ads

यूपी कीट रोग नियंत्रण योजना 2023 | UP Keet Rog Niyantran Yojana | छिड़काव मशीन व अनुदान राशि

यूपी कीट रोग नियंत्रण योजना के अंतर्गत रासायनिक दवाओं व छिड़काव मशीन पर 50% सब्सिडी और बायोपेस्टीसाइडस और बायोएजेन्ट्स जैसी चीजों पर 75% सब्सिडी दी जाती है।
By | मार्च 11, 2023
UP Keet Rog Niyantran Yojana

 UP Keet Rog Niyantran Yojana 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा कीट रोग नियंत्रण योजना की शुरुआत की गई है . जिसके तहत राज्य में किसानों को रासायनिक पदार्थों के छिड़काव करने वाले मशीनों के लिए सब्सिडी दी जाएगी ताकि फसलों को कीट पतंगों से बचाया जा सके I Keet Rog Niyantran Yojana के माध्यम से फसल रोगों से 26% क्षति और कीटों से 20% होने वाले नुकसान तथा फसलों में सालाना खरपतवार से होने वाली 15 से 20% क्षति को कम किया जा सकता है।

इसके अलावा विभिन्न परिस्थितिकी संसाधनों के माध्यम से किसानों की फसलों को नुकसान से बचाया जाएगा ताकि किसानों की आय में कमी ना हो इसलिए हम आपको इस आर्टिकल में Keet Rog Niyantran Yojana 2023 से संबंधित सभी चीजों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी जैसे- कीट रोग नियंत्रण योजना क्या है? यूपी कीट रोग नियंत्रण योजना का उद्देश्य कीट रोग नियंत्रण योजना के लाभ, पात्रता, दस्तावेज आवेदन प्रक्रिया की जानकारी के लिए आर्टिकल आखिर तक पढ़ें-

UP Keet Rog Niyantran Yojana 2023

आर्टिकल का प्रकारसरकारी योजनाएं
आर्टिकल का नामयूपी कीट रोग नियंत्रण योजना
साल2023
किसके द्वारा शुरू किया गयाउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा
लाभार्थीकिसान भाई
प्रक्रियाऑनलाइन ऑफलाइन

कीट रोग नियंत्रण योजना क्या है? | UP Keet Rog Niyantran Yojana Kya Hai

कीट रोग नियंत्रण योजना उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई एक महत्वकांक्षी योजना योजना के माध्यम से राज्य में कीटनाशक छिड़काव करने वाले मशीन खरीदने के लिए सरकार सब्सिडी प्रदान करेगी ताकि राज्य में फसलों को कीड़ों से बचाया जा सके I कीट, रोग के नियंत्रण के लिए कृषि रक्षा रसायन लघु एवं सीमांत किसानों को 50% अनुदान पर प्रदान किए जाएंगे, इसके अलावा किसानों को नैपसेक स्प्रेयर, पावर स्प्रेयर जैसे कृषि यंत्रों को भी 50% सब्सिडी पर इन रसायनों को छिड़कने के लिए किसानो को प्रदान किया जाएगा। ताकि फसलों को नुकसान होने से बचाया जा सकेगा I

READ  यूपी छात्रवृत्ति को रिनुअल कैसे करें | UP Scholarship Renewal Process | up scholarship renewal login @scholarship.up.gov.in

यूपी कीट रोग नियंत्रण योजना का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश कीट रोग नियंत्रण योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य कीटनाशकों पर और कीटनाशक छिड़काव करने वाली मशीनों पर सब्सिडी प्रदान करना है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा  इस योजना को 2017-18 से 2021-22 तक के लिए आरंभ किया गया था, लेकिन UP Keet Rog Niyantran Yojana 2023 की सफलता के बाद योगी आदित्यनाथ को इस योजना को 2027 तक बढ़ा दिया I

कीट रोग नियंत्रण योजना के लाभ | UP Keet Rog Niyantran Yojana Benefit

  • UP Keet Rog Niyantran Yojana का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया था I
  • उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा इस योजना को राज्य में 2022-23 से लेकर 2026-27 तक संचालन किया जाएगा।
  • फसलों में वार्षिक खरपतवार से होने वाली 15 से 20% नुकसान, फसल रोगों से 26% नुकसान और कीटों से 20% होने वाले नुकसान से इस योजना के माध्यम से बचा जा सकेगा।
  • खाधान्न उत्पादन के लिए बायोपेस्टीसाइडस और बायोएजेन्ट्स जैसी चीजों पर 75% सब्सिडी पर सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाएगें।
  • खरपतवार,कीट,रोग के नियंत्रण के लिए कृषि रक्षा रसायन लघु एवं सीमांत किसानों को 50% अनुदान पर प्रदान किए जाएंगे, इसके अतिरिक्त नैपसेक स्प्रेयर, पावर स्प्रेयर जैसे कृषि यंत्रों को भी 50% सब्सिडी पर इन रसायनों को छिड़कने के लिए किसानो को प्रदान किया जाएगा।

पात्रता | UP Keet Rog Niyantran Yojana Eligibility

  • उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • केवल किसान नागरिक को ही इसका लाभ मिलेगा

दस्तावेज | Required Document UP Keet Rog Niyantran Yojana

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जमीन से जुड़े कागजात
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
READ  UP Voter List Me Apna Naam Kaise Jode | उत्तर प्रदेश वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे जोड़े/ देखें व डाउनलोड करते हैं | UP Voter List 2023 PDF Download

छिड़काव मशीन के लिए कैसे आवेदन करें?

  • सबसे पहले आपको अपने जिले के कृषि विभाग मे जाना है,
  •  इसके बाद आपको वहां के अधिकारी से संपर्क कर लेना है।
  • अधिकारी से आपको Keet Rog Niyantran Yojana Application Form प्राप्त होगा |
  • अब आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी का विवरण दर्ज कर देना है,
  • इसके बाद आपको फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को भी फॉर्म में अटैच कर देना है।
  • अब आपको यह आवेदन पत्र कृषि विभाग में ही जमा कर देना है |
  • इस प्रकार आप आसानी से कीट रोग नियंत्रण योजना में आवेदन कर सकते हैं |

FAQ’s UP Keet Rog Niyantran Yojana

Q. उत्तर प्रदेश कीट रोग नियंत्रण योजना क्या है?

Ans. उत्तर प्रदेश प्रशासन के द्वारा कीट रोगों के कारण किसानों के होने वाले फसल को नुकसान को रोकने के लिए शुरू की गई एक महत्वकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत किसानों को फसल में छिड़काव के लिए जरूरी मशीनों खरीदने पर सब्सिडी दी जाएगी |

Q. उत्तर प्रदेश कीट रोग नियंत्रण योजना किसके द्वारा शुरू की गई है?

Ans.इस महत्वपूर्ण योजना का शुभारंभ उत्तर प्रदेश राज्य के माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा गत वर्ष मंत्री परिषद बैठक के दौरान की गई है।

Q. उत्तर प्रदेश राज्य में इस योजना का संचालन कितने वर्ष तक किया जाएगा?

Ans. उत्तर प्रदेश प्रशासन के द्वारा आयोजित इस योजना का संचालन उत्तर प्रदेश राज्य में वर्ष 2023-23 से लेकर वर्ष 2026-27 यानी 5 वर्षों तक किया जाएगा

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *