ads

ई-श्रम कार्ड के फायदें 2022 | e-Shram Card Benefits in Hindi | ई श्रम कार्ड के लाभ

By | मई 3, 2023

भारत सरकार (Government of India) द्वारा असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों के लिए अनेक प्रकार की हितकारी योजनाएं शुरू की जा रही है। सभी योजनाओं का लाभ प्रत्यक्ष श्रमिक को मिल सके। इसीलिए भारत सरकार ने ई-श्रम कार्ड (e-Shram Card) लांच किया है। भारत के सभी श्रमिकों का बायोडाटा एक पोर्टल पर रजिस्टर कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा जैसे:- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, श्रम योगी मानधन योजना, पेंशन योजना, चिकित्सा व बीमा योजना आदि। भारत में अब तक 26,47,38,107 ई-श्रम कार्ड बनवाए जा चुके हैं। भारत के कामगारों को श्रम कार्ड (e-Shram Card) उपलब्ध होने सहित विभिन्न प्रकार के फायदे वाले। (e-Shram Card Benefits in Hindi)

आइए जानते हैं, श्रम कार्ड से श्रमिकों को क्या-क्या लाभ होंगे? श्रम कार्ड के क्या फायदे हैं?  श्रम कार्ड कौन-कौन सी योजनाओं से जुड़ा हुआ है? श्रम कार्ड से पेंशन कैसे मिलेगी? श्रमिक कार्ड से जुड़ी छात्रवृत्ति योजनाएं कौन सी है? श्रम कार्ड बनवाने के क्या लाभ हैं? ई श्रम कार्ड बनवाने के क्या फायदे हैं? (e-Shram Card Benefits) श्रम कार्ड से जुड़े सभी लाभों की विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए लेख में अंत तक बने रहे।

ई-श्रम कार्ड के फायदे 2022 | e-Shram Card Benefits in Hindi 

जैसा कि आप सभी जानते हैं, भारत सरकार द्वारा श्रमिकों के हितों की रक्षा करने हेतु, आर्थिक रूप से मजबूत करने हेतु, औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ने हेतु, शिक्षा क्षेत्र में विकसित करने हेतु, स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध करवाने हेतु, जीवन सुरक्षा बीमा योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु सरकार के अथक प्रयास जारी है। भारत के लगभग सभी राज्यों में राज्य स्तरीय श्रमिकों को श्रमिक कार्ड उपलब्ध करवाया जा रहा था। अब भारत सरकार द्वारा केंद्रीय स्तर पर श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड (E-Shram Card) कर दिए जा रहे हैं। भारत के सभी राज्यों में अब तक 26.50 करोड़ श्रमिकों को श्रम कार्ड जारी किया जा चुका है।

READ  Fame India Yojana 2023 | जाने Fame India Scheme Second Phase के फायदे | 827 करोड़ रुपये की लागत से देश के इन शहरों में बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

ई-श्रम कार्ड की विशेषताएं व लाभ इस प्रकार हैं | The features and benefits of e-shram card

  • भारत के सभी श्रमिकों को केंद्रीय स्तर पर shram card उपलब्ध करवाया जाएगा .
  • Shram Card Yojana के अंतर्गत कोई भी भारतीय श्रमिक shram card के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • श्रम कार्ड बनवाने के लिए प्राइवेट सेक्टर में कार्य कर रहे श्रमिक असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे मजदूर श्रमिक छोटे व्यापारी सभी आवेदन कर सकते हैं।
  • भारत सरकार द्वारा श्रमिक हित में शुरू की गई सभी योजनाएं श्रम कार्ड पर लागू होगी।
  • श्रम कार्ड बनने के पश्चात श्रमिक की राष्ट्रीय स्तर पर कामगार के रूप में पहचान की जा सकेगी।

ई-श्रम कार्ड से होने वाले अनेक फायदे | Many benefits of e-shram card

श्रम कार्ड बेनिफिट्स (e-Shram Card Benefits) के बारे में जाने के लिए नीचे दी गई महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

  • e-Shram Card को आधिकारिक वेबसाइट या CSC के माध्यम से बनवाया जा सकेगा।
  • कामगारों को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण होना जरूरी है।
  • ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण श्रमिकों को 2 लाख रूपये तक के दुर्घटना बीमा की सुविधा दी जाएगी।
  • यदि दुर्घटना में श्रमिक की मृत्यु हो जाती है। तो उसके परिवार को 2 लाख रूपये
  • का अनुदान मिलेगा।
  • यदि दुर्घटना में श्रमिक आंशिक रूप से विकलांग होता है। तो उसे मात्र 1 लाख रूपये दिए जायेंगे।
  • पंजीकृत कामगारों / श्रमिक को एक UAN (Universal Account No) दिया जाएगा।

ई-श्रम हेल्पलाइन नंबर 14434

यदि आप ई-श्रम कार्ड में किसी प्रकार का बदलाव करना चाहते हैं। जैसे फोटो कैसे बदले, मोबाइल नंबर कैसे बदले, बैंक विवरण कैसे बदले? तो आप ये आप सभी बदलाव आसानी से इस विधि से कर सकते हैं [ Read More ]

READ  डाक घर बचत योजना 2023 | Post Office Saving Yojana | निवेश करें अच्छा रिटर्न प्राप्त करें

प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजनायें | Benefits of Pradhan Mantri Shram Maandhan Schemes

भारत के वर्तमान यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के किसानों को श्रमिकों को तथा बुजुर्गों को पेंशन देने हेतु हितकारी योजनाओं को जनहित में जारी किया है। भारत सरकार द्वारा श्रमिकों को किसानों को तथा अन्य छोटे उद्योग धंधे एवं कामगारों को श्रम कार्ड (labor card) बनवाने हेतु आग्रह किया गया है। जो भी श्रमिक ऑनलाइन माध्यम से श्रम कार्ड के लिए आवेदन करते हैं। उन्हें प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के साथ-साथ 3 योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

  1. प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना
  2. प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना
  3. छोटे ट्रेडर्स एंड उद्योग कर्मियों के लिए नेशनल पेंशन योजना

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना | Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana

भारत सरकार द्वारा श्रमिकों को पेंशन सहायता से जोड़ने हेतु श्रम कार्ड धारकों को मानधन योजना के अंतर्गत प्रति महीना ₹3000 पेंशन देने की योजना शुरू की है। योगी मानधन योजना (MP Yogi Maandhan Yojana) के अंतर्गत श्रम कार्ड धारक ऑनलाइन माध्यम से रजिस्टर्ड कर सकते हैं। भारत में अब तक प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत 4636840 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इन सभी पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न प्रकार के फायदे होंगे जैसे:-

  • यदि श्रमिक दिन भर के खून पसीने की कमाई का कुछ हिस्सा बचत करते हैं। तो उन्हें आगे जाकर पेंशन के रूप में भुगतान मिल सकेगा।
  • श्रम कार्ड पेंशन योजना (e-Shram Card Pension Yojana) के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु के पश्चात सभी को  ₹3000 प्रतिमाह दी जाएगी।
  • श्रमिक प्रति महीना ₹55 से लेकर ₹200 मानधन योजना के अंतर्गत जमा करवा सकते हैं।
  • मानधन योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु श्रमिक की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • जिन सैनिकों की मंथली इनकम ₹15000 तक है। वह सभी श्रमिक पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
READ  आधार कार्ड से नरेगा का पैसा चेक कैसे करें? नरेगा का पेमेंट ऑनलाइन चेक करें | NREGA Payment Check 2023 | @nrega.nic.in

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन, पेंशन योजना के लिए आवेदन करने हेतु यहां क्लिक करें।

FAQ’s e-Shram Card Benefits in Hindi

Q. ई-श्रम कार्ड के क्या फायदे हैं?

Ans. श्रम कार्ड बनवाने के लिए बहुत फायदे हैं। केंद्र सरकार द्वारा श्रमिक हित में शुरू की गई सभी सरकारी योजनाएं जैसे:- चिकित्सा सुविधाएं, पेंशन योजना, स्कॉलरशिप आदि योजनाओं का लाभ श्रम कार्ड धारक को दिया जाएगा।

Q.  श्रम कार्ड मानधन योजना क्या है?

Ans.  प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत श्रमिकों को 60 वर्ष की उम्र के पश्चात ₹30000 प्रति माह पेंशन प्रतिमाह दी जाएगी। प्रत्येक श्रमिक को ₹55 से लेकर ₹200 प्रति महीना जमा करवाना होगा। श्रमिक की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Q.  ई-श्रम कार्ड हेल्पलाइन नंबर क्या है?

Ans.  भारतीय श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्ड धारकों को 14434 टोल फ्री नंबर उपलब्ध करवाए गए हैं। कॉल करके श्रमिक श्रम कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं तथा सहायता हेतु कॉल कर सकते हैं। 

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *