ads

राजस्थान बजट 2022 | राजस्थान गहलोत सरकार ने पेश किया 2022 का बजट | Rajasthan Budget News in Hindi | राजस्थान बजट समाचार | राजस्थान कृषि बजट 2022

By | फ़रवरी 23, 2022

Rajasthan Budget News in Hindi:- राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत (present Chief Minister of Rajasthan, Shri Ashok Gehlot) द्वारा वर्ष 2022 का बजट पेश किया गया। वर्ष 2022 के बजट में राजस्थान सरकार द्वारा चिकित्सा सुविधाओं को लेकर शुरू की गई चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को अत्यधिक महत्व दिया गया। इस योजना में पहले ₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जाता था। अब इस योजना में 1000000 रुपए का बीमा कर दिया गया है। यह राजस्थान सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। इसी के साथ राजस्थान बजट 2022 में महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। इन सभी घोषणाओं को हम इस लेख में एक-एक करके प्रस्तुत कर रहे हैं। आप अंततः इन घोषणाओं को ध्यान पूर्वक पढ़ें।

राजस्थान बजट 2022 | Rajasthan Budget 2022 | Rajasthan Budget News in Hindi

राजस्थान सरकार के वर्ष 2022 का बजट 23 फरवरी को पेश करना निर्धारित किया गया था। राजस्थान के 2022 बजट में सीएम अशोक गहलोत द्वारा पूर्व में घोषित किया जा चुका था। कि यह बजट किसानों के लिए महत्वपूर्ण होगा और इसे कृषि बजट के रूप में देखा जा सकता है।

इसी के साथ अशोक गहलोत द्वारा राज्य में पहले से चल रही सरकारी योजनाओं को बढ़ाने एवं उनमें कुछ बदलाव को मुख्य प्रारूप में डालने की कोशिश की गई है। जैसे कि राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के दायरे को बढ़ा दिया गया है। इस योजना में पहले ₹500000 तक का स्वास्थ्य लाभ सम्मिलित था। जिसे अब दुगुना कर ₹1000000 का स्वास्थ्य लाभ कर दिया गया है। इसी के साथ सरकार ने राज्य के नागरिकों को लाभान्वित करने हेतु अनेक प्रकार की घोषणा की इन सभी घोषणाओं में मुख्य घोषणाओं को हम इस लेख में प्रस्तुत कर रहे हैं।

READ  Diwali status in Hindi | दिवाली स्टेटस हिंदी में

 राजस्थान बजट 2022 के मुख्य बिंदु | Key Points of Rajasthan Budget 2022

23 फरवरी 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वर्ष 2022 का बजट पेश किया जा रहा है। इस बजट को पेश करने हेतु अशोक गहलोत सुबह 10:00 बजे विधानसभा में पहुंच चुके थे। विधानसभा में सबसे पहले विपक्षी दल पार्टियों द्वारा रीट परीक्षा रद्द किए जाने पर हंगामा किया गया। विरोध प्रदर्शन किया गया। विधानसभा स्पीकर द्वारा इस विरोध को शांत करने का आह्वान किया।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर मैनेजमेंट की सराहना की और कोरोना से लड़ने के प्रयासों को सराहा गया। प्रयासों को ऐसे ही जारी रखने का आह्वान किया गया।

  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 100 दिन का रोजगार दिलाने का वादा किया गया था। अब इस रोजगार वादे को 25 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। सालाना 800 करोड रुपए का खर्च करने का भरोसा दिया है। यह रोजगार मनरेगा में शामिल किया जाएगा।
  • अशोक गहलोत ने कहा कि जो 100 यूनिट बिजली का उपभोग करेंगे उन्हें 50 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।
  • 150 यूनिट की बिजली खपत करने पर ₹3 प्रति यूनिट का अनुदान दिया जाएगा।
  • 3565 करोड रुपए खर्च कर बिजली के प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे।
  • राजस्थान की चिकित्सा सुविधाओं को नया रूप देने वाली चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में एक करोड़ 33 लाख लोगों को लाभान्वित किया गया ऐसा आंकड़ा सीएम अशोक गहलोत द्वारा प्रस्तुत किया गया।
  •  चिरंजीवी योजना में 700000 से ज्यादा लोगों ने 233 करोड का केस लेस इलाज करवाया। चिरंजीवी योजना को अब 1000000 रुपए तक बढ़ा दिया गया है। जिसमें सभी गंभीर बीमारियों को शामिल किया गया है।
  •  आने वाले साल में 18 जिलों में नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। 7 जिलों में नर्सिंग कॉलेज का काम चल रहा है। अस्पतालों में सुविधाओं का विस्तार किया गया है। 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। कोटा-बीकानेर में मेडिकल कॉलेज में छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।
READ  विश्व पर्यावरण दिवस 2023 | World Environment Day Slogan, Poster Message, Quotes, Shayri, Whatsapp Status

Rajasthan Budget 2022 New Update

  • राजस्थान में 32 नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना की जाएगी। बाड़मेर के पचपदरा में 386 वर्ग किलोमीटर में पेट्रोकेमिकल इन्वेस्टमेंट रीजन CISF की तर्ज पर RISF  का गठन किया जाएगा।
  • 33 जिलों में 99 क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की जाएगी। सड़क निर्माण के लिए प्रत्येक विधानसभा में ₹10 करोड़ की घोषणा की गई है। नगर निगम में 40 नगर परिषद में 25 किलोमीटर सड़कों की मेजर रिपेयरिंग की जाएगी। राज्य में तकरीबन 1000 किलोमीटर सिंगल रोड को डबल लेन किया जाएगा।
  • जयपुर मेट्रो को बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक विस्तार किया जाने का आश्वासन दिया गया है।
  • प्रदेश के लगभग 85 लाख परिवार कृषि पर निर्भर हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किसान कल्याण कोष को 5000 करोड रुपए तथा दो हजार करोड़ की लागत से राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई मिशन शुरू किया जाएगा। सूक्ष्म सिंचाई मिशन में राज्य के लगभग 400000 किसानों को फायदा मिलेगा।

राजस्थान बजट 2022 में क्या घोषणा हुई

  • लघु एवं सीमांत किसानों को मुफ्त बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। अगले 2 सालों में 50000 किसानों को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा। मुफ्त बीज के लिए सरकार ने ₹30 करोड़ के बजट को मंजूरी दी है। इसी के साथ तीन लाख पशुपालक किसानों को चारे के बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे।
  • राजस्थान में संरक्षित खेती तथा आधुनिक तकनीकी को विकसित किया जाएगा।
  • कृषि संयंत्र खरीदने के लिए किसानों को हर साल ₹5000 दिए जाएंगे।
  • सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई परियोजनाओं पर विशेष ध्यान रहेगा। माही परियोजनाओं  पर 547 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। MSMI को 5 वर्ष तक कोई ऑडिट नहीं देना होगा। जनवरी 2022 से मार्च 2022 तक की जीएसटी का 50% तक पुनर्भरण मंडी शुल्क पर ब्याज माफी की सीमा बढ़ाई  जाएगी।

READ  Independence Day Speech in Hindi | स्वतंत्रता दिवस पर भाषण

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *