऐसे परिवारों को सरकार द्वारा एक्सीडेंट के दौरान अपंगता तथा मृत्यु हो जाने पर ₹500000 तक का मुआवजा व नि:शुल्क इलाज उपलब्ध करवाए जाएगा।”

  • चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना से जुड़ने के लिए लाभार्थी मूल रूप से राजस्थानी होना चाहिए।
  • ऐसे परिवार जिन्होंने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पहले से पंजीकृत हैं। वह योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • चिरंजीवी योजना के अंतर्गत पंजीकृत परिवार को दुर्घटना बीमा प्रीमियम राशि का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। जो पूर्ण रूप से नि:शुल्क होगी।
  • चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के लिए आवेदक को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
  • चिरंजीवी दुर्घटना बीमा 1 साल के लिए किया जाएगा तथा अगले साल इसे रिन्यू कराना होगा।
See also  NREGA Job Card List Jhalawar | झालावाड़ नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन देखें @nrega.nic.in

चिंरजीवी दुर्घटना बीमा योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज | Documents required for Chiranjeevi Accident Insurance Scheme

चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना से जुड़ने के लिए लाभार्थी परिवार को कुछ दस्तावेज प्रस्तुत कर चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के लिए आवेदन करना होगा।

अति आवश्यक दस्तावेज की बात की जाए तो कुछ दस्तावेज की ही आवश्यकता पड़ सकती है। जैसे:-

  • आवेदक का जनाधार कार्ड जो कि मुख्य दस्तावेज होगा।
  • आधार कार्ड।
  • आयु प्रमाण पत्र।
  • चिरंजीवी स्वास्थ्य का।
  • चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े अन्य दस्तावेज।

चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की विशेषताएं | Features of Chiranjeevi Accident Insurance Scheme

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश वासियों को एक सौगात है। जैसा कि आप पूर्व में जाने चुके हैं कि मुख्यमंत्री चिरंजीव स्वास्थ्य बीमा योजना प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं को दुरुस्त करने हेतु यथासंभव प्रयास किए जा रहे हैं। जो चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का ₹10 लाख तक का दायरा था। उसे 25 लाख रुपए तक कर दिया गया है। इसी के साथ 23 फरवरी 2022 को चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की घोषणा की गई इस योजना की विशेषताएं जैसे:-

  • चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े परिवार को बीमारियों के दौरान 10 लाख  रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। परंतु एक्सीडेंट होने पर इस योजना में किसी प्रकार का लाभ नहीं दिया जाता था।
  • चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े सभी परिवार के सदस्य को एक्सीडेंट होने पर ₹10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
  • चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत दुर्घटना होनेके कारण अंगभंग होने तथा मृत्यु हो जाने पर ₹10 लाख तक का  बीमा उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजनाके अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा 1 साल के लिए पंजीकृत किया जाएगा 1 साल के बाद दुर्घटना बीमा को रिन्यू करना होगा।
See also  राजस्थान में गरीब परिवारों को मिलेगा अब ₹500 में गैस सिलेंडर

चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के लिए कैसे आवेदन करें | How to apply for Chiranjeevi Accident Insurance Yojana

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के लिए आवेदन करने हेतु चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। 

ऑफिसियल साइट पर ऑनलाइन पंजीकरण पर क्लिक करें .


नया विंडो ओपन होगा। SSO ID पर क्लिक करें .


चिरंजीवी आवेदन पर क्लिक करें।
NOTE: यदि आपका जन आधार कार्ड बना हैं तो आपको आवेदन की आवश्यकता नहीं हैं। पहले से ही योजना पात्र हैं।
जन आधार से योजना पात्रता चेक करें।

FAQ’s Chiranjivi Durghatana Bima Yojana 2023

Q. चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना क्या है?

Ans. चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े परिवारों को दुर्घटना बीमा उपलब्ध करवाया जाएगा। यह दुर्घटना बीमा ₹10 लाख तक का होगा। चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के लिए 1 साल के लिए आवेदन किया जाएगा। 1 साल बाद चिरंजीवी दुर्घटना बीमा को रिन्यू करना होगा।

Q. चिरंजीव दुर्घटना बीमा योजना के लिए कैसे आवेदन करें?

Ans. चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ना होगा। योजना से जुड़ने के उपरांत ऑफिशल वेबसाइट पर आपको जिंदगी जीवन में दुर्घटना बीमा योजना के लिए आवेदन लिंक दिखाई देगा। ऑफिशल पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन सबमिट करें।

Q. चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत कितना  कितना बीमा किया जाएगा?

Ans. चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत ₹10 लाख तक का बीमा को व्रत करवा जाएगा। जिसके अंतर्गत यदि बीमित व्यक्ति को अनुबंध होने तथा मृत्यु हो जाने पर ₹10 लाख तक के चिकित्सा सुविधाएं तथा बीमा राशि उपलब्ध होगी।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

2 thoughts on “चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 2023 | Chiranjeevi Yojana Accident Bima | 10 लाख का निःशुल्क चिरंजीवी दुर्घटना बीमा

  1. मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के अंतर्गत सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर क्या परिवार वालों को आर्थिक सहायता मिल सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja