ads

राजा राममोहन राय की जयंती 2023: Raja Ram Mohan Roy Jayanti in Hindi

By | सितम्बर 23, 2023

Raja Ram Mohan Roy Jayanti 2023: राजा मोहन राय की जयंती भारत में 22 मई को मनाई जाती है क्योंकि इसी दिन राजा राममोहन राय का जन्म पश्चिम बंगाल के राधा हुगली जिले के राधा नगर गांव में हुआ था |  राजा राममोहन राय राय को भारत का आधुनिक पुरुष भी कहा जाता है’ क्योंकि उन्होंने हिंदू समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ पुरजोर तरीके से उसका विरोध किया और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए लगातार उन्होंने काम किया |  राजा राममोहन राय की जयंती में पूरे देश भर में कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं | जिसमें राजा राममोहन राय के जीवन के सभी पहलुओं के बारे में छोटे बच्चे हो और विशेष तौर पर युवाओं को जानकारी दी जाती है ताकि युवा भी उनकी तरह सही रास्ते पर चले और समाज के उत्थान के लिए काम करें | इसलिए हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Raja Ram Mohan Roy Jayanti 2023 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे इसलिए हमारा लेख पूरा पढ़े :-

कौन थे राजा राममोहन राय | Who is Raja Ram Mohan Roy

राजा राममोहन राय को भारतीय समाज का आधुनिक महापुरुष का जाता है क्योंकि उन्होंने हिंदू धर्म में जितनी कुरीतियों थे उनका पुरजोर तरीके से विरोध किया हिंदू समाज में पहले के जमाने में सती प्रथा का प्रचलन था जिसके मुताबिक अगर किसी स्त्री का पति मर जाए तो उसे भी पुरुष के साथ जला दिया जाता था |  राजा राममोहन राय ने इस प्रथा का कड़ा विरोध किया और उन्होंने अपनी सरकार को मजबूर किया कि सती प्रथा को भारत में प्रतिबंधित किया जाए और उनके कारण भारत में सती प्रथा को समाप्त किया गया भारतीय समाज में नवजागरण लाने का क्रेडिट राजा राममोहन राय को जाता है |

READ  Navratri Status in Hindi 2022 | नवरात्रि स्टेटस हिंदी में

राजा राममोहन राय जीवन परिचय | Raja Ram Mohan Roy Biography in Hindi

पूरा नामराजा राममोहन राय
जन्मतिथि22 मई 1772
जन्म स्थानबंगाल के हूगली जिले के में राधानगर गाँव
पिता का नामरामकंतो रॉय
माता का नामतैरिनी
शैक्षणिक योग्यताउन्हें कई भाषाओं का ज्ञान था
पेशाईस्ट इंडिया कम्पनी में कार्य,जमीदारी और सामाजिक क्रान्ति के प्रणेता
प्रसिद्ध थेभारत में सती प्रथा को समाप्त करने के लिए
उपलब्धिइनके प्रयासों से 1829 में सती प्रथा पर क़ानूनी रोक लग गई
पुरस्कारमुगल महाराजा  ने उन्हें राजा की उपाधि दी फ्रेंच Société Asiatique ने संस्कृत में के अनुवाद उन्हें 1824 में सम्मानित किया.
मृत्यु27 सितम्बर 1833 को ब्रिस्टल के पास स्टाप्लेटोन में

Also Read: Shani Jayanti in Hindi 2023

राजा राममोहन राय की जयंती 2023  Date

राजा राममोहन राय की जयंती प्रत्येक साल भारत में 22 मई को मनाई जाती है क्योंकि इससे दिन राजा राममोहन राय का जन्म बंगाल के हुगली जिले के राधानगर गांव में हुआ था तभी से राजा राममोहन राय की जयंती 22 मई से बनाने की परंपरा भारत में शुरू हुई और इस दिन कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिनमें राजा राममोहन राय के जीवन के सभी पहलुओं के बारे में युवाओं को जागृत किया जाता है ताकि उनके दिखाए गए नक्शे कदम पर चलकर देश के विकास में अपना योगदान दे सके |

Also Read: अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं हिन्दी में 2023

राजा राममोहन राय के सामाजिक सुधार

राजा राममोहन राय के द्वारा भारतीय समाज में कई प्रकार के सामाजिक बदलाव किए गए जिसके कारण इन्होंने भारत का आधुनिक महापुरुष का जाता है जैसा कि आप लोगों को मालूम है कि भारत में पहले के समय सती प्रथा बाल विवाह जैसी कुप्रथा काफी तेजी के साथ भारत में संचालित थी |  ऐसे में राजा राममोहन राय ने इन दोनों प्रथाओं का पुरजोर विरोध किया और साथ में इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए  ब्रिटिश सरकार से अनुरोध भी किया |  राजा राममोहन राय ने सती प्रथा को भारत में बंद किया क्योंकि सती प्रथा के कारण कारण ना जाने कितनी निर्दोष महिलाओं को लोगों के द्वारा पति के साथ जला दिया जाता था | इसके अलावा उन्होंने स्त्री शिक्षा और विधवा विवाह का समर्थन किया था जिसके कारण से उस जमाने में भी कई ऐसे लोग थे जो उनके विचार से प्रभावित हुए और उन्होंने अपने घर के बेटियों को स्कूल में पढ़ाने का फैसला किया | राजा राममोहन राय ने कई प्रकार के स्कूल और कोलकाता में वेदांत कॉलेज इंग्लिश कॉलेज और हिंदू कॉलेज की स्थापना राजा राममोहन राय के द्वारा ही किया गया था |

READ  Vice President Election 2022 | कब होगा उपराष्ट्रपति चुनाव, वोटिंग प्रक्रिया, जाने कौन हैं उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

Also Read: मातृ दिवस  पर निबंध/भाषण 2023

राजा राम मोहन राय जयंती समारोह

राजा राममोहन राय का जयंती का समारोह काफी धूमधाम के साथ आयोजित किया जाता है क्योंकि इस दिन राजा राममोहन राय का जन्म हुआ था और देशभर में कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित की जाते हैं |  जिनमें वाद विवाद निबंध पत्र लेखन जैसे प्रतियोगिता भी आयोजित किए जाते हैं और छात्रों को राजा राममोहन राय के जीवन के ऊपर अपने विचार रखने के लिए भाषण कार्यक्रम का भी आयोजन होता है |  इसके अलावा कई प्रकार के नाटक भी आयोजित किए जाते हैं जिनमें राजा राममोहन राय के जीवन में उन्होंने जो महान काम किया है उसकी झलक नाटक के माध्यम से लोगों के सामने प्रस्तुत किए जाते हैं |  ताकि अधिक से अधिक लोगों को मालूम चल सके कि राजा राममोहन राय के भारतीय इतिहास में क्या योगदान है और उन्होंने किस प्रकार भारत में नवजागरण लाने का काम किया था |

Also Read: महाराणा प्रताप जयंती 2023

Raja Ram Mohan Roy Jayanti Wishes in Hindi

श को सती प्रथा से निजात दिलाने

वाले महान समाज सुधारक,

राजा राममोहन राय जी की जयंती

पर शत्-शत् नमन।

ईश्वर केवल एक है, हर कोई परम पिता परमेश्वर का पुत्र या पुत्री है,उसके लिए सब समान हैं, ऐसे वक्तव्यों से युक्त राजा राममोहन राय को उनकी जयंती पर नमन।

इशोपनिषद, कठोपनिषद, मूंडुक उपनिषद के अनुवादक राजा राममोहन राय को उनकी जयंती पर नमन

राजा विलियम चतुर्थ द्वारा सम्मानित और अकबर द्वितीय द्वार “राजा” की उपाधि प्राप्त करने वाले राजा राममोहन राय को उनकी जयंती पर नमन।

रुढ़िवादिता का करें विनाश

मिटायें अंधियारे को

राममोहन राय को याद करके

अपनायें नये विचारों को

राममोहन राय जयंती मनानी है,

कुरीतियां दूर भगानी हैं।

राजा राममोहन राय जयंती की शुभकामनाएं!

व्यक्तित्व और देश के लिए

सीखनी है नई-नई शिक्षा

समाज सुधारक राजा राममोहन राय ने

दी है हमको यही दीक्षा।

राजा राममोहन राय जयंती की बधाई

राजा राममोहन राय जयंती बधाई सन्देश

स्त्री शिक्षा को देंगे बल हम बनेंगे उनके सम्बल।

राजा राम मोहन राय जयंती की शुभकामनाएं!

बाल-शिक्षा की अलख जगायेंगे,

बच्चों को शिक्षित बनायेंगे।

राजा राम मोहन राय जयंती की शुभकामनाएं

तभी विद्वान् बन पायेगा हर एक बच्चा

जब नए-नए ज्ञान को पाना हो सबकी इच्छा।

राजा राम मोहन राय जयंती की शुभकामनाएं !

शिक्षा से जीवन को सींचा.

किया हरा-भरा हर एक क्यारी को

पर्दा प्रथा का अंत किया, स्वतंत्र बनाया नारी को।

राजा राम मोहन राय जयंती की शुभकामनाएं !

कोई शिक्षा से छूट न जाये

ये संग्रह हमारा टूट न जाये

याद रखना उन समाज-सुधारक को

जिनका नाम था राजा राम मोहन राय।

राजा राम मोहन राय जयंती की शुभकामनाएं

राजा राममोहन राय जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

सती प्रथा,बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों

को समाप्त कर नवीन भारत के निर्माण के लिए

अपना जीवन अर्पित कर देने वाले

राजा राममोहन राय जी की जयंती पर कोटि-कोटि प्रणाम।

#Rajarammohanroy

सती प्रथा,बाल विवाह उन्मूलक

एवं महिला सशक्तिकरण के

पुरोधा श्री राजा राम मोहन राय जी

की जयंती पर नमन।

#RajaRamMohanRoy

आधुनिक भारत के निर्माता

राजा राममोहन राय की जयंती

पर शत शत नमन।

सती प्रथा खत्म करने के लिए

प्रबुद्ध समाज इनका ऋणी रहेगा।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *