CDS अनिल चौहान का जीवन परिचय | CDS Anil Chauhan Biography in Hindi

CDS Anil Chauhan Biography

CDS Anil Chauhan Biography:- इस बात से तो आप अवगत ही होंगे कि 8 दिसंबर 2021 को हमारे देश के CDS बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश में देहांत हो गया था। तब से भारत को नए CDS की तलाश थी। वो तलाश पूरी हो चुकी है। भारतीय सेना की कमान अब नए CDS Anil Chauhan संभालने जा रहे हैं। भारतीय रक्षा मंत्रालय द्वारा 28 सितंबर 2022 को अनिल चौहान को नया सीडीएस बनाने की घोषणा की। इन्होंने मुख्य तौर पर जम्मू-कश्मीर और उत्तर पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में हिस्सा लिया था। आज किस आर्टिकल में हम आपको अनिल चौहान के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जैसे शिक्षा, प्रारंभिक जीवन, परिवार, भारतीय सेना में उपलब्धियां, सेना में कार्यकाल, अवार्ड्स, नेटवर्थ को इस लेख में शेयर कर रहे हैं।

CDS Anil Chauhan Biography in Hindi

नाम: [Name]अनिल चौहान
प्रसिद्धी का कारण:इंडियन आर्मी के नए सीडीएस
जन्म: [Date of birth]18 मई 1961
उम्र: [Age]61 साल (साल 2022 में )
जन्म स्थान: [Birth place]उत्तराखंड
शिक्षा: [Education]स्नातक
स्कूल: [School]राष्ट्रीय रक्षा अकादमी , खडकवासला
कॉलेज: [College]भारतीय सैन्य अकादमी , देहरादून
जाति: [Caste]राजपूत
कद: [Height]5 फीट 8 इंच
कार्यकाल:जून 1981 – मई 2021
पद: [Post]फोर स्टार जनरल (28 सितम्बर 2022 )
यूनिट:11वीं गोरखा राइफल्स
आदेश:पूर्वी कमान III कोर
पत्नी [Wife]अनुपमा
बच्चीप्रज्ञा चौंहन
वेतन: [Salary]500,000/माह + अन्य भत्ते

 राजू श्रीवास्तव का जीवन परिचय

(फिजिक्स वाला) अलख पांडेय का जीवन परिचय

नीरज चोपड़ा कैसे बने एथलीट

अनिल चौहान का प्रारंभिक जीवन ( CDS Anil Chauhan Bio Wiki)

भारतीय सेना के नए सिरताज अनिल चौहान का जन्म 28 मई 1961 उत्तराखंड के पौड़ी जिले में हुआ। ठाकुर चौहान, राजपूत समाज से संबंध रखते हैं। इन्हें विभिन्न प्रकार के अवार्ड भारतीय सरकार और रक्षा मंत्रालय के द्वारा दिए गए थे। साल 2021 में अनिल चौहान आर्मी से रिटायर हो गए थे। जनरल बिपिन रावत के बाद अनिल सिंह चौहान भारत के दूसरे CDS होंगे। 8 दिसंबर 2021 को जनरल बिपिन रावत की मृत्यु एक विमान दुर्घटना में हो गई थी। तब से लेकर आज तक यह पद खाली था।

See also  जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर का जीवन परिचय | J. Robert Oppenheimer Biography in Hindi

CDS चौहान की शिक्षा | Education of CDS Anil Chauhan

उत्तराखंड पौडी जिले के पौड़ी गढ़वाल जिले के गवाणा गांव में पैदा हुए अनिल चौहान ने अपनी आरम्भिक स्कूली शिक्षा फोर्ट विलियम के केंद्रीय विद्यालय, कोलकत्ता से की। इसी के साथ इनका बचपन से ही सेना में जाने का रुझान रहा और उन्होंने सेना से जुड़ी गतिविधियों को बचपन से ही करना शुरू कर दिया था। चौहान ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी यानी कि नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA), खड़कवासला और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून, उत्तराखंड से ग्रेजुएशन किया। 

अनिल चौहान का परिवार | Anil Chauhan’s family

सीडीएस अनिल सिंह चौहान की पत्नी का नाम अनुपमा चौहान है, जोकि पेशे से कलाकार है। अनिल सिंह चौहान की एक बेटी है, जिसका नाम प्रज्ञा चौहान है।

CDS Anil Chauhan Career

नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) से ग्रेजुएशन करने के बाद अनिल चौहान 1981 में 11 गोरखा राइफल्स में शामिल हो गए। इंडियन आर्मी में अनिल चौहान का परफॉर्मेंस बहुत ही अच्छा था। इसी के दम पर इंडियन आर्मी में मेजर जनरल की पोस्ट पर रहते हुए अनिल सिंह चौहान ने उत्तरी कमान के बारामुला सेक्टर में इन्फैंट्री डिवीजन की कमान भी संभाली।

  • साल 2018 में अपनी उत्तम सेवा के लिए इन्हें युद्ध सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया।
  • सितंबर 2019 में इन्हें भारत के पूर्वी कमान का जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ बनाया गया।
  • 2020 में अनिल सिंह चौहान को परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।
  • पूर्वी सेना कमांडर के अलावा इन्होंने सैन्य अभियानों के महानिदेशक के रूप में भी अपनी भूमिका निभाई।
  • 31 मई 2021 को अनिल सिंह चौहान लेफ्टिनेंट जनरल के पद से सेवानिवृत्त हो गए।
  • अनिल चौहान ने सन् 1981 से लेकर 2021 तक भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दी  और भारतीय सेना के अच्छे बुरे समय से काफी अनुभव प्राप्त किया।
  • इनकी देश भक्ति एवं कर्म निष्ठा को देखते हुए भारतीय रक्षा मंत्रालय ने इन्हें CDS का पद देकर नई जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया है।
See also  ग़ज़ल अलघ का जीवन परिचय | Ghazal Alagh Biography in Hindi, Age, Net Worth, Husband, Religion, CEO of mamaearth, Shark Tank India

अनिल चौहान को मिले सैन्य पुरस्कार | Anil Chauhan gets military award

सीडीएस अनिल चौहान 2021 में रिटायर्ड हो चुके थे। इससे पहले 2020 में परम युद्ध सेवा पदक के सम्मान से सम्मानित किया गया था। इसके अतिरिक्त अनिल चौहान को निम्न पदक से सम्मानित किया गया:-

  • परम विशिष्ट सेवा मैडल
  • उत्तम युद्ध सेवा मैडल
  • अति विशिष्ट सेवा मैडल
  • सेना मैडल
  • विशिष्ट सेवा मैडल
  • ऑपरेशन पराक्रम मैडल
  • सैन्य सेवा मैडल
  • 30 इयर्स लॉन्ग सर्विस मैडल मिल चुके हैं

FAQ’s CDS Anil Chauhan Biography

Q.  सीडीएस अनिल चौहान का जन्म कब हुआ?

Ans. CDS  अनिल चौहान का जन्म  18 मई 1961 को उत्तराखंड के पौड़ी जिले में  हुआ था।

Q. cds चौहान कितने साल के हैं?

Ans. सीडीएस अनिल चौहान 61वर्ष के हैं (2022 तक)

Q. अनिल चौहान की पत्नी का नाम क्या है?

Ans. सीडीएस अनिल चौहान की पत्नी का नाम श्रीमती अनुपमा चौहान है।

Q. अनिल चौहान आर्मी से कब रिटायर हुए थे?

Ans. अनिल चौहान आर्मी से 31 मई 2021 को रिटायर हो गए थे।

Q.  अनिल चौहान को CDS कब बनाया गया? Ans. भारतीय रक्षा मंत्रालय ने 28 सितंबर 2022 को अनिल चौहान को सीडीएस बनाने की घोषणा की। 

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja