Dr. Vivek Bindra Biography in Hindi | डॉ. विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय, शिक्षा, नेट वर्थ, वर्ड रिकार्ड्स

Dr. Vivek Bindra Biography in Hindi

Dr. Vivek Bindra Biography in Hindi:- अगर आप बिजनेस के क्षेत्र में कुछ करना चाहते है तो अवश्य हि आपने डॉक्टर विवेक बिंद्रा का नाम सुन रखा होगा। डॉक्टर विवेक बिंद्रा BadaBusiness.com नाम के कंपनी के मालिक है। विवेक बिंद्रा ने अपने करियर की शुरुआत अलग-अलग कंपनियों को बिज़नेस ट्रेनिंग देने से की थी उसके बाद वह यूट्यूब पर आए और यूट्यूब पर उनके सब्सक्राइबर इतने अधिक हो गए कि उन्होंने बड़ा बिजनेस नाम की कंपनी के जरिए लोगों को बिजनेस करने का कोर्स देना शुरू किया और आज उनकी कंपनी 3000 करोड़ से अधिक की हो चुकी है। अगर आप डॉक्टर विवेक बिंद्रा के फैन हैं या इनके बारे में कहीं सुन रखा है तो आज के लेख में Dr. Vivek Bindra Biography के बारे में विस्तारपूर्वक सरल शब्दों में समझाने का प्रयास किया गया है। 

डॉक्टर विवेक बिंद्रा का जन्म 1982 में हुआ था, एक गरीब परिवार में जन्म लेकर उन्होंने खुद को बिजनेस की जगत का सबसे बड़ा शिक्षक साबित किया है। इस लेख में आप समझ पाएंगे कि डॉक्टर विवेक बिंद्रा किस प्रकार एशिया के सबसे बेस्ट मोटिवेशनल स्पीकर बन पाए और कैसे उन्होंने बिजनेस के क्षेत्र में अपना इतना बड़ा नाम कायम किया। तो डॉक्टर विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय सरल शब्दों में जानने के लिए हमारे लेख के साथ अंत तक बने रहे। 

(फिजिक्स वाला) अलख पांडेय का जीवन परिचय

उत्कर्ष CEO निर्मल गहलोत का जीवन परिचय

Read More Other Biography

Dr. Vivek Bindra Biography in Hindi

नामडॉ विवेक बिंद्रा 
उपनामबिंद्रा
जन्म तिथि9 जून 1982
जन्म स्थाननई दिल्ली भारत
देशभारत
कंपनीBada Business Pvt Ltd
कार्यBusiness Training और कोर्स देना
प्रचलित होने का कारणदुनिया का सबसे बड़ा बिजनेस यूट्यूब चैनल
संपति50 करोड़
धर्महिंदू

कौन है डॉक्टर विवेक बिंद्रा?

Business और Entrepreneur के क्षेत्र में सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल डॉ विवेक बिंद्रा का है। इसके अलावा उन्होंने एशिया का सबसे बेस्ट मोटिवेशनल स्पीकर का अवॉर्ड भी जीता है। उन्होंने विश्व की लगभग सभी बड़े ब्रांड के साथ बिजनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम में काम किया है। वर्तमान समय में डॉक्टर विवेक बिंद्रा की एक कंपनी Bada Business है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में है। 

हम ऐसा कह सकते हैं कि डॉ विवेक बिंद्रा एशिया के सबसे बड़े मोटिवेशनल स्पीकर और दुनिया के सबसे बड़े बिजनेस यूट्यूब चैनल को चलाने वाले व्यक्ति है। इसके अलावा भारत के सभी लोगों को बिजनेस का ज्ञान देने के लिए उन्होंने बड़ा बिजनेस नाम की कंपनी बनाई है। 

See also  Amritpal Singh Biography In Hindi | अमृत पाल सिंह कौन है, वारिस पंजाब दे क्या है | अमृतपाल सिंह - जीवनी, जन्म, शिक्षा, दीप सिद्धू, खालिस्तान

डॉक्टर विवेक बिंद्रा का प्रारंभिक जीवन | Vivek Bindra Bio [Wiki]

विवेक बिंद्रा का जन्म 5 अप्रैल 1982 को हुआ था। जब विवेक बिंद्रा महज 3 साल के थे तब उनके पिता का देहांत हो गया था और उनकी माता ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद विवेक बिंद्रा काफी अकेलापन महसूस करते थे और अपने चाचा के यहां जाकर अपनी पढ़ाई और अपने आगे का जीवन व्यतीत किया। 

विवेक बिंद्रा ने अपनी पढ़ाई अपने दिल्ली के घर के पास के स्कूल से पूरी की थी। बचपन से ही वह पढ़ाई में बहुत अच्छे थे मगर पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें खेलकूद में भी बहुत अधिक रूचि थी खो-खो और इस तरह के अन्य खेलों में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपना प्रदर्शन दिखाया है। खेलकूद के विभिन्न क्षेत्र में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया है और अपने स्कूल के दिनों में 100 से भी अधिक मेडल जीता है। 

इसके बाद अपनी पढ़ाई को आगे जारी रखते हुए विवेक बिंद्रा ने संत जेवियर कॉलेज से BBA डिग्री हासिल की। वह MBA करने के लिए अमेरिका जाना चाहते थे मगर घर में पर्याप्त पैसा ना होने के कारण उनका यह सपना पूरा ना हो सका। इसके बाद उन्होंने 2005 में Amity University Noida से MBA की डिग्री हासिल की थी। अपने कॉलेज का खर्च निकालने के लिए विवेक बिंद्रा छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे और शाम के वक्त नोएडा के मार्केट में डिक्शनरी बेचने का काम करते थे। 

विवेक बिंद्रा की शिक्षा | Vivek Bindra Education

विवेक बिंद्रा बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छे थे उन्हें दसवीं कक्षा से ही बिजनेस के क्षेत्र में रुचि थी जिस वजह से वह 11वीं 12वीं में कॉमर्स के साथ पढ़ाई करना चाहते थे। पढ़ाई के साथ-साथ वह खेलकूद में भी काफी अच्छे थे उन्होंने लगभग हर तरह के खेल में अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाया और मेडल भी जीता है। कुछ प्रमुख खेल के रूप में उन्होंने खो-खो के खेल को चुना है और उसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खेला भी है।

अच्छे अंक से दसवीं कक्षा पास करने के बाद अपने घर के पास के स्कूल से ही उन्होंने कॉमर्स विषय में 11वीं 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद 1991 से 2001 तक संत जेवियर कॉलेज से बीबीए की डिग्री हासिल की, और 2005 में नोएडा के Amity University में उन्होंने एमबीए की डिग्री के लिए एडमिशन लिया। अपनी पढ़ाई को पूरा करने के बाद उन्होंने अध्यात्म पर भी बहुत अध्ययन किया उसके बाद अपने बिजनेस के ज्ञान को लोगों तक पहुंचाने के लिए चले आए। 

See also  Ajaypal Singh Banga Biography In Hindi | अजयपाल सिंह बंगा का सम्पूर्ण जीवन परिचय (शिक्षा,परिवार,नेटवर्थ इनकम)

डॉक्टर विवेक बिंद्रा का परिवार | Vivek Bindra Family

डॉ विवेक बिंद्रा के परिवार के बारे में उन्होंने कभी भी खुलकर किसी इंटरव्यू में नहीं कहा है मगर अपने वीडियो में उन्होंने एक बार बताया है कि जब विवेक महज 3 वर्ष के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था। पिता का निधन होने के बाद उनकी माता ने दूसरी शादी कर ली और अपना एक नया परिवार बसा लिया जिसमें विवेक को काफी अकेलापन महसूस होता था। 

इसके बाद विवेक बिंद्रा कभी चाचा के घर कभी बुआ के घर इस तरह घूमते हुए अपनी छुट्टियों को बिताते थे और अधिकतर समय अपने स्कूल के हॉस्टल में रहते थे। विवेक बिंद्रा एक सफल व्यक्ति के साथ एक सफल पिता और एक सफल पति भी है, उनकी पत्नी का नाम गीता सबरवाल और उनके बेटे का नाम माधव बिंद्रा है। इसके अलावा उन्होंने 4 साल तक सन्यासियों के बीच अपना जीवन व्यतीत किया है जिस वजह से उनका एक छोटा परिवार सन्यासियों के बीच भी बन गया है। 

डॉक्टर विवेक बिंद्रा के वर्ल्ड रिकॉर्ड | Dr. Vivek Bindra World Records

डॉक्टर विवेक बिंद्रा ने लॉकडाउन के फोटो यूट्यूब पर ऑनलाइन अपने कोर्स को लोगों के बीच साझा किया जिसके साथ उन्होंने आठ अलग-अलग प्रकार के वर्ल्ड रिकॉर्ड को स्थापित किया है। उनमें से कुछ सर्व प्रचलित वर्ल्ड रिकॉर्ड की सूची को नीचे प्रस्तुत किया गया है – 

  • GUINNESS WORLD RECORDS ™ – Start-Up Business Management – August 2020
  • GUINNESS WORLD RECORDS ™ – Strategic Management –  Jul 2020
  • GUINNESS WORLD RECORDS ™ – Online Sales Lesson –  May 2020
  • GUINNESS WORLD RECORDS ™ – Online Business Lesson –  Apr 2020

डॉक्टर विवेक बिंद्रा की उपलब्धियां

  • 2012 में मारुति की तरफ से उन्हें बेस्ट कॉरपोरेट ट्रेनर का अवार्ड दिया गया था। 
  • 2017 में टाइम्स ऑफ इंडिया की तरफ से उन्हें दुनिया का बेस्ट बिज़नेस कोच अवार्ड दिया गया था। 
  • भारत के आईआईटी रुड़की की तरफ से उन्हें Most Inspirational Keynote Speaker का खिताब दिया गया है। 
  • उन्हें एशिया का बेस्ट मोटिवेशनल स्पीकर का अवार्ड दिया गया है। 
  • उन्हें एशिया का बेस्ट बिज़नेस कोच का अवार्ड भी दिया गया है। 
See also  नमिता थापर का जीवन परिचय | Namita Thapar Biography in Hindi

डॉक्टर विवेक बिंद्रा का नेटवर्थ क्या है | Vivek Bindra Net Worth

डॉ विवेक बिंद्रा की कंपनी वर्तमान समय में 3000 करोड़ से अधिक की हो चुकी है। सबसे जल्दी ग्रो करने वाली कंपनी में से एक कंपनी डॉ विवेक बिंद्रा की मानी जा रही है। उन्होंने 2019 में अपनी कंपनी को शुरू किया था और बड़ी तेजी से महज 3 साल के अंदर उनकी कंपनी 3000 करोड़ की बन चुकी है। 

मगर यह कंपनी की वैल्यूएशन है, अगर हम वर्तमान समय में डॉक्टर विवेक बिंद्रा के प्रॉपर्टी और उनके सालाना कमाई का अंदाजा लगाएं तो कुछ सूत्रों के मुताबिक लग भाग $6.5 मिलियन डॉलर या 50 करोड़ उनकी सालाना कमाई है। 

Dr. Vivek Bindra Social Media Links

FacebookClick here
TwitterClick Here
InstagramClick Here

FAQ’s Dr. Vivek Bindra Biography in Hindi

Q. डॉक्टर विवेक बिंद्रा कौन है?

डॉक्टर विवेक बिंद्रा वैष्णो के कुछ सबसे प्रचलित बिजनेस कोच में से एक माने जाते हैं वर्तमान समय में वह यूट्यूब का सबसे बड़ा बिजनेस यूट्यूब चैनल चला रहे हैं और बड़ा बिजनेस नाम की कंपनी के मालिक हैं। 

Q. डॉ विवेक बिंद्रा ने कौन सा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?

लॉकडाउन के वक्त यूट्यूब पर सबसे ज्यादा लोगों को लाइव लेकर बिजनेस से जुड़ी जानकारी को साझा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड डॉक्टर विवेक बिंद्रा ने 2020 में बनाया है। 

Q. डॉ विवेक बिंद्रा किस कंपनी के मालिक हैं?

2012 में बड़ी बड़ी कंपनी को बिज़नेस ट्रेनिंग देने के लिए डॉक्टर विवेक बिंद्रा ने ग्लोबल एक्ट नाम की कंपनी बनाई थी मगर 2019 में उस कंपनी को बंद करके डॉ विवेक बिंद्रा ने बड़ा बिजनेस नाम की एक कंपनी बनाई है जो वर्तमान समय में 3000 करोड़ से अधिक की कंपनी बन चुकी है। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको Dr. Vivek Bindra Biography in Hindi सरल शब्दों में समझाने का प्रयास किया है अगर हमारे द्वारा साझा की गई जानकारियों को पढ़ने के बाद अब डॉक्टर विवेक बिंद्रा के जीवन के बारे में सरल शब्दों में समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही अपने सुझाव विचार या किसी भी प्रकार के प्रश्न को कमेंट में पूछना ना भूले। 

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja