ads

गणतन्त्र दिवस 2022 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | 26 January 2022 celebration

By | जनवरी 26, 2022
26 January Celebration 2022

26 January 2022 celebration:- आज संपूर्ण भारत 73 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज से ठीक 72 साल पहले भारत ने अंग्रेजों द्वारा बनाए गए एक्ट (नियम) को खारिज कर अपना  गणतंत्र जारी किया था। अथार्त भारत ने 1950 में  लोकतांत्रिक नियम एवं भारत की संस्कृति को पूर्ण रूप से स्वतंत्र करने हेतु भारतीय जनता को समर्पित किया। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ उपलक्ष पर राजपथ पर नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण भारतीयों का अभिनंदन किया तथा भारतीयों को अपने देश पर गर्व करने हेतु धन्यवाद दिया। आज भारत विश्व में अपनी अलग ही पहचान रखता है। भारत जैसे बड़े लोकतांत्रिक देश में अखंडता के साथ यह राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता है। 26 जनवरी हर्षोल्लास से मनाने में भारतीय गर्व महसूस करते हैं।

गणतंत्र दिवस 2022 उत्सव | Republic Day 2022 Celebration

भारत की सर जमीन पर आज कण कण में गौरव का वास है। प्रत्येक भारतीय जिस स्थान पर गणतंत्र दिवस उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। वहां पर देश की आन-बान-शान कहे जाने वाले राजपथ पर देश के सम्मानीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत की शक्तिशाली तीनों  सेनाओं को धन्यवाद दिया। सेना के जवानों द्वारा किए गए भव्य प्रदर्शन की सराहना की। भारत की जल-थल-नभ तीनों  भारतीय सेनाओं ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए भारत की शक्ति का प्रदर्शन किया। राजपथ पर सेना द्वारा किए गए करतब भारतीयों को तथा वहां पर सभी उपस्थित विदेशी मेहमानों को बड़े आकर्षित कर रहे हैं।

रिपब्लिक डे 2022 सेलिब्रेशन इन इंडिया | Republic Day 2022 Celebration in India

भारत में आज 73th गणतंत्र दिवस गर्व के साथ मनाया जा रहा है। हालांकि कोविड-19 के चलते भारत में गणतंत्र दिवस पर अधिक संख्या उपस्थिति सुरक्षा के तौर पर उचित नहीं ठहरा ही गई। भारत के सभी स्कूल कॉलेजों में झंडारोहण कार्यक्रम ही संपन्न हो पाए। देश के प्रति आन-बान-शान को प्रकट करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम कुछ स्थानों पर देखने को मिले। परंतु सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर झंडारोहण कार्यक्रम और राष्ट्रीय गान का उद्घोष किया गया।

READ  कालनिर्णय हिंदी कैलेंडर 2023 | Kalnirnay Hindi Calendar PDF डाउनलोड करें

 26 जनवरी 2022 सेलिब्रेशन का पूरा वीडियो देखें

 26 जनवरी 2022 पर देशभक्ति कविता देखने के लिए यहां क्लिक करें।

 26 जनवरी 2022 पर मोटिवेशनल कोट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

  गणतंत्र दिवस 2022 पर लिखे देश भक्ति शायरियां पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *